Midnight’s Children By Salman Rushdie (Hindi Summary)

Novel : Midnight’s Children – Summary in Hindi

Author: Salman Rushdie

Midnight's Children Summary in Hindi
Midnight’s Children By Salman Rushdie (Hindi Summary)

Note : इस उपन्यास को Booker of Bookers prize मिला है। और इसे सर्वश्रेष्ठ श्रेणी का novel माना जाता हैइसमें आज़ादी से पहले और बाद के भारत के हालातों के बारे में बहुत ही रोचक तरीके से बताया गया है।

यह magical realism के style में लिखा गया है।

इस style में बिल्कुल real events को describe किया जाता है लेकिन कुछ magical elements भी डाले जाते हैं। लेकिन magical elements से इतिहास की किसी भी घटना पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

तो दोस्तो, इस नावेल की summary में पढ़िए कि आज़ादी के बाद का भारत, आम – आदमी की नजर में कैसा था।

Midnight’s Children By Salman Rushdie
(Summary in Hindi)

इस उपन्यास में Salim Sinai नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी Padma को अपनी कहानी सुना रहा है। वह कहता है उसका जन्म आधी रात को ठीक उस समय हुआ, जब India को Britishers से आजादी मिली थी। यानि 14 अगस्त 1947 की रात 12 बजे।

अब वह 31 साल का होने वाला था। उसे लग रहा था कि वह पूरी तरह से टूट चुका था। और शीघ्र ही उसकी मृत्यु होने वाली थी। लेकिन मरने से पहले वह अपनी पूरी कहानी अपनी पत्नी Padma को सुनाना चाहता था।

**

Saleem अपनी कहानी अपने पैदा होने के 32 साल पहले से शुरु करता है। यानि 1915 से।

उसके दादा जी Aadam Aziz कश्मीर के रहने वाले थे। वे पेशे से doctor थे। उस समय पहला विश्व -युद्ध छिड़ा हुआ था। (1914 से 1919 )

Aadam, Nassem नाम की एक लड़की का इलाज करना शुरू करते हैं। जब वह उसके घर जाते थे, तो उसे केवल एक परदे में किये हुए छेद से देख सकते थे। Nassem का इलाज 3 साल तक चलता रहा।

इस दौरान Aadam उसके प्यार में पड़ चुके थे। लेकिन उन्होंने उसे पहली बार 1919 में तब देखा जब World War I खत्म हुआ। जल्दी ही उन दोनों की शादी हो गयी और वे रहने के लिए कश्मीर से आगरा चले गए।

**

आगरा में Aadam ने देखा की ब्रिटिश सरकार आज़ादी माँगने वालों को बर्बर तरीके से कुचल देती थी। इसी बीच Aadam और Nassem की तीन बेटियाँ और दो बेटे हुए।

बेटियों के नाम थे – Alia, Mumtaz, और Emerald और बेटों के नाम थे – Mustapha और Hanif.

**

Aadam, Mian Abdullah नाम के एक एक्टिविस्ट का follower बन गया। Mian Abdullah चाहता था कि भारत – विभाजन न हो। इसी वजह से उसका assassination (हत्या) करवा दिया गया।

Aadam ने उसके डरे हुए असिस्टेंट Nadir Khan को अपने घर के basement में छुपा लिया। इसी बीच Nadir Khan और Mumtaaz एक दूसरे को प्यार करने लगे। और एक दिन उन्होंने गुप्त तरीके से विवाह कर लिया।

Aadam को पता चलता है कि शादी के दो साल बाद भी Mumtaaz अभी virgin थी। क्युँकि उन दोनों की सुहागरात नहीं हो पायी थी।

एक दिन Emerald अपने प्रेमी Major Zulfikar को Nadir Khan के बारे में बता देती है। Major Zulfikar आर्मी में अफसर था। वह सैनिकों के साथ Nadir Khan को घेरने के लिए आता है। लेकिन वह भागने में सफल होता है। और कभी दुबारा लौट कर Mumtaaz से मिलने नहीं आता।

इस से Mumtaaz का दिल टूट जाता है। लेकिन बाद में वह Ahmed Sinai नाम के एक व्यापारी के साथ शादी करने के लिए तैयार हो जाती है।

