Pride and Prejudice summary in Hindi – novel by Jane Austen

Title: Pride and Prejudice summary in Hindi – novel by Jane Austen

Author: Jane Austen

 Pride and Prejudice summary in Hindi - novel by Jane Austen
(Pride and Prejudice summary in Hindi)

Note: दोस्तो, Pride and Prejudice एक romance genre का उपन्यास है। इसकी major theme है – शादी प्यार की वजह से की जानी चाहिए न कि पैसे या status के लिए।

यह उपन्यास world के top 100 novels में आता है। तथा इसे सबसे लोकप्रिय novel भी माना जाता है।

आइये इसकी summary (Pride and Prejudice summary in Hindi) पढ़ते हैं।

Pride and Prejudice summary in Hindi

Mr. और Mrs Bennet अपनी पांच बेटियों के साथ Longbourn नाम के कस्बे में रहते थे। उनकी सभी बेटियां अभी कुँवारी थीं। उनके नाम थे Jane, Elizabeth, Mary, Kitty और Lydia .

Mrs Bennet अपनी बेटियों की शादी के लिए चिंतित हो रही थीं।


एक दिन Mrs Bennet को पता चलता है कि Charles Bengley नाम का एक अमीर युवक Netherfield Park नामके estate में रहने आया है। जो उनके घर से थोड़ी ही दूर था।

Mrs Bennet यह खबर सुनकर उत्साहित हो जाती हैं। वे सोचती हैं कि अगर Charles उनकी किसी बेटी को
पसंद कर ले तो बहुत अच्छा रहेगा। इसलिए वे Mr. Bennet को जिद करके Charles Bengley के यहाँ एक social visit के लिए भेज देतीं हैं।

Charles बहुत ही मिलनसार स्वाभाव का युवक था। और वह Mr. Bennet से बड़ी गर्मजोशी के साथ मिलता है।

**
इसके बाद Charles एक assembly haal में Ball (एक तरह का डांस) का आयोजन करवाता है। जिसमे सारा गाँव आमंत्रित था। इस पार्टी में सब लोग Charles की बहनों Caroline and Louisa से भी मिलते हैं।

Charles के साथ उसका close friend – Darcy भी आया हुआ था। और कहा जा रहा था कि वह Charles से भी
rich था।

Charles को सब लोग उसके हंसमुख स्वाभाव की वजह से पसंद करते हैं। वह Mrs Bennet की बड़ी बेटी Jane की तरफ आकर्षित होता है। और उसके साथ dance भी करता है।

लेकिन उसका दोस्त Darcy बहुत गंभीर स्वाभाव का था। वह Jane की छोटी बहन Elizabeth के साथ dance करने से भी मना कर देता है। सब लोग उसे घमंडी और बेरुखे स्वभाव का मानने लगते हैं।

**

कुछ दिनों बाद Charles की बहनें Caroline and Louisa, Jane को अपने estate पर invite करती हैं। Jane वहाँ जाती है। लेकिन एक दिन बारिश में भीग जाने के कारण बीमार पड़ जाती है।

इस से उसे कुछ दिन के लिए वहीं रुक जाना पड़ता है। उसकी देखभाल के लिए छोटी बहन Elizabeth को बुला भेजा जाता है।

धीरे -धीरे Darcy, Elizabeth को उसके अच्छे nature और समझदारी की वजह से पसन्द करने लगता है। लेकिन Charles की बहन को यह अच्छा नहीं लगता। क्युँकि वह खुद भी Darcy को पसन्द करती थी।

ठीक हो जाने के बाद Jane और Elizabeth वापस अपने घर आ जाते हैं। वहाँ वे देखते हैं कि Collin नाम का युवक आया हुआ था। वह उनका दूर का रिश्तेदार था। और उनकी property का वारिस था। क्युँकि उस ज़माने में property केवल male को ही मिलती थी।

Collin बहुत मजाकिया था। जल्दी ही उसने Elizabeth के साथ शादी करने की इच्छा जताई। लेकिन Elizabeth को वह पसन्द नहीं था और उसने उसका offer reject कर दिया।

**

इसी दौरान पास में ही military का camp लगता है। Wickham नाम का एक handsome soldier, Elizabeth का दोस्त बन जाता है। वह उसे बताता है कि Darcy ने धोखे से उसकी विरासत छीन ली थी।

इस से Elizabeth को Darcy और बुरा लगने लगता है।

**

सर्दियाँ शुरू होते ही, Charles और Darcey लंदन के लिए रवाना हो जाते हैं। यह खबर सुनकर Jane बहुत निराश हो जाती है।

इसके बाद एक और हैरान करने वाली खबर मिलती है कि Collin ने Elizabeth की best friend Charlotte से सगाई कर ली थी। पूछने पर वह बताती है कि उसे Collin पसन्द है। और इस से कम से कम उसका भविष्य अच्छा रहेगा।

जल्दी ही उन दोनों की शादी हो जाती है। Elizabeth अपनी दोस्त से promise करती है कि वह उस से मिलने London आएगी, जहाँ उसका घर था।

