On Her Majesty’s Secret Service Hindi Summary

Hindi Summary of On Her Majesty’s Secret Service : इस सस्पेंस से भरे उपन्यास में James Bond एक क्राइम बॉस Blofeld के गुप्त जैविक हथियार को खत्म करता है। लेकिन इस दौरान उसे अपने प्यार से हाथ धोना पड़ता है। पढ़िए कैसे !

Author: Ian Fleming

On Her Majesty’s Secret Service – James Bond novel
(Summary in Hindi)

एक साल बीत चुका था। James Bond अभी भी SPECTRE के हेड Blofeld की तलाश कर रहा था।

लेकिन Bond के चीफ M को लगता था कि operation Thunderball के दौरान SPECTRE और Blofeld
खत्म हो चुके हैं। मगर Bond यह मानने से इंकार करता है।

इससे उन दोनों में बहस होती है। नाराज होकर Bond अपना resignation letter लिख देता है।

**

जब वह रास्ते से जा रहा था तो उसे Tracy नाम की एक खूबसूरत लड़की मिलती है।
जो suicide करने की कोशिश कर रही थी।

लेकिन Bond उसे बचा लेता है। बाद में वही लड़की Bond को एक casino में फिर से मिलती है।

अगले दिन वह फिर से पानी में कूद कर जान देने की कोशिश करती है। लेकिन Bond उसे फिर से बचा लेता है।

वह उसे सहानुभूति देता है और जिंदगी जीने के लिए motivate करता है। Bond के अच्छे nature को देखकर Tracy उससे प्यार करने लगती है।

**
रात को Tracy, Bond को अपने होटल के कमरे में आने के लिए कहती है।

लेकिन जब Bond वहाँ पहुँचता है तो एक आदमी उस पर हमला कर देता है। मगर Bond उस पर भारी पड़ता है और वह आदमी वहाँ से भाग जाता है।

Tracy कहती है कि उसे बिलकुल पता नहीं है कि वह आदमी कौन था। इसके बाद वे दोनों साथ में रात बिताते हैं।

लेकिन सुबह वही आदमी और लोगों के साथ आता है। वे लोग Tracy और Bond को किडनैप कर लेते हैं और Draco नाम के आदमी के पास ले जाते हैं।

Draco एक crime group का हेड था। यहाँ Bond को पता चलता है कि वह Tracy का पिता है।

इसके बाद Draco अकेले में Bond से कहता है कि उसकी बेटी डिप्रेशन से पीड़ित है। और कई बार suicide करने की कोशिश कर चुकी है।

वह Bond से कहता है कि उसकी बेटी से शादी कर ले। लेकिन Bond इसके लिए मना कर देता है। मगर वह कहता है कि वह Tracy से प्यार करता रहेगा और उसकी depression से ठीक होने में
help करेगा।

साथ ही Bond, Draco से कहता है कि वह, Blofeld को ढूँढने में उसकी सहायता करे। Draco इसके लिए मान जाता है।

**
एक दिन Draco, Bond को बताता है कि उसे Blofeld का सुराग मिल गया है। वह Switzerland में रह रहा था।

इसके बाद Draco अपने एक आदमी को Blofeld पर नजर रखने के लिए भेज देता है। कुछ समय बाद वह आदमी खबर लाता है कि Blofeld एक lawyer से मिलने आया था, जिसका नाम Gumbold था।

फिर Bond चोरी से उस lawyer के ऑफिस में घुस जाता है। और वहाँ पड़े documents से उसे पता चलता है कि Blofeld लंदन के College of Arms के एक अधिकारी Bray से मीटिंग करने वाला था।

दरअसल Blofeld,College of Arms के जरिये Count का टाइटल लेना चाहता था। फिर वह अपनी identity बदलकर अपन नाम Count Bleuchamp रखने वाला था। इसके बाद वह London में elite लोगों की सोसाइटी में शामिल हो जाता। और वहाँ अपने आगे के षड़यंत्र रचता।

**
Blofeld के प्लान का अनुमान लगाने के बाद Bond खुद College of Arms जाता है।

वहाँ देखता है कि असली Count के कान कटे हुए थे। वह सोचता है कि इससे वह सबके सामने prove कर देगा कि Blofeld असली Count नहीं है।

साथ ही Bond देखता है कि उसके पूर्वज Thomas Bond का फोटो भी वहाँ लगा हुआ था। इससे वह आसानी से College of Arms में प्रवेश पा जाता है।

फिर वह Bray की identity बना लेता है। और Blofeld से मिलने Piz Gloria के लिए निकल जाता है। जो Alps पहाड़ों पर स्तिथ था। और जो skating के लिए बहुत famous था।

**
जब Bond, Piz Gloria पहुँचता है तो देखता है कि Blofeld ने अपने earlobes को कटवा लिया था। साथ ही पुलिस से बचने के लिए प्लास्टिक सर्जरी से चेहरा भी बदल लिया था। अब उसकी identity prove करना मुश्किल था।

Blofeld एक डॉक्टर भी था। और उसने अब allergy को ट्रीट करने वाला एक clinic भी खोल रखा था।

