Peril at End House summary in Hindi

Novel Peril at End House summary in Hindi : by Agatha Christie

Poirot नाम का detective अपने inspector दोस्त Japp के साथ एक रिसोर्ट में रुका हुआ था।

वहाँ पर Nick नाम की एक wealthy lady अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी भी कर रही थी।

इसी दौरान Nick की मुलाकात Poirot से होती है। वे बातें कर ही रहे थे, तभी Nick के कान के पास से होकर एक गोली निकल जाती है। Nick को लगता है कोई wasp होगा। लेकिन Poirot देखता है कि वह एक गोली थी जो सामने दीवार में जा लगी थी।

Poirot को लगता है कि कोई Nick को मारना चाहता था। Nick यह सुनकर चिंतित हो जाती है। Poirot कहता है कि यह उसके किसी नजदीकी का ही काम हो सकता है। फिर Poirot , Nick से उसके परिवार और दोस्तों के बारे में सारी जानकारी हासिल करता है।

Nick का Charles नाम का cousin एक lawyer था। हाल में ही Nick को पैसों की जरुरत थी और उसने उसके End House नाम के estate को mortgage करने में काफी हेल्प की थी।

End House के पास ही एक लॉज में Mr and Mrs Croft रहते थे। वे दोनों ऑस्ट्रेलिया के थे। तथा Nick के पडोसी थे।

Nick की सबसे खास फ्रेंड Freddie थी। वह शादीशुदा थी। लेकिन उसका पति बहुत शराब पीता था और अक्सर उससे मार -पीट करता था।

इसके अलावा Nick का Jim नाम का दोस्त था जो आर्ट डीलर था। Nick के तीसरे दोस्त का नाम George था और वह ड्रग डीलर था।

**


छह महीने पहले Nick की एक सर्जरी हुई थी। और Croft दम्पति ने उसे सुझाव दिया था कि वह अपनी वसीयत बना ले।

Nick ने उनकी बात मान कर Mr Croft से बिल बनवा ली थी। जिसके हिसाब से Charles को End House का घर मिलना था और Freddie को बाकी का estate । लेकिन Poirot ने सोचा के ये दोनों ही mortgage ( गिरवी ) पर चढ़े हैं। इसलिए इनके लिए Nick को मारकर किसी को फायदा नहीं होता। फिर आखिर कौन है जो Nick को मारना चाहता था !

**

Poirot के कहने पर Nick अपनी cousin Maggie को अपने साथ रहने के लिए बुला लेती है। Maggie के आने की ख़ुशी में Nick एक पार्टी का आयोजन करती है।

उसी दौरान Michael नाम का एक famous pilot गायब हो गया था। सब लोग उसे लेकर बातें करने लगते हैं।

तभी Nick को एक call आता है और वह उसे attend करने बाहर चली जाती है। कुछ देर बाद पता चलता है कि
किसी ने Maggie की गोली मार कर हत्या कर दी थी। साथ ही सब देखते हैं कि उसने Nick की शाल ओढ़ रखी थी।

Nick सबको बताती है कि कुछ देर पहले वे दोनों washroom गयी हुई थीं। वहीँ पर Maggie ने उससे शाल माँगी थी। किसी ने Maggie को Nick समझकर मार दिया था।

तभी George वहाँ आता है और Nick को जिन्दा देखकर काफी खुश होता है। अब तक वह पार्टी से गायब था। Poirot को उस पर कुछ शक होता है।

**

Nick की हिफाजत के लिए Poirot सबको बोलता है कि वह कुछ दिनों के लिए हॉस्पिटल जा रही है।
Poirot , Nick से कहता है कि किसी का दिया कुछ न खाये।

अगले दिन newspaper में खबर छपती है कि pilot Michael मारा गया था। Poirot , Nick से इसके बारे में पूछता है तो वह कहती है कि कल पार्टी में जो कॉल आयी थी वह Michael की मृत्यु के बारे में ही थी।

दरअसल Michael और वह secret तौर पर engaged हो चुके थे और शादी करने वाले थे। वह Poirot को Michael और अपनी मँगनी का कार्ड दिखाती है।

साथ ही वह कहती है कि Michael बहुत दौलतमंद था। और उसकी मृत्यु के बाद उसकी सारी दौलत Nick को जानी थी। Poirot देखता है कि मामला और भी पेचीदा होता जा रहा है।

उसे Croft दम्पति पर शक होता है। Poirot , Nick से अपनी वसीयत दिखाने के लिए कहता है। वह कहती है कि वह तो उसने Crofts के जरिये Charles को भेज दी थी।

जब Charles से Bill के बारे में पूछा जाता है तो वह कहता है कि उसे तो कोई वसीयत नहीं मिली। जब Poirot वसीयत के बारे में Mr Croft से पूछता है तो वह कहता है कि उसने वसीयत Charles को भेज दी थी।