**
इसके बाद Jane अपनी Aunt Mrs Gardiner के पास London जाती है। उसे उम्मीद थी कि Charles उस से वहाँ मिलेगा।

London में Charles की बहन उस से मिलती है और बहुत rudely बात करती है। लेकिन Charles खुद उस से मिलने नहीं आता। इस से Jane बेहद निराश हो जाती है। उसे लगता है कि शायद Charles उस से शादी नहीं करना चाहता।

**

अगले Spring ऋतु में Elizabeth अपनी दोस्त Charlotte से मिलने London जाती है। Charlotte का घर, Lady Catherine के घर के नजदीक था। जो Darcy की Aunt लगती थी।

एक दिन Darcy जब अपनी Aunt के घर आया हुआ था तो उसने Elizabeth को देखा। फिर वह बार -बार अपनी Aunt के घर आने लगा ताकि Elizabeth को देख पाए।

एक दिन वह Elizabeth से मिला और उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। यह सुनकर Elizabeth हैरान रह गयी। उसने उसी वक़्त उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। और खरी -खरी सुनाई।

उसने कहा कि वह उसे जरा भी पसंद नहीं करती। क्युँकि वह घमंडी इंसान है। उसने ही Charles को Jane से दूर किया था। और उसने ही Wickham की विरासत भी धोखे से छीन ली थी।

यह सब सुनकर Darcy चुपचाप वहाँ से चला गया। लेकिन बाद में वह Elizabeth को एक letter भेजता है।

उसने letter में बताया कि हाँ उसने Charles को Jane से दूर किया था। क्युँकि उसे उन दोनों का romance
serious नहीं लगा था। और इसमें Elizabeth के परिवार के कुछ लोगों की भी गलती थी। जो सिर्फ अच्छे घर के लिए Jane की शादी Charles से करवाना चाहते थे।

शादी प्यार का रिश्ता होनी चाहिए। न कि business जैसा लेन – देन। अगर वे दोनों एक दूसरे से सच में प्यार करते होंगे तो यह दूरी उन्हें इसका एहसास करवाएगी। और उन्हें अपने इस relationship को ठीक से समझने के लिए वक़्त भी मिलेगा।

Letter में Darcey ने आगे बताया था कि Wickham की विरासत उसने नहीं छीनी थी। और उसने Elizabeth
को सब झूठ बताया था। असली कहानी कुछ और थी।

दरअसल Wickham का पिता Darcey के पिता का butler था। Darcey के पिता ने दया करके Wickham के नाम कुछ property की थी। लेकिन Wickham ने Darcy की 15 साल की बहन को भगा कर ले जाने की कोशिश की। ताकि उसे भारी -भरकम dowry मिल जाये।

जिसकी वजह से नाराज होकर Darcy के पिता ने उसे उसके हिस्से से बेदखल कर दिया था।

(Novel: Pride and Prejudice summary in Hindi)

**
यह पत्र पढ़कर Elizabeth का Darcy के प्रति हृदय -परिवर्तन हो गया। उसे लगा Darcy इतना बुरा नहीं था
जितना वह समझ रही थी। उसे अपने घरवालों पर शर्म भी आ रही थी। क्युँकि यह सच था कि उसकी माँ Jane की शादी Charles से करवाने के लिए उतावली थी। ताकि उसे अमीर घर मिल सके।

Darcy ने ठीक ही कहा था कि शादी दिल का रिश्ता होनी चाहिए।

Elizabeth और बाकी सब ने अपने prejudice की वजह से Darcy को गलत इंसान समझ लिया था। लोग जिसे उसका pride समझ रहे थे, वह तो सिर्फ उसका logic था।

Darcy ने शुरू में Elizabeth के साथ dance करने से इसलिए इंकार कर दिया था क्युँकि बहुत से लोग सिर्फ उसके पैसों की वजह से अपनी लड़कियों को उस से मिलवाते थे।

लेकिन बाद में जब Darcy ने देखा कि Elizabeth सच में ही दिल से अच्छी और intelligent लड़की है, तो उसे उससे प्यार हो गया था। क्युँकि वह खुद भी वैसा ही था।

**

घर वापस लौटकर Elizabeth ने Wickham को ज्यादा घास नहीं डाली। क्युँकि अब उसे उसकी सच्चाई पता चल चुकी थी। एक दिन military camp वहाँ से जाने लगा।

इस से Bennet’s की छोटी बेटी Lydia बहुत परेशान हो गयी। वह Wickham को बहुत चाहने लगी थी। उसने अपने पिता से कहा कि उसे Brighton जाने दें। जहाँ उनके family friend रहते थे। दरअसल वह वहाँ Wickham से मिलना चाहती थी। क्युँकि उसकी regiment अब Brighton में posted थी।

**

अगली गर्मियों में Elizabeth फिर से London जाती है। इस बार वह अपनी Aunt Gardiner के पास रूकती है।