**

शादी के बाद Mumtaaz अपना नाम बदलकर Amina रख लेती है। फिर वह पति के साथ दिल्ली चली जाती है।Ahmed Sinai की वहाँ एक फैक्ट्री होती है।

एक दिन Amina जब pregnant होती है तो वह एक fortune -teller के पास जाती है , और अपने होने वाले बच्चे के बारे में पूछती है। वह कहता है कि उसे दो सिर और एक नाक दिख रही है। लेकिन Amina को यह सब समझ नहीं आता। और वह वापस घर आ जाती है।

एक दिन कुछ क्रान्तिकारी Ahmed Senai की factory को आग लगा देते हैं। जिस से सब कुछ नष्ट हो जाता है।

**

Ahmed और Amina factory के जल जाने के बाद Mumbai आ जाते हैं। वे William नाम के एक अंग्रेज का घर खरीद लेते हैं जो India छोड़ कर जा रहा था।

उस घर में Wee Willie Winky नाम का एक गरीब आदमी भी रहता था। जिसका काम अंग्रेज परिवार का
मनोरंजन करना था। वह कहता है कि उसकी पत्नी Vanita भी pregnant है। लेकिन उसे यह पता नहीं था कि बच्चा उसका न होकर William का था।

15 अगस्त 1947 की रात Amina और Vanita दोनों को प्रसव -वेदना होती है। और दोनों बेटों को जन्म देती हैं। लेकिन Mary नाम की nurse, समाजवादी नेता Joseph D’Costa के विचारों से प्रभावित थी।

वह दोनों बच्चों की अदला -बदली कर देती है। Amina का बेटा Vanita का हो जाता है और Vanita का बेटा Amina का। इस तरह Mary अपनी समाजवादी सोच के चलते, गरीब बच्चे को अमीर बना देती है और अमीर बच्चे को गरीब।

Amina के बेटे का नाम Saleem Sinai रखा जाता है। और Mary उसकी nanny (आया) बन जाती है। Vanita के बेटे का नाम Shiva रखा जाता है। इस तरह दोनों बच्चों का धर्म भी बदल जाता है। यही इस नावेल की सबसे बड़ी irony है।

**

क्युँकि Saleem Sinai का जन्म आजादी की रात को हुआ था, इसलिए press वाले उसे बहुत importance देते हैं। Saleem के साथ -साथ पूरे देश में लगभग 1001 बच्चे आजादी की रात पैदा हुए थे।

Press वाले उनके बारे में अच्छे -अच्छे articles लिखते हैं। और उन सबको Midnight’s children बुलाया जाता है। धीरे -धीरे Saleem बड़ा होने लगता है। उसकी नाक बहुत बड़ी थी।

उसकी आँखें नीली थीं जो William पर गयी थीं, लेकिन उन्हें उसके दादा की ऑंखें मान लिया जाता है। कुछ सालों के बाद Saleem की एक शरारती बहन पैदा होती है। जिसका nick – name, Brass monkey पड़ जाता है।

**

सब बच्चे Saleem के बड़े नाक का मजाक उड़ाते थे। इसलिए वह खेलने नहीं जाता था। और घर में कहीं छुप जाता था। एक बार वह washing machine में छुप गया।

वहाँ से उसने अपनी माँ Amina को टॉयलेट सीट पर बैठे हुए देख लिया। Amina उसे देख लेती है और फिर सजा के तौर पर उसे, एक दिन बिलकुल चुप रहने के लिए कहती है।

**

Saleem सारा दिन चुप बैठा रहता है। और तभी उसे अपने सिर में कुछ आवाजें सुनाई देती हैं। उसे पता चलता है कि उसके पास telepathy की power है। जिस से वह किसी के भी विचारों को पढ़ सकता था। Saleem आज़ादी की रात अपने साथ पैदा हुए बच्चों के विचारों को भी पढ़ने -सुनने लगता है।

