The Woman in White summary in Hindi

Mystery से भरपूर उपन्यास The Woman in White summary in Hindi – अगर एक कब्र में लेटी लड़की जिन्दा थी, तो फिर वह कब्र किसकी थी? पढ़िए modern literature का सबसे पहला जासूसी उपन्यास।

Author : Wilkie Collins

The Woman in White summary in Hindi

The Woman in White
(Summary in Hindi)

London में रहने वाला Walter एक art teacher था जो बहुत अच्छे sketches बनाता था।

एक रात जब वह रास्ते से जा रहा था तो उसे एक लड़की मिलती है। उसने सफ़ेद लिबास (white dress) पहना हुआ था और बहुत परेशान लग रही थी।

वह Walter से किसी जगह की direction पूछती है। Walter उसे बता देता है और वह जल्दी ही वहाँ से चली जाती है।

कुछ देर बाद पुलिस के कुछ लोग आते हैं और Walter से पूछते हैं कि क्या उसने सफ़ेद कपडे पहने किसी लड़की को यहाँ से जाते हुए देखा है?

वे बताते हैं कि वह लड़की asylum (mental hospital) से भागी हुई है। और एक मानसिक रोगी है।

Walter उन्हें बताता है कि वह किस रास्ते से गयी है। फिर वे वहाँ से चले जाते हैं।

**

इसके बाद Walter, Limmerdige नाम के estate के लिए रवाना हो जाता है।

वहाँ उसे दो लड़कियों के लिए art teacher के तौर पर hire किया गया था। उसे उन्हें drawing सिखानी थी।

Limmerdige पहुँचकर Walter घर के मालिक Mr Fairlie से मिलता है। जो चल -फिर नहीं सकते थे।

फिर वे Walter को अपनी भतीजी Laura और उसकी सौतेली बहन Marian से मिलवाता है। जो अब Walter की students थीं।

**

Walter देखता है कि Laura की शक्ल सफ़ेद लिबास वाली लड़की से बहुत मिलती थी। ( जो उसे रास्ते में मिली थी और जिसे पुलिस ढूँढ रही थी)

वह इस बारे में Laura और Marian को बताता है।

वे कहती हैं कि वे उस लड़की को जानती हैं। उसका नाम Anne है और वह पहले उनके कस्वे में ही रहती थी। और उनके घर भी आती -जाती थी।

Laura की माँ Anne को भी बहुत प्यार करती थी। और वह उसे white dress पहनाया करती थी। अब यह color उसका favorite हो गया था।

लेकिन बाद में Anne की मानसकि स्थिति खराब हो गयी थी और उसे asylum में भर्ती करवा दिया गया था (The Woman in White summary in Hindi)।

**

इसके बाद Walter उन दोनों को drawing सिखाने लगता है।

वक़्त के साथ Walter और Laura एक -दूसरे से प्यार करने लगते हैं।

लेकिन एक दिन Marian, Walter को बताती है कि Laura की पहले ही Sir Percival Glyde से engagement हो रखी है, जो एक Baron थे।

फिर वह Walter से कहती है कि इससे पहले कि situation complicate हो जाये उसे वहाँ से चले जाना चाहिए।

Walter उसकी बात मान कर वहाँ से चला जाता है।

**
Walter के जाने के बाद Laura दुखी हो जाती है। उसकी शादी की date नजदीक आ रही थी।

एक दिन उसे एक बेनाम खत मिलता है जिसमें लिखा था कि वह Glyde से शादी न करे।

वह सोचती है कि खत Walter ने लिखा है और उससे मिलकर उसे दिखाती है।

लेकिन Walter कहता है कि यह खत उसने नहीं लिखा था।
मगर वह छान -बीन करके पता लगाता है कि वह खत Anne ने लिखा था।

**

कुछ और वक़्त बीतता है और एक दिन Laura और Glyde की शादी हो जाती है।

उनकी शादी का एक contract भी बनाया गया, जिसमें लिखा था कि अगर Laura की बिना कोई बच्चा पैदा किये मृत्यु हो जाती है तो उसके हिस्से की दौलत Glyde के नाम हो जाएगी।

