Othello by Shakespeare Summary in Hindi

Othello Summary in Hindi : एक दोगले आदमी के षड्यंत्र की वजह से Othello अपनी ही पत्नी की जान ले लेता है। पढ़िए Shakespeare का यह महान नाटक।

Play by : William Shakespeare

Othello by Shakespeare Summary in Hindi

Othello by Shakespeare
(Summary in Hindi)

इस play के पाँच Acts है। जिनकी summary नीचे दी गयी है।

Act I

Roderigo नाम का एक wealthy युवक अपने दोगले दोस्त Iago से मिलता है और शिकायत करता है कि उसने Desdemona और Othello की गुप्त शादी के बारे में उसे क्यों नहीं बताया !

Roderigo खुद भी Desdemona को चाहता था। लेकिन अब उसकी Othello से शादी की खबर सुनकर वह बहुत निराश हो गया था।

Desdemona, Brabantio की बेटी थी। जो Duke of Venice के एक मंत्री थे। जबकि Othello , Duke का military General था।

उन दोनों की शादी का अभी Brabantio को भी पता नहीं था।

Iago, Othello से नफरत करता था। क्युँकि उसने उसकी जगह उसके दोस्त Cassio को लेफ्टिनेंट का rank दे दिया था। और वह उससे बदला लेना चाहता था।

Iago अपने दोस्त Roderigo से कहता है कि वह चिंता न करे। और बहुत जल्दी वह उसे Desdemona से हमेशा के लिए मिलवा देगा।

फिर वह Roderigo से कहता है कि जाकर Brabanzio को बता दे कि Othello उसकी बेटी को भगा कर ले गया है।

यह सुनकर Roderigo, Brabanzio के घर की ओर चल देता है।

लेकिन उधर Iago, Othello के घर जाकर उसे बताता है कि Brabantio वहाँ आने वाला था। इस तरह Iago दोनों तरफ चलने वाला एक दोगला इंसान था।

(Tags: Othello by Shakespeare Summary in Hindi)

**
जब Roderigo, Brabantio को उसकी बेटी की शादी के बारे में बताता है तो वह गुस्से से भर जाता है।

वह उसी समय Othello के घर के लिए रवाना हो जाता है।

लेकिन जब वह वहां पहुँचता है, तो देखता है की Duke के सुरक्षा गार्ड्स वहाँ खड़े थे।

वे Othello के लिए Duke का संदेशा लाये थे। दरअसल Turk सेना उनके island Cyprus पर हमले के लिए आ रही थी। और Duke ने Othello को बुला भेजा था।

Duke के गॉर्डस को देखकर Brabantio, Othello को कुछ नहीं कहता। लेकिन मन में सोच लेता है कि Duke के सामने भरी सभा में वह Othello की करतूत के बारे में बताएगा।

जिससे उसकी बेइज्जती भी होगी और सजा भी मिलेगी।

इसके बाद Othello, Duke से मिलने के लिए जाता है।

Brabantio भी उसके पीछे -पीछे Duke के महल पर पहुँच जाता है।

**
Duke of Venice के दरबार में Brabantio, Othello पर इल्जाम लगाता है कि उसने उसकी बेटी पर जादू -टोना करके उसे अपने वश में कर लिया है। और अपने साथ भगा कर शादी कर ली है।

फिर वह कहता है कि Othello को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये।

लेकिन यह सुनकर Duke और बाकी मंत्री Othello को अपना पक्ष रखने के लिए कहते हैं।

Othello कहता है कि उसने Desdemona पर कोई जादू -टोना नहीं किया है। बल्कि वह उसकी युद्ध की कहानियाँ सुनकर उससे प्यार करने लगी थी।

उन्होंने प्रेम -विवाह किया है। यह सब सुनकर सब लोग convince हो जाते हैं और Othello के खिलाफ कोई action नहीं लेते।

Brabantio इस सब से गुस्सा हो जाता है और वहाँ से जाने लगता है। लेकिन जाते -जाते कह जाता है कि जिस तरह Desdemona ने मुझे धोखा दिया है, भगवान् करे एक दिन वह तुम्हे भी धोखा दे।

Iago इस बात को नोट कर लेता है।

इसके बाद Duke, Othello से कहते हैं कि Venice army को लेकर Cyprus island पर जाएँ और वहाँ Turk army से लड़ाई करके उन्हें हरा दें।

यह आदेश पाकर Othello, Cyprus के लिए रवाना हो जाता है।

उसके साथ Desdemona, उसका नया लेफ्टिनेंट Cassio, Iago, और Iago की पत्नी Emilia भी जाते हैं।

Emilia, Desdemona की सेविका थी। और Iago अपने षडयंत्र में उसका इस्तेमाल करना चाहता था।

