One Hundred Years of Solitude summary in Hindi

उपन्यास One Hundred Years of Solitude (summary in Hindi) – José नाम का आदमी Colombia के एक जंगल में एक town बसाता है। उसकी सात पुश्तों का जीवन वहाँ कैसे बीतता है, पढ़िए इस महान novel में।

Author: Gabriel García Márquez

One Hundred Years of Solitude summary in Hindi

One Hundred Years of Solitude
(Summary in Hindi)

José Buendía नाम का एक व्यक्ति Colombia में रहता था। एक बार cockfight (मुर्गों की लड़ाई) के वक़्त एक आदमी उसका मजाक उडाता है और कहता है कि वह एक नपुसंक है। और उसका लिंग नहीं है।

इस से Jose बेहद गुस्सा हो जाता है और उस आदमी को मारने लगता है। इस मारपीट के दौरान उस आदमी
की मृत्यु हो जाती है।

इसके बाद Jose अपनी पत्नी Ursula के साथ वहाँ से भाग जाता है। रात भर की यात्रा के बाद वे एक नदी के किनारे पहुँच जाते हैं। वहाँ Jose को एक सपना आता है जिसमें वह देखता है कि उसने उस जगह पर एक
town बसा लिया था।

वह इस सपने के बारे में Ursula को बताता है और फिर वहाँ Macondo नाम का town बना देता है। धीरे -धीरे Macondo एक भरा पूरा कस्वा बन जाता है। और Jose की सात पुश्तें वहीं पर रहती हैं।

**

शुरू में Macondo का बाहरी दुनिया से कोई लेना -देना नहीं था। और लोग technology आदि चीजों से दूर थे। Jose वहाँ के लोगों का leader था।

समय के साथ Jose और Ursula के बहुत से बच्चे हो चुके थे। उनके बड़े बेटे का नाम भी Jose था जो अपने पिता की तरह गठीला और गंभीर स्वभाव का था। लेकिन छोटा बेटा Aureliano बेहद फुर्तीला और ambitious था।

परिवार के बाकी सदस्य भी अलग -अलग personality के थे। कुछ सनकी थे, कुछ addict थे और कुछ शाँत और धैर्य वाले थे।

**
एक बार कुछ gypsy लोग Macondo में आते हैं। फिर वे अक्सर वहाँ आने लगते हैं। वे लोगों को telescope , बर्फ, magnet आदि technology की चीजें दिखाते हैं।

उनका लीडर Melquíades, Jose का दोस्त बन जाता है। उसकी बातें बहुत से रहस्यों से भरी हुई होती थीं।
Jose को भी जिंदगी के रहस्यों को सुलझाने में दिलचस्पी हो गयी।

धीरे -धीरे उसने लोगों से मिलना -जुलना बंद कर दिया। और जादू, जीवन -मरण आदि विषयों की किताबें
पढ़ने लगा। लेकिन एक दिन वह पागल हो गया। परिवार के लोगों को उसे एक Chestnut के पेड़ से बाँधना
पड़ा। कुछ सालों के बाद उसकी मृत्यु हो गयी।

**

Colombia की आजादी के बाद वहाँ Conservative and Liberal पार्टी के बीच Cold war शुरू हो गया।
जिसकी हिंसा की आग Macondo तक भी आ पहुँची।

Aureliano ने Liberal पार्टी join कर ली और इस लड़ाई में बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया। वह भीषण मार – काट मचाने की वजह से बहुत famous हो गया।

इस दौरान Colombia में कई सरकारें आयीं और गयीं। एक बार Jose के एक वंशज को ruler बनाया गया लेकिन वह एक dictator बन बैठा। जिसकी वजह से उसकी हत्या कर दी गयी।

इसकी वजह से फिर से लड़ाई शुरू हो गयी। कई सालों के बाद एक शांति -संधि हुई और आखिर यह लड़ाई खत्म हुई।

लेकिन अब तक Aureliano इस सब से ऊब गया था। वह फिर से Macondo आ गया और अब वह सिर्फ अपने घर में goldfish बनाता रहता था। इस सब के दौरान विभिन्न औरतों के साथ उसके 17 अवैध बच्चे हो चुके थे।

**

Cold war के दौरान Buendía खानदान में कई लोगों की मृत्यु और जन्म हो चुके थे। बहुत से love affair और scandel भी होते रहते थे। जिनमें कुछ रोचक इस प्रकार थे –

  • एक बार एक लड़की अपने बोर्डिंग स्कूल से 72 दोस्तों को घर लेकर आ गयी थी।
  • एक युवती इतनी prim – proper थी कि उसने सुहागरात भी कपडे पहन कर मनाई। अपने पति के लिए
    सिर्फ उसने अपने gown में योनि के पास एक सुराख किया हुआ था।
  • उस खानदान के बहुत से मर्द अक्सर brothels (वैश्यालयों) में जाया करते थे। आदि।

इस सब के बाबजूद सब लोग अपने बूढी मुखिया Ursula को बहुत प्यार करते थे। जो सारे परिवार को बाँध कर रखती थी।

**

धीरे -धीरे Macondo पर American Capitalists (पूँजीपतियों) की नजर पड़ी। वहाँ पर railway track बिछा दी गयी। और वहाँ की उपजाऊ जमीन में बड़े स्तर पर Banana plantation शुरू कर दी गयी। इससे बहुत से
लोगों को मजदूरी मिल गयी।

लेकिन Capitalists मजदूरों का बहुत शोषण करते थे। कम पैसे देकर बहुत सा काम लेते थे। साथ ही उन्हें कोई facilities नहीं दी जाती थीं।

Capitalists ने नदी के दूसरी तरफ अपनी posh कॉलोनी बना ली थी। और military व् नेताओं के साथ उनके अच्छे सम्बन्ध थे।

एक बार सब मजदूरों ने मिलकर शोषण के खिलाफ strike कर दी। लेकिन army ने हजारों मजदूरों की गोली मार कर हत्या कर दी। इसे Banana Massacre (जनसंहार) भी कहा जाता है जो 1928 में हुआ था। सारी लाशों को नदी में फेंक दिया गया था।

**
इस घटना के बाद Macondo में लगातर 5 साल तक बारिश हुई और सब कुछ उजड़ गया। Capitalists वहाँ से चले गए।

धीरे -धीरे Macondo फिर से वैसा ही हो गया जैसा Jose के वहाँ पहुँचने पर था। एक बार फिर उसका बाहरी दुनिया और सभ्यता से सम्बन्ध टूट चुका था।

अंत में परिवार का एक लड़का एक पुरानी किताब पढ़ रहा था। जिसमें लिखा था कि पहले ही भविष्यवाणी हो चुकी है कि एक दिन सारा Buendía खानदान खत्म हो जायेगा।

साथ ही यह भी लिखा था कि यह जीवन -मरण का चक्र इस ब्रह्माण्ड में चलता ही रहता है। अर्थात हम पहले भी कई बार पैदा हो चुके हैं और कई बार मर चुके हैं।

समाप्त।

दोस्तो उम्मीद है आपको One Hundred Years of Solitude summary in Hindi पसंद आयी होगी।

To the Lighthouse summary in Hindi

Ulysses summary in Hindi

Mrs Dalloway summary in Hindi

Leave a Comment