गुटखा कैसे छोड़ें – 11 Steps में

Title : गुटखा कैसे छोड़ें11 आसान तरीके (Gutka kaise chore )

दोस्तो, क्या आप कई सालों से गुटका खा रहे हैं। और बार -बार छोड़ने की कोशिश करने के बाबजूद छोड़ नहीं पा रहे ?

तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इसमें गुटखा छोड़ने के 11 उपाय बताय गए हैं। इन्हे पढ़कर आप निश्चित तौर पर अपनी बुरी आदत को छोड़ पायेंगे। और फिर से एक खुशहाल जिंदगी जी पायेंगे।

1) गुटखा खाने के नुक्सान याद करें :

अगर आपको गुटका खाना छोड़ना है तो उसके नुक्सान हमेशा पढ़ते रहिये। जैसे गुटखा खाने से ये चीजें हो सकती हैं :

  • मुँह का कैंसर,
  • Liver डैमेज ,
  • दाँतों की सड़न,
  • मुँह की बदबू की वजह से कोई लड़की आपको Kiss नहीं देगी
  • Impotence (नपुसंकता बढ़ती है)
  • बुढ़ापा जल्दी आता है
  • कमजोरी
  • काम न करने की इच्छा
  • लोगों से मिलने की कोई इच्छा न रहना
  • डिप्रेशन की बीमारी हो जाना
  • नींद न आना
  • भूख न लगना , आदि।

तो दोस्तो, क्या आप यह सारी चीजें चाहते हैं ? अगर नहीं तो आज से ही गुटखा खाना बंद कीजिये।

2) गुटखा छोड़ने के फायदे :

इसके बाद आप यह सोचिये कि गुटखा छोड़ देने पर आपको क्या फायदे होंगे। कुछ फायदे इस प्रकार से हैं :

  • नया खून बनना
  • सांस में बदबू के बजाय खुशबू रहना
  • बदन में नयी जान आना
  • Liver सेहतमंद होना
  • यौवन रहना
  • भूख ज्यादा लगना
  • दिमाग तेज होना
  • हमेशा मन में ख़ुशी रहना , आदि। और ऊपर दिए सारे नुक्सान भी ठीक हो जाते हैं।

अगर आपको फिर से खोयी ख़ुशी चाहिए तो खुद को यह सब याद दिलायें। और अक्सर इन्हे पढ़ते रहें।

3) आदत के दौरान सोचें :

Harvard University ने एक बहुत बड़ा शोध प्रकाशित किया है। जिसमें बताया गया है कि आप जब आदत शुरू करते हैं उसी दौरान सोचें कि इसका क्या फायदा या नुक्सान है।

जैसे जब आप गुटखा मुँह में डालें तो सोचें – यह मैं क्या कर रहा हूँ। क्या मैं छोटा बच्चा हूँ जो इसके बिना नहीं रह सकता। और फिर सारे नुकसान के बारे में सोचिये।

यह करने के बाद आप उसे तभी थूक डालिये। इससे आपकी Will Power 100 गुना बढ़ जाएगी। और आपकी आदत जल्दी छूटेगी।

साथ ही खुद को शाबाशी दीजिये कि मैंने यह कर दिखाया।

इसे आप अपनी जीत मानिये। और ख़ुशी मनाइये।

4) Stress और Depression भगायें :

बहुत सी बुरी आदतें हमें stress या depression की वजह से होती हैं। आपका कोई काम पूरा न हो, job की टेंशन हो, झगड़ा हो जाये – तो आपको stress हो जाता है। आपका मूड खराब हो जाता है।

फिर मूड सही करने के लिए आप गुटखा आदि खाने लगते हो। इसलिए आज से stress या डिप्रेशन को अपने पास आने ही न दें।

इसके लिए तीन Thinking Pattern (सोचने के ढँग ) बनायें :

सोचिये –

1. एक दिन तो सब कुछ यहीं रह जायेगा। राजा की दौलत भी और रंक के दो पैसे भी। इसलिए इतनी मारा -मारी किसलिए। जो है उसी से संतुष्ट रहें।

2. झगड़ा करने वाले से बोलें – आप बड़े।

कभी भी खुद को बड़ा न समझें। कोई Ego न पालें। इससे आप छोटे नहीं होंगे बल्कि दूसरे आपको इज्जत देंगे। पेड़ की तरह दूसरों की सेवा करें। इससे ख़ुशी आपकी तरफ आएगी।

