Persuasion summary in Hindi

पढ़िए Jane Austen का famous उपन्यास Persuasion (summary in Hindi) : जब Anne और Wentworth की शादी में social status आड़े आ जाता है तो वे क्या करते हैं !

Author: Jane Austen

 Persuasion summary in Hindi

Persuasion By Jane Austen
(Summary in Hindi)

Walter Elliot नाम के व्यक्ति अपने बहुत बड़े estate Kellynch Hall में रहते थे। वे Elliot घराने से belong करते थे।

उनकी पत्नी का 14 साल पहले देहांत हो गया था।

उनकी तीन बेटियां थीं – Elizabeth, Anne, और Mary.

हालाँकि Mary सबसे छोटी थी लेकिन उसकी शादी Musgrove घराने के युवक Charles Musgrove से हो चुकी थी।

Mary का घर पास ही था जिसे Upcross cottage के नाम से जाना जाता था।

Walter अपने ऐशो -आराम पर बहुत ही ज्यादा खर्च करते थे। और अब उनकी आर्थिक हालत खराब हो रही थी।

इसी बीच उनकी family friend और advisor Lady Russell कहती हैं कि उन्हें अपने खर्चे कम करने चाहियें।

यह सुनकर Walter कुछ परेशान हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि अब उनके महंगे शौक कैसे पूरे होंगे।

लेकिन फिर वे फैसला करते हैं कि वे estate छोड़कर Bath नाम की जगह पर चले जायेंगे। और वहाँ अपने दूसरे घर में रहेंगे। जिससे उनका काफी खर्चा बच जायेगा।

जबकि Kellynch Hall वाले घर को rent पर दे देंगे।

**
जल्दी ही उन्हें एक बहुत अच्छे शादीशुदा couple, tenant (किरायेदार) के रूप में मिल जाते हैं।

उनका नाम Admiral Croft और Mrs Croft था। Mr Croft navy में काम करते थे।

Walter को यह बात पसंद नहीं थी कि कैसे Navy नीचे के status के लोगों को भी इतने बड़े rank पर ला देती है। उनके हिसाब से status खानदानी होना चाहिए।

लेकिन फिर भी उन्हें Admiral Croft और उनकी पत्नी बेहद polite और decent लगते हैं। और वे Kellynch Hall उन्हें किराये पर दे देते हैं।

**
तभी Anne को पता चलता है कि Mrs Croft, Captain Frederick Wentworth की बहन थी।

दरअसल जब Anne 19 साल की थी वह Wentworth से मिली थी। और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था।

उस समय Wentworth एक साधारण naval officer था।

लेकिन दोनों ने engagement कर ली । एक दिन Wentworth ने Anne के घर शादी का प्रस्ताव भेज दिया।

हालाँकि Wentworth बहुत handsome, well mannered और ambitious था लेकिन Anne के परिवार वालों ने कहा कि उसका status उनसे कहीं नीचे है।

Lady Russel ने Anne को समझाया कि वह उसके लायक नहीं है। और ज्यादा अमीर न होने के कारण उसकी और परिवार की ठीक से देख- रेख नहीं कर पायेगा।

सबने उन दोनों की engagement तुड़वा दी।

लेकिन अब Mrs Croft से मिलकर Annie को Wentworth की फिर से याद आ गयी। वह उसे दिल से कभी भूली भी नहीं थी (Persuasion summary in Hindi ) ।

**

इसके बाद Sir Walter, Elizabeth, और Mrs. Clay (निचले status की family friend) अपने Bath वाले घर के लिए रवाना हो जाते हैं।

लेकिन Annie अपनी छोटी बहन Mary के पास दो महीने के लिए उसके घर Uppercross Cottage चली जाती ही। जो वहाँ से पास ही पड़ता था।

वहाँ वह सारी Musgrove family से मिलती है।

Mr और Mrs Musgrove के तीन बच्चे थे – Charles (Mary का पति), Henrietta और Louisa.

सब लोग दिल से Annie का स्वागत करते हैं और उसे बहुत चाहते हैं।

Annie उनके परिवार के बीच affection को देखकर बहुत प्रभावित होती है।

**
इसी बीच खबर मिलती है कि Captain Wentworth लड़ाई से वापस आ गया था। वह काफी wealthy हो चुका था।

और अब अपनी बहन Mrs Croft के साथ Kellynch Hall में रह रहा था।

**
Wentworth, Mr. Musgrove का अच्छा दोस्त था। और वह उनसे मिलने उनके घर Upcross आया ।

Anne उसे देखकर कुछ tense हो जाती है। लेकिन फिर देखती है कि वह उसके साथ formal और polite तरीके से बात करता है। और कोई sentiment जाहिर नहीं करता।

लेकिन वह Henrietta and Louisa से काफी घुल -मिल कर बात कर रहा था।

Annie को लगता है कि शायद वह उन दोनों के पुराने प्यार को भूल चुका है। और शायद अब उन दोनों बहनों में से किसी एक से शादी करेगा।

**

Jane Austen novel: Persuasion summary in Hindi

एक दिन Wentworth अपने दोस्त Captain Harville के घर Lyme नाम की जगह पर जाने का plan बनाता है।

Anne, Henrietta और Louisa भी उसके साथ जाते हैं।

वहाँ Captain Harville का एक और दोस्त Captain Benwick भी आया था। लेकिन हाल में ही उसकी girlfriend की मृत्यु हो गयी थी। और वह उसके शोक में डूबा हुआ था। लेकिन Anne की बातों से उसे काफी
अच्छा लगता है।

