Qala Film Story in Hindi

Qala Film Story in Hindi – कला फिल्म की कहानी

  • Film : Qala
  • Cast : Tripti Dimri, Swastika Mukherjee, Babil Khan
  • Story: Anvita Dutt
  • Director : Anvita Dutt
  • Producer : Karnesh Sharma

Qala – Psychological Hindi Film

Qala Film Story in Hindi

Qala फिल्म 1940 के दशक में कोलकाता में घटित होती है। यह एक उभरती हुई गायिका Qala (कला) और उसकी सख्त – मिजाज मां उर्मिला पर आधारित है।

फिल्म के शुरुआत में Qala को Golden Vinyl नाम का एक पुरस्कार मिलता है। बहुत से पत्रकार आकर उसका इंटरव्यू लेने लगते हैं। एक पत्रकार कला से उसके भाई के बारे में पूछता है। इस सवाल से कला बहुत ही परेशान हो जाती है और कहती है कि उसका कोई भाई नहीं है।

इसके बाद हमें फ्लैशबैक दिखाया जाता है जब कला की मां उर्मिला प्रेग्नेंट थी। उन्हें 2 बच्चे पैदा होते हैं। लेकिन उनका बेटा पैदा होते ही मर जाता है। इससे Urmila बहुत दुखी होती है और गुस्से में Qala को भी गला दबा कर मार देना चाहती थी। इससे पता चलता है कि बचपन से ही कला की माँ उससे प्यार नहीं करती थी।

धीरे धीरे उर्मिला Qala को म्यूजिक सिखाने लगती है। लेकिन वह उसे आगाह करती है कि कभी भी दूसरों के सामने उनके आर्डर पर मत गाना। और बाजारू गानेवाली मत बनना। साथ ही वह कला से बहुत सख्ती से पेश आती थी और उसे मातृत्व से भी दूर रखती थी।

**

Qala Film Story in Hindi – A psychological Film

कहानी फिर से Present में घटित होने लगती है। धीरे -धीरे Qala मानसिक रूप से अनस्टेबल होने लगती है। उसे अपने मृत भाई के सपने आने लगते हैं। जो उस पर इल्जाम लगाता है कि गोल्डन विनाइल award पर उसका अधिकार था।

इसके बाद फिर से फ्लैशलाइट आता है जिसमें दिखाया जाता है कि Qala को एक फंक्शन में परफॉर्म करना था। लेकिन उसकी मां उस पर इल्जाम लगाती है कि वह जरा भी हार्ड वर्क नहीं करती है।

एक दिन सजा देने के लिए Urmila ने Qala को घर से बाहर निकाल कर दरवाजा बंद कर दिया था। Qala कड़कड़ाती ठण्ड में खड़ी रही थी और बर्फवारी भी हो रही थी। उर्मिला के ऐसे बर्ताब ने ही कला को दिमागी रूप से अस्थिर किया था।

**

एक दिन Qala एक Event में परफॉर्म करती है। वहाँ जगन नाम का अनाथ युवक भी परफॉर्म करता है। कला के मुकाबले सब लोग जगन की ज्यादा तारीफ करते हैं। उर्मिला भी कला को criticize करके जगन की तारीफ करती है।

Urmila को जगन इतना पसंद आता है कि वह उसे रहने के लिए अपने घर ले आती है। इससे कला जगन से बहुत ईर्ष्या करने लगती है।

इसके बाद Urmila जगन के carrier को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कुछ करने लगती है। वह सान्याल नाम के एक म्यूजिशियन को भी seduce करती है ताकि जगन को गाने का chance मिल जाए।

उर्मिला, Qala को भी जगन के रास्ते से हटाना चाहती थी। इसलिए वह Qala से कहती है कि तुम शादी करके अपना घर बसा लो। लेकिन Qala इसके लिए मना कर देती है।

एक दिन उर्मिला घर पर पार्टी रखती है और म्यूजिक वर्ल्ड की बहुत जानी-मानी हस्तियों को आमंत्रित करती है। वहां Urmila सबको जगन से मिलवाती है और कला से नहीं।