Bond अब उससे Bray के रूप में मिलता है। और उसे Count की उपाधि दिलाने की बात करता है। Blofeld उसे मेहमान के रूप में वहाँ रहने के लिए बोल देता है।

**
वहाँ रहते हुए Bond को 12 लड़कियाँ मिलती हैं। जिन्हे Angel of Death कहा जाता था। वे वहाँ अपनी allergy की treatment करवाने आयी हुई थीं।

एक रात Bond, Ruby नाम की लड़की के कमरे में जाता है जो उसकी तरफ आकर्षित हो गयी थी।

वहाँ Bond देखता है कि रात को सभी लड़कियों को hypnotize करके सुला दिया जाता था। उसके बाद एक audio बजता है जिसके जरिये Blofeld उन लड़कियों को brainwash करता है।

दरअसल Blofeld उन लड़कियों को खतरनाक Bacteria लंदन ले जाने के लिए तैयार कर रहा था। वे Bacteria सभी agricultural crops को नष्ट कर सकते थे। जिससे सारे Britain में भयंकर अकाल पड़ सकता था। और उनकी Economy ठप्प हो जाती।

फिर Soviet आसानी से उन पर हमला करके जीत हासिल कर सकते थे। Blofeld ने bacteria उसी clinic में कहीं छुपा रखे थे।

Summary in Hindi – On Her Majesty’s Secret Service

**
अगले दिन Bond जब लैब में bacteria को ढूँढ रहा था तो Blofeld की girlfriend Bunt उसे देख लेती है। उसे पता चल जाता है कि वह Bray नहीं बल्कि secret agent James Bond था।

Bond वहाँ से skating करके भागने लगता है। Bunt उसके पीछे अपने आदमी भेज देती है। रास्ते में Bond बहुत से आदमियों को मार देता है।

लेकिन अंत में वह बहुत थक जाता है। और उसका उन लोगों से मुकाबला करना मुश्किल हो जाता है।

वह पहाड़ के नीचे पहुँचता है। वहाँ उसे बहुत से आदमी घेर लेते हैं। लेकिन तभी Tracy कार लेकर वहाँ आ जाती है। उसने अपने पिता से Bond का address ले लिया था। Bond उसकी car में बैठकर वहाँ से बच कर निकल जाता है।

कुछ देर तक उनकी कार का पीछा किया जाता है। और Bond कुछ और लोगों को मारता है। फिर Tracy उसे जंगल में एक पुराने घर में ले जाती है।

Bond, Tracy से बहुत प्रभाबित होता है। वह देखता है कि Tracy उससे बहुत प्यार करती थी। अपनी जान जोखिम में डालकर वह उसे बचाने आ गयी थी।

साथ ही वह देखता है कि वास्तव में वह अंदर से बहुत strong थी। जबकि लोग उसे कमजोर समझते थे।

Bond को लगता है कि Tracy उसकी आदर्श जीवन साथी बन सकती थी। इसलिए वह उसे शादी के लिए propose कर देता है। Tracy इसके लिए ख़ुशी -ख़ुशी हाँ कर देती है।

**
इसके बाद Bond अपने Boss M से मिलने London जाता है। और उसे बताता है कि उसने Blofeld को ढूँढ लिया है। और यह भी बताता है कि वह कैसे Bacteria का इस्तेमाल करके फसलों को destroy करने का प्लान बना रहा था। M कहता है कि वह Bond की हर संभव help करेगा और वह इस mission को जारी रखे।

फिर Bond, Draco की मदद से Blofeld के clinic पर हमला करता है। और उसे बम बिस्फोट से उड़ा देता है। इसके साथ ही उसके सारे Bacteria नष्ट हो जाते हैं।

लेकिन Blofeld इस हमले से बच जाता है। फिर वह skating करते हुए वहाँ से भागने लगता है। Bond भी उसका पीछाकरने लगता है। एक जगह Blofeld एक पेड़ की टहनी से टकरा जाता है और नीचे खाई में गिर जाता है। उसे मरा जानकार Bond वहाँ से चला जाता है।

Spy thriller – On Her Majesty’s Secret Service Hindi Summary

**

कुछ समय बाद Bond और Tracy Germany जाकर शादी कर लेते हैं। एक दिन वे कार से हनीमून के लिए जाने लगते हैं।

लेकिन तभी Blofeld और Bunt वहाँ आते हैं और अपनी गाड़ी से उनकी कार पर गोलियाँ चलाते हुए वहाँ से भाग जाते हैं।

इस हमले में Bond तो बच जाता है। लेकिन Tracy की मौत हो जाती है।

Bond उसकी लाश को गोदी में लेकर आँसू बहाने लगता है।

समाप्त।

James Bond novels :

Casino Royale summary in Hindi

Live and Let Die summary in Hindi

Moonraker summary in Hindi – James Bond novel

Diamonds Are Forever Hindi summary

From Russia with Love summary in Hindi

Dr. No summary in Hindi

Goldfinger summary in Hindi

For Your Eyes Only summary in Hindi

Thunderball summary in Hindi

यह थी James Bond novel (On Her Majesty’s Secret Service) की Hindi Summary । आप इस ब्लॉग पर James Bond के दूसरे नोवेल्स भी पढ़ सकते हैं।

Leave a Comment