**

TATA IPL 2023 – List of CSK Players

Act II
(Othello Summary in Hindi)

Othello और बाकी सब लोग Cyprus पहुँचते हैं।

तभी वहाँ के governor Montano उन्हें बताते हैं कि एक तूफ़ान ने Turk सेना के जहाजों को बर्बाद कर दिया है। बचे -खुचे Turk भाग गए थे।

यह सुनकर Othello और बाकी सब लोग खुश हो जाते हैं।

Othello एक feast का आयोजन करवाकर Desdemona के साथ अपने कमरे में चला जाता है।

**

पीछे से Iago अपने दोस्त Cassio को खूब शराब पिला देता है।

फिर वह Roderigo से कहता है कि Cassio के साथ झगड़ा शुरू करे।

Roderigo ऐसा ही करता है। और दोनों के बीच तलवार से लड़ाई शुरू हो जाती है। तभी governor Montano वहाँ आते हैं और उन दोनों को छुड़ाने की कोशिश करते हैं।

लेकिन इसी बीच Cassio गलती से उसे घायल कर देता है।

तभी Othello वहाँ आता है और सारी घटना की जानकारी लेता है।

Iago इस तरह से बताता है जैसे कि सारी गलती Cassio की हो।

सजा देने के लिए Othello, Cassio का rank छीन लेता है। इससे Cassio बहुत निराश हो जाता है।

बाद में Iago उससे कहता है कि Desdemona बहुत दयालु है। उसके पास जाकर request करे कि Othello से बात करके उसका rank फिर से वापस दिलवा दे।

Cassio इसके लिए मान जाता है।

Act III
(Othello Summary in Hindi)

इसके बाद Iago, Othello के पास जाता है और उसके मन में Cassio और Desdemona के रिश्ते के बारे में शक के बीज डाल देता है।

वह कहता है कि उसने उन दोनों को मिलते -जुलते देखा है।

एक दिन Desdemona से उसका रुमाल गिर जाता है। यह रुमाल Othello ने उसे gift के रूप में दिया था।

Iago की पत्नी Emilia उस रुमाल को उठा लेती है।

लेकिन Iago उससे वह रुमाल माँग लेता है। Emilia उसे रुमाल दे देती है। लेकिन उसे कुछ भी पता नहीं था कि Iago उस रुमाल का क्या करने वाला था।

एक दिन Iago फिर से Othello को बताता है कि Cassio चुपके से Desdemona से मिलने गया था।

इससे Othello को उन दोनों पर शक हो जाता है। और वह Iago से कहता है कि evidence मिलते ही वह Desdemona और Cassio को जान से मार देगा।

इसके बाद वह Iago को लेफ्टिनेंट का rank दे देता है। जो पहले Cassio का था।

**

Act IV
(Othello by Shakespeare Summary in Hindi)

एक दिन Iago, Desdemona के रुमाल को Cassio के सामान में छुपा देता है।

वह Bianca नाम की एक लड़की जिसे Cassio पसंद करता था, को पैसे देता है। और एक झूठ बोलने को कहता है।

फिर वह Othello से कहता है कि वह Cassio से Desdemona और उसके affair के बारे में बात करेगा। और आप चुपके से उसका reaction देखना।

तभी Iago, Cassio से Bianca के बारे में बात करने लगता है। Cassio भी उससे चुपके से मिलने की बातें करता है।

लेकिन Iago इतने धीरे बोलता है कि Othello को लगता है Desdemona की ही बात हो रही थी।

इससे उसका शक गहरा जाता है।

इसके बाद Cassio के जाने के बाद Iago, Bianca को लेकर आता है।

वह कहती है कि Cassio ने उसे धोखा दिया है। उसने उसे एक gift दिया था। लेकिन वह gift उसे पहले ही किसी और प्रेमिका ने दिया था।

तभी Iago, Cassio के सामान में ढूँढ़कर Othello को वह रुमाल दिखाता है।

Othello उस रुमाल को पहचान लेता है। वह रुमाल उसी ने Desdemona को गिफ्ट में दिया था। उसे लगता है कि Desdemona ने रुमाल Cassio को गिफ्ट दे दिया था।

वह रुमाल को Desdemona और Cassio के affair का evidence मान लेता है। उसे लगता है कि उसके ससुर के बात सच हो गयी है। जिसने कहा था कि काश एक दिन Desdemona उसे भी धोखा दे।

वह बहुत दुखी और गुस्सा हो जाता है। और Iago से कहता है कि मौका मिलते ही Cassio को मार दे।

इसके बाद Iago अपनी अगली चाल चलने Roderigo से मिलने जाता है।

Roderigo कहता है कि उसने Iago को इतना पैसा दिया है लेकिन वह अभी भी उसे Desdemona से नहीं मिलवा पाया है।

