Delhi Cantt Horror Story in Hindi

दिल्ली कैंट की डरावनी कहानियाँ (Delhi Cantt Horror Story in Hindi): दोस्तो, दिल्ली में अनेक haunted इलाके हैं। ऐसा ही एक इलाका है दिल्ली कैंट।

वहां पर लोगों को कई डरावने अनुभव हुए हैं। बहुत से लोगों ने वहां सफेद कपड़ो में एक लड़की की आत्मा को भटकते देखा है।

लोग कहते हैं की वह लड़की उनसे लिफ्ट मांगती हैं। और थोड़ी देर के लिए उनकी गाड़ी में बैठ जाती है। कुछ कहते हैं कि वह जल्दी से गायब हो जाती है।

कुछ के अनुसार जो लिफ्ट नहीं देते हैं उन्हें वह तरह-तरह से परेशान करती है।

यहां पर उन्हीं लोगों के अनुभव के आधार पर दिल्ली कैंट से जुडी कुछ डरावनी कहानियाँ (Delhi Cantt Horror Stories) दी गई हैं। उम्मीद है आपको पसंद आएँगी। तो आइये पढ़ते हैं।

**

Lift – Delhi Cantt Horror Story in Hindi

प्रदीप ओला टैक्सी चलाता था। एक बार वह रात के 2:00 बजे एक सवारी को करोल बाग़ छोड़ता है। फिर वह अपने घर द्वारका के लिए निकल पड़ता है।

जब वह दिल्ली कैंट इलाके से गुजर रहा था तो रास्ते में उसे एक लड़की दिखती है। लड़की ने सफेद कपड़े पहने हुए थे और बहुत खूबसूरत थी।

वह हाथ हिलाकर प्रदीप को टैक्सी रोकने के लिए कहती है। प्रदीप दया करके टैक्सी रोक देता है।

Delhi Cantt Horror Story in Hindi
Delhi Cantt Horror Story in Hindi

वह उसे लड़की से पूछता है कि इतनी रात को तुम यहाँ क्या कर रही हो। लड़की कहती है कि उसे थोड़ी ही दूर जाना है। और क्या वह उसे लिफ्ट दे सकता है।

प्रदीप उसे टैक्सी में पीछे बिठा लेता है। तकरीबन 2 किलोमीटर दूर जाने पर लड़की कहती है कि मुझे यहीं उतार दो।

लेकिन प्रदीप कहता है कि यहाँ तो सब सुनसान है। तुम यहाँ से कहाँ जाओगी।

लड़की कहती है कि उसके एक रिश्तेदार उसे लेने यहीं आएंगे। यह सुनकर प्रदीप टैक्सी रोक देता है। और लड़की के लिए पिछला दरवाजा खोलने लगता है।

लेकिन तभी उसकी नजर लड़की के पैरों पर पड़ती है। और उसके होश उड़ जाते हैं। उस लड़की के पैर उल्टे थे।

उतरते हुए प्रदीप को उसकी पीठ भी दिखती है। वहाँ सिर्फ सड़ी -गली हड्डियाँ थीं ।

इसके बाद प्रदीप अंधाधुंध गाड़ी भगाने लगता है। लेकिन अब उसका दिमाग काम नहीं कर रहा था और थोड़ी ही दूर पर एक ट्रक से उसका एक्सीडेंट हो जाता है।

उसे अस्पताल ले जाया जाता है। कुछ दिनों में वह ठीक हो जाता है लेकिन आज भी यह घटना उसकी रातों की नींद उड़ा देती है।

**

Bed – Box

रात के तीन बज चुके थे। राजीव अपनी गाड़ी से घर की तरफ जा रहा था। वह गुड़गांव में Job करता था। आज दोस्तों के कहने पर वह पार्टी करने लग गया था। और इसी के चलते इतना समय गुजर गया था।

कुछ देर बाद वह दिल्ली कैंट के इलाके में पहुँच जाता है। वहाँ जंगल ही जंगल था और सारी सड़क सुनसान पड़ी हुई थी। इस समय वहाँ कोई भी नहीं था।

तभी अचानक से एक लड़की राजीव की गाड़ी के आगे आ जाती है। राजीव जोर से ब्रेक लगाता है। वह हैरान था कि अभी तो सारी सड़क खाली थी। फिर यह लड़की कहाँ से आ गयी।

वह देखता है कि उस लड़की ने सफेद कपड़े पहन रखे हैं। यह देख कर वह कुछ डर गया। उसने उस इलाके के बारे में बहुत से डरावने किस्से सुन रखे थे।

