Under the Volcano Summary in Hindi

शराब के आदी हो चुके एक व्यक्ति की कहानी। पढ़िए Under the Volcano Summary in Hindi में कि कैसे उसकी यह आदत सबकी जिंदगी को प्रभावित करती है।

Author: Malcolm Lowry

Under the Volcano
(Summary in Hindi)

इस उपन्यास की कहानी एक ब्रिटिश अधिकारी Geoffery Fermin पर केंद्रित है। Fermin , Mexico में रहता था और उसे alcohol की लत लग चुकी थी।

Fermin का जन्म India में हुआ था। लेकिन बचपन में ही उसके माँ का निधन हो गया था। इसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। और उनके दूसरा बेटा Hugh हुआ। लेकिन जल्दी ही वे उन सब को छोड़ कर हिमालय चले गए और कभी वापस नहीं आये।

Fermin और Hugh को पढ़ने के लिए इंग्लैंड भेजा गया। बड़े होकर Fermin एम्बेसी का अधिकारी बन गया। और Yvonee नाम की लड़की से शादी कर ली। जबकि Hugh म्यूजिक की पढ़ाई करने लगा।

इसी दौरान Mexico ने अपने देश में oil companies को nationalization करके उन्हें सरकारी बना दिया। United Kingdom की बहुत सी oil companies भी Mexico में थी। इससे दोनों देशों के political रिश्तों पर असर पड़ा।

इसके बाद UK की सरकार ने Fermin को एम्बेसी का अपना प्रतिनिधि बनाकर Mexico भेज दिया। ताकि वह दोनों दोस्तों में दोस्ती बनाये रखने का काम करे। लेकिन Fermin को बहुत पहले ही शराब की लत लग गयी थी। इससे Yvonne के साथ उसके रिश्ते में भी असर पड़ रहा था।

Ulysses summary in Hindi

**

इस समय Fermin एक होटल में शराब पी रहा था। उसकी हालत इतनी खराब थी कि वह अपनी socks भी ठीक से नहीं पहन पा रहा था। तभी उसकी पत्नी Yvonne उसके पास आती है। वह England से उससे मिलने आयी थी।

वह उसे समझाने लगती है कि शराब छोड़ दे। तभी Fermin उसे बताता है कि शाम को उसका छोटा भाई Hugh भी उससे मिलने आ रहा है। फिर वह नशे की हालत में Yvonee के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने लगता है। लेकिन वह perfom नहीं कर पाता। अंत में वह whiskey की बोतल को I love you बोलता है। Yvonee को उसकी ऐसी हालत देखकर चिंता होने लगती है।

**

अंग्रेजी उपन्यास Under the Volcano Summary in Hindi

शाम को Hugh उनके घर आता है। Fermin को नशे की हालत में देखकर उसे अफ़सोस होता है। Yvonee और Hugh एक दूसरे को काफी पसंद करते थे। वे घुड़सवारी करने जाते हैं और एक brewery की तरफ निकल जाते हैं। वहाँ वे पुराने दिनों को याद करते हैं – जब वे सब लोग खुश रहते थे।

Hugh के कहने पर Firmin कुछ दिन के लिए शराब पीना छोड़ देता है। लेकिन उसे hallucination होने लगते हैं और तरह -तरह के withdrawl symptoms भी आते हैं। जिसकी वजह से वह फिर से पीना शुरू कर देता है। Hugh उसके डॉक्टर Dr Vigil को बुलाते हैं।

Dr Vigil कहते हैं कि Fermin को उनके साथ घूमने चलना चाहिए ताकि उसका तन और मन स्वस्थ हो सके। फिर वे उसे अपने साथ ले जाते हैं।

**

अपने कमरे में लेटा Hugh अपने past के बारे में सोचता है। उसका Music carrier असफल हो चुका था। Music से जुड़े उसके सभी सपने टूट चुके थे। अब वह Jews लोगों से भी नफरत करने लगा था।

