The Happiness Project summary in Hindi

इस किताब (The Happiness Project summary in Hindi ) में लेखिका ने Happiness पाने का नया तरीका बताया है। Life में हर दिन आपको कोई न कोई मुश्किल जरूर आएगी लेकिन फिर भी आपको Happiness ढूँढ़नी चाहिए।

लेखिका ने सारा साल happy रहने के लिए हर महीने को एक Goal दे दिया और फिर उसे पाने की कोशिश करती थी।

जैसे हम होली, दीवाली, Christmas या ईद आदि मनाते हैं, वैसे ही लेखिका ने हर महीने को अलग तरह से सेलिब्रेट करने का फैसला किया। जिसके बारे में आप आगे पढ़ेंगे।

इससे हर महीने खुश कैसे रहना है यह पहले ही निश्चित हो जाता है। आप भी ऐसा करके life में हमेशा खुश रह सकते हैं। तो आइये summary पढ़ते हैं।

Author : Gretchen Rubin

The Happiness Project
(Summary in Hindi)

1) January : Your Energy

साल का पहला महीना January आपकी Energy को dedicated है। अगर आपमें Energy होगी तो आप किसी भी goal को हासिल कर सकते हो। और life में success प्राप्त कर सकते हो।

Outdoor चीजों से हमारी energy और vitality बढ़ जाती है।

Energy बढ़ाने के लिए अच्छी नींद लीजिये, daily exercise कीजिये , mind के लिए meditation कीजिये , stress दूर करने के लिए music सुनिए, सोशल मीडिया आदि का इस्तेमाल कम कीजिये। आदि।

इस सबसे आपकी physical और mental energy बढ़ जाएगी। और आप अपने अंदर Happiness महसूस करने लगेंगे।

2) February: Your Marriage

साल का दूसरा महीना February शादी के प्रति dedicated है। अपने रिश्ते को मजबूत कीजिये। आजकल बहुत से divorces हो रहे हैं। क्युँकि पार्टनर्स एक दूसरे को समय ही नहीं देते। और उनमें कुछ गलत आदतें भी होती हैं। इसलिए लेखिका ने यह सुझाव दिए हैं :

  • एक दूसरे को वेवजह criticize मत कीजिए।
  • एक दूसरे को समय -समय पर genuine compliment दीजिये। दिल से तारीफ कीजिये।
  • घर के काम मिल -बाँट कर कीजिये। किसी तरह की Ego मत पालिये।
  • एक दूसरे पर trust कीजिये। कभी भी धोखा मत दीजिये। वफादर रहिये।
  • बहार घूमने जाइये। महीने में या हफ्ते में कहीं बाहर dinner या lunch कीजिये।
  • एक दूसरे को gift दीजिये। आदि।

3) March : Your Work

हमारे जीवन में हमारे काम का बहुत महत्व है। इससे हमारे परिवार का पेट भरता है।
इसलिए हमेशा अपना काम अच्छे से कीजिये। दूसरों की सेवा -भाव से काम कीजिये। अगर सब ऐसा करेंगे तो सारे काम अच्छे होंगे। और कोई problem आएगी ही नहीं।

बहुत से लोग काम को बोझ मानते हैं। लेकिन उन्हें यह सोचना चाहिए कि अगर दूसरे लोग भी उनका काम बोझ समझ कर करेंगे तो उन्हें कैसा लगेगा।

काम के लिए हमें सैलरी मिलती है। हमें इसका सम्मान करना चाहिए। बहुत से लोग unemployed होते हैं। इसके लिए भी हमें ऊपरवाले का एहसान मानना चाहिए कि हमें job मिली हुई है। और हम उसकी कदर करें।

हमें नए -नए काम भी करते रहना चाहिए। जैसे ब्लॉग शुरू करना, कोई business, या कोई hobby आदि।

4) April: Parenthood
(The Happiness Project summary)

अगर बच्चे हैं तो अप्रैल इसके लिए dedicate करें। कभी भी बच्चों को हद से ज्यादा criticize न करें और न ही उन पर चिल्लाएँ। इनसे उनका आत्मबल कमजोर होता है। और वे दब्बू हो जाते हैं।

इसके विपरीत उन्हें प्यार से समझायें और motivate करें।

गलत काम के लिए बच्चों को जरुरु टोकें लेकिन प्यार से समझाकर। उन्हें उनके काम के negative consequences बतायें। इससे बच्चे समझ जायेंगे और खुद ही गलत काम को नहीं करेंगे।

