The Taming of the Shrew by Shakespeare in Hindi

इस play (The Taming of the Shrew summary in Hindi) में पढ़िए कैसे एक तल्खमिजाज लड़की को उसकी बराबरी का लड़का मिलता है जो आखिर उसे अपने वश में कर लेता है।

Author: William Shakespeare

The Taming of the Shrew
(Play summary in Hindi)

एक बार इटली के Padua शहर में Lucentio नाम का अमीर घर का युवक यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए आता
है। उसके साथ उसके दो servant भी आते हैं। जिनका नाम Tranio और Biondello था।

Lucentio पढ़ाई को लेकर बहुत excited था। लेकिन एक दिन उसने Bianca नाम की सुन्दर लड़की को देखा। और देखते ही उसके प्यार में पड़ गया ।

परन्तु उसके प्यार के रास्ते में दो रुकावटें थीं : पहली – Bianca के पहले ही दो चाहनेवाले थे। जिनके नाम Gremio और Hortensio थे। वे दोनों भी Bianca से शादी करना कहते थे।

दूसरा – Bianca के अमीर पिता Baptista की शर्त थी कि Bianca की शादी से पहले उसकी बड़ी बेटी Katherine की शादी होगी। Katherine बेहद गर्म -मिजाज की थी। और किसी की बात नहीं मानती थी। सबको लगता था कि Katherine से कोई भी युवक शादी नहीं करेगा।

**
इसके बाद Lucentio , Bianca के घर जाकर उसका Latin tutor बन जाता है। और उसे पढ़ाने लगता है। उधर उसका प्रतिद्वंदी Hortensio भी music टीचर का नाटक करके Bianca के घर आने -जाने लगता है।

उधर Tranio भी Lucentio का भेष धारण कर Bianca के पिता से मिलने -जुलने लगता है। और उससे शादी की बात भी करता है।

Twelfth Night by Shakespeare summary in Hindi

**

एक दिन Katherine की शादी की समस्या का हल निकल आता है। दरअसल Hortensio का दोस्त Petruchio, Padua शहर में आता है। वह बहुत चपल लड़का था। वह एक अमीर घर की लड़की से शादी करना चाहता था। उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता था कि लड़की कैसी है। बस उसे अमीर लड़की चाहिए थी। क्युँकि इससे वह जल्दी अमीर बन सकता था।

Hortensio उसे Katherine के बारे में बताता है। इसके बाद Petruchio, Katherine के घर उससे मिलने जाता है। वहाँ उन दोनों की काफी बहस होती है। Katherine बात -बात पर उसकी insult करती है। लेकिन अंत में Petruchio कहता है कि वह उससे शादी करके रहेगा।

एक दिन वह Katherine के पिता Baptista, से मिलता है और उससे झूठ बोल देता है कि Katherine उससे शादी के लिए तैयार हो गयी है।

यह सुनकर Baptista, खुश हो जाते हैं और शादी की सारी तैयारी कर देते हैं। जब Katherine को यह पता चलता है तो वह कुछ नहीं कहती। शायद उसे Petruchio अच्छा लगा था। क्युँकि वह उससे ज्यादा dominant था। और उससे दबने के बजाय उसे control कर सकता था। और शायद उसे मन ही मन ऐसे ही लड़के की तलाश थी।

**

The Taming of the Shrew ( Hindi summary)

शादी के दिन Katherine तैयार होती है। लेकिन Petruchio बहुत देरी से आता है। इससे Katherine घबरा जाती है कि कहीं Patrichio ने शादी का इरादा बदल तो नहीं दिया। लेकिन जब वह आता है तो उसने बहुत ही भड़कीला लिबास पहना हुआ था। और खटारा सी बग्घी में सवार होकर आया था। कुल मिलाकर वह बहुत unpredictable था। लेकिन Katherine को यह सब thrilling लग रहा था।

शादी के तुरंत बाद Petruchio , Katherine को जबरदस्ती अपने साथ देहात वाले घर में ले गया। उसने जोर -जोर से सबके सामने यह भी बोला कि Katherine अब उसकी पत्नी है। उसके साथ वह जैसा चाहे वैसा सलूक करेगा।

देहात वाले घर पर पहुँचकर Petruchio ने Katherine को अपने अनुसार tame करना शुरू कर दिया। उसने न उसे ठीक से खाने दिया और न ही सोने दिया। बस यही कहता रहा कि वह उससे बहुत प्यार करता है और यह बेकार खाना उसे कैसे दे सकता है। और घटिया bed पर कैसे सोने दे सकता है। Katherine इस सब से काफी सुधर गयी। उसने अपना झगड़ालू व्य्वहार भी सुधर लिया। मतलब शेर को सवा शेर मिल गया था।