वैसे तो कुल 1001 बच्चे पैदा हुए थे, लेकिन दसवें जन्म तक 581 ही जिन्दा बच पाए थे। Saleem देखता है कि उन सभी के पास भी magical powers थीं। तभी उसे पता चलता है कि उसे Shiva नामके लड़के के साथ बदल दिया गया था। यह देखकर वह उदास हो जाता है।

वह देखता है कि Shiva के घुटने बहुत मजबूत थे। और उसे पास लड़ने की बहुत power थी।

**

एक दिन Saleem की ऊँगली में चोट लग जाती है। उसे hospital ले जाया जाता है। वहाँ पता चलता है कि Saleem का खून न तो Ahmed से मिलता है, न Amina से। इस से उन्हें शक हो जाता है कि आखिर Saleem किसका बच्चा है ?

Saleem को कुछ दिन के लिए Uncle Hanif and Aunt Pia के पास भेज दिया जाता है। Ahmed को Amina के चरित्र पर शक होता है। उसे लगता है Amina का किसी के साथ affair रहा होगा। वह शराब पीने लगता है। और उसका आदी हो जाता है।

जब Saleem वापस आता है तो Ahmed, Amina को दोनों बच्चों के साथ अपनी बहन Emerald के पास
पाकिस्तान चले जाने को कहता है। Amina, Saleem और बेटी brass monkey को लेकर अपनी बहन Emerald के पास चली जाती है।

Emerald की शादी Zulfikar से हो गयी थी जो अब General बन चुका था। Amina के जाने के बाद Mary को पश्चात्ताप होता है। वह Ahmed के सामने कबूल कर लेती है कि दरअसल उसने दोनों बच्चे बदल दिए थे। इस से Ahmed का Amina पर शक तो दूर हो गया। लेकिन उसकी शराब की आदत नहीं छूटी।

इसी बीच 1958 में पाकिस्तान में General Zulfikar सेना की मदद से तख्ता -पलट करवा देता है। और वहाँ martial – law लग जाता है।

**

चार साल बाद Ahmed को हार्ट – अटैक आ जाता है। वह मुंबई में अकेला ही रह रहा था। Amina उसकी देखभाल करने, बच्चों के साथ वापस मुंबई आ जाती है। उसी साल (1962) इंडिया और चीन का युद्ध छिड़ जाता है।

Saleem की नाक के बहुत से operations होते हैं। इसकी वजह से उसकी telepathy की power चली जाती है। लेकिन अब उसमें एक नयी power आ जाती है। उसकी सूँघने की शक्ति इतनी बढ़ जाती है की वह इंसान के emotions को भी पहचान लेता था।

**

युद्ध में India की हार होती है। और economy की हालत बहुत खराब हो जाती है। Ahmed और Amina बच्चों को लेकर वापस पाकिस्तान चले जाते हैं। लेकिन 1965 में India और Pakistan का युद्ध शुरू हो जाता है।

रात को Indian एयर – फाॅर्स की raids में बम गिरते हैं। जिसकी वजह से Saleem का सारा परिवार खत्म हो जाता है। सिर्फ Saleem और उसकी छोटी बहन – Zameela जिन्दा बच जाते हैं। Saleem बच तो जाता है लेकिन एक चाँदी का चमच्च सिर पर लगने की वजह से Saleem की याददाश्त खो जाती है।

1965 के इस युद्ध में India की जीत होती है।

याददाश्त खो जाने से Saleem की जिंदगी बदतर हो जाती है। जबकि Jamila , एक बहुत famous singer बन जाती है। वह अब Jamila singer के नाम से जानी जाती है।

**
एक दिन Saleem को पता चलता है कि वह army में enlist हो गया है। उसे लगता है कि Jamila ने ही उसे enlist करवाया होगा। क्युँकि उसे इसके बारे में भी कुछ याद नहीं था।

वह army join कर लेता है और अपनी सूँघने की power की वजह से excellent tracker बन जाता है। उसकी मदद से Bangladesh की आजादी के आंदोलनों को कुचल दिया जाता है।

जब Saleem military की बर्बरता देखता है तो अपने तीन सैनिक दोस्तों के साथ army छोड़कर भाग जाता है। वे काफी दिनों तक सुंदरबन के जंगलों में छिपे रहते हैं। वहाँ एकाएक Saleem की याददाश्त वापस आ जाती है। लेकिन उसे अपना नाम याद नहीं आता।

