Brain Rules Summary in Hindi (by John Medina)

Title : Brain Rules Summary in Hindi

Brain Rules Summary In Hindi
Brain Rules Summary In Hindi

यह किताब क्यों पढ़ें : दोस्तो, Brain Rules (Summary in Hindi) में पढ़कर आप जानेंगे कि हमारे ब्रेन के 12 सीक्रेट rules क्या हैं। इन 12 Rules को पढ़कर आप अपने दिमाग की शक्ति को 12 गुना बढ़ा सकते हैं। तथा दूसरों से ज्यादा सफल बन सकते हैं। ज्यादा पैसा और खुशी पा सकते हैं।

Author : John Medina

Brain Rules Summary in Hindi

दोस्तो,

Brain Rules नामक यह किताब psychology की एक bestseller book के रूप में जानी जाती है।
इसके लेखक Dr. John Medina हैं जो एक विख्यात psychologist और molecular biologist भी हैं।
अपने अनुभवों के आधार पर उन्होंने बताया है कि हमारा दिमाग 12 नियमों पर काम करता है।

नीचे इस किताब की summary दी गयी है।
(Brain Rules Book Summary in Hindi)

आइये अब हम सभी 12 Rules के बारे में जान लेते हैं।

पहले सब Rules की List देख लेते हैं:

1) Survival : The human brain evolved to survive.
(मानव का दिमाग ज़िंदा रहने के लिए evolve करता रहता है )

2) Exercise : Exercise enhances brain power
(Exercise करने से brain power बढ़ती है)

3) Wiring : All brains are differently wired
(हर व्यक्ति का दिमाग अलग होता है )

4) Attention : Brain can’t pay much attention to boring things.
(दिमाग बोरिंग चीजों पर ध्यान नहीं दे पाता है)

5) Short-term memory.
(कुछ चीजों को dimag सिर्फ थोड़े समय के लिए याद रखता है।

6) Long-term memory
(कुछ चीजों को ब्रेन लम्बे समय तक याद रख सकता है)

7) Sleep.
(अच्छी नींद ब्रेन को healthy रखती है )

8) Stress
(तनाव में ब्रेन कोई भी काम अच्छे तरीके से नहीं कर पाता है )

9) Sensory integration
( सभी 5 ज्ञानेन्द्रियाँ ब्रेन को प्रभावित करती हैं )

10) Vision
(दिमाग देखकर चीजें ज्यादा जल्दी सीखता है )

11) Gender
( Male and female के ब्रेन में बहुत से अंतर पाए जाते हैं )

12) Exploration
(ब्रेन नयी चीजें खोजने के लिए बना है )

Brain Rules Summary in Hindi – Detailed

आइये अब विस्तार से इन 12 Rules की चर्चा करते हैं:

1 ) Survival : इंसान का Brain ज़िंदा रहने के लिए बदलाव करता रहा है

Brain ने survive करना सीखा है। नहीं तो अब तक हम लोग ख़त्म हो चुके होते।

आपने खुद देखा होगा कैसे पहले चेचक जैसी महामारियाँ होती थीं। लेकिन Brain ने खुद को evolve किया।
मतलब परिस्थितियों कि हिसाब से खुद को change किया। जिससे हमने मेडिकल में इतनी तरक्की कर ली और
बिमारियों से लड़ने की दवाइयां तैयार कर लीं। जिससे इंसान survive करने में सफल रहा।

इंटरनेट के अविष्कार से तो सूचना जगत में क्रांति ही आ गयी।

तो क्या आप भी अपने Brain की evolve होने में मदद करवा रहे हैं?