3. बड़ी -बड़ी इच्छायें न पालें। सिर्फ अपना कर्म करें। फल मिले तो भी ठीक। न मिले तो भी फ़कीर की तरह हँसते -गाते रहिए।

सोचिये, ऐसा कौन सा जानवर है जो कल के लिए भोजन इक्कठा करके रखता है। कोई नहीं। फिर भी सब मजे से रहते हैं। और जीवन जीते हैं। फिर आप क्यों tension पालते हो। अपनी desires को कम रखें।

दोस्तो , Tension और stress ही बुरी आदत लगवाती है। अगर ये नहीं होंगे तो आप बुरी आदत यानि गुटखा की तरफ नहीं जाओगे। इसलिए हमेशा खुश रहने की कोशिश कीजिये।

Stress को दूर करने के लिए योग (meditation) का सहारा भी ले सकते हैं। इसके लिए आप इस आर्टिकल को जरुरु पढ़ें – Meditation कैसे करें ?

5) इस्तीफा तकनीक :

आदत की गुलामी बंद करें। आप एक पेपर पर इस्तीफा लिखें – हे बुरी आदत , आज तक मैं तेरी नौकरी या गुलामी कर रहा था। लेकिन आज मेरी आँखे खुल चुकी हैं। आज से यह सब बंद।

मैं तेरी नौकरी को लात मारता हूँ।

जिसे मैं मजा समझ रहा था वो तो सजा है। तू मुझे भरमा कर अपने जाल में फंसा रही थी। लेकिन अब मैं जाग गया हूँ।

तू मुझे बीमारी की तरफ ले जा रही है। आज से मैं तेरी नौकरी से इस्तीफा देता हूँ।

और इसके बाद दोस्तो , कभी इस आदत की तरफ न जायें।

6) Self Talk :

अकेले में खुद को motivation वाला भाषण दें। अपने -आप को झिंझोड़ें। सवाल पूछें – जैसे इतने सालों में क्या
उखाड़ लिया इस आदत से।

लेकिन सिर्फ दिमाग में सोचें नहीं। बल्कि emotions के साथ जोर से खुद को बोलें।

चाहे तो शीशे के सामने खड़े होकर बोलें। एक दोस्त की तरह समझायें।

अच्छा होगा कि इसे आप phone में record भी करें और सोते समय दुबारा सुनें। इससे यह सब आपके subconscious brain में चला जायेगा। और आपका brain आपके हित में काम करने की सोचेगा।

और आप आदत से जल्दी से छुटकारा पा जायेंगे।

7) Vitamins खायें :

दोस्तो, गुटखा खाने से आपका शरीर कमजोर हो जाता है।

Liver भी कमजोर हो जाता है और आपमें ठीक से खून नहीं बन पाता। इस वजह से कमजोरी आ जाती है।

गुटखा छोड़ने के कुछ दिन में आपको कमजोरी लगने लगती है और आपका मन हमेशा सोये रहने को करता है।

इस कमजोरी को दूर भगाने के लिए आप Fruit (सेब, केला , अनार आदि), हरी सब्जी, ड्राई फ्रूट जैसे बादाम ,काजू जरुरु लें। एक अच्छी डाइट लें। दूध -लस्सी पिएं।

इससे आपके शरीर को नयी ऊर्जा मिलेगी। और आप अपनी गन्दी आदत से दुगनी शक्ति से लड़ पाओगे।

8) Journal लिखें :

दोस्तो हमारे दिमाग में एक दिन में असंख्य विचार आते रहते हैं। और हम एक चीज पर Focus नहीं कर पाते।

इसलिए diary या journal लिखने की आदत डालें।

आपके दिमाग में क्या negative विचार हैं या stress है – उन्हें लिख कर देखें। फिर उन पर विचार करें और यह देखें कि आप उनमें क्या बदलाब ला सकते हो।

इससे आपको अपने परेशानी या problem ठीक से समझ आ जाएगी। और आप बार -बार उसमें नहीं उलझोगे।

आप उसका एक solution लिख लीजिये और खुश हो जाइये। इसके बाद अनगिनत चीजों के बारे में मत सोचते रहिये।

आप अपने फ़ोन पर भी लिख सकते हैं। आजकल आपको बहुत सी apps मिल जायेगीं।

Gutka kaise chore easily .

