The Spy Who Loved Me Hindi summary

Summary in Hindi – The Spy Who Loved Me : एक mission के दौरान Bond एक motel में एक लड़की से मिलता है। उन पर क्या मुसीबत आती है ? और Bond इससे कैसे निपटता है !

पढ़िए James Bond series के एक और दिलचस्प thriller में।

Author: Ian Fleming

The Spy Who Loved Me Hindi summary

The Spy Who Loved Me – James Bond novel
(Summary in Hindi)

इस novel के तीन parts हैं। जिनकी summary इस प्रकार से है :

1) Me

इस भाग में Viv नाम की लड़की डायरी में लिखकर अपनी कहानी बता रही थी।
वह Canada में रहती थी। एक बार उसे Derek नाम के एक लड़के से प्यार हो गया।

एक दिन Derek उसे एक सिनेमा में ले गया। और वहाँ उसके साथ रोमांटिक हरकतें करने लगा।
इसकी वजह से उन दोनों को सिनेमा से निकाल दिया गया।

इसके बाद Derek उसे एक खेत में ले गया। और वहाँ उन दोनों ने शारीरिक सम्बन्ध बना लिए।

लेकिन इसके बाद Derek पढ़ने के लिए Oxford University चला गया। और वहाँ से Viv को पत्र लिखकर बताया कि उसके parents ने उसकी शादी जबरदस्ती कहीं और तय कर दी है।

और अब वह Viv के साथ अपना affair खत्म कर रहा है।

यह letter पढ़कर Viv का दिल टूट जाता है। और वह बहुत दुखी हो जाती है।

**
इसक बाद Viv, Germany चली जाती है। और वहाँ एक ऑफिस में काम करने लगती है।

लेकिन जल्दी ही उसका बॉस उसकी ओर आकर्षित हो जाता है। और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं।

एक दिन Viv अपने बॉस को बताती है कि वह pregnant है। इसके बाद उसका Boss उसे कुछ पैसे देता है और कहता है कि स्विट्ज़रलैंड जाकर abortion करवा ले।

और दुबारा उससे न मिले। इस तरह Viv का दूसरा affair भी खत्म हो जाता है।

**

Abortion के बाद Viv फिर से अपने घर Canada लौट आती है। कुछ महीने रेस्ट करने के बाद वह नार्थ अमेरिका के पहाड़ी इलाके पर चली जाती है।

वहाँ वह एक जगह एक motel में काम करने लगती है। उस motel को Jed और Phancey नाम के दो आदमी manage करते थे।

2) Them

गर्मियों की छुटियाँ खत्म हो रही थीं। और इसी के साथ tourist season भी खत्म हो गया था। अब सर्दियों में वहाँ बर्फ पड़ जाती थी। और motel बंद कर दिया जाता था।

Jed और Phancey, Viv को अलविदा कहते हैं। वे घर जा रहे थे। लेकिन जाने से पहले वे उसे बताते हैं कि motel के मालिक Mr. Sanguinetti वहाँ आएंगे और motel को बंद करने से पहले सारी inventory लेंगे। फिर Viv भी winter में अपने घर जा सकती थी।

रात को Horror और Sluggsy नाम के दो आदमी motel पर आते हैं। वे Viv से कहते हैं कि उन्हें Mr. Sanguinetti ने भेजा है।

दरअसल Mr. Sanguinetti ने उन दोनों को Viv समेत motel को जला देने के लिए कहा था।
ताकि उसे insurance की मोटी रकम मिल जाए। साथ ही वे motel को जलाने का इल्जाम Viv पर डालने वाले थे।

लेकिन motel को जलाने से पहले Horror और Sluggsy ने Viv से कहा कि वह उनके साथ dance करे। लेकिन वह उनका इरादा भाँप गयी थी। और उसने इसके लिए मना कर दिया।

इसके बाद वे उसके साथ जोर -जबरदस्ती करने लगे। अभी वे उसका रेप करने ही वाले थे कि दरवाजे की घंटी बजती है।

Summary in Hindi The Spy Who Loved Me – A James Bond novel

3) Him

Sluggsy दरवाजा खोलता है तो देखता है कि कोई आदमी वहाँ खड़ा था। उसे पता नहीं था कि वह James Bond था।

