The Naked Face by Sydney Sheldon – Thriller Story in Hindi

Suspense Thriller Story in Hindi (The Naked Face by Sydney Sheldon) : दोस्तो, रोंगटे खड़े कर देने वाला यह रोमांचक उपन्यास विश्व -विख्यात नॉवेलिस्ट – Sydney Sheldon ने लिखा है। यह उनका पहला उपन्यास था।

यह एक पेज टर्नर (Page Turner) उपन्यास है। जब मैंने इसे पढ़ना शुरू किया था तो रुक ही नहीं पाया। और सारी रात जाग कर तब तक पढता रहा जब तक यह खत्म नहीं हो गया।

इससे आप समझ सकते है कि यह कितना बढ़िया सस्पेंस थ्रिलर उपन्यास होगा। वास्तव में सिडनी शेल्डन के सभी उपन्यास ऐसे ही हैं। इसलिए उनके उपन्यास दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिकते है।

आगे उनके पहले suspense थ्रिलर उपन्यास “The Naked Face” की कहानी दी गयी है। पढ़िए और भरपूर लुत्फ़ उठाइये।

Suspense Thriller Story in Hindi

*

The Naked Face by Sydney Sheldon
(Thriller Novel Summary in Hindi)

Dr Steven अमेरिका के मैनहट्टन में एक जाने-माने साइकोलॉजिस्ट थे। एक दिन उनके पास Hanson नाम का एक व्यक्ति आता है। वह अपनी होमोसेक्सुअलिटी (homosexuality) को ठीक करवाना चाहता था।

अपना therapy session लेकर वह घर जाने लगता है लेकिन नीचे गली में कोई चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर देता है।

इसके बाद दो पुलिस अफसर – Andrew और Frank डॉक्टर Steven के पास आते हैं और उनसे पूछताछ करते हैं। उन्हें Hanson की हत्या का शक उन पर था। लेकिन उन्हें कोई भी सुराग नहीं मिलता।

**

अगले दिन इंस्पेक्टर Frank आकर Dr Steven को बताता है कि वास्तव में कातिल Hanson को नहीं बल्कि आपको मारना चाहता था।

लेकिन धोखे से उसने Hanson को मार दिया। वास्तव में डॉक्टर Steven ने उस दिन अपनी पीली जैकेट Hanson को दे दी थी क्यूंकि बाहर बर्फ़बारी शुरू हो गयी थी। इसलिए कातिल को लगा कि वे ही डॉक्टर Steven हैं।

यह सब सुनकर Dr. Steven हैरान रह जाते हैं कि कोई उन्हें क्यों मारना चाहता होगा। इसके बाद पुलिस के अफसर अपनी खोजबीन जारी रखते हैं।

**

The Naked Face – Suspense Thriller Story in Hindi

अगले दिन डॉक्टर Steven फिर से अपने क्लीनिक पर आते हैं। लेकिन वह देखकर Shocked हो जाते हैं क्योंकि उनकी सेक्रेटरी Carol का भी किसी ने बेरहमी से कत्ल कर दिया था।

वे पुलिस के अफसरों को फिर से फोन करते हैं। लेकिन Andrew को फिर से डॉक्टर Steven पर ही शक होता है। उसे लगता है कि डॉक्टर Steven ही सबको मार रहा है।

वास्तव में Inspector Andrew पहले से ही डॉक्टर Steven से चिढ़ता था। क्योंकि एक बार एक आदमी ने Andrew के साथी को गोली मार दी थी।

लेकिन डॉक्टर Steven ने Court में कहा कि उस आदमी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इससे उस कातिल को बहुत कम सजा हुई थी।

इससे Andrew, Dr Steven से गुस्सा हो गया था। लेकिन इस वक्त उसके पास डॉक्टर Steven के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं था। आखिर उन्हें पूछताछ करके वहाँ से जाना पड़ता है।

**

अगले दिन डॉक्टर Steven देर रात अपने ऑफिस में काम कर रहे थे। उस समय वे अकेले थे। तभी उन्हें बाहर गलियारे में कदमों की आवाज आती है। दो नकाबपोश उन्हें मारने के लिए आ रहे थे।

तभी डॉक्टर Steven अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हैं तथा अपने कमरे में पड़ी हुई रोगियों की Tapes को जोर से बजाने लगते हैं।

