Annabelle Doll Real Story in Hindi – एनाबेल गुड़िया

Annabelle Doll Real Story in Hindi – एनाबेल की सच्ची कहानी:

एनाबेल (Annabelle) की सच्ची कहानी 1970 में शुरू हुई थी। डोना (Donna) नाम की लड़की Connecticut (अमेरिका) में एक नर्सिंग कॉलेज की स्टूडेंट थी। वह अपनी रूममेट Angie के साथ रहा करती थी।

एक दिन डोना की माँ उससे मिलने आती है और गिफ्ट के तौर पर उसे एक गुड़िया देती है। लेकिन अपनी माँ के जाने के बाद डोना और Angie के साथ उनके अपार्टमेंट में बहुत विचित्र घटनायें होने लगती हैं।

वे दोनों देखती हैं कि वह गुड़िया अपने आप ही अपनी पोजीशन बदल लेती थी। जैसे अगर वह एक कमरे में रखी होती थी तो बहुत बार अपने आप ही दूसरे कमरे में मिलती थी।

कई बार वह कुर्सी पर पड़ी होती थी तो कई बार वह फर्श पर पड़ी होती थी। कई बार वह सोफा पर और कभी bed पर मिलती थी।

Annabelle Doll Real Story in Hindi
Annabelle Doll Real Story in Hindi

जब डोना और Angie इसके बारे में एक दूसरे से पूछती थीं तो दोनों ही मना करती थीं कि उन्होंने तो गुड़िया को टच भी नहीं किया था। इससे दोनों को हैरानी होती थी।

धीरे-धीरे उनके अपार्टमेंट में और भी विचित्र घटनायें होने लगी। उन्हें उनके कमरों में अजीब राइटिंग में लिखे हुए Notes मिलते थे। और बहुत बार डोना और Angie ने देखा कि गुड़िया के कपड़ों पर खून लगा होता था।

इस सबसे में बहुत डरने लगी थी। एक दिन वे एक Medium महिला (एक प्रकार की तांत्रिक) को बुलाते हैं और उससे कहते हैं कि Seance करो।

Seance एक तरह की तंत्र क्रिया होती है जिससे आस -पास की आत्मा आदि के बारे में पता लगाया जाता है।

मीडियम तंत्र करती है और कहती है कि इस Doll के अंदर Annabelle Higgins नाम की लड़की की आत्मा है। जो सालों पहले मर गयी थी और अब इस Doll में आ चुकी है।

Annabelle Doll Real Story in Hindi – (Real Horror)

मीडियम के जाने के बाद वहाँ पर घटनायें और तेज हो जाती हैं। Donna और Angie को बहुत ही भयंकर सपने आने लगते हैं और कई बार उन्हें अजीबो- गरीब साये भी दिखते थे।

तभी उन्हें किसी से पता चलता है कि वहाँ Ed और Lorraine नाम के दो विख्यात पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर रहते थे। ED एक demonologist (भूत -प्रेत का ज्ञाता ) था जबकि लोरेन एक clairvoyant (भूतों को देखने और उनसे बात करने वाली) थी। वे दोनों पति -पत्नी थे।

Donna और Angie उन्हें फोन करती हैं और उस गुड़िया के बारे में बताती हैं। तथा उनसे रिक्वेस्ट करती है कि उनके अपार्टमेंट पर आकर उसकी जाँच करें।

इसके बाद Ed और Lorraine वहाँ पर आते हैं और उस गुड़िया की जाँच करते हैं। तभी वे कहते हैं कि वास्तव में इस गुड़िया में एनाबेल की आत्मा नहीं है।

बल्कि एक Demon ने कब्ज़ा किया हुआ है। उसी ने Annabelle का नाटक किया था और उनसे झूठ बोला था। वह उन दोनों की जान लेना चाहता था।

इसके बाद वे उस गुड़िया को अपने साथ ले जाते हैं। और अपने घर पर तंत्र क्रिया करके उस Demon को भगा देते हैं। फिर वे उसे अपने Occult Museum में रख देते हैं।

यह Museum सच में है और बहुत सारे लोग इसे देखने भी आते हैं। इसमें कई तरह की भूत -प्रेतों से सम्बंधित चीजें रखी हुई हैं।

एनाबेल डॉल की यह घटना काफी प्रसिद्ध हुई थी और इससे प्रेरित होकर आगे बहुत सारी फिल्में बनाई गई हैं। जिनमें Annabelle और The Conjuring प्रमुख है। आगे Annabelle फिल्म की कहानी दी गई है। आप इसे भी पढ़ सकते हैं।

*

Anabelle Story in Hindi – Horror Film

जॉन (John) नाम का डॉक्टर अपनी पत्नी मिया (Mia) के साथ कैलिफोर्निया के Santa Monica इलाके में रहा करता था। एक दिन वह अपनी पत्नी को एक पुरानी सी गुड़िया उपहार के रूप में देता है। और कहता है कि यह हमारे पहले बच्चे के लिए है।

उसी रात अचानक से उन दोनों की नींद खुलती है। वे देखते हैं कि उनके पड़ोसी Higgins के घर में दो लोग घुस आये थे और तभी वे उसकी हत्या कर देते हैं।

