Ikigai summary in Hindi – अपना passion ढूँढे, लम्बी और खुश जिंदगी जियें।

Title: – इस समरी (Ikigai summary in Hindi) को पढ़कर आप जानेंगे कि Japanese लोग अपना passion कैसे ढूंढते हैं। फिर उसे follow करके वे एक लम्बी और ख़ुशी से भरी जिंदगी जीते हैं। आप भी ऐसा कर सकते हैं। नीचे summary पढ़िए और जानिए।

Ikigai book summary in Hindi
(Ikigai summary in Hindi)

Author: Hector Garcia and Francesc Miralles

दोस्तो, जापान के Okinawa island में ऐसे लोग पाए जाते हैं जो 100 साल से भी लम्बी उम्र जीते हैं। वैज्ञानिकों ने उन पर शोध किया और पाया कि उनका ज़िंदगी जीने का तरीका अलग है।

इस किताब में 5 techniques बताई गयी हैं , जिन्हे Okinawa (ओकिनावा) के लोग use करते हैं। आप भी इन्हें पढ़कर उनका इस्तेमाल करना सीख सकते हैं। तथा एक लम्बी और खुशहाल जिंदगी जी सकते हैं।

आइये पढ़ते हैं Ikigai summary in Hindi .

Ikigai book summary in Hindi

1) Ikigai – Reason of living (या passion)

Ikigai का मतलब है – लाइफ में आपका passion . उसी passion को आप जब अपना प्रोफेशन बना लेते हैं तो आपकी लाइफ बहुत ही खुशी से कटने लगती है।

जापान के लोग सारी उम्र अपना Ikigai ढूँढ़ते रहते हैं। फिर मिल जाने पर उसी में जुट जाते हैं। इस से उन्हें कोई stress नहीं होता। और वे लम्बी जिंदगी जीते हैं।

बहुत से लोग life में जबरदस्ती की job कर रहे हैं। इसलिए बहुत से लोग अपनी job में खुश नहीं होते।

मान लीजिये कोई आदमी अपने parents के pressure की वजह से डॉक्टर बन जाता है। लेकिन उसका असली पैशन film direct करना था। तो ऐसे में वो सारी जिंदगी अंदर से दुखी रहेगा। सारे रिश्तेदार और समाज उसका गुणगान करेंगे लेकिन वो खुद से संतुष्ट नहीं होगा।

इसलिए Ikigai ढूँढ़कर उसे ही अपना प्रोफेशन बनाना चाहिए। लेकिन यह इतना आसान भी नहीं है। इस किताब में अपना Igikai ढूँढ़ने की technique बताई है।

इसके 4 steps हैं।

i) What you love

सबसे पहले ये देखें कि आप किस चीज से प्यार करते हैं । ऐसा कौन सा काम है जिसे करते हुए आप घंटों बिता सकते हैं।

उसे करने में आपको बहुत मजा आता है और आपको टाइम का पता भी नहीं चलता। ये कुछ भी हो सकता है गार्डनिंग, पेंटिंग, घर की सफाई, बच्चों को पढ़ना, कुकिंग, photography, घूमना, coding आदि।

ii) What are you good at

(आप कौन सा काम बहुत अच्छे से कर सकते हैं।)

दूसरे step में यह देखिये की ऐसा कौन सा काम है जिसे आप बहुत अच्छे से कर लेते हैं। जिसमे आप बहुत
निपुण हो। क्या आप बहुत अच्छी चाय बना लेते हो ?

  • अच्छी सलाह देते हो।
  • अच्छा मजाक कर लेते हो।

यह बिलकुल मायने नहीं रखता कि काम कितना छोटा है। बस यह देखिये आप expert किस चीज में हो !

iii) What the world needs

इसके बाद ये देखिये के लोगों को किस चीज की जरूरत है।

लोग आपको नहीं बता सकते। क्युँकि बहुत बार हमें ही पता नहीं होता कि हमें क्या चाहिए। इसका पता आपको खुद लगाना होगा। और यही सबसे मुश्किल काम है।

हो सकता है किसी बिल्डिंग के लोगों को अच्छी चाय या खाना नहीं मिलता हो। किसी को एक नए app से फायदा मिल सकता हो ? कोई stress में जी रहा हो। और उसे कोई अच्छी सलाह देने वाला चाहिए हो ?