शादी के बाद वे दोनों हनीमून के लिए Italy जाते हैं।

वहाँ Glyde अपने दोस्त Fosco से भी मिलता है जो बहुत मक्कार किस्म का था।

**
Italy से वापस आने पर Laura को पता चलता है कि Glyde पैसे की तंगी से जूझ रहा था।

उसका बर्ताब एकदम बदल जाता है। अब वह Laura से कभी प्यार से बात नहीं करता था।

एक बार वह Laura को force करता है कि एक document पर बिना पढ़े sign कर दे, जिससे Laura की दौलत उसकी हो जाये। लेकिन Laura मना कर देती है।

इससे वह गुस्सा हो जाता है और उसे भला -बुरा बोलता है। Laura समझ जाती है कि Glyde ने सिर्फ पैसों के लालच में उससे शादी की है।

कुछ समय बीतने पर Laura की बहन Marian उसके यहाँ रहने आ जाती है।

**

एक दिन Anne, Laura से मिलती है। वह फिर से asylum से भाग आयी थी।

Anne बताती है कि उसे Glyde का एक secret पता है जिससे वह बर्बाद हो सकता है। और उसे कल आने के लिए कहती है ताकि वह secret उसे बता सके।

घर आकर Laura, Marian को यह सब बताती है।

फिर वह Glyde को भी उसके secret का hint देती है। लेकिन secret की बात सुनकर Glyde पागल सा हो जाता है।

उसे लगता है कि कहीं Laura उसका secret न जान जाये इसलिए उस दिन के बाद वह उसे कभी घर से निकलने नहीं देता।

**

एक दिन Glyde, Laura को लेकर अपने दोस्त Fosco के यहाँ जाता है।

कुछ दिन के बाद वे दोनों लौट आते हैं। लेकिन Laura बहुत बीमार पड़ गयी थी। और एक दिन उसकी मृत्यु हो जाती है।

उसे family plot में दफ़न कर दिया जाता है। और उसके gravestone पर उसका नाम लिख दिया जाता है।

उसकी मृत्यु से Walter भी शोक में डूब जाता है।

**

Novel – The Woman in White Hindi summary

इसके बाद Marian, Anne से मिलने asylum जाती है। Anne को पकड़कर फिर से asylum में डाल दिया गया था।

Marian, Anne से मिलकर Glyde का secret जानना चाहती थी।

लेकिन जब वह Anne से मिलती है तो वह उसे चुपके से बताती है कि वह Anne नहीं बल्कि Laura थी। Marian यह जानकर हैरान रह जाती है।

फिर वह एक nurse को रिश्वत देकर Laura को छुड़ाकर अपने साथ ले जाती है।

वे दोनों Walter से मिलते हैं और फिर Laura उन्हें पूरी कहानी बताती है।

जो इस novel का major twist भी है।

**

Laura बताती है कि दरअसल Glyde और Fosco ने मिलकर एक षड्यंत्र रचा था।

जिसमें Laura और Anne की अदला -बदली कर दी गयी थी।

जब Glyde, Laura को Fosco के यहाँ ले गया तो वहाँ उन्होंने चुपके से उसे बेहोशी की दवा दे दी थी। फिर उसे Anne बताकर asylum में डाल दिया था।

दूसरी ओर Anne को भी Fosco ने पकड़ लिया था जो अब बीमार हो गयी थी।

कुछ दिन बाद Glyde उसे अपने साथ Laura के रूप में घर ले आया। जहाँ कुछ दिन बाद उसकी मृत्यु हो गयी और उसे family plot में दफना दिया गया।

साथ ही उसकी कब्र पर Laura के नाम का gravestone भी लगा दिया गया।

यह सब सुनकर Walter और Marian हैरान रह जाते हैं। लेकिन इस बात पर खुश भी थे कि उनकी Laura जिन्दा है।

इसके बाद Walter, Glyde का secret ढूँढने का फैसला करता है। ताकि उसे blackmail करके Laura की identity फिर से कायम की जा सके।

वरना अब सब उसे पागल Anne ही मानेंगे Laura नहीं।

**

एक दिन Walter, Anne की माँ Jane से मिलता है।

उससे पता चलता है कि Anne, Glyde का secret नहीं जानती थी बल्कि Jane जानती थी।

लेकिन Anne ने Glyde को डराने के लिए बोल दिया था कि वह उसका secret जानती है। फिर Glyde ने अपनी power का गलत इस्तेमाल करके Anne को पागल prove कर दिया और asylum में डाल दिया।

Anne पागल नहीं थी बस कुछ rebel स्वभाव की थी।

इसके बाद Walter, Jane से पूछता है कि फिर Glyde का secret क्या है।

Jane बताती है कि वास्तव में Glyde अपने माँ -बाप की illegitimate (अवैध) औलाद है। क्युँकि उनकी शादी नहीं हुई थी।

इस तरह न तो वह Baron था और न ही पिता की property उसके नाम थी। असलियत पता चलने से यह सब उससे छिन सकता था।

इसलिए एक दिन Glyde उस कस्बे की चर्च में गया, जहाँ उसके बिन व्याहे माता -पिता मरने से पहले रहते थे।

फिर उसने उस चर्च के register में माँ -बाप की फर्जी शादी दर्ज कर दी।

Jane ने ही उसे वह register लाकर दिया था। इसके लिए Glyde ने उसे रिश्वत दी थी। इस तरह सिर्फ Jane ही Glyde के secret को जानती थी।

उसकी बेटी Anne ने उससे सिर्फ यह सुना था कि Glyde का कोई secret था। लेकिन वह था क्या यह उसे पता नहीं था।

उसे व्यर्थ में ही कष्ट भोगने पड़े।

**
इसी बीच Glyde को पता लगता है कि Walter उसके बारे में छान -बीन कर रहा था।

इसलिए एक दिन वह, फिर से उसी चर्च में जाता है और उसे आग लगा देता है। ताकि रजिस्टर जल जाये और evidence खत्म हो जाए।

लेकिन संयोग से वह अंदर फँस जाता है और आग में जलने से उसकी मौत हो जाती है।

**
मगर अब Laura की सच्ची identity को prove करना मुश्किल हो गया था।

इसके पश्चात Walter सोचता है कि Fosco भी इस षड्यंत्र में Glyde के साथ था। और उसे भी सब कुछ पता था। अगर उससे कबूल करवा लिया जाये तो काम बन सकता था।

यह सोचकर Walter अपने दोस्त Pesca के साथ Italy जाता है।

वहाँ Fosco थिएटर में एक play देख रहा था। जैसे ही वह Pesca को देखता है वहाँ से भाग जाता है।

Pesca बताता है कि पहले वे दोनों एक secret polictical organization के member थे। लेकिन Fosco ने उन सबको धोखा दिया था। और पैसों के लिए उनके secrets बता दिए थे।

तब से कुछ agent Fosco को ढूँढ रहे थे। इसलिए वह Pesca को देखकर डरकर वहाँ से भाग गया था।

**

फिर Walter, Fosco के घर जाता है। वह देश छोड़ने की तैयारी कर रहा था।

Walter वहाँ आता है और उससे बोलता है कि अगर वह written में दे दे कि किस तरह Laura और Anne की अदला -बदली की गयी थी तो वह उसे safely Italy से बाहर जाने में help करेगा।

Fosco इसके लिए तैयार हो जाता है और confession letter लिख देता है।

फिर Walter उसे जाने देता है। लेकिन कुछ secret agents रास्ते में उसे पकड़ लेते हैं। और चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर देते हैं।

**

The Woman in White summary in Hindi

इसके बाद कोर्ट के सामने Laura की असली identity prove हो जाती है।

Anne की कब्र से Laura के नाम का gravestone हटाकर Anne के नाम का लगा दिया जाता है।

तभी यह भी पता चलता है कि Laura के पिता का affair, Anne की माँ से भी रहा था। मतलब दोनों लड़कियों का पिता एक ही था। यही कारण था कि Laura और Anne की शक्ल इतनी मिलती -जुलती थी।

कुछ समय बाद Walter और Laura शादी कर लेते हैं।

एक दिन Laura के पिता Fairlie की मृत्यु हो जाती है और Limmeridge estate उनके बेटे के नाम हो जाता है।

समाप्त ।

William Shakespeare के best Plays :

The Tempest by Shakespeare summary in Hindi

Antony and Cleopatra summary in Hindi (by Shakespeare)

Hamlet by Shakespeare Summary in Hindi

Macbeth by Shakespeare in Hindi

The Merchant of Venice by Shakespeare summary in Hindi

Julius Caesar summary in Hindi ( A play by William Shakespeare)

Romeo and Juliet summary in Hindi

दोस्तो, mystery से भरा यह उपन्यास (The Woman in White summary in Hindi) आपको कैसा लगा, नीचे कमेंट करके बतायें। धन्यवाद।

Leave a Comment