मतलब टाइम के साथ -साथ नयी skill सीख रहे हैं ? आज you -tube और इंटरनेट पर काफी चीजें available हैं
जहाँ से आप काफी कुछ सीख सकते हैं ।

इस blog पर भी तरह-तरह की किताबों की summary पढ़कर भी आप evolve हो सकते हैं।
और दूसरों से ज्यादा smart और intelligent बन सकते हैं।

लेकिन इसके लिए आपको पढ़ने की आदत बनानी होगी। इसलिए आप ब्लॉग को अभी subscribe कर लीजिये।
इस से आपको हर हफ्ते Best books की summary e-mail से मिलेगी। इस से आप भूलेंगे भी नहीं।
और हर हफ्ते नया कुछ सीखते रहेंगे।

2) Exercise : Exercise करने से brain power बढ़ती है
(Brain Rules Hindi Summary )

Exercise करने के फायदे तो सबको पता हैं।
लेकिन author बताते हैं कि exercise से केवल बॉडी बिल्डिंग ही नहीं होती बल्कि Brain भी पावरफुल बनता है।

Brain को ज्यादा oxygen मिलती है, blood circulation ज्यादा होता है। और Brain बहुत एक्टिव हो जाता है।
Stress और depression भी दूर हो जाता है।

Lazy लोगों का दिमाग उनकी तरह ही सुस्त हो जाता है।

बहुत से लोग exercise नहीं करते हैं। उन्हें लगता है exercise सिर्फ gym में ही होती है।
और उनके पास इतना टाइम नहीं है।

लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है।

आप 15 minute, अगर walk भी करेंगे तो भी बहुत फायदा मिलेगा।

थोड़े से push -ups और sit-ups भी कर लें तो आपकी body भी toned हो जाएगी और Brain पावर भी
बहुत बढ़ जाएगी ।

तो आज से ही exercise करने की आदत डाल लीजिये।

3) Wiring : हर दिमाग अलग होता है।

दोस्तो, बचपन से ही सब हमें यही बताते आये हैं कि सबका Brain एक जैसा होता है।
लेकिन लेखक कहते हैं कि ऐसा बिलकुल नहीं है।

सबका Brain अलग तरह से wired होता है। Wiring का मतलब है Brain के cells (neurons ) की
arrangement।

यह arrangement हर Brain में अलग होती है। इसलिए हर Brain अलग तरह से काम करता है।

क्या आपके parents ने कभी कहा है कि देखो उस रिश्तेदार के बेटे के maths (या अन्य subject ) में कितने
ज्यादा marks आये हैं, तुम्हारे क्यों नहीं आते?

किसी न किसी बच्चे को तो ऐसा कहा ही जाता है।

लेकिन यही लोगों की गल्त सोच है।

हो सकता है आपका दिमाग maths के लिए न बना हो।

आपका Brain बिज़नेस के लिए बना हो !

youtuber बनने के लिए बना हो !

एक्टर बनने के लिए बना हो !

या कोई खिलाडी बनने के लिए बना हो !

क्युँकि आपके ब्रेन की wiring उस रिश्तेदार के बच्चे से अलग तरह की होगी।

इसलिए आपने देखा क्यों ऐसी किताबें पढ़ना जरुरी है। Otherwise सारी सोसाइटी की सोच वही दकियानूसी
विचारों वाली रहेगी।

Anyways हमें अपनी ब्रेन की पावर खुद पहचाननी होगी कि वो किस चीज के लिए बना है। फिर उस talent पर
लग कर काम करना चाहिए। आपको सफलता जरूर मिलेगी।

अगर आप parents हैं तो अपने बच्चों को दूसरों के साथ compare करना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए।
इस से बच्चे के आत्म – विश्वास में कमी आती है। उसमें हीन भावना घर कर जाती है । फिर वो अपनी खूबी को भी निखार नहीं पाता और life में दूसरों से पीछे रह सकता है।

इसके बजाय आपको उसकी खूबियों की पहचान करनी चाहिए। उनकी तारीफ करनी चाहिए। और बच्चे का carrier उसी दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए।

4) Attention : Brain boring चीजों पर ध्यान नहीं दे पाता।

दोस्तो, बोरिंग चीजें किसे अच्छी लगती हैं ?