9) 21 दिन की तकनीक :

कोई भी बुरी आदत छोड़ने के लिए 21 दिन लगते हैं। इसलिए 21 दिन तक आप अपनी Will – Power को बहुत strong करके रखें।

बुरे दोस्तो से दूर हो जायें। और अच्छे लोगों के साथ रहें।

अच्छा लिटरेचर पढ़ें। अगर धार्मिक हैं तो मंत्र -जाप करें और हर दिन खुद से positive बातें बोलें।

ऐसे ही नयी आदत डालने के लिए भी 21 दिन लगते हैं। आप कोई अच्छी आदत डालें। जैसे इस blog पर अच्छी -अच्छी किताबों की summary मिल जाएगी। आप यदा – कदा उन्हें पढ़ते रहें। आपको बहुत ज्यादा motivation मिलेगी।

शुरू में दिक्कत हो सकती है , लेकिन 21 दिन के बाद यह आपका second nature बन जायेगा और आपको चीजें बहुत आसान लगेगीं।

10) Withdrawl Symptoms से सावधान :

दोस्तो, जब आप गुटखा छोड़ते हैं तो 2 दिन में ही आपको Withdrawl Symptoms आने शुरू हो जाते हैं। जैसे :

सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, थकान, भूख खत्म होना, Insomnia ( रात को नींद न आना), बहुत गुस्सा आना, उदासी आदि।

इन सब की वजह से आदमी घबरा जाता है। और फिर से गुटखा खाने लगता है। और आदत का यह कुचक्र कभी भी खत्म नहीं होता।

इसलिए सावधान रहें। और कुछ भी करके इन Symptoms (लक्षणों ) को सहन करें। नींद न आने पर भी कभी गुटखा का सहारा न लें बल्कि रात जागरण करें।

और ख़ुशी के साथ करें। उदास न हों।

पीड़ा को सहन करने की आदत डालिये। आखिर कितना मजा करोगे। और मजे ने आपको दिया ही क्या है ?

याद रखें – मजा ही सजा है। जबकि पीड़ा ही आदमी को ताकत और हिम्मत देती है। इसलिए कुछ पीड़ा उठा लीजिये।

अगर आपने यह कर लिया तो एक ही हफ्ते में आपके Withdrawl Symptoms दूर हो जायेंगे। लेकिन ज्यादातर लोग 3rd Day ही हार मान लेते हैं। और फिर से गुटखा खाने लग पड़ते हैं। इसलिए कसम खा लीजिये और ऐसा मत कीजिये।

Fast – Gutka kaise chore – 11 steps

11) Physical Exercise :

हर दिन 15 मिनट Exercise करने की कसम खा लें। चाहे कितनी भी हलकी -फुलकी करें। लेकिन Exercise जरूर करें।

चाहे तो आधे घंटा evening walk पर चले जायें। Exercise करने से आपका blood circulation बढ़ जाता है। आपके brain को ज्यादा blood और oxygen मिलता है। जिससे brain fresh हो जाता है। और cravings खत्म हो जाती हैं।

12 NoNico हर्बल गोलियाँ :

दोस्तो, अगर आपकी गुटका या सिगरेट की तलब जाती ही नहीं है तो, Amazon से घर बैठे NoNico की गोलियाँ मंगवा लें।

बस जब भी तलब लगे एक गोली मुँह में रख लें। आप गारंटी के साथ गुटका, तम्बाकू, बीड़ी -सिगरेट आदि से निजात पा लेंगे। और एक बार फिर से healthy life जीने लगेंगे।

ये गोलियाँ एकदम हर्बल या आयुर्वेदिक हैं तथा इनका कोई side – effect भी नहीं है। अभी तक लाखों लोग इन गोलियों की मदद से गुटका – तम्बाकू -सिगरेट की आदत से मुक्ति पा चुके हैं।

इसलिए अपनी Health के लिए तनिक भी कँजूसी न करें। इन गोलियों का दाम आपके गुटके – सिगरेट के packet से भी कम है।

अभी Order करने के लिए यहाँ CLICK करें :

Note: अगर गुटका – सिगरेट की वजह से आपके मुँह से दुर्गन्ध आती हो तो यह वाला Mouth – Spray भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पत्नी या गर्लफ्रेंड भी खुश रहेगी।


दोस्तो , बेहद सस्ते और नकली product न लें। उल्टा नुकसान करेंगे। जो यहाँ सुझाये गए हैं वे पूर्णतया safe हैं।

समाप्त।

यह आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद। बुरी आदतों से परेशान दोस्तों के साथ इस आर्टिकल को शेयर करें। उनका भी भला होगा।

Read More :

2 thoughts on “गुटखा कैसे छोड़ें – 11 Steps में”

Leave a Comment