वास्तव में वह वहाँ से गुजर रहा था और रास्ते में उसका टायर फ्लैट हो गया था ।
और रात बिताने के लिए वह motel पर आ गया था।

Bond ने जब घबराई हुई Viv को Horror और Sluggsy के साथ देखा तो समझ गया कि वहाँ कुछ गड़बड़ है।

Sluggsy कहता है कि motel बंद कर दिया गया है और अब वे tourists को room rent पर नहीं दे रहे। लेकिन Bond उनसे झूठ कहता है कि उसकी तबियत बहुत खराब है और वह उन्हें चार गुना ज्यादा पैसे दे सकता है।

पैसों के लालच में वे उसे एक room दे देते हैं। जब Viv कमरे में आती है तो वह उसे बताता है कि वह एक सीक्रेट एजेंट है। और यहाँ वह Operation Thunderball के सिलसिले में आया हुआ था।

वैसे तो Largo मारा गया था। लेकिन सबसे बड़ा मास्टरमाइंड Blofeld अभी भी पकड़ा नहीं गया था। Blofeld SPECTRE का भी हेड था और Bond उसकी तलाश कर रहा था।

Viv को Bond पर विश्ववास हो जाता है। और वह Horror और Sluggsy के बारे में सच बता देती है कि वे motel को जलाने आये थे। और उसका रेप करने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने उसे धमका रखा था कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे।

लेकिन अब जब Viv को पता चला कि Bond एक सीक्रेट एजेंट था तो उसे बचने की कुछ उम्मीद जगी थी।

रात को Horror और Sluggsy motel के एक कमरे में आग लगा देते हैं और फिर Bond और Viv को मारने की कोशिश करते हैं। लेकिन Bond उनका मुकाबला करता है और उनमें गोलीबारी होने लगती है।

जब वे देखते हैं कि Bond उन पर भरी पड़ रहा है तो वे कार लेकर वहाँ से भाग जाते हैं। ताकि और लोगों को लेकर आ सकें। Bond भी एक गाड़ी से उनका पीछा करता है।

रास्ते में Horror और Sluggsy की कार का accident हो जाता है और कार एक झील में गिर जाती है।

उन्हें मरा समझकर Bond वापस motel आ जाता है। Viv ने कमरे में लगी आग बुझा दी थी।

फिर वे दोनों सोने के लिए एक bedroom में चले जाते हैं।

लेकिन Sluggsy अभी भी जिन्दा था। वह वापस आकर Bond को मारने की कोशिश करता है। लेकिन Bond उसे गोली मार देता है जिससे वह मर जाता है।

The Spy Who Loved Me Hindi summary

**
सुबह जब Viv उठती है तो देखती है कि Bond जा चुका था। लेकिन वह उसके लिए एक note छोड़ गया था।

Bond ने लिखा था कि वह Viv की मदद के लिए पुलिस भेज रहा है। साथ ही वह लिखता है कि इस बुरी घटना को भूल जाए। और ख़ुशी के साथ अपनी आगे की जिंदगी बिताये।

तभी पुलिस के लोग आते हैं और Viv की statement लेते हैं।

अंत में वे उससे कहते हैं कि यह सब लोग (Bond सहित) बहुत violent थे। और उसे ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए।

इसके बाद Viv कार से अपने घर के लिए रवाना हो जाती है। लेकिन वह Bond को अपनी यादों से भुला नहीं पाती। वह सोचती है कि उस spy ने एक रात के लिए ही सही, लेकिन उसे दिल से प्यार किया था।

समाप्त।

Casino Royale summary in Hindi

Live and Let Die summary in Hindi

Moonraker summary in Hindi – James Bond novel

Diamonds Are Forever Hindi summary

From Russia with Love summary in Hindi

Dr. No summary in Hindi

Goldfinger summary in Hindi

For Your Eyes Only summary in Hindi

Thunderball summary in Hindi

James Bond का रोमांच से भरा उपन्यास The Spy Who Loved Me Hindi summary आपको कैसा लगा। कृपया Comment करके बतायें और दोस्तों के साथ शेयर भी करें।

Leave a Comment