इसके बाद सब लोग जगन से गाने का आग्रह करते हैं। लेकिन अचानक से जगन का गला खराब हो जाता है और गाना नहीं गा पाता। उसके स्थान पर फिर Qala को गाने के लिए कहा जाता है। सभी गेस्ट Qala के गाने से बहुत प्रभावित होते हैं।

धीरे-धीरे जगन और बीमार हो जाता है और उर्मिला बेटे की तरह उसकी देखभाल करने लगती है।

**

Bollywood Film – Qala Story in Hindi


एक दिन Qala को एक Music producer Sumant गाने की रिकॉर्डिंग का ऑफर करता है। Qala उसके Studio जाकर रिकॉर्डिंग करने लगती है। लेकिन वह ठीक से गाना नहीं गा पाती। सब कहते हैं की Exhaustion की वजह से ऐसा हो रहा है। और Qala से आराम करने के लिए कहा जाता है। उस रात जगन, कला से बात करता है और उसके बाद जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेता है।

अगले दिन कला उसकी लाश देखती है और उससे लिपटकर बहुत रोती है। कला की मां भी जगन की मृत्यु से एकदम हताश हो जाती है और बहुत रोती है। Plot: Qala Film Story in Hindi.

इसके बाद उर्मिला और कला में झगडे होने लगते हैं । Qala कहती है कि वास्तव में Urmila बाजारू है । गुस्से में उर्मिला कहती है कि दुबारा उसके घर न आये।

**

कला फिर से रिकॉर्डिंग के लिए स्टूडियो चली जाती है। लेकिन वह 11 Takes के बाद भी गाना नहीं गा पाती। इससे सुमंत कहता है कि अब वह उसे और चांस नहीं दे सकता। लेकिन कला कोम्प्रोमाईज़ करती है और सुमंत के साथ ओरल सेक्स करती है। इससे वह उसे गाने का फिर से चांस दे देता है।

तभी कला को जगन की याद आती है। वह कभी भी दूसरों के लिए नहीं बल्कि अपने लिए गाता था। इससे कला को नई प्रेरणा मिलती है और वह भी अपने लिए गाने लगती है। इससे वह बहुत ही बेहतरीन तरीके से गाना गा पाती है। और उसका गाना रिकॉर्ड कर लिया जाता है।

जब गाना रिलीज किया जाता है तो कला को बहुत Fame मिलती है। धीरे-धीरे Qala एक मशहूर Song Writer के करीब आने लगती है। वह उसे सुमंत के साथ मिलने – जुलने से रोक देता है। धीरे -धीरे Qala मानसिक तौर पर और अस्थिर होने लगती है।

एक दिन कला फिर से एक गाना रिकॉर्ड करने जाती है लेकिन उसे अपने चारों ओर बर्फ गिरती हुई दिखाई देती है। जो वास्तव में बचपन की एक दर्दनाक याद से उत्पन्न हुई थी। जब उसकी माँ ने उसे घर से बाहर बंद कर दिया था।

उसे जगन के vision भी आने लगते हैं। Flashback में दिखाया जाता है कि वास्तव में कला ने जगन के दूध में Mercury मिला दिया था। जिसकी वजह से उसका गला खराब हो गया था। इससे उसका music – carrier भी बर्बाद हो गया और उसने आत्महत्या कर ली थी। इस अपराध की वजह से भी कला का मानसिक संतुलन प्रभावित हो रहा था।

**

Qala Film Story in Hindi – Plot/Synopsis

एक दिन Qala एक इंटरव्यू देती है जिसमें वह अपनी मां की बहुत प्रशंसा करती है। उसकी माँ हिमाचल में इस इंटरव्यू को सुनकर Guilty फील करती है।

इसके बाद Qala रात को सोते हुए बहुत सारी नींद की गोलियाँ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास करती है। उसका Doctor उर्मिला को फोन करके कला के Suicide Attempt के बारे में बताता है।

यह सुनकर उर्मिला Qala से मिलने Kolkata आती है लेकिन देखती है कि Qala ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अंत में उर्मिला भरी आंखों से Qala की एक विनाइल रिकॉर्डिंग को सुनने लगती है।

समाप्त।

दोस्तो, यह थी कला फिल्म की पूरी कहानी (Qala Film Story in Hindi)। आपको यह फिल्म कैसी लगी कमेंट करके बताइये। धन्यवाद।

,

Leave a Comment