Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Story in Hindi

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Story in Hindi: धनलक्ष्मी रंधावा, पंजाबी घराने की सख्तमिजाज बूढी औरत थीं। वे धनलक्षमी स्वीट्स की मालकिन थीं तथा काफी अमीर थीं ।

उनके पति का नाम कँवल (धर्मेंद्र) था। लेकिन शादी के अगले ही दिन कँवल का एक्सीडेंट हो गया था। इस कारण वे चल -फिर नहीं सकते थे और wheel – chair पर ही बैठे रहते थे। साथ ही उन्हें amnesia (याददाश्त की कमी) भी था।

धनलक्ष्मी (जया बच्चन) और कँवल का एक बेटा था। जिसका नाम तिजोरी था। वह भी अपनी माँ की तरह ही खड़ूस था। उसकी पत्नी का नाम पूनम था जो सीधी – सादी महिला थीं। तिजोरी का एक बेटा और बेटी थे। बेटे का नाम रॉकी रंधावा (रणवीर सिंह) था और बेटी का गायत्री रंधावा। (Film: Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Story in Hindi).

धनलक्ष्मी और तिजोरी बहुत ही सख्ती से घर और बिज़नेस को चलाते थे।

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Story in Hindi
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani – Story in Hindi

**

एक दिन एक फंक्शन में कँवल को सम्मानित किया जा रहा था। वहाँ उसे एक लेडी दिखती है। उसे लगता है कि वह उसकी पूर्व प्रेमिका – जामिनि (शबाना आजमी) है।

जब यह बात रॉकी को पता चलता ही तो वह अपने दादा की मदद करने की कोशिश करता है। उसे दादा के कमरे में जामिनि का एक फोटो मिलता है। फिर वह जामिनि की तलाश करने लगता है।

**

वास्तव में जामिनि एक पढ़े -लिखे बंगाली परिवार से थीं। उनके बेटे का नाम चन्दन था जो कत्थक के dancer थे। और बहू अंजलि , अंग्रेजी साहित्य की प्रोफेसर थीं। (Blog- Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Story in Hindi).

चन्दन और अंजलि की बेटी का नाम रानी चटर्जी (आलिया भट्ट) था। जो टीवी की प्रसिद्ध एंकर थी।

**

Film Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Story in Hindi

एक दिन रॉकी को पता चलता है कि जामिनि रानी की दादी है। वह उसे जामिनि और कँवल के अधूरे प्यार के बारे में बताता है।

फिर दोनों फैसला करते हैं कि वे जामिनि और कँवल को फिर से मिलवाएंगे। यह सोचकर वे उन्हें एक फंक्शन में बुलाते हैं।

वहाँ कँवल जामिनि को पहचान लेता है और सारे परिवार के सामने दोनों एक दूसरे को Kiss करते हैं।

इसके बाद रॉकी और रानी अपने दादा और दादी (क्रमश:) की और भी मीटिंग्स करवाते हैं।

और ऐसा करते -करते दोनों आपसे में भी प्यार करने लगते हैं।

**

एक दिन जामिनि रानी से पूछती है कि क्या वह सच में रॉकी से प्यार करती है। लेकिन रानी को पता चल चुका था कि उन दोनों के परिवार कितने अलग हैं। इसलिए वह इसे टाइम पास बता देती है।

अगले दिन रॉकी उसे प्रोपोज़ करता है लेकिन वह reject कर देती है। इससे दोनों का Breakup हो जाता है।

इसी दौरान रानी को काम के सिलसिले में कश्मीर जाना पड़ता है। रॉकी से दूर जाने पर उसे एहसास होता है कि वह उससे प्यार करती है। (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani – Film Story in Hindi).