Poirot को लगता है कि उन दोनों में से एक झूठ बोल रहा था।

**

Novel – Peril at End House summary in Hindi


एक दिन Freddie , Nick को एक चॉक्लेट का बॉक्स देती है और कहती है कि Poirot ने भेजा है। Nick उससे एक चॉक्लेट खाती है। लेकिन वह बेहोश हो जाती है। Chocolates में Nick को मारने के लिए कोकीन डाली गयी थी।

जब Poirot आता है तो Freddie कहती है कि Poirot का फ़ोन आया था। लेकिन Poirot कहता है कि उसने तो कोई फ़ोन नहीं किया था। उसे Freddie पर शक हो जाता है। क्युँकि उसे पता चला था कि Freddie कोकीन की एडिक्ट थी। और हो सकता था कि उसने चॉक्लेट्स में कोकीन मिला दी हो।

तभी Nick को होश आ जाता है। उसने एक ही चॉक्लेट खाई थी इसलिए वह जिन्दा बच गयी थी।

**

Poirot अब Nick के साथ मिलकर एक प्लान बनाता है। वह एक दिन सबको बताता है कि Nick की मौत हो गयी है।

अगले दिन Charles आता है और कहता है कि उसे Nick की वसीयत रिसीव हुई है। जब उस वसीयत को पढ़ा जाता है तो सब हैरान हो जाते हैं।

वसीयत में लिखा था कि Nick की सारी सम्पति Croft दम्पति को दे दी जाये। क्युँकि उन्होंने Nick के पिता की ऑस्ट्रेलिया में बहुत मदद की थी।

अब Poirot को Crofts पर शक हो जाता है। क्युँकि Nick ने उसे बताया था कि उसने अपनी सम्पति Charles और Freddie के नाम कर दी है। उसे लगता है कि Nick की मौत के बारे में सुनकर Crofts ने नयी वसीयत बना दी है और एकदम से Charles को भेज दी होगी। और पुरानी वसीयत Charles को कभी भेजी ही नहीं थी।

Poirot कहता है कि Séance के द्वारा Nick के भूत को बुलाया जायेगा और सच के बारे में जाना जायेगा। Séance के दौरान Nick आती है और असली वसीयत के बारे में बताती है। इससे Crofts के झूठ का पर्दाफाश हो जाता है।

तभी इंस्पेक्टर Japp आता है और कहता है कि उसे छान -बीन में पता चला है कि Crofts पहले भी forgery का काम कर चुके हैं। Japp उन दोनों को arrest करके ले जाता है।

**

Peril at End House summary in Hindi – novel by Agatha Christie

तभी Poirot सबको यह बोल कर हैरान कर देता है कि Crofts ने forgery तो की है लेकिन Maggie की हत्या नहीं की है।

और असली कातिल Nick है। यह सब साजिश उसी की रची हुई थी।

वास्तव में Michael की engagement Maggie से हुई थी न कि Nick से। लेकिन संयोग से दोनों बहनों के नाम एक ही हैं – Magdala Buckley ।

पहले Nick ने Michael की हत्या कर दी। फिर उसने Poirot को झूठ बोला कि वह Michael की मंगेतर है और मँगनी का card भी दिखाया। लेकिन दोनों बहनों का नाम same होने के कारण वह धोखा खा गया।

इसके बाद Nick ने अपनी बहन Maggie को रास्ते से हटा दिया। ताकि Michael की दौलत उसे मिल सके।

साथ ही खुद पर हत्या के प्रयास भी Nick ने खुद करवाए थे। ताकि किसी को उस पर शक न हो।

ऐसे ही Freddie द्वारा लायी गयी Chocolate में कोकीन भी खुद Nick ने ही मिलाई थी। क्युँकि Nick भी कोकीन लेती थी। और George ही Freddie और Nick को cocaine सप्लाई किया करता था।

यह सब पता लगने पर Nick को arrest करके जेल भेज दिया जाता है।

Poirot, George से कहता है कि या तो वहां से दूर चला जाये या उसे जेल भिजवा देगा। ताकि Freddie को उसकी addiction से छुटकारा मिल सके। George इसके लिए मान जाता है।

अंत में Jim और Freddie शादी करने का निर्णय लेते हैं। साथ ही Jim बताता है कि Nick के घर में लगी एक पेंटिंग की कीमत करोड़ों में है। लेकिन Nick को शायद इसका पता नहीं था। अगर पता होता तो वह दौलत के लिए यह सब नहीं करती।

समाप्त।

दोस्तो, Peril at End House summary in Hindi कैसी लगी कृपया कमेंट करके बताएं। धन्यवाद।

Read More:

Othello by Shakespeare Summary in Hindi

Rich Dad Poor Dad Summary in Hindi

Leave a Comment