लड़की उसके पास आती है और खिड़की से कहती है कि उसे लिफ्ट चाहिए। लेकिन राजीव दरवाजा नहीं खोलता।

वह कहता है कि वह जल्दी में हैं और उसे लिफ्ट नहीं दे सकता। यह कहकर वह गाड़ी को तेज रफ्तार से भगा कर ले जाता है।

आधे घंटे के बाद वह अपने कमरे पर पहुँच जाता है। अगले दिन उसे ऑफिस जाना था इसलिए वह जल्दी से कपडे बदलकर सो जाता है।

लेकिन तभी उसे लगता है कि उसके Bed के नीचे से कड़ – कड़ की आवाज आ रही थी। वह Bed के नीचे झाँकता है। लेकिन वहाँ कोई भी नहीं था।

वह फिर से सोने की कोशिश करता है। लेकिन कड़-कड़ की आवाज तेज होने लगती है। वह सोचता है कि शायद उसके लकड़ी के Bed को कीड़ा काट रहा है।

एक घंटे तक ऐसा ही होता रहता है और उसे नींद नहीं आती। तभी राजीव को लगता है कि कीड़ा शायद Bed Box के अंदर है।

यह सोचकर वह उठता है और अपने Bed Box को खोलता है। लेकिन जैसे ही वह अंदर देखता है उसकी चीख निकल जाती है।

वहाँ उसी लड़की की लाश पड़ी हुई थी और उसमें कीड़े रेंग रहे थे।

तभी वह लड़की आंखें खोल देती है और राजीव की तरफ देखती है। फिर वह अपना हाथ बढाती है और Bed Box की साइड को अपने नाखूनों से खुरचने लगती है। और इससे कड -कड की आवाज आने लगती है।

यह खौफनाक मंजर देखकर राजीव वहीं बेहोश हो जाता है।

अगली सुबह काम – वाली बाई बेहोश पड़े राजीव को देखती है। वह उसे जगाती है लेकिन वह कुछ बड़बड़ाये जा रहा था।

वह घबरा जाती है और आसपास के लोगों को बताती है। वे लोग राजीव को अस्पताल ले जाते हैं। वहाँ डॉक्टर कहते हैं कि यह लड़का अपना मानसिक संतुलन खो चुका है। और इसे मेंटल इंस्टिट्यूट में भर्ती करना पड़ेगा।

राजीव का अभी भी मेन्टल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

**

Lady in White

राजवीर इंदौर से था। वह नया – नया दिल्ली आया था। अभी हाल में ही उसकी धौला -कुआँ में नौकरी लगी थी।

एक रात किसी कारणवश उसे नींद नहीं आ रही थी। वह बालकनी में आता है तो देखता है बाहर सुहावना मौसम हो रहा था। ठंडी हवा चल रही थी और और बादल भी छाए हुए थे।

वह सोचता है कि क्यों ना बाइक से Long Drive पर निकल जाए। जैसा कि वह इंदौर में अक्सर करता था।
यह सोचते ही वह Bike उठाता है और घूमने निकल पड़ता है।

कुछ किलोमीटर जाते ही वह देखता है कि वह एक घने जंगल से गुजर रहा था। और वह इलाका बेहद सुनसान था।

वह हैरान हो जाता है कि दिल्ली में ऐसे जंगल भी हैं। वास्तव में उसे पता नहीं था कि वह दिल्ली कैंट आ चुका था। और रात को उस तरफ कोई भी जाना पसंद नहीं करता था।

तभी राजवीर को पेशाब लग आता है और वह बाइक को एक जगह रोककर पेशाब करता है। लेकिन जैसे ही वह मुड़ता है वह देखता है कि उसकी बाइक के सहारे एक लड़की खड़ी है। उसने सफ़ेद कपड़े पहने हुए थे। और वह उसे देखकर मुस्कुरा रही थी।

राजवीर उस लड़की को देखकर कुछ हैरान होता है। वह सोचता है कि इतनी रात को यह लड़की यहाँ कहाँ से आ गई।

वह उससे पूछता है कि आप कौन हैं। और यहां कैसे आ गयी।

लड़की कहती है कि उसका घर यहीं पास में है। किसी कारण से उसे नींद नहीं आ रही थी इसलिए वह यहाँ घूमने आ गयी। और वह अक्सर वहाँ आती रहती है।

फिर लड़की कहती है कि अभी मेरे घर पर कोई नहीं है। अगर तुम चाहो तो चल सकते हो। यह सुनकर राजवीर खुश हो जाता है। आखिर वह एक जवान लड़का था और वह लड़की भी इतनी खूबसूरत थी। फिर वह उसके साथ उसके पीछे-पीछे चल पड़ता है।

कुछ देर बाद वे एक कब्रिस्तान में पहुंच जाते हैं। वहाँ लड़की एक कब्र पर बैठ जाती है।

राजवीर कहता है कि तुम यहाँ क्यों रुक गयी। तुम्हारा घर कहाँ है। लड़की कहती है कि वह चलते-चलते थक गई है और थोड़ी देर के बाद चलते हैं। (यह blog post Delhi Cantt Horror Story के बारे में है).

