Hard Times by Dickens summary in Hindi

पढ़िए Dickens के इस बहुचर्चित सामाजिक नावेल Hard Times by Dickens summary in Hindi । जब Louisa की शादी, emotional की जगह rational decision द्वारा की जाती है, तो क्या वह खुश रह पाती है ?

Author: Charles Dickens

Hard Times by Dickens summary in Hindi

Hard Times by Charles Dickens
(Summary in Hindi)

Thomas Gradgrind एक retire हो चुका merchant था, जो London के Coketown नाम के कस्बे में रहता था।

उसकी philosophy थी कि हमें emotional नहीं बल्कि अपने सुख के लिए rational decision लेने चाहियें। उसने अपने दोनों बड़े बच्चों Tom और Louisa की इसी philosophy की तर्ज पर परवरिश की थी।

उसने हमेशा उन्हें उनकी मनपसंद चीजों से दूर रखा था। और सिर्फ practical चीजें करने के लिए कहता था।

**
कुछ समय बाद Gradgrind ने एक स्कूल खोला। उसने Sissy नाम की एक गरीब लड़की को charity base पर पढ़ने के लिए admission दे दी। Sissy का पिता सर्कस में काम करता था। लेकिन अब वह उसे छोड़कर कहीं चला गया था।

**
जैसे -जैसे Gradgrind के बच्चे बड़े हुए, Tom एक hedonist (सुखवादी) बन गया जो सिर्फ अपनी ख़ुशी पर ध्यान देता था। जैसा कि उसके पिता ने सिखाया था।

लेकिन Louisa अपनी जिंदगी को समझ नहीं पा रही थी। उसे लगता था जैसे उसकी life अधूरी है।

क्युँकि उसे कभी भी उसकी मनपसंद चीजें नहीं करने दी गयी थीं।

**

Hard Times summary in Hindi

एक दिन Gradgrind ने Louisa की शादी Bounderby नाम के एक अमीर आदमी से करवा दी। वह उससे 30 साल बड़ा था।

लेकिन Gradgrind ने कहा कि उम्र से क्या फर्क पड़ता है। Practical होकर सोचना चाहिए। Bounderby एक factory और bank का मालिक है। और Louisa उसके साथ ऐशो -आराम से रहेगी।

Bounderby, Louisa को हमेशा अपनी struggle की कहानी सुनाता रहता था।

वह कहता था कि उसकी माँ ने बचपन में ही उसका त्याग कर दिया था। और वह अपनी मेहनत से इतना rich बन गया था।

Louisa की शादी के बाद Tom उसके पति Bounderby के बैंक में job करने लगता है।

जबकि Sissy, Gradgrind के घर में उसके छोटे बच्चों की देखभाल करती थी।

कुछ समय बाद Gradgrind ने politics join कर ली और आगे चलकर MP बन गया।

**

Bounderby की factory में Stephen नाम का एक आदमी मजदूरी का काम करता था। उसे factory में काम करने वाली Rachael नाम की लड़की से प्यार था।

लेकिन वह उससे शादी नहीं कर सकता था।

क्युँकि उसकी पहले ही शादी हो रखी थी। परन्तु उसकी पत्नी उसके साथ बहुत बुरा बर्ताब करती थी। वह हमेशा शराब पीती थी।

और कई – कई महीनों के लिए कहीं गायब हो जाती थी।

Stephen उससे तंग आ चुका था। और उसे छोड़ना चाहता था।

यही सोचकर वह Bounderby के पास divorce के बारे में पूछने के लिए जाता है। लेकिन उसे पता चलता है कि divorce बहुत ही महंगा पड़ता है। और केवल अमीर लोग ही divorce ले सकते हैं।

जब वह उसके घर के बाहर आता है तो उसे Mrs. Pegler नाम की औरत मिलती है। जो अक्सर वहाँ घूमती रहती थी। वह Bounderby की बहुत तारीफ करती है।

**
इसी बीच James Harthouse नाम का एक अमीर युवक लंदन से वहाँ आता है। वह Gradgrind से politics के गुर सीखना चाहता था।

वह Louisa को देखते ही उससे प्यार करने लगता है। और उसे पाना चाहता है।

Bounderby के यहाँ काम करने वाली Mrs. Sparsit की सहायता से वह वहाँ आने -जाने का इंतजाम कर लेता है ( Hard Times by Dickens summary in Hindi) .

**
एक दिन Bounderby की फैक्ट्री में Slackbridge नाम का एक आदमी मजदूरों की यूनियन बनाने की कोशिश करता है।

वह Stephen को भी उसमें शामिल होने के लिए कहता है।

लेकिन Stephen को पता था कि वह बहुत चालबाज है। और सिर्फ अपने मतलब के लिए leader बनना चाहता है। इसलिए वह यूनियन को join करने से मना कर देता है।

लेकिन Slackbridge मजदूरों को उसके खिलाफ भड़का देता है। और वे उसका boycott कर देते हैं।

तभी Bounderby उससे कहता है कि उसके लिए मजदूरों की जासूसी करे। लेकिन Stephen इसके लिए मना कर देता है।

इस पर Bounderby गुस्सा होकर उसे job से निकाल देता है।

Louisa , Stephen की integrity से बहुत impress होती है। वह चुपके से उसे कुछ पैसे देती है।

इसके बाद Tom, Stephen के पास जाता है और उससे कहता है कि अगर वह हर रात को bank के बाहर इंतजार करे तो उसकी मदद की जाएगी।