तभी 1971 की दूसरी Indo – Pak war शुरू हो जाती है। इसमें भी India की जीत होती है। और Bangladesh एक आज़ाद देश बन जाता है।

**

इसी दौरान Saleem को Parvati नाम की लड़की मिलती है। जो जादू -टोना करती थी। वह भी उसकी तरह midnight children में से एक थी। और उसमे भी कुछ जादुई शक्ति होती है। वह Saleem को पहचान लेती है। और उसे उसका नाम बताती है।

फिर वह Saleem को वापस India ले आती है। फिर वे दोनों एक Ghetto में रहने लगते हैं। जहाँ कुछ बंजारे और Picture Singh नाम का एक सपेरा भी रहता था।

**

Parvati , Saleem से शादी करना चाहती है। लेकिन वह मना कर देता है। इसके बाद वह Shiva से प्यार करने लगती है। (Shiva वही लड़का था जिसे Saleem के साथ बदल दिया गया था। )

वह military में था। और अब बहुत famous war – hero बन चुका था। जब Parvati pregnant हो जाती है तो उन दोनों का relation बिगड़ जाता है। Shiva उसे छोड़ देता है और वह वापस Ghetto में रहने आ जाती है।

लेकिन Ghetto के लोग Parvati को Saleem से शादी करने के लिए कहते हैं। क्युँकि वे सोचते हैं कि Parvati के पेट में Saleem का बच्चा था ।

**
तभी India की prime minister इंदिरा गाँधी, emergency (1975) लागू कर देती है। और population control के लिए जबरदस्ती sterilization का अभियान शुरू किया जाता है।

तभी Parvati Ghetto में एक लड़के को जन्म देती है। लेकिन इस दौरान उसकी मृत्यु हो जाती है। फिर सरकार सभी Ghettos को तोड़ने का भी आदेश दे देती है। और उन्हें तोड़ दिया जाता है।

**

Saleem को Shiva पकड़ लेता है। और जबरदस्ती operation करके उसे sterile कर दिया जाता है। उसे torture किया जाता है और सारे midnight children का नाम पूछा जाता है। Saleem सबके नाम बता देता है।

फिर सभी midnight children को sterilization camp में लाया जाता है और उन्हें भी sterile कर दिया जाता है। ताकि उनका कोई magical powers वाला बच्चा पैदा न हो सके। क्युँकि वे सरकार के लिए खतरा माने जाते थे। (लेकिन इसके बाद इंदिरा गाँधी 1977 के election में बहुत बुरी तरह से हार गयीं थी। )

**
Sterile करने के बाद सभी midnight children को छोड़ दिया जाता है। Saleem, Parvati के बेटे Aadam को खोजता है जो Picture Singh के साथ रह रहा था। वे तीनो मुंबई चले जाते हैं।

वहाँ Saleem पकोड़े और चटनी खाता है। चटनी का taste उसे जाना – पहचाना लगता है। यह चटनी उसकी nanny Mary बनाती थी। (जिसने उसे और Shiva को बदल दिया था।)

अब वह चटनी फैक्ट्री की मालिक बन गई थी। वह चटनी factory में जाता है। वहाँ गेट पर उसे Padma खड़ी मिलती है। और वह उसके प्यार में पड़ जाता है। इसके साथ ही कहानी पूरी हो गयी। क्युँकि Saleem यह कहानी Padma को ही सुना रहा था। बाद में Saleem ने Padma से शादी कर ली थी।

अंत में वह Padma से कहता है कि शायद 31 वर्ष पूरे करते ही वह इस संसार को छोड़ देगा। जो 15th अगस्त को पूरे होने ही वाले थे।

समाप्त।

दोस्तो, नीचे comment करके बतायें कि भारत विभाजन सही था या गलत? भारत विभाजन न होता तो इस देश को फायदा होता या नुक्सान।

पोस्ट को दोस्तों के साथ share भी कर दें।

धन्यवाद।

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

Alchemist summary in Hindi

Leave a Comment