Dumas Beach Horror Story in Hindi

डुमास बीच की हॉरर कहानियाँ (Dumas Beach Horror Story in Hindi): दोस्तो, भारत में अनेक हॉन्टेड प्लेस हैं। ऐसी ही एक जगह गुजरात में सूरत के पास है। उसका नाम डुमास बीच (Dumas Beach) है।

लोगों का कहना है कि वहाँ पर भी अनेक भूत – प्रेत तथा दूसरी आत्माएं भटकती रहती हैं। तथा लोगों को वहाँ तरह-तरह के खौफनाक अनुभव हुए हैं।

कई बार वहाँ पर अजीबोगरीब साये दिखते हैं। कभी किसी लड़की की आत्मा भटकती हुई दिखती है तो कभी अधजली लाशें चलती हुई दिखती हैं।

कभी रात को लहरों के ऊपर भी कोई चलता हुआ दिख जाता है। कभी-कभी वहाँ हँसने, रोने और फुसफुसाने की आवाजें भी आती हैं। कुछ लोगों को वहाँ पर धक्के आदि भी लगते हैं। और छलावा आदि भी दिखता है।

कहा जाता है कि पहले इस बीच पर दाह – संस्कार किए जाते थे। बहुत से अंतिम संस्कार करने की वजह से इस बीच की रेत का रंग भी काला हो चुका है।

यह बीच सूरत से लगभग 20 किलोमीटर दूर है। और टैक्सी या बाइक से आधे घंटे में वहाँ पहुँच सकते हैं।

इस लेख में आगे इसी बीच पर आधारित कुछ डरावनी कहानियाँ दी गई हैं। पढ़िए और रोमांच का आनंद लीजिए।

Dumas Beach Horror Story in Hindi
Dumas Beach Horror Story in Hindi

*

Story 1 – Dumas Beach Horror Story in Hindi


हिमांशु नाम के लड़के को Paranormal ( भूत -प्रेत आदि )का बहुत शौक था। वह इंटरनेट पर तरह-तरह की पैरानॉर्मल documentary देखा करता था। वह गुजरात के सूरत में रहता था।

एक दिन उसने सोचा कि क्यूँ ना Dumas Beach जाया जाए। उसने सुना था कि Dumas Beach एक हांटेड बीच है। और वहाँ पर लोगों को बहुत सारे paranormal experience होते हैं। हिमांशु भी एक बार इसका तजुर्बा करना चाहता था।

एक दिन वह घर में झूठ बोल देता है कि एक दोस्त के पास जा रहा है और रात को वहीं रुकेगा। फिर वह शाम के समय Dumas Beach के लिए निकल पड़ता है।

वह रात के 8:00 बजे Dumas Beach पर पहुँचता है। लेकिन वह देखता है कि उस समय सारी बीच खाली हो चुकी थी। क्योंकि लोगों के मन में Dumas Beach को लेकर बहुत खौफ था और इसलिए वे 6:00 बजे के बाद वहाँ नहीं रुकते थे।

हिमांशु को डुमास बीच पर काफी घंटे बीत जाते हैं लेकिन फिर भी उसे वहाँ कुछ नहीं दिखता है। इसी तरह से रात के 12:00 जाते हैं।

हिमांशु सोचता है कि उसे बीच पर आगे तक जाना चाहिए। फिर वह टहलता हुआ आगे की तरफ चलने लगता है। तभी उसे एक जगह पर एक लड़की लेटी हुई दिखाई देती है।

हिमांशु उसे Hi बोलता है और अपना introduction देता है। लड़की भी उसे अपना intro देती है और अपना नाम निशा बताती है।

हिमांशु उसके पास ही बैठ जाता है और वे दोनों बातें करने लगते हैं। हिमांशु की तरह उस लड़की को भी Paranormal का बहुत शौक था। और वह भी यहां पर पैरानॉर्मल experience करने आई थी। यह सुनकर हिमांशु काफी खुश होता है कि चलो उसे अच्छी कंपनी मिल गयी।

कुछ देर बाद कोई निशा – निशा की आवाज लगाने लगता है। हिमांशु हर तरफ देखने की कोशिश करता है। लेकिन उसे पता नहीं चलता कि उस लड़की को आवाज कौन लगा रहा था। वहाँ अँधेरा भी बहुत था और उसे कोई भी नहीं दिखता।

तभी वह लड़की उठती है और कहती है कि उसे चलना चाहिए। उसका boufriend उसे बुला रहा है।