फिर वो चाहे बोरिंग मूवी हो या किसी ऐसे teacher का lecture।

आपने खुद देखा होगा, कुछ टीचर कितना बेकार पढ़ाते हैं और बोर कर देते हैं।
उनका लेक्चर सुनकर students को नींद आने लगती है।

न तो उनके लेक्चर में energy होती है न कुछ नयापन।

अगर आप ऐसे टीचर हैं तो अपने पढ़ाने के तरीके में कुछ नयापन लाइए।
किताब से उठाकर जैसे का तैसे मत बोल दीजिये।

थोड़ी मेहनत कीजिये। इंटरनेट और you -tube पर सीखिए। सीखने की कोई उम्र नहीं होती।

नए और इंटरेस्टिंग example लाइए।
रोचक कहानियॉं ढूंढिए। बच्चों को motivate करिये ।

तभी आप एक अच्छे टीचर बन पाएँगे और बच्चे भी आपकी respect करेंगे।

5) Short-term memory : कुछ चीजों को ब्रेन सिर्फ थोड़े समय के लिए याद रख पाता है।

दोस्तो, जो चीजें ज्यादा interesting नहीं होतीं उनके लिए हमारी memory केवल short term होती है।
जैसे क्लास के लेक्चर का example फिर से ले सकते हैं।

अगर आपको उस टॉपिक में interest नहीं है तो आपका ब्रेन उसे केवल short term के लिए याद रखता है।
1 -2 घंटे बाद उसे भुला देता है।

लेकिन अगर आपको marks लेने हैं तो याद तो रखना ही पड़ेगा। चाहे वो कितना भी बोरिंग हो।

इसके लिए लेखक ने ट्रिक बताई है – repeat करने की ट्रिक।

आप अपने टॉपिक को 5 बार रिपीट करिये।
रात को सोने से पहले, सुबह उठकर, तीसरे दिन, फिर सातवें दिन, 15 दिन में और 1 महीने बाद ।

इतना करने पर आपकी शार्ट टर्म memory लॉन्ग टर्म में बदल जाएगी।
आपके ज्यादा मार्क्स आयेंगे।
और आप चीजों को देर तक याद रखने लगेंगे।

बहुत से स्टूडेंट्स exam आने पर ही किताब खोलते हैं। तो अब इस आदत को बदल दीजिये।
15 minute ही सही टॉपिक का revision जरूर कीजिये।

6) Long-term memory: कुछ चीजों को ब्रेन लम्बे समय तक याद रख सकता है।
(Book – Brain Rules Summary in Hindi )

अगर कोई चीज बहुत ज्यादा खुशी या गम से जुडी होती है तो Brain को देर तक याद रहती है।

यही कारण है कि दोस्तों के साथ ट्रिप हमें कभी नहीं भूलती।

अगर कोई छोटा-बड़ा एक्सीडेंट भी हुआ हो तो वो भी कभी नहीं भूलता।

इसलिए हमें किसी भी टॉपिक को अगर याद करना है तो उसे interesting बना कर समझने या समझाने
की कोशिश करनी चाहिए। इस से ब्रेन उसे लम्बे समय तक याद रख सकता है।

ऊपर repeat करने का ट्रिक तो बताया ही गया है।

7 ) Sleep : अच्छी नींद ब्रेन को healthy रखती है।

Brain को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरुरी है। दोस्तो क्या आपको पता है जब हम सोते हैं तो
हमारी body खुद को 80 % तक heal करती है।

Brain भी दिन भर कि बुरे विचारों और दूसरे कचरे को साफ़ करता है।

आपने देखा भी होगा किसी से झगड़ा होने पर आपका मूड खराब हो जाता है। लेकिन जब आप अगले दिन सोकर उठते हैं तो आप अच्छा महसूस करते हैं। क्युँकि नींद के दौरान Brain आपके बुरे विचारों को साफ़ कर देता है।

हर दिन हमारे Brain के cells (neurons) भी मरते रहते हैं। सोते समय Brain इन neurons को फिर से बनाता है। जिससे हमारा Brain ठीक से काम कर पाता है।

जो लोग लेट सोते हैं, या ठीक से नींद नहीं लेते उनके Brain की ability कम हो जाती है।

ऐसे लोगों को anxiety और depression भी होने लगता है। Dementia (याददाश्त की कमी) और hallucination (चीजें दिखना) भी हो सकते हैं। वे गुस्सैल और चिड़चिड़े भी हो जाते हैं।

इसलिए 7 – 8 घंटे की नींद जरूर लें। आपका दिमाग हमेशा स्वस्थ रहेगा।

8) Stress: Stress में Brain कोई भी काम अच्छे तरीके से नहीं कर पाता है।

Stress हमारे Brain के लिए सही नहीं है।
क्युँकि Stress से हमारे बहुत से neurons जल्दी मरने लगते हैं। इस से memory और intelligence पर
बहुत प्रभाव पड़ता है।