एक बार Gardiner, Pemberley जाते हैं। जो Darcy का खुद का estate था। Elizabeth को पता चलता है कि Darcy बाहर गया हुआ था, इसलिए वह वहाँ जाने के लिए राजी हो जाती है।

Pemberly estate को देख कर उसकी आँखें फटी की फटी रह जाती हैं। यह महलनुमा था। और वहाँ बड़े -बड़े बाग़ -बागीचे थे। वहाँ के नौकरों ने बताया कि उनका मालिक Darcey बेहद दयालु और खुले दिल का था। और हमेशा उनकी मदद किया करता था।

अचानक तभी Darcy वहाँ आ जाता है। वह उन सबसे बहुत ही शालीनता से मिलता है। और उनकी बहुत खातिरदारी करता है।

**
एक दिन Elizabeth को घर से letter मिलता है। उसे पता चलता है कि उसकी बहन Lydia, Wickham के साथ भाग गयी थी।

यह सारे परिवार के लिए शर्म की बात थी। वह जल्दी से घर के लिए रवाना हो जाती है।

Mr Bennet और Mr Gardinger, Lydia को लाने के लिए चले जाते हैं। लेकिन बाद में Mr Bennet खाली हाथ लौट आते हैं। उन्हें Lydia कहीं नहीं मिलती है।

**

जब Bennet परिवार की सारी उम्मीदें खत्म हो गयी थीं। तो उन्हें Mr Gardinger का letter मिलता है। उन्होंने बताया था कि Lydia और Wickham का पता चल गया था। और Wickham, Lydia से शादी करने के लिए एक सालाना income पर तैयार हो गया था।

Bennet परिवार सोच रहा था कि यह सब Mr Gardinger ने किया था। लेकिन Elizabeth को पता चल गया कि यह सब Darcy की वजह से ही संभव हुआ था। इससे Bennet परिवार की इज़्ज़त बच गयी।

शादी के बाद Wickham और Lydia सबसे मिलने घर आये। लेकिन Bennet परिवार उनसे ज्यादा खुश नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने विदाई ली और North England के लिए रवाना हो गए, जहाँ Wickham की नयी पोस्टिंग हुई थी।

(Novel: Pride and Prejudice summary in Hindi)

**

कुछ समय बाद Charles और Darcy फिर से Netherfield रहने आ गए। Charles और Jane फिर से मिलने लगे। इस बार वे अपने romance को लेकर काफी serious थे।

उधर Darcy भी Bennet परिवार से मिलने जाने लगा। लेकिन उसने Elizabeth से ज्यादा कुछ नहीं कहा। पर वह मन ही मन उसे चाहता था।

एक दिन Charles ने Bennets के यहाँ जाकर Jane का हाथ माँग लिया। इस से सारे परिवार में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। सबने इस मौके को celebrate किया।

**

एक दिन Darcy की Aunt, Lady Catherine भी Netherfield आयी। वह Elizabeth से मिली और बोली कि उसने सुना है कि Darcy उस से शादी करना चाहता है।

लेकिन उसने कहा कि Elizabeth का घराना Darcy के लिए suitable नहीं है। उसने Elizabeth से कहा कि promise करो कि Darcy से शादी नहीं करोगी।

लेकिन Elizabeth ने confidence के साथ मना कर दिया और बोली कि वह अभी Darcy से engaged तो
नहीं है। लेकिन वह अपनी खुशी के खिलाफ कुछ भी promise नहीं कर सकती।

यह सब सुनकर Lady Catherine जल – भुन कर वहाँ से चली गयी। जब उसने यह सब बातें Darcy को बताईं तो वह मन ही मन खुश हो गया।

कुछ समय बाद Darcy, Elizabeth के साथ walk पर जाता है। वहाँ वह कहता है कि अभी भी Elizabeth के लिए उसकी feelings बदली नहीं है। इसके साथ ही वह फिर से उसे propose करता है।

Elizabeth इस बार ख़ुशी – ख़ुशी उसका proposal accept कर लेती है। यह news पता चलने पर सारा परिवार खुश हो जाता है।

कुछ समय बाद Jane और Charles तथा Elizabeth और Darcy की शादी हो जाती है। सब लोग कई दिनों तक celebrations का आनंद उठाते हैं।

तो इस तरह Mrs Bennet की तीन – तीन बेटियों की शादी हो जाने से उनकी चिंता कुछ कम हो जाती है।

समाप्त।

दोस्तो, नीचे comment करके इस novel के प्रति अपनी राय दें। इस post को दोस्तों के साथ share भी करें। धन्यवाद।

Read more:

Romeo and Juliet summary in Hindi

Alchemist summary in Hindi

Atlas Shrugged summary in Hindi (Objectivism)

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

I Will Teach You To Be Rich Summary in Hindi

The Monk Who Sold His Ferrari Summary in Hindi

16 thoughts on “Pride and Prejudice summary in Hindi – novel by Jane Austen”

Leave a Comment