Iago कहता है कि वह ऐसा करने ही वाला था। लेकिन अब Cassio ने Desdemona को अपने प्रेमजाल में फँसा लिया है।

वह उसे convince करता है कि Cassio की हत्या कर दे। फिर Desdemona उसकी हो जाएगी।

Roderigo इसके लिए तैयार हो जाता है।

Act V
(Othello Summary in Hindi)

एक रात Cassio अपनी धोखेबाज प्रेमिका Bianca से मिल कर वापस आ रहा था।

तभी गली में Roderigo उस पर हमला कर देता है। उसने अपना मुँह नकाब से ढक रखा था।

लेकिन Cassio, Roderigo को घायल कर देता है। और उसे देख भी लेता है।

पर तभी Iago पीछे से Cassio पर हमला कर देता है और उसे जख्मी करके अँधेरे में भाग जाता है।

तभी कुछ लोग Cassio की मदद के लिए आते हैं।

वह कहता है कि Roderigo ने उस पर हमला किया है।

Iago को लगता है कि अब Roderigo को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। और वह उसका नाम ले देगा। इससे उसे भी सजा हो सकती थी।

इसलिए वह जल्दी से Roderigo के पीछे जाता है। और एक अँधेरी गली में छुरा भोंककर उसकी हत्या कर देता है।

फिर वह इस सबका इल्जाम Bianca पर डाल देता है।

(Tags: Othello by Shakespeare Summary in Hindi)

**
उधर घर में Othello, Desdemona पर बेबफाई का इल्जाम लगाता है। और गला घोंट कर उसकी हत्या कर देता है।

तभी Emilia वहाँ आती है। और मदद के लिए चिल्लाती है।

Montano और कुछ सैनिक वहाँ आते हैं। Iago भी पहुँच जाता है।

Othello सबको Desdemona की बेवफाई के बारे में बताता है। और evidence के लिए उस रुमाल को दिखाता है।

लेकिन Emilia रुमाल को पहचान लेती है। यह रुमाल Desdemonia से कहीं गिर गया था। जो उसने उठाया था। फिर उससे वह रुमाल उसके पति Iago ने ले लिया था।

Emilia समझ जाती है कि यह सब Iago का किया धरा है।

वह सबके सामने रुमाल की असली कहानी बता देती है।

इससे सबको Iago के षड्यंत्र का पता चल जाता है। लेकिन तभी Iago चाकू मारकर Emilia की हत्या कर देता है।

**

Play: Othello Hindi Summary in


Othello को अपनी भयंकर भूल का एहसास होता है। उसने अपनी निर्दोष पत्नी को मार डाला था। वह विलाप करने लगता है।

तभी अचानक वह गुस्से से Iago को छुरा भोंक देता है। लेकिन उसे जान से नहीं मारता ।

Othello कहता है कि Iago जानवर से भी बदतर है और कामना करता है कि वह सारी जिंदगी दुःख भोगे।

इसके बाद Montana और दूसरे सैनिक Othello और Iago को गिरफ्तार कर लेते हैं।

लेकिन Othello वहीं पर आत्महत्या कर लेता है।

इसके बाद गवर्नर Montana, Cassio को Othello का उत्तराधिकारी घोषित कर देते हैं।

और कहते हैं कि Iago को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये।

समाप्त।

दोस्तो, अगर आप अपनी Vocabulary को बढ़ाना चाहते हैं तो आज ही इस किताब को online मंगवा लें।

यह world famous किताब है। और हर competition में काम आती है।

इसमें आपको एक word – root बताया जाता है जिससे और 15 – 20 शब्द बन जाते हैं। इस तरह आपकी vocabulary बहुत बढ़ने लगती है। इस किताब की कीमत एक पिज़्ज़ा से भी कम है।

घर बैठे Amazon से आर्डर करने के लिए यहाँ Click करें :

Note: दोस्तो, comment करके बताइये कि आपको यह summary ( Othello by Shakespeare Summary in Hindi) कैसी लगी। अगर आप किसी और novel या book की summary चाहते हैं तो वह भी बतायें। धन्यवाद।

William Shakespeare के best Plays :

The Tempest by Shakespeare summary in Hindi

Antony and Cleopatra summary in Hindi (by Shakespeare)

Hamlet by Shakespeare Summary in Hindi

Macbeth by Shakespeare in Hindi

The Merchant of Venice by Shakespeare summary in Hindi

Julius Caesar summary in Hindi ( A play by William Shakespeare)

Romeo and Juliet summary in Hindi

King Lear by Shakespeare summary in Hindi

13 thoughts on “Othello by Shakespeare Summary in Hindi”

    • Dear Satyam, समरी डाल दी गयी है। प्लीज ब्लॉग पर search कीजिये, मिल जाएगी। Thank you for the request.

      Reply

Leave a Comment