Grit book summary in Hindi

कुछ लोग life में इतना कैसे achieve कर लेते हैं ? जबकि दूसरे कोशिश करने के बाद भी इतना नहीं कर पाते।
क्या इसका कारण Grit है ? पढ़िए Grit book summary in Hindi में।

Author: Angela Duckworth

Grit – Summary in Hindi

1. What is Grit

दोस्तो Grit का मतलब है perseverance यानि लगातार किसी काम को करते रहने की हिम्मत।

जितने भी achievers होते हैं उनमें जबरदस्त Grit होती है। वे कभी भी satisfied नहीं होते। और लगातर अपने काम को perfect करते रहते हैं। वे कभी भी अपने काम से संतुष्ट नहीं होते। वे जिंदगी में हर हाल में अपने goal को achieve करना चाहते हैं।

और इसके लिए उनमें pain, suffering, failure और frustration को झेलने की अदम्य ताकत और हिम्मत होती है।

इसलिए आप भी अपने अंदर Grit पैदा कीजिये। तभी जिंदगी में कुछ बड़ा हासिल कर पायेंगे। और average लोगों से ऊपर उठ पायेंगे।

2. Talent vs Effort

बहुत से लोगों का मानना है कि जो लोग सफल होते हैं उनमें कोई न कोई टैलेंट होता है। साथ ही वे सोचते हैं कि उनमें कोई भी टैलेंट नहीं है इसलिए शायद वे कभी सफल नहीं हो सकते।

लेकिन लेखिका कहती है कि ऐसा नहीं है। जब तक कोई व्यक्ति effort या कोशिश नहीं करता तब तक उसका टैलेंट किसी काम का नहीं है।

बहुत से लोगों में writer बनने का टैलेंट होता है। या acting skill होती है। लेकिन वे किसी मज़बूरी के कारण उस टैलेंट पर काम नहीं करते। और इस वजह से वे सफल नहीं हो पाते। सारी जिंदगी वे किसी ऑफिस में कोई जॉब करते रह जाते हैं।

वहीं दूसरी ओर क्लास में fail होने वाले students आगे चलकर काफी सफल entrepreneur या politician बन जाते हैं। उनमें कोई खास talent भी नहीं होता। लेकिन वे Effort करते हैं। लगातर असफल होने से उन्हें पहले से ही पता लग जाता है कि असफलता का दर्द क्या होता है। और वे उस दर्द से अब घबराते नहीं।

इसलिए ऐसे लोग बिना टैलेंट के और बिना डिग्री के भी जिंदगी में बहुत सफल हो जाते हैं।

इसलिए दोस्तो टैलेंट ही सब कुछ नहीं है। Effort भी बहुत कुछ है। वैसे भी टैलेंट मिटटी से ढका हीरा होता है। अगर उस पर लगी मिटटी न हटाई जाये तो वह कभी नहीं चमकेगा।

इसलिए अपने टैलेंट को पहचानिये और फिर उस पर कुछ effort लगाइये। आप जरूर सफल हो जायेंगे।

Rich Dad Poor Dad Summary in Hindi

By Robert Kiyosaki

3. Talent vs. Skill ( Grit book summary)

Talent के बिना भी कोई सक्सेसफुल हो सकता है। लेखिका कहती है कि talent तो नेचुरल होता है। लेकिन skill ऐसी चीज है जिसे कोई भी आदमी सीख सकता है।

मान लीजिये आपमें कार चलाने का टैलेंट नहीं है लेकिन आप कार ड्राइविंग का कोर्स कर लेते हैं तो आप कार चलाना सीख जायेंगे ।

इसी तरह अगर आपको कंप्यूटर नहीं आता है और उसकी पढ़ाई करें तो उसके एक्सपर्ट बन ही जायेंगे।

तो इस तरह अगर आप कुछ भी सीखना चाहते हैं तो उसे सीख सकते हैं। लगातार उस पर काम करके।

स्किल सीखने में टाइम लगता है। इसलिए यह न सोचें कि आप कुछ ही समय में कोई स्किल सीख सकते हैं।

4. Grit Goals

जिंदगी में Gritty goal बनाना चाहिए। मतलब कोई बड़ा goal जो आपकी जिंदगी बदल दे। लेकिन ऐसे goal को हासिल करने के लिए आपको effort और time दोनों देना पड़ेगा।