इससे उन दोनों नकाबपोशों को लगता है कि अभी भी डॉक्टर Steven के कमरे में लोग हैं। इसलिए वे वहाँ से वापस चले जाते हैं। और इस तरह से डॉक्टर Steven की जान बच जाती है।

*

**

The Naked Face – Best Thriller Story in Hindi

खुद को निर्दोष साबित करने के लिए और इन हत्याओं का पता लगाने के लिए डॉक्टर Steven एक जासूस hire करते हैं जिसका नाम Norman Moody था। वह जासूस खोजबीन में लग जाता है।

इसके बाद Dr Steven को अपने कुछ रोगियों पर भी शक होता है। उनका एक पेशेंट Harrison था जो पहले भी गुनाह कर चुका था। उन्हें लगता है कहीं हैरिसन ही तो यह कत्ल नहीं कर रहा है।

इसके अलावा उनकी Anne Blake नाम की एक पेशेंट भी थी जो अंदर ही अंदर उनसे प्यार करने लगी थी। और अक्सर उनसे मिलने आती थी लेकिन ज्यादा कुछ भी नहीं बोलती थी।

साथ ही Teri नाम की एक Sex Addict युवती भी उनसे उपचार ले रही थी। जो पहले हॉलीवुड की अभिनेत्री थी।

लेकिन डॉक्टर Steven को समझ नहीं आता कि कौन उन्हें मारने की कोशिश कर रहा है। और क्यों ?

**

एक दिन Inspector Frank आकर कहता है कि लाश के पास Moody का एक लॉकेट मिला था। इससे डॉक्टर Steven को अपने जासूस Moody पर शक हो जाता है। और वे उससे मिलने जाते हैं।

लेकिन जब वे एक गैराज में पहुंचते हैं तो देखते हैं किसी ने गोली मारकर Moody की भी हत्या कर दी थी । लेकिन मरते हुए Moody कहता है – Don Vinton .

इससे डॉक्टर स्टीफन को लगता है कि शायद कातिल का नाम ही है। और वे उसकी खोज करने लगते हैं।

**

Best Thriller Story in Hindi – The Naked Face

Moody की हत्या के बाद तो Andrew को पूरा शक डॉक्टर स्टीवन पर हो जाता है। और वह अपनी टीम के साथ उन्हें पकड़ने निकलता है। लेकिन इंस्पेक्टर Frank, डॉ स्टीवन को आगाह कर देता है। और वे भाग कर एयरपोर्ट पहुँच जाते हैं।

जब डॉक्टर स्टीफन एयरपोर्ट पर खड़े थे, तभी वहाँ से कुछ Italian पादरी जा रहे होते हैं। तभी एक छोटा पादरी जोर से बोलता है – Don Vinton.

यह सुनकर डॉक्टर Steven हैरान हो जाते हैं और वह उस तरफ देखने लगते हैं। वह उससे पूछने लगते हैं कि Don Vinton कौन है। लेकिन वह बताता है कि इटालियन में Don Vinton का मतलब होता है – Leader.

तभी डॉक्टर Steven को अहसास होता है कि Don Vinton किसी का नाम नहीं है बल्कि माफिया के लोग अपने लीडर को Don Vinton कहकर बुलाते हैं।

इससे वे समझ जाते हैं कि वास्तव में कोई माफिया उनकी हत्या करना चाहता है।

**

वे internet पर सर्च करते हैं और उन्हें पता चलता है कि इस वक्त उनके शहर में La Cosa Nostra नाम का एक माफिया परिवार रहता है। और वे तरह -तरह के Crime में लिप्त हैं।

डॉक्टर स्टीवन पुलिस को इस बारे में बताना चाहते थे लेकिन वे Inspector Andrew को यह नहीं बता सकते थे। क्योंकि वह हाथ धोकर उनके ही पीछे पड़ा था।

लिहाजा वे Inspector Frank को फोन करते हैं क्योंकि वह उनसे काफी सहानुभूति से पेश आता था।

वे उसे सारी कहानी बताते हैं। यह सुनकर Frank उनसे कहता है कि हाँ La Cosa Nostra के leader का नाम Anthony De Marco है। इसी वक़्त मेरे साथ चलो ताकि मैं उसे arrest कर सकूँ।