Steve Job को लगा था कि लोगों को गाने सुनने के लिए एक अनोखा instrument चाहिए। और i-pod का जन्म हुआ।

iv) What you can be paid for : (Book – Ikigai summary in Hindi)

चौथे step में यह पता लगाइये कि ऐसा कौन सा काम है जिसके लिए लोग आपको पैसे देने के लिए तैयार होंगे।

तो दोस्तो, इन steps का इस्तेमाल करके आप अपना Ikigai (passion ) या reason of living ढूँढ सकते हैं।फिर वैसा ही प्रोफेशन चुनिए। इस से आप खुश भी रहेंगे और लम्बी उम्र भी जी पाएँगे।

2) Flow – वक़्त आसानी से काटें

दोस्तो, अगर आप अपने हाथ को आग के ऊपर रखोगे तो आपको एक मिनट भी घंटे जैसा लगेगा। लेकिन आप अपने crush या lover के साथ बैठोगे तो घंटे भी मिनटों की तरह लगेंगे।

बहुत सारे वक़्त के, पल भर में ही बीत जाने को ही flow कहा गया है।

इसका मतलब है आप ऐसा profession चुने जिसमें आपको वक़्त का पता ही न चले और मजा भी आये। आपको अपना काम बोझ नहीं लगेगा। यही आपका Ikigai होगा।

इसके विपरीत अगर आप अपनी पसंद का काम नहीं कर पाएँगे तो आपको time नहीं बीतेगा। और काम आपको बोझ लगेगा। इस से आप खुश भी नहीं रह पाएँगे।

Japan के लोग जब अपना Ikigai ढूँढ लेते हैं तो उसमे डूब जाते हैं। कोई झाड़ू भी लगाएगा तो इतनी शिद्दत से लगाएगा कि अपने काम को देखकर वह खुद ही खुश हो जायेगा। और देखने वाला भी उसकी तारीफ करेगा।

सब्जी उगाने वाला भी अपने काम को इतने प्यार से करता है कि वह सिर्फ best सब्जियाँ उगा कर लोगों को देता है।

यही secret जापान को एक सुपर-पावर भी बनाता है , क्युँकि वहाँ का हर व्यक्ति अपने passion को profession बनाता है। जबरदस्ती का कोई काम नहीं करता। इस से हर नागरिक अपना best से best प्रोडक्ट देता है।

3) Hara Hachi Bu – कम खाना
(from Ikigai summary in Hindi )

तीसरी Japanese तकनीक का नाम है – Hara Hachi Bu

इसका मतलब है कि खाना उतना ही खाना चाहिए जिस से आपका पेट 80 % भर जाये। जापान के लोग कभी भी overeating नहीं करते।

इसलिए वहाँ जरा भी obesity नहीं है। वे लोग slim -trim और स्वस्थ रहते हैं। कम खाने से उनकी digestive power बढ़ जाती है। जिस से वे भोजन को अच्छे से पचा लेते हैं।

इसके साथ ही वे ऐसी diet लेते हैं जिसमे anti -oxidant बहुत ज्यादा होते हैं। Anti – oxidant का बहुत बड़ा source green – tea है। जापान के लोग बहुत ज्यादा green – tea पीते हैं।

Anti -oxidant हमारे DNA को damage से बचाता है। जिसकी वजह से बुढ़ापा नहीं आता। Green – tea के अलावा Japanese लोग हर दिन 6 तरह के फल – सब्जियाँ खाते हैं।

4) Morita Therapy – stress को दूर रखें

Japanese लोगों की लम्बी उम्र का चौथा secret हैं – Morita Therpay . यह थेरेपी stress को दूर रखती है।

दोस्तो, आज की भाग -दौड़ की जिंदगी में इंसान तरह -तरह के stress में जी रहा है। छोटे बच्चों को स्कूल और कॉलेज की पढाई का stress . Graduates को जॉब ढूँढने का stress. जॉब मिल जाए तो ऑफिस का stress .किसी को start – up या business का stress .

Stress इंसान की उम्र को आधा कर देता है। Japanese लोग इस बात को भली – भांति समझते हैं। इसलिए उन्होंने Morita Therapy विकसित की है।

यह एक तरह की meditation है।

इसके लिए आप शाँत होकर एक जगह बैठ जायें। फिर आँखे बंद करके अपने दुःख या emotions को accept करिये। इसके बाद positive चीजें सोचें।

Positive विचार आपके negative विचारों को replace कर देंगे। जैसे अगर आपका किसी से झगड़ा हो गया है। तो यह सोचें ठीक है झगड़ा हो चुका है। और इस से मेरा मूड खराब हो चुका है। लेकिन अब आगे मुझे इस से बचना है।

फिर यह कहें कि मैं उसे माफ़ करता हूँ। और खुद को भी माफ़ करता हूँ। आगे से हम अच्छे दोस्तों की तरह रहेंगे। इस तरह positive बोलने से आपका stress दूर होगा।