वापस आकर वह अपने प्यार का इजहार करती है लेकिन कहती है कि दोनों के परिवारों में बहुत ही अंतर है।

फिर दोनों तय करते हैं कि तीन महीने के लिए एक दूसरे के घर में रहेंगे। अगर वहाँ वे टिक पाए तो ही शादी करेंगे वर्ना नहीं।

इसके बाद दोनों एक दूसरे के घर में रहने के लिए चले जाते हैं।

**

रॉकी के घर में रानी देखती है कि वहाँ की महिलाओं पर बहुत पाबंदी लगा कर रखी जाती थी। और वे आत्मनिर्भर भी नहीं थीं।

गायत्री को गाने का शौक था। लेकिन वह छुप -छुप कर ही गाया करती थी। एक दिन रानी उसके गाने को रिकॉर्ड करके एक कांटेस्ट में भेजती है। और उसका चयन हो जाता है।

वह कांटेस्ट जीत भी जाती है। लेकिन इससे धनलक्ष्मी और तिजोरी बहुत चिढ़ जाते हैं।

इसके बाद रानी , गायत्री की भी मदद करती है। गायत्री मोटी थी और उसमें हीन भावना थी। लेकिन रानी उसका confidence बढाती है और जल्दी ही गायत्री को एक अच्छी जॉब मिल जाती है।

**

Bollywood Film: Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Story in Hindi

उधर रानी के घर में रॉकी के साथ बहुत comedy हो रही होती है। उसका पढ़ाई -लिखाई से ज्यादा लेना -देना नहीं था।

उसे सामान्य GK भी नहीं पता था। वह रविंद्रनाथ टैगोर को दादा की फोटो ही समझ लेता है। ऐसे ही वोटिंग के नाम पर वह बिग boss की वोटिंग discuss करने लगता है।

इस तरह आये दिन उसके साथ मजाक होता रहता था। (Romantic Comedy Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Story in Hindi).

**

एक दिन दोनों परिवार रॉकी के दोस्त की शादी में मिलते हैं। तभी धनलक्ष्मी कहती है कि चन्दन जी का dance
होना चाहिए।

जब चंदन कत्थक करते हैं तो सब लोग हँसते हैं और उसका मजाक उड़ाते हैं।

लेकिन रॉकी बाद में उन सबसे अपने परिवार के बर्ताव के लिए माफ़ी माँगता है। और कहता है कि वह अपने परिवार के इस attitude को बदलने की कोशिश करेगा।

इसके बाद वह चन्दन से dance classes भी लेने लगता है।

**

एक दिन दुर्गा पूजा का समारोह आयोजित किया गया। वहां दोनों परिवार फिर से आये हुए थे। इस बाद चन्दन के साथ रॉकी भी कत्थक करता है।

यह देखकर धनलक्ष्मी और तिजोरी गुस्सा हो जाते हैं।

तिजोरी चन्दन का अपमान करने लगता है लेकिन रानी आकर उसे धक्का दे देती है। यह देखकर रॉकी उससे नाराज हो जाता है।

दोनों में बहस होती है और वे Break Up कर लेते हैं।

**

एक दिन पूनम और तिजोरी की किसी बात को लेकर बहस होती है। लेकिन तिजोरी उसे मारने लगता है। यह देखकर रॉकी पहली बार पिता के खिलाफ खड़ा होता है। और उनेक बर्ताव को गलत बोलता है।

फिर वह पूनम और गायत्री को लेकर घर से निकल जाता है।

कँवल, रॉकी को रोकने की कोशिश करता है लेकिन वह नहीं मानता। कुछ समय बाद कँवल की मृत्यु हो जाती है। (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Story in Hindi).

जामिनि कँवल की शोक -सभा में आती है। धनलक्ष्मी उसे रोकने की कोशिश करती है लेकिन तिजोरी उसे आने देता है।

**

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Story in Hindi

कुछ महीने बाद, तिजोरी रानी के घर जाता है। वह अब बदल चुका था। वह उन सबसे माफ़ी माँगता है। और रॉकी और रानी की शादी करने का आग्रह करता है।

एक दिन रॉकी और रानी की शादी कर दी जाती है।

अंत में धनलक्ष्मी भी अपनी सीक्रेट रेसिपी रानी को भेजती है। मतलब उसने भी रानी को परिवार का सदस्य मान लिया था।

समाप्त।

दोस्तो, मेरे YouTube Channel को भी Subscribe करें। मुझे 1000 Subscribers की जरुरत है तभी इसे मोनेटाइज कर पाउँगा। इस Channel पर animals से जुड़े रोचक तथ्य बताये जाते हैं। इसलिए अपना सहयोग दें। वीडियो पर क्लिक कीजिए कर फिर Subscribe कीजिये।

Like, Share and Subscribe . Thanks

P.S: दोस्तो, यह थी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Story in Hindi) . पढ़ने कि लिए धन्यवाद।

Leave a Comment