**

फिर वह गाड़ी लेकर उनके पास आता है। डॉक्टर स्टीवन उसके साथ गाड़ी में बैठ जाते हैं। और Frank उन्हें Anthony के ठिकाने पर ले जाता है।

लेकिन वहाँ पता चलता है कि Frank तो एंथोनी के लिए ही काम करता था। और वास्तव में उसने डॉक्टर Steven को जाल में फंसा लिया था।

साथ ही डॉक्टर Steven को पता चलता है कि वास्तव में Anthony उनकी पेशेंट Anne का पति था। उसे Anne पर शक हो गया था कि वह Steven से उसके राज उगल रही होगी।

साथ ही वह उसे प्यार नहीं करती थी और उसके साथ यूरोप नहीं जाती थी। इसलिए एंथोनी अब Steven पर गुस्सा था और वह उसे मार देना चाहता था।

साथ ही वह Dr Steven को यह भी बताता है कि उसी ने Hanson को गलती से मार दिया था। वास्तव में उसकी जैकेट की वजह से उसे लगा था कि वही Steven है।

इसके बाद उसने secretary Carol से Anne की जानकारी लेनी चाही थी। लेकिन जब Carol ने जानकारी देने से मना कर दिया तो उसे भी मारना पड़ा था।

**

The Naked Face by Sydney Sheldon – Novel Summary in Hindi

बातों – बातों में डॉक्टर Steven जान लेते हैं कि एंथोनी बहुत ही बड़ा Egoist इंसान है। इसलिए वे उसकी Ego के साथ खिलवाड़ करना शुरू कर देते हैं। क्योंकि उन्हें बचने का एक ही रास्ता नजर आ रहा था।

वे कहते हैं कि तुम तो सारे माफ़िया के साथ खड़े हो और देखो मैं यहाँ पर अकेला खड़ा हूँ। अगर तुम सच में बहादुर हो तो अकेले मुझसे क्यों नहीं लड़ते।

यह सुनकर Anthony को बहुत गुस्सा आ जाता है। और वह डॉक्टर स्टीवन पर टूट पड़ता है और उन्हें बहुत मारने लगता है। लेकिन डॉ स्टीवन यही चाहते थे। उन्हें पता था गुस्से में इंसान पागल हो जाता है और ठीक से सोच नहीं पाता।

डॉक्टर Steven को बिल्कुल भी लड़ना नहीं आता था। और Anthony बहुत ताकतवर था। वह उन्हें बहुत ज्यादा पीटने लगता है। लेकिन अपने गुस्से में वह यह देखना भूल जाता है कि डॉक्टर Steven उसे किस तरफ ले जा रहे थे।

*

**

The Naked Face – Suspense Thriller Story in Hindi

वास्तव में डॉक्टर Steven उसे एक विशाल मशीन की बड़ी pipe के पास ले जाते हैं जहां पर बहुत तेजी से Suction हो रहा था। वह पाइप तेजी से लकड़ियाँ अंदर खींच रही थी ताकि उन्हें बुरादे में कन्वर्ट कर सके।

जब वे दोनों उस पाइप के पास पहुंच जाते हैं तब डॉक्टर Steven अपना पूरा जोर लगाकर Anthony को पाइप की तरफ धक्का दे देते हैं।

Anthony पाइप से चिपक जाता है और उसे जोर से पकड़ लेता है। इससे पहले कि वह कुछ सोच पाता पाइप उसे अंदर खींचने लगती है।

इससे Anthony की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं और उसे अपनी भूल का एहसास होता है। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है और लकड़ियों के साथ मशीन Anthony को भी अंदर खींच लेती है और उसे बुरादे में बदल देती है।

तभी इंस्पेक्टर Andrew भी अपनी पुलिस फोर्स के साथ वहाँ पहुंच जाता है। अब तक उसे सारी हकीकत का पता चल चुका था।

वह Frank समेत सारे माफ़िया को अरेस्ट कर लेता है। और Dr. Steven से अपने व्यवहार के लिए माफी भी माँगता है।

इसके बाद Dr. Steven और Anne एक दूसरे को से डेटिंग करने लगते हैं।

समाप्त।

दोस्तो यह थी Thriller Story in Hindi. यह सिडनी शेल्डन के नावेल The Naked Face की summary है। उम्मीद है आपको पसंद आयी होगी। धन्यवाद।

*

Leave a Comment