आपके अंदर failure को झेलने की ताकत पैदा करनी पड़ेगी। बिना fail हुए कुछ भी नहीं मिलता।

आपने देखा होगा कुछ लोग बचपन से ही रेहड़ी पर सब्जी बेचते हैं। और बेचते -बेचते वहीं बूढ़े हो जाते हैं। उनकी सारी जिंदगी वहीं बीत जाती है। क्युँकि उनका छोटा सा goal होता है। वे सिर्फ यही सोचते हैं कि आज कितनी सब्जी बेच पायेंगे।

लेकिन अगर वे Grit वाले बड़े goal बनायें तो उनकी जिंदगी बदल सकती है। जैसे अपनी savings इक्कठा करके कोई रेस्टोरेंट लगा सकते हैं।

उसके बाद कोई बिज़नेस या स्टार्ट -उप। इसमें सालों लगेंगे। घटा भी होगा। लेकिन बुढ़ापे में ऐसा आदमी बेहद successful भी होगा और rich भी। वो हमेशा सब्जीवाला नहीं होगा।

इसी तरह आजकल बहुत से Gritty लोग जॉब के साथ -साथ online बिज़नेस भी शुरू कर रहे हैं। जिनमें सबसे अच्छा मॉडल blog ही है। Blog को grow होने में आज की डेट में 2-3 साल लग ही जाते हैं। लेकिन जिनमें Grit नहीं है वे 6 महीने में उसे छोड़ कर चले जाते हैं। क्युँकि उन्हें लगता है वे fail हो गए हैं।

लेकिन ऐसे लोगों को अपने अंदर Grit लानी होगी। Fail होने पर भी लगातार लगे रहना होगा। सोचिये 5 साल बाद उनकी life कितनी बदल जाएगी। उसके बाद उन्हें मरते दम तक कुछ नहीं करना पड़ेगा। Blog अपने आप ही कमाई करके उन्हें देता रहेगा।

तो इस तरह छोटे goals मत बनाइए। बल्कि Grit से भरे goal बनाइये।

5. The Four Qualities of a Gritty Person – (Grit summary in Hindi )

Grit से भरे आदमी के ये चार गुण होते हैं :

1. वे passion से भरे होते हैं। उन्हें अपने काम में interest होता है और उसे वे पूरे मन से करते हैं। वे उसमें डूब ही जाते हैं। उन्हें दिन और रात का भी होश नहीं रहता। और यह सब करके उन्हें कोई थकान भी नहीं होती।

2. वे practice करते रहते हैं। उनका जो भी talent होता है वे उसकी practice करते रहते हैं। और वह भी बिना reward के। जैसे Harry Potter लिखने वाली JK Rowling की 45 साल तक कोई किताब नहीं छपी थी। लेकिन तब तक वे कुछ न कुछ लिखती रहती थीं। ऐसा नहीं है कि उन्होंने एकदम से इतनी अच्छी किताब लिख दी है। बल्कि उन्होंने सालों तक अपने talent पर मेहनत की थी। इसलिए अगर आपमें भी कोई talent है तो उसकी practice करते रहें। चाहे कोई उसकी कदर करे या नहीं।

3. ऐसे लोगों का life में कोई purpose होता है। जैसे वे अपने talent का इस्तेमाल करके पहले अपनी गरीबी मिटाना चाहते हैं। फिर परिवार की help करना चाहते हैं। और फिर समाज के लिए charity करना चाहते हैं। यही purpose उन्हें अपने काम में लगाए रखता है।

4. ऐसे लोग हमेशा hope से भरे होते हैं। कितनी भी मुश्किल आ जाये लेकिन वे निराश नहीं होते। उन्हें पता होता है कि effort करते रहने से मुश्किल कभी न कभी दूर हो जाएगी।

समाप्त।

दोस्तो, अगर Grit – book summary in Hindi अच्छी लगी तो नीचे comment करके बतायें। इससे हमें moral support मिलेगा। धन्यवाद।

Alchemist book summary in Hindi (by Paulo Coelho)

1 thought on “Grit book summary in Hindi”

Leave a Comment