वे दोनों किताबें पढ़ने का भी बहुत शौक रखते थे। और दोनों की अच्छी दोस्ती हो जाती है।

**
इसी बीच Annie को वहाँ William Elliot नाम का एक rich आदमी मिलता है।

वह Anne का दूर का रिश्तेदार था। लेकिन उसके Anne के पिता Walter के साथ अच्छे सम्बन्ध नहीं थे।

वह उनके बाद Kellynch Hall का भी वारिस था। क्यूँकि Walter का कोई बेटा नहीं था।

लेकिन यहाँ William, Anne में कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी ले रहा था। और हर किसी से उसकी प्रशंशा कर रहा था।

**

एक दिन सब लोग Wentworth के साथ beach पर घूमने जाते हैं। लेकिन इसी दौरान Louisa को गंभीर चोट लग जाती है।

सब लोग घबरा जाते हैं।

लेकिन Anne शाँत दिमाग से situation को handle करती है। और help के लिए लोगों को बुलाती है।

Wentworth जो खुद को दोषी मान रहा था Anne की सूझ -बुझ से काफी प्रभावित होता है। और उसे लगता है कि वह अब भी Anne से प्यार करता था।

इसके बाद Louisa को Lyme में ही आराम करने के लिए कहा जाता है। वहाँ Captain Benwick उसकी देखभाल करता है। और उसके मनोरंजन के लिए किताबें पढता है। धीरे – धीरे वे दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं।

**
इसी बीच Anne सबके साथ वापस Uppercross लौट जाती है।

एक हफ्ते बाद वह Lady Russel के घर रहने चली जाती है।

कुछ समय बिताकर एक दिन वह Lady Russel के साथ अपने घर Bath चली जाती है।

घर पहुँचकर Anne देखती है कि William Elliot वहाँ आया हुआ था। उसने Anne के पिता Walter से माफ़ी माँगकर उनके साथ अपने संबंध फिर से अच्छे कर लिए थे।

**
इसी बीच Anne की मुलाकात अपनी स्कूल की दोस्त Mrs Smith से होती है। वह William को अच्छे से जानती थी।

Anne के पूछने पर वह बताती है कि William अच्छा इंसान नहीं है। उसने अपनी गुजर चुकी पत्नी को कभी अच्छे से treat नहीं किया। Mrs Smith के साथ भी उसकी अच्छी बोल -चाल नहीं थी।

और वह Anne से सिर्फ इसलिए शादी करना चाहता था ताकि वह Kellynch Hall का मालिक बन सके।

क्यूँकि William को लगता है कि कहीं अगर Walter, Mrs Clay से शादी कर लेगा तो वह property उनके बेटे को चली जाएगी।

लेकिन इससे पहले अगर वह Anne से शादी कर लेता है तो प्रॉपर्टी उसे मिल सकती थी।

Anne यह सब सुनकर हैरान रह जाती है। और अब William को बुरा इंसान मानने लगती है।

**

एक दिन Crofts दम्पति Walter से मिलने Bath आते हैं। वहाँ वे उन्हें दो news सुनाते हैं।

Mrs Crofts कहती हैं कि Henrietta की शादी उनके चचेरे भाई से तय हो गयी थी।

जबकि Louisa की शादी Captain Benwick से होगी जो उसे Lyme में मिला था।

Annie यह सुनकर बहुत खुश हो जाती है कि Wentworth की शादी Henrietta या Louisa दोनों में से किसी से भी नहीं हो रही थी।

**

Novel – Persuasion summary in Hindi

एक दिन Wentworth भी सबसे मिलने Bath आता है।

Anne के पिता Walter यह देखकर हैरान रह जाते हैं कि अब वह कितना wealthy हो गया था। और status में भी बहुत ऊपर उठ चुका था।

अब उनका हृदय -परिवर्तन हो जाता है। और वे उसे अपने social circle में शामिल कर लेते हैं।

लेकिन वहाँ William को देखकर उसे ईर्ष्या होने लगती है। उसे लगता है कि शायद Anne की शादी उससे होने वाली थी।

मगर वह Anne के नाम love letter लिखता है। जिसमें बताता है कि वह शुरू से ही उससे प्यार करता था और हमेशा उसी के बारे में सोचता है।

उसका letter पढ़कर Anne बहुत खुश हो जाती है। वह भी उसके प्रति अपनी feelings जाहिर कर देती है।

इसके बाद दोनों फिर से engage हो जाते हैं।

William यह देखकर गुस्सा हो जाता है। उसे लगता है कि उसका पूरा plan चौपट हो गया था। फिर वह Mrs Clay को लेकर वहाँ से चला जाता है।

**
इसके बाद Walter और Lady Russel भी Anne और Wentworth की शादी के लिए हाँ बोल देते हैं।

इससे वे दोनों बेहद खुश हो जाते हैं।

फिर सब लोग शादी की तैयारियाँ करने लगते हैं।

समाप्त।

Pride and Prejudice summary in Hindi – novel by Jane Austen

Emma by Jane Austen summary in Hindi

Romeo and Juliet summary in Hindi

Alchemist summary in Hindi

दोस्तो, यह था Jane Austen का novel (Persuasion summary in Hindi) उम्मीद है आपको अच्छा लगा होगा।

Leave a Comment