चिल्लाने से बच्चों को कुछ भी लॉजिक समझ नहीं आता। इसलिए logic या reason देकर ही उन्हें किसी काम को करने से रोकें।

जैसे बच्चों को video games खेलने से रोकना है तो उनसे पूछें कि इससे आँखों पर क्या फर्क पड़ेगा ? या psychological effects वाली कोई post पढ़ने को बोलें। इसके बाद उनके खेलने का time निश्चित कर दें।

आपके ऐसे बर्ताव से बच्चे कभी भी चिड़चिड़े नहीं होंगे। और आपकी बात भी मानेंगे।

5) May : Enjoy Leisure

हमेशा काम में busy न रहें। बल्कि अपने लिए leisure time निकालें और उसमें relax करें।

आप अपनी hobby पर काम कर सकते हैं। जैसे गार्डनिंग , पेंटिंग, स्विमिंग , सिंगिंग , डांसिंग आदि।

इससे stress और anxiety दूर हो जाते हैं। और आपका मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। जिससे आप हमेशा खुश रहते हो।

6) June : Friendship

इस महीने को दोस्तों को समर्पित करें। हमेशा उनका हाल -चाल पूछें। उनके birthdays याद रखें और उन्हें सेलिब्रेट करें। बिना बोले उनकी help करें।

कभी भी पीठ – पीछे किसी की निंदा या gossip न करें। इससे दोस्ती में दरार आ जाती है। और आपकी integrity पर भी शक किया जाता है। अपनी problems को अच्छे दोस्तों से share करें और उनकी सलाह माँगे।

7) July : Money Matters

पैसा जिंदगी में सब कुछ नहीं है लेकिन फिर भी बहुत जरुरी है। अपने खर्चों को कम करें। और investment सीखें। इससे आपका पैसा बढ़ता ही जायेगा।

लेकिन कभी भी कंजूस न बनें। जहाँ पैसा लगाना जरुरी हो वहाँ लगायें।

इसके साथ -साथ Charity भी जरूर करें। और अपना income tax भी समय से भरें। क्युँकि इसी से देश चलता है।

अगर आपको पैसे और investment से जुडी और जानकारी चाहिए तो इन दो बेहतरीन किताबों की summary जरूर पढ़ें –

8) August : Eternity – Book The Happiness Project summary in Hindi

अगस्त का महीना अध्यात्म या spirituality को समर्पित किया गया है। कहीं न कहीं कोई divine power जरूर है। और हर इंसान उसे अपने तरीके से पाने की कोशिश करता है। जो अच्छी चीज है।

जब हम आस्था और विश्वास से दूर हो जाते हैं तो हमें stress और depression होने लगता है। इसलिए आप meditation या भक्ति करें।

धार्मिक किताबें पढ़ें। ईश्वर का धन्यवाद करते रहें। जिसने आपको सब कुछ दिया है।

9) September : Find Your Passion

अपना passion ढूँढें और उसे pursue भी करें। बहुत से लोग टैलेंट होने के बाबजूद उसे follow नहीं करते। शुरू में कुछ असफलता मिलने के बाद वे अपने talent को pursue करना ही छोड़ देते हैं।

अगर लेखक बनना चाहते हैं तो रोज कुछ न कुछ लिखें। धीरे -धीरे आपके लेखन में और निखार आता चला जायेगा। और आपको डेली लिखने की आदत भी पड़ जाएगी।

ऐसे ही अगर ब्लॉग शुरू करना है तो उस दिशा में कदम उठायें। पहले दूसरे ब्लॉग पढ़कर सीखें। फिर डेली पोस्ट लिखें। अगर कम्पलीट पोस्ट नहीं लिख सकते तो एक पैराग्राफ ही लिखें। कम से कम 3 दिन में तो एक post बन ही जाएगी।

अपने talent को pursue करने की कोई उम्र नहीं होती। कुछ लोग 40 के बाद लेखक या आर्टिस्ट बनते हैं। लेकिन अपने talent पर काम करना न छोड़ें।

10) October : Be Mindful

दोस्तो, हर दिन हमारा दिमाग automatic रूप से ही काम कर रहा होता है। कोई गिर गया तो हम भी दूसरों की देखा -देखी हँसने लगते हैं।