यह देखकर मिया तुरंत पुलिस को फोन कर देती है। लेकिन तभी दोनों हत्यारे उनके घर आ जाते हैं – वे एक लड़का और लड़की थे। वे उन पर हमला कर देते हैं।

मगर तभी पुलिस आ जाती है और लड़का उनकी गोली से मारा जाता है। किन्तु लड़की ऊपर भाग जाती है। वहाँ वह उस गुड़िया को उठा लेती है और एक मन्त्र बोलती हुई अपना गला काट देती है।

बाद में पता चलता है कि वह Higgins की भागी हुई बेटी Annabelle थी। और लड़का उसका बॉयफ्रेंड था। उन दोनों ने एक Cult को join कर रखा था।

Annabelle Doll Real Story in Hindi

इसके बाद डॉक्टर जॉन के घर पर बहुत सारी पैरानॉर्मल घटनायें होने लगती हैं। दरवाजे अपने -आप खुल जाते थे। गुड़िया इधर -उधर मिलती थी। और अजीब से आवाजें आती थीं।

कुछ ही समय में मिया एक लड़की को जन्म देती है। मिया और जॉन उसका नाम लिया (Leah) रख देते हैं।

घर की पैरानॉर्मल घटनाओं से परेशान होकर वे Pasadena में एक नया घर ले लेते हैं। वहाँ मिया की सहली एवलिन (Evelyn) भी रहा करती थी। और अब उनकी जिंदगी ठीक से कट रही थी।

लेकिन एक दिन मिया को पुरानी गुड़िया इस घर में मिलती है। और फिर से इस घर में भी पैरानॉर्मल चीजें होने लगती हैं।

एक दिन मिया पुराने केस के इंस्पेक्टर को फोन करती है और कहती है कि क्या आप मुझे एनाबेल और उसके कल्ट के बारे में और जानकारी दे सकते हैं। (Scary Annabelle Doll Real Story in Hindi).

इंस्पेक्टर उन्हें बताता है कि वास्तव में वह कल्ट शैतान की पूजा (Devil Worship) से जुड़ा था। और जिस दिन एनाबेल ने उस गुड़िया को उठाकर अपना गला काटा था, वास्तव में उसने एक demon (शैतान) को बुलाया था।

अब वह Demon उनके परिवार में से किसी की जिंदगी लेना चाहता है। तभी वह वहाँ से जाएगा।

एक दिन मिया और लिया कहीं से घर वापस आ रही थीं। जैसे ही वे घर पहुँचती हैं वह Demon उन पर हमला करता है। इससे मिया को कुछ चोट लगती है लेकिन वह अपनी बेटी को बचा लेती है।

इसके बाद मिया और जॉन एक पादरी Father Perez को बुलाते हैं। Father Perez उन्हें बताता है कि demon कई बार निर्जीव चीजों में अपना ठिकाना बना लेते हैं। लेकिन ऐसे demon किसी मानव की आत्मा को लेकर ही यहाँ से जाते हैं।

फिर Father Perez उस गुड़िया से demon को बाहर निकलने की कोशिश करते हैं परन्तु वे असफल हो जाते हैं। मगर फिर वे उस गुड़िया को अपने साथ ले जाने लगते हैं और कहते हैं कि वे इसे church ले जाकर इसका Exorcism करेंगे।

लेकिन चर्च में घुसने से पहले ही वह शैतान Father Perez पर हमला कर देता है और उनसे उस गुड़िया को छीन लेता है। Father Perez जख्मी हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया जाता है।

जब जॉन उनसे मिलने जाता है तो वह उसे वार्निंग देते हैं कि वास्तव में वह Demon, मिया को मारना चाहता है। और उसकी आत्मा को अपने साथ ले जाना चाहता है।

Hollywood Movie: Annabelle Doll Real Story in Hindi

उसी दिन पीछे से शैतान Father Perez में घुस जाता है और उनके रूप में John के अपार्टमेंट में आ जाता है। वहाँ वह लिया को उठा लेता है और उसे मारने लगता है।

लेकिन तभी मिया कहती है कि उसकी बेटी को छोड़ दो और बदले में उसकी आत्मा ले लो। फिर वह खिड़की से कूद कर जान देने के लिए तैयार हो जाती है।

तभी जॉन और उनकी दोस्त Evelyn वहाँ पर आ जाती है। लम्बे समय से गहरे डिप्रेशन में थी। क्योंकि पिछले साल एक car एक्सीडेंट में उसकी वजह से उसकी बेटी की मौत हो गई थी।

वह Demon से कहती है कि मिया की जगह अपना बलिदान देगी। और फिर खिड़की से कूद कर आत्महत्या कर लेती है। (Horror: Annabelle Doll Real Story in Hindi).

इसके बाद वह शैतान उसकी आत्मा को लेकर चला जाता है और वह गुड़िया भी गायब हो जाती है। लेकिन 6 महीने बाद दिखाया जाता है कि एक औरत उस गुड़िया को अपनी बेटी के लिए एक एंटीक शॉप से खरीद रही थी।

समाप्त।

दोस्तो, उम्मीद है आपको Annabelle Doll की सच्ची कहानी (Annabelle Doll Real Story in Hindi) पसंद आयी होगी। नीचे Comment करके जरूर बतायें। धन्यवाद।

.

Leave a Comment