अगर आप घर का Stress ऑफिस लेकर जायेंगे तो ठीक से अपना काम नहीं कर पाएँगे। और vice – versa भी
ऐसा ही होगा।

इसलिए Stress से दूर रहिये।

खुश रहें और खुश रखें। आखिर इंसान की life बहुत छोटी होती है।

योग, meditation और exercise करते रहें।

9 ) Sensory integration. सभी 5 sense organs ब्रेन को प्रभावित करते हैं।

दोस्तो हमारी 5 ज्ञानेन्द्रियाँ (sense organs) होती हैं। Brain पावर को बढ़ाने के लिए सभी 5 sense organs को
तेज कर लेना चाहिए।

Sense of Smell : हमारी smell power बढ़ाने के लिए – फूलों की खुशबू बहुत अच्छी होती है।
पहली बारिश के वक़्त मिटटी की सोंधी -सोंधी खुशबू किसके ब्रेन को सुकून नहीं देती!

वैसे ही चाय, कहवा या chocolate की smell भी तरोताज़ा कर देती है।

Sense of Sound : music सुनने से Brain relax feel करता है और Stress दूर होता है ।
लेकिन quality music ऐसा करता है न कि आजकल मशीनों से बनाया हुआ शोर करने वाला electronic म्यूजिक।

Mozart और Beethoven का music सच में ब्रेन को हील कर सकता है।
ये आपको इंटरनेट पर आसानी से मिल जायेगा।

इसलिए दोस्तो आप भी अपनी पसंद का म्यूजिक कुछ देर कि लिए रोज़ सुने।

Sense of touch : जैसे माँ का स्पर्श पल भर में ही आपको खुशी से भर देता है। आपकी सारी चिंता दूर हो जाती है।

छोटे बच्चों को गोदी में उठाने पर भी प्यार और आनंद की अनुभूति होती है।

Loved one को hug करना भी Brain को happiness और bliss से भर देता है।

तो Brain पावर को बढ़ने के लिए सभी इन्द्रियों को तरह -तरह से तरोताज़ा करते रहना चाहिए।

इन्द्रियां भी खुश और ब्रेन भी खुश।

10 ) Vision : सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण दृष्टि होती है।

सभी ज्ञानेन्द्रियों में सबसे ज्यादा याद रखने में सहायता करती है – दृष्टि। या Sense of sight.

हम देखी हुई चीज को ज्यादा याद रख पाते हैं, वजाय सुनी हुई चीज के।

आप अपनी क्लास के बच्चों के चेहरों को याद रख पाते हो लेकिन उनके नाम शायद आप भूल जायें।
कुछ साल उनसे न मिलें तो नाम तो बिलकुल ही भूल जाते हैं। लेकिन चेहरे नहीं।

ऐसे ही किसी स्टोरी को पढ़कर आप उसे भूल जाते हैं। लेकिन अगर उस पर फिल्म बन जाये तो उसका
एक-एक scene आपको याद रहता है।

सोचिये अगर maths का टीचर अगर बोल कर ही आपको question समझाए तो क्या किसी को समझ आ पायेगा? जब टीचर बोर्ड पर लिख कर समझाता है और आप उसे देख पाते हैं तभी आपको समझ आता है।

इसलिए आप भी हो सके तो tough चीजों को देख कर समझने की कोशिश करें।

जैसे अपने goal को कॉपी में लिखकर देखें। आपको अपना उद्देश्य ज्यादा समझ आएगा।

11 ) Gender : Male और Female का Brain बहुत अलग होता है।

एक experiment में पुरुष और महिलाओं को horror film दिखाई गयी।

Males में दिमाग का Right हिस्सा एक्टिव दिखा।
जबकि female में Left वाला हिस्सा एक्टिव हुआ।

इसका मतलब है मर्द और औरत अलग-अलग तरीके से emotions को प्रोसेस करते हैं।

Puberty (किशोरावस्था) आने पर भी मेल और फीमेल में अलग -अलग behavior दिखाई देते हैं।