फिर वह उठती है और एक तरफ चल पड़ती है। लेकिन तभी हिमांशु देखता है कि लड़की के पैर रेत के बन गए थे। और जैसे-जैसे वह आगे जा रही थी, उसका सारा शरीर ही रेत का बन रहा था।

कुछ देर में वह पूरी ही रेत की बन जाती है और भरभराकर रेत में ही गिरकर गायब हो जाती है।

यह सब देखकर हिमांशु के रोंगटे खड़े हो चुके थे। उसे Paranormal Experience हो चुका था। लेकिन उसे अब भयंकर डर लग रहा था और वह वहाँ से भागना चाहता था।

जैसे ही वह उठने की कोशिश करता है रेत से दो हाथ निकलते है और उसके पैरों को पकड़ लेते है। फिर वे भूतिया हाथ उसे जमीन के अंदर खींचने लगते है।

हिमांशु छूटने की बहुत कोशिश करता है लेकिन हाथ उसे लगातार रेत के अंदर खींच रहे थे। हिमांशु जोर -जोर से चीखने और तड़पने लगता है। लेकिन उसकी चीखें सुनने वाला वहाँ कोई भी नहीं था।

कुछ ही देर में हिमांशु सारे का सारे रेत में समा जाता है। उसके बाद कई महीनों तक उसकी खोज की जाती है, लेकिन आज तक पता नहीं चल सका कि हिमांशु आखिर कहाँ गायब हो गया था।

**

Story 2 – Dumas Beach डरावनी कहानी

संदीप और रश्मि सूरत में एक कॉलेज में पढ़ते थे। वे दोनों आपस में प्यार करते थे। एक दिन संदीप रश्मि से कहता है कि क्यूँ ना Dumas Beach घूमने चलें। रश्मि भी classes से बोर हो चुकी थी। उसे यह idea पसंद आता है।

फिर वे दोनों बाइक से Dumas Beach पहुँच जाते हैं। उस समय दोपहर के ठीक 12 बज रहे थे। और सारा बीच सुनसान पड़ा हुआ था।

रश्मि कहती है कि मैंने सुना है कि यह बीच हांटेड (haunted) है। लेकिन संदीप कहता है कि अगर कुछ होता भी है तो रात को होता है। अभी तो दिन है। इसलिए हमें घबराने की जरूरत नहीं है।

फिर वे दोनों एक जगह बैठ जाते हैं और रोमांस आदि करने लगते है। थोड़ी देर बाद उन्हें कहीं से एक लड़की के रोने की आवाज आने लगती है। वे इधर – उधर देखने लगते हैं कि रोने की आवाज कहाँ से आ रही है। लेकिन उन्हें कोई नहीं दिखता।

तभी संदीप रश्मि से कहता है कि तुम बैठो, मैं आगे देखकर आता हूँ। फिर वह आवाज की दिशा में चलने लगता है।

काफी आगे पहुँचकर वह देखता है कि रेत में एक कमरे के आकार का गहरा गड्ढा था। और कोने में एक लड़की बैठी हुई रो रही थी।

संदीप उसे देखकर कहता है कि तुम नीचे कैसे पहुँच गयीं। लड़की कहती है कि वह यहाँ घूम रही थी लेकिन गलती से नीचे गिर गई। उसके बाद वह बेहोश हो गई थी और अब जाकर उसे होश आया है। प्लीज मुझे यहाँ से निकालो।

फिर संदीप झुक कर लड़की की तरफ हाथ बढ़ाता है। लड़की उसे अपना हाथ देती है लेकिन तभी वह लड़की संदीप को अंदर खींच लेती है। संदीप गड्ढे में गिर जाता है और बेहोश हो जाता है। तभी वह लड़की गायब हो जाती है।

रश्मि दूर से यह सब देख रही थी। उसने देखा था कि संदीप रेत पर लेट कर कुछ कर रहा था और तभी वह एक गड्ढे में गिर पड़ा था।

वह भाग कर उस तरफ जाती है और देखती है कि संदीप गड्ढे में बेहोश होकर पड़ा है। वह जोर-जोर से उसे आवाज लगाती है। लेकिन संदीप होश में नहीं आता। यह देखकर रश्मि रोने लगती है।

तभी संयोग से कुछ लोग वहाँ घूमने आ जाते हैं। रश्मि हेल्प – हेल्प चिल्लाने लगती है। वे लोग उस तरफ आते हैं लेकिन रश्मि देखती है कि गड्