इसके बाद वह खड़ी होती है और राजवीर को गले लगा लेती है। राजवीर भी उससे रोमांस करने लगता है। लेकिन जब वह लड़की की पीठ पर हाथ फेरता है तो उसे लगता है कि उसके हाथ में कुछ चिपचिपा पदार्थ लग गया है।

जब वह अपने हाथ को देखता है तो उसकी आँखें फटी की फटी रह जाती हैं। उसके हाथ पर सड़ा – गला माँस और खून लगा था।

वह लड़की से दूर हट जाता है और जब उसके चेहरे को देखता है तो डर के मारे उसका कलेजा मुंह में आ जाता है। वह लड़की मरी हुई थी। और उसकी आखों की जगह दो काले गड्ढे थे।

तभी एकाएक लड़की के हाथ लम्बे होने लगते हैं और राजवीर की तरफ बढ़ते हैं। राजवीर को जैसे लकवा ही मार गया था। वह चाह कर भी हिल नहीं पा रहा था। कुछ ही क्षणों में लड़की के हाथ 6 फुट लम्बे होकर उसके चेहरे तक पहुँच जाते हैं।

और तभी राजवीर का दिल असहनीय भय से फट जाता है। और उसकी वहीं मृत्यु हो जाती है।

**

Lord Hanuman
(Delhi Cantt Horror Story in Hindi

राहुल INA रहता था। एक बार उसका दोस्त रात के 11:00 बजे उसे फोन करता है और कहता है कि पार्टी करने उसके घर पर आजा।

इसके बाद राहुल गाड़ी स्टार्ट करता है और दोस्त के घर के लिए निकल पड़ता है। लेकिन रास्ते में उसकी गाड़ी खराब हो जाती है। उसे ठीक करवाते हुए उसे रात का एक बज जाता है।

गाड़ी ठीक करवा कर फिर से निकल पड़ता है। जब वह दिल्ली कैंट इलाके में पहुंचता है तो देखता है हर तरफ वीराना फैला हुआ था।

तभी उसे कुछ दूरी पर एक लड़की सफेद कपड़ो में दिखती है। वह हाथ हिलाकर उसे गाड़ी रोकने के लिए कह रही थी। राहुल गाड़ी रोक देता है। यह लेख Delhi Cantt Horror Story in Hindi के बारे में है।

लड़की पास आकर कहती है कि क्या आप मुझे लिफ्ट दे सकते हैं। मुझे मोती नगर तक जाना है।

राहुल कहता है कि हाँ कोई दिक्कत नहीं है बैठ जाओ। फिर वह आगे वाला दरवाजा खोलता है।

लेकिन जैसे ही लड़की बैठने लगती है उसकी नजर सामने रखी हनुमान जी की मूर्ति पर पड़ती है। तभी राहुल देखता है कि लड़की एक भूतहा साया बन गई थी। और फिर एकदम गायब हो जाती है।

यह देखकर राहुल बेहद डर जाता है। वह जल्दी से दरवाजा बंद करता है और हनुमान चालीसा पढ़ते हुए गाडी को भगाने लगता है।

दोस्त के पास पहुँचकर वह उसे सारी कहानी बताता है। उसका दोस्त कहता है कि Delhi Cantt तो हांटेड इलाका है। और तुझे गाड़ी रोकनी ही नहीं चाहिए थी।

लेकिन राहुल कहता है कि आज से पहले वह कभी भूत – प्रेत में विश्वास नहीं करता था। लेकिन आज अपनी आंखों से यह सब देख लिया है।

और यह तो शुक्र था कि उसकी मम्मी ने हनुमान जी की मूर्ति उसकी गाड़ी में लगवा दी थी। वर्ना आज उसका जिन्दा बचना मुश्किल था।

समाप्त।

दोस्तों, उम्मीद है दिल्ली कैंट ( Delhi Cantt Horror Story in Hindi) से जुडी यह कहानियाँ आपको पसंद आयी होंगी। अपने दोस्तों को भी डराना चाहते हैं तो उनके साथ भी शेयर करें। धन्यवाद।

Leave a Comment