लेकिन अगर बदले की बातें सोचते रहेंगे तो वो stress कभी दूर नहीं होगा। आपकी रात की नींद भी उड़ जाएगी।
आपको गुस्सा भी आता रहेगा। इस से आपकी आयु पर असर पड़ेगा।

Japanese लोग हर दिन Morita Therapy से दिन भर की गलत चीजों को accept करके उन्हें माफ़ कर देते हैं। अगले दिन वे नए ज़िंदगी की शुरुआत करते हैं।

इसलिए आप भी सोने से पहले यह तकनीक जरूर करें। इसके अलावा सबसे खुले दिल से मिलें, हँस कर बात करें, छोटी -छोटी बातों का stress न लें।

इसलिए दोस्तो, कुछ भी करके stress से हर हाल में दूर रहें।

5) Radio Taiso – हमेशा चलते -फिरते रहना ।

जापान के लोगों की लम्बी और खुशहाल जिंदगी का अगला राज है कि वे हमेशा चलते -फिरते रहते हैं। या exercise करते हैं।

जापान में रेडियो पर सुबह और शाम ऐसे प्रोग्राम प्रसारित होते हैं, जिनसे लोगों को exercise करवाई जाती है। यह tradition वहाँ 50 से भी ज्यादा सालों से है।

इसी को अब Radio Tasio कहा जाता है।

जापान की हर कंपनी के employee काम शुरू करने से पहले Radio Tasio करते हैं। चाहे उनकी कंपनी विदेश में ही क्यों न हो।

दोस्तो, ज्यादातर लोग सोचते हैं कि सिर्फ gym में ही exercise की जा सकती है। लेकिन हम यहाँ bodybuilding की बात नहीं कर रहे।

जापान के लोग ज्यादा समय तक कभी नहीं बैठते। बीच -बीच में वे चलते -फिरते रहते हैं। इस से उन्हें कभी मोटापा और दूसरी बीमारियाँ नहीं लगतीं। और वे लम्बी जिंदगी जीते हैं ।

तो अब आप भी नियम बना लीजिये कि डेली हल्की – फुल्की exercise जरूर करेंगे। और ऐसा सारी जिंदगी करते रहेंगे।

6) Wabi Sabi

अगली Japanese Technique का नाम है Wabi Sabi . जिसका मतलब है – beauty in imperfection .

जापान के लोग imperfect चीजों में भी beauty ढूँढ लेते हैं। उनका मानना है कि imperfect चीजें ही natural होती हैं। बाकी सब तो बनाबटी होता है। इसकी वजह से वे nature के बहुत close रहते हैं।

आपने celebrities को तो देखा ही होगा। वे लोग मेक -उप आदि करके कितने perfect लगते हैं। लेकिन अगर आप उन्हें बिना मेक -उप या परदे के पीछे देखेंगे तो वे आपको आम इंसानों की तरह ही दिखेंगे।

बनावट केवल एक मायाजाल है। इसलिए अगर आपको खुश रहना है तो बनावटी चीजों से दूर रहिये।
और nature के करीब।

जैसे जापान के लोग रहते है। इस से भी आप दीर्घायु बनेंगे।

7) Give ThanksBook : Ikigai summary in Hindi

Japanese लोग छोटी से छोटी help के लिए भी दूसरों को बहुत धन्यवाद देते है। उनका मानना है कि – what goes around comes around. अर्थात जैसा बीज बोयेंगे वैसा ही फल मिलेगा ।

जब हम दूसरों का धन्यवाद करते हैं। तो उन्हें अपने काम की value का एहसास होता है। इस से वे अपने काम को और भी लगन और निष्ठा से करते हैं।

इसके आलावा सामने वाला खुश भी हो जाता है। और ख़ुशी बाँटने से बढ़ती है। खुशनुमा माहौल में कभी भी stress या depression नहीं हो सकता । इसलिए धन्यवाद करना सीखिए। लोगों का भी और nature का भी।जिसने हमें भोजन, पानी और oxygen आदि हर चीज दी है।

समाप्त।

दोस्तो, घर बैठे Amazon से इस किताब को मंगवाने के लिए CLICK करें :

दोस्तो, For English version : CLICK here

तो दोस्तो, ये थी इस amazing किताब की समरी (Ikigai summary in Hindi).

अब आपको जापान के लोगों की जिंदगी के secret पता चल गए हैं। आप भी इन्हें follow करिये। इस से आपकी जिंदगी भी खुशहाल और लम्बी हो जाएगी।

कृप्या इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ share करें। ताकि वे भी day to day के stress से उबर पाएँ और खुश रहें।

धन्यवाद।

Read more :

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

I Will Teach You To Be Rich Summary in Hindi

Eat That Frog Summary in Hindi

Leave a Comment