Stephen उसके कहने पर कई बार रात को bank के बाहर जाता है लेकिन कोई भी उसकी मदद नहीं करता।

आखिर एक दिन वह सामान pack करके वहाँ से चला जाता है। अब वह कहीं जाकर खेती – बाड़ी का काम ढूँढना चाहता था।

उसके जाने के बाद बैंक में डाका पड़ जाता है।

इससे सबको Stephen पर शक हो जाता है। क्युँकि उसे रात को बैंक के बाहर देखा गया था।

**

एक दिन Harthouse आखिर Mrs. Sparsit जो Bounderby के यहाँ job करती थी, को बताता है कि वह Louisa से प्यार करता है।

Mrs. Sparsit जाकर Louisa को इसके बारे में बताती है। और उससे मिल लेने के लिए कहती है।

Louisa इसके लिए मान जाती है। लेकिन वह confusion से भर जाती है और उससे न मिल कर अपने पिता Gradgrind के घर चली जाती है।

वहाँ वह अपनी दुखी जिंदगी की सारी बातें Gradgrind को बताती है।

वह कहती है कि उसकी शादी में कभी प्यार नहीं रहा, वह हमेशा दुखी रही है और अब शायद वह भी Harthouse से प्यार करती है।

इसके बाद वह बेहोश होकर फर्श पर गिर जाती है।

बेटी की बातें सुनकर Gradgrind को काफी धक्का लगता है। उसे अपनी rational self interest की philosophy कमियों से भरी हुई लगती है।

Sissy, Louisa से बहुत प्यार करती थी।

वह Harthouse के घर जाती है और उससे कहती है कि उसकी वजह से Louisa को बहुत problem हो रही है।

और वह कृपा करके वापस London चला जाए।

वह इसके लिए मान जाता है और जल्दी ही वहाँ से चला जाता है।

**

Bounderby यह देखकर बहुत नाराज होता है कि Louisa उसे छोड़कर पिता के घर चली गयी है।

इसके बाद वह Stephen को पकड़ने के प्रयास भी दुगने कर देता है।

जब Stephen को पता चलता है कि बैंक में डाके के लिए उस पर शक किया जा रहा है। तो वह अपनी सफाई देने के लिए खुद ही Bounderby के घर कि लिए निकल पड़ता है।

लेकिन रास्ते में वह एक mining pit में गिर जाता है।

संयोग से Rachael और Louisa को वह दिख जाता है। मगर वह बहुत जख्मी हो चुका था।

वह Rachael से कुछ बातें करके विदा लेता है और इसके बाद उसकी मृत्यु हो जाती है।

**

लेकिन Stephen की बातों से Gradgrind और Louisa को पता चल जाता है कि Tom ने ही बैंक में डाका डाला है।

क्युँकि उसने ही Stephen को रात में बैंक आने के लिए कहा था। ताकि सारा शक Stephen पर जाये।

यह जानकर Gradgrind और Louisa, Tom को England से भगाने की planning करते हैं।

लेकिन Bitzer, नाम का Gradgrind का student जो पूरी तरह से Gradgrind की पढ़ाई rationalism की philosophy पर चलता था – Tom को पकड़ लेता है।

और उनकी किसी sentimental reasoning को नहीं मानता।

Gradgrind को अब अपनी philosophy की त्रुटियों का पता चलता है।

तभी Sissy का सर्कस वाला दोस्त Sleary चालाकी से Tom को छुड़ा कर England से भगा देता है।

**
इसी बीच Mrs. Sparsit, Bounderby की चोर को पकड़ने में उसकी help करने की कोशिश करती है।

वह उसके घर के बाहर खड़ी रहने वाली औरत Mrs. Pegler को उसके सामने ले जाती है। वह सोचती है कि शायद उसने कुछ देखा हो।

लेकिन Bounderby, Mrs Pegler को देखकर घबरा जाता है।

तभी पता चलता है कि वह वास्तव में उसकी माँ थी और उसे बहुत प्यार करती थी। लेकिन उसने माँ को उसके घर आने से मना कर रखा था।

इसके साथ ही यह भी पता चलता है कि Bounderby ने सबसे झूठ बोला था। और यह दौलत उसे विरासत में मिली हुई थी न कि उसने खुद कमाई थी।

Bounderby गुस्से से Mrs. Sparsit को job से निकाल देता है।

पाँच साल बाद वह Coketown की गलियों में अकेले भटकता हुआ मर जाता है।

**

Novel by Charles Dickens – Hard Times summary in Hindi

वक़्त के साथ Gradgrind ने अपनी philosophy बदल दी थी। अब वह गरीब लोगों की सेवा किया करता था।

Tom को दूसरे देश में अपने गलत कामों के लिए अफ़सोस होता है। और वह घर लौटना चाहता है। लेकिन घर आने से पहले ही उसकी मृत्यु हो जाती है।

इसी बीच Sissy एक युवक से शादी कर लेती है। आगे चलकर उसके बहुत से बच्चे होते हैं।

Louisa कभी शादी नहीं करती। लेकिन Sissy का परिवार उससे बहुत प्यार करता था। अंत में वह भी बच्चों की देखभाल में अपना मन रमा लेती है।

समाप्त।

**

Charles Dickens novels:

Oliver Twist novel summary in Hindi

David Copperfield summary in Hindi

दोस्तो, इस नावेल (Hard Times summary in Hindi )की मुख्य थीम क्या है नीचे कमेंट करके बताइये।

Leave a Comment