दरअसल Bolowski नाम के एक म्यूजिक प्रोडूसर ने जो Jew था, उसका music रिलीज़ ही नहीं किया। जब Hugh ने उसे धमकाया तो उसने उस पर plagiarism का आरोप लगा दिया। लेकिन बाद में यह आरोप वापस ले लिया गया था।

लेकिन इस सबकी वजह से Hugh का carrier अब खत्म हो गया था।

**

एक दिन Fermin, Hugh और Yvonne को अपने दोस्त Laurel के घर ले जाता है। लेकिन वहाँ भी वह Laurel के मना करने के बाबजूद पीने लगता है। Hugh और Yvonne उसे लेकर वहाँ से जल्दी ही निकल जाते हैं।

फिर वे तीनों बस के द्वारा Tomalin के लिए निकल पड़ते हैं। जहाँ वे bullfighting देखना चाहते थे। रास्ते में बस एक जगह रूकती है। वे देखते हैं कि एक आदमी सड़क के किनारे सो रहा था। लेकिन जब लोग उतरकर देखते हैं तो पाते हैं कि आदमी दरअसल मर चुका था। और उसके सिर के नीचे खून से सने कुछ पैसे पड़े थे।

लेकिन कोई भी पुलिस को सूचित नहीं करता। क्यूँकि वहाँ के कानून के मुताबिक सूचना देने वाले को आगे की जिम्मेवारी भी लेनी पड़ती थी। सब लोग बस में बैठ जाते हैं और बस आगे बढ़ जाती है।

The Monk Who Sold His Ferrari Summary in Hindi

(by Robin Sharma)

**

Novel Under the Volcano Summary in Hindi

जब वे Tomalin पहुँचते हैं तो Hugh भी bullfighting में हिस्सा लेता है। Firmin और Yvonne एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन नावेल में Yvonne, Hugh की तरफ भी आकर्षित दिखाई गयी है।

Bullfighting के बाद Yvonne और Hugh स्विमिंग के लिए चले जाते हैं जबकि Fermin एक bar में जाकर फिर से शराब पीने लगता है।

जब Hugh और Yvonee वापस वहाँ आते हैं तो देखते हैं कि Fermin bar में नहीं था।

वे उसकी तलाश में निकल पड़ते हैं और पैदल ही एक रोड पर चलने लगते हैं। कुछ देर बाद एक दोराहा आता है। Yvonne कहती है कि उन्हें right वाले रोड पर जाना चाहिए क्युँकि उस रोड पर दो bars और थीं। और शायद Fermin उन्हें उनमें मिल जाये।

इसके बाद वे फिर से चलने लगते हैं। लेकिन कुछ देर बाद एक तेजी से भागता हुआ घोडा Yvonne से टकरा जाता है। Yvonne उसके नीचे कुचली जाती है और उसकी वहीं पर मृत्यु हो जाती है।

Fermin दूसरे रोड से गया था। Popocatepetl नाम के volcano के पास पहुँचकर वह उसकी छाया में शराब पी रहा था।

तभी वहाँ पुलिस आ जाती है और Fermin को शराब पीने के लिए मना करती है। Fermin उनसे बहस करने लगता है। तभी पुलिस चीफ Fermin को शूट कर देता है जिससे उसकी मौत हो जाती है और वह नीचे एक खड्ड में गिर जाता है।

लेकिन इस शूटिंग से पास खड़ा एक घोडा बुरी तरह से बिदक जाता है और तेजी से भागने लगता है। यही घोडा दूसरी तरफ जाकर Yvonne को कुचल डालता है जिससे उसकी भी मृत्यु हो जाती है, जिसके बारे में हमने पहले ही ऊपर पढ़ा था।

समाप्त।

दोस्तो, उम्मीद है कि Under the Volcano Summary in Hindi आपको अच्छी लगी होगी। पढ़ने कि लिए धन्यवाद।

2 thoughts on “Under the Volcano Summary in Hindi”

    • This is a tough novel. Please read the summary again. Please mention the part which you did not understand, will try to elaborate. Thanks.

      Reply

Leave a Comment