**
उधर Padhua में Lucentio ने Latin पढाते -पढ़ाते Bianca का दिल जीत लिया। वह उसे रोमांटिक नावेल का अनुवाद करके सुनाता था। Bianca को ऐसा लगता था जैसे Lucentio खुद अपने प्यार का इजहार कर रहा हो। लिहाजा वह भी उससे प्यार करने लग पड़ी।

Hortensio ने भी उसे अपने music से रिझाने की कोशिश की। लेकिन जब उसने देखा की Bianca तो Lucentio से प्यार करने लगी है तो उसने उससे शादी का इरादा त्याग दिया। अब वह एक अमीर widow युवती से शादी की सोचने लगा।

उधर Tranio ने (जो Lucentio के भेष में था ) Baptista को Bianca से शादी के लिए राजी कर लिया। उसने कहा कि वह Bianca को बहुत खुश रखेगा और वह उसे हर चीज देगा। लेकिन Baptista ने कहा कि पहले वह Lucentio के पिता से मिलेगा। और देखेगा कि क्या सच में ही वे लोग इतने अमीर हैं।

Tranio ने यह बात Lucentio को बताई। अब वे दोनों एक बूढ़े की तलाश करने लगे। जो Lucentio के पिता का role play कर सके।

वे एक स्कूल के बूढ़े अध्यपक को इसके लिए मनाते हैं। स्कूल मास्टर Baptistsa से बात करने जाता है लेकिन Lucentio और Tranio कोई बहाना बना कर उसके साथ नहीं जाते। ताकि उनकी पोल न खुल जाये।

**

Play by Shakespeare – The Taming of the Shrew summary in Hindi


एक दिन Katherine और Petruchio वापस Padua आकर Baptista से मिलने जाते हैं। अब तक Petruchio ने Katherine को पूरी तरह से अपने वश में कर लिया था। अगर वह चाँद को सूरज कहता तो वह भी वैसा ही कहती। अपनी बेटी के बदले व्यवहार को देखकर Baptista को काफी हैरानी हुई। अब वह पहले की तरह तल्ख़ -मिजाज और झगड़ालू नहीं रही थी। यह देखकर उसे ख़ुशी भी हुई।

एक दिन Lucentio के असली पिता Vincentio अपने बेटे से मिलने Padua आते हैं। लेकिन देखते हैं कि Tranio , Lucentio बनकर घूम रहा था। धीरे -धीरे उन्हें सारी बात पता चलती है। फिर वे Baptista से मिलने जाते हैं। जो उन्हें पहले से जानता था। और उसे पता था कि Vincentio काफी अमीर और अच्छे खानदान के थे।

आखिर Lucentio और Bianca वहाँ आते हैं और एक दूसरे से प्यार होने की बात स्वीकार करते हैं। दोनों के पिता उनकी शादी के लिए मान जाते हैं। जल्दी ही उन दोनों की शादी कर दी जाती है।

दूसरी ओर Hortensio भी एक widow से शादी कर लेता है।

तीनों नए दूल्हे एक दिन अपनी पत्नियों के साथ एक जश्न पर मिलते हैं। वहाँ सभी यह देखकर हैरान रह जाते हैं कि Katherine पूरी तरह से tame हो चुकी थी। और अपने पति की हर बात मान रही थी। ( Play का शीर्षक इसी से प्रेरित है)।

तभी तीनों पतियों ने एक शर्त लगाई कि चलो देखते हैं किसकी पत्नी उसके पति के बुलाने पर एकदम आ जाती है। सब अपनी -अपनी पत्नी को वहाँ आने का सन्देश भिजवाते हैं। सबको लगता है कि Bianca सबसे पहले वहाँ आ जाएगी।

लेकिन Bianca ने पति को सन्देश भेजा कि वह व्यस्त है और अभी नहीं आ सकती। जबकि Katherine एकदम वहाँ आ जाती है।

यह देखकर बाकी दोनों Petruchio से कहते हैं कि उसने सच में काफी बड़ी बाजी मारी है। इसके बाद Petruchio और Katherine ख़ुशी -ख़ुशी वहाँ से अपने bedroom की तरफ चले जाते हैं।

समाप्त।

आशा है The Taming of the Shrew summary in Hindi आपको पसंद आयी होगी।

Julius Caesar summary in Hindi (by Shakespeare)

.

1 thought on “The Taming of the Shrew by Shakespeare in Hindi”

Leave a Comment