लड़के anti -social हो जाते हैं। गुस्सैल और तोड़-फोड़ मचाने लगते हैं।
जबकि लड़कियाँ emotional हो जाती हैं। जरा-जरा सी बात पर नाराज हो जाती हैं। या रोने भी लगती हैं।

इसलिए psychology को समझ कर ही बर्ताब करना चाहिए।

12 ) Exploration : Brain explore करने यानि खोज-बीन करने के लिए बना है।
(Brain Rules Summary in Hindi )

Human का ब्रेन चीजों को explore करने के लिए बना है।

बचपन में हमारे Brain में बहुत curiosity होती है। हम बहुत से सवाल पूछते हैं और उनके जवाब जानना चाहते हैं।

लेकिन जैसे -जैसे हम बड़े होते हैं, स्कूल-और कॉलेज वाले हमारी curiosity को मार देते हैं।

वो हम पर पका -पकाया syllabus और ज्ञान थोप देते हैं।

Exam के नाम पर हम topics को रट्टा मारने लगते हैं। हमारी curiosity की कोई कदर नहीं करता।

कोई स्टूडेंट खुद की poems या stories भी तो लिख सकता है। लेकिन क्यूंकि ऐसा सिलेबस में नहीं है।
कोई हमारी poem नहीं पढ़ना चाहता।

इसके अलावा सोसाइटी तरह-तरह के डर हमारे अंदर बिठा देती है। यह मत करो, वो मत करो।
ये हो जायेगा, वो हो जायेग।

मतलब बच्चा, अपना कुछ नया सोच ही नहीं सकता।

इस सबसे हमारा Brain संकुचित होकर रह जाता है। हमारी curiosity ख़त्म हो जाती है।
हम कुछ भी explore करने से डरते हैं। और हम लाइफ में कुछ बड़ा नहीं कर पाते।

लेकिन जिन लोगों में ये curiosity और explore करने की quality बची रह जाती है, वो बहुत बड़े
scientist, traveler, business person, entrepreneur आदि बन जाते हैं।

Einstein ने कहा था – I am not a genius, I am just curious.

मतलब मैं जीनियस इसलिए बन पाया क्युँकि मैं चीजों के रहस्य को जानने का बहुत इच्छुक रहता हूँ।

तो दोस्तो, आप भी curiousity को ज़िंदा रखिये। अगर कोई आपके सवाल का जवाब नहीं दे रहा है, तो भी उस
सवाल को अपने अंदर ज़िंदा रखिये। एक दिन आप उसका जवाब खुद ढूंढ लेंगे।

या दूसरे शब्दों में कहें तो – अपने अंदर की आग को बुझने मत दीजिये।

समाप्त।

दोस्तो, घर बैठे इस किताब (in English) को मंगवाने के लिए CLICK करें :

आशा है आपको इस किताब की summary (Brain Rules Summary in Hindi) पसंद आयी होगी।

कृपया Comment करके बताइए आपको कौन सा rule सबसे अच्छा लगा जिसे आप आज से ही follow
करना शुरू करेंगे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद।

P.S: Please like, share and subscribe the post – Brain Rules Summary in Hindi . Thanks.

Read more book summaries in Hindi:

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

Alchemist summary in Hindi

13 things mentally strong people don’t do (Summary in Hindi )

Atomic habits – summary in Hindi

A horror story in Hindi : The Call of Cthulhu by H.P Lovecraft

The Shunned House by H.P Lovecraft (A horror story in Hindi )

Karn- Pisachini (कर्ण-पिशाचिनी) – A horror story in Hindi

Morella by Edgar Allan Poe – A horror story in Hindi

The Rats In The Walls – by H.P Lovecraft (A horror story in Hindi)

Carrie – by Stephen King (A horror story in Hindi)

The Tell-Tale Heart – Edgar Allan Poe (Horror story in Hindi)

The Dunwich Horror – H.P Lovecraft (horror story in Hindi)

Salem’s Lot – Stephen King (horror story in Hindi)

दोस्तो इस किताब की समरी (Brain Rules Summary in Hindi) आपको कैसी लगी, कृपया कमेंट करके हमें बताएं। धन्यवाद।

2 thoughts on “Brain Rules Summary in Hindi (by John Medina)”

Leave a Comment