किसी धर्म के बारे में न्यूज़ आये तो हम automatic ही उसकी निंदा करने लगते हैं। क्युँकि हमने अपने आस -पास से यही सीखा है।

लेकिन ये automatic response गलत है। आपको Mindful बनना होगा। जिसका मतलब है अपने खुद के logic और reason से चीजों को देखें। और अपना action खुद लें। न कि वही करें जो भीड़ कर रही है।

जैसे कोई गिर गया है तो उसे उठायें। देखें उसे कहीं चोट तो नहीं लगी है। या ये analyze करें कि आखिर दूसरा धर्म आपको बुरा क्यों लग रहा है। आपको इसके लिए society ने brainwash तो नहीं कर रखा है।

Mindful बनने के लिए meditation का सहारा ले सकते हैं। Meditation आपके दिमाग से फालतू विचारों का clutter हटाने में मदद करती है। जिसके बाद आप चीजों को सही से देख सकते हैं। और उनके true nature को देख सकते हैं।

11) November: Attitude

Attitude का मतलब है आपका सोचने का तरीका।

  • क्या आप छोटी -छोटी problems से घबरा जाते हो या उन्हें solve करने की कोशिश करते हो?
  • क्या किसी के criticize करने से दुखी हो जाते हो या मुस्कुरा कर अपने goal पर जुटे रहते हो।

पहले वाला attitude negative बोला जायेगा जबकि दूसरे वाला positive । हर हाल में खुश रहने वाला attitude बना लीजिये। आप देखेंगे आप अपने आप ही खुश रहने लगे हो।

सारी चिंता छोड़िये। Exams भी हो जायेंगे, जॉब भी मिल जाएगी , पैसा भी आ जायेगा बस hopeful रहिये।

अपना कर्म करते जाइये और खुल कर हँसना न भूलें।

12) December : Happiness in Small Things (The Happiness Project Hindi Summary)

दोस्तो , ख़ुशी कोई बड़ी -बड़ी चीजों जैसे धन -दौलत , गाड़ी , बंगले से नहीं मिलती है।

बल्कि वह छोटी -छोटी चीजों में छुपी होती है। बस उसे ढूँढ़ने की जरुरत होती है।
जैसे एक फूल को देखकर भी आप खुश हो सकते हैं।

आपके family members जैसे भी हैं, उनसे बात करके ख़ुशी का अनुभव कीजिये। वे ही आप का हाल -चाल पूछेंगे। चाहे उनमें imperfection ही क्यों न हो , वे ही आपके अपने हैं। और बुरे वक़्त में आपका साथ देंगे। लेकिन हाँ अगर आपने भी अगर उनके साथ अच्छा किया होगा तो। इसलिए उन्हें भी खुश रखिये और खुद भी खुश रहिये।

हर दिन के खाने -पीने में भी ख़ुशी छुपी हुई है। किसी बच्चे की हँसी में ख़ुशी है। पक्षियों का संगीत सुनकर खुश हो जाइये। तो इस तरह कुदरत की हर चीज में ख़ुशी ढूंढी जा सकती है।

बड़ी गाड़ी वाला जरुरी नहीं है कि खुश भी हो। बहुत बार तो उसे गाड़ी में खरोंच लग जाने की ही टेंशन रहती है।
और बहुत से अमीर लोग तिहाड़ जेल के कैदी की तरह जी रहे होते हैं। हमेशा ही बॉडी -गॉर्डस से घिरकर।

उन्हें हमेशा चिंता रहती है कि कोई उन्हें लूट न ले।

इसलिए दोस्तो, ऊपर दिए गए ख़ुशी के विभिन्न तरीकों को अपनाईये। Months तो किसी एक चीज के लिए dedicate किये गए हैं। ताकि हमें खुश रहना याद रहे। लेकिन वास्तव में आप सभी तरीकों को हर दिन प्रयोग में ला सकते हैं।

इससे आपकी जिंदगी खुशियों से तो भरेगी ही बल्कि आप दीर्घायु भी बनेंगे।

समाप्त।

दोस्तो, आपको The Happiness Project summary in Hindi कैसी लगी। नीचे comment करके अपने विचार व्यक्त करें। धन्यवाद।

Pride and Prejudice summary in Hindi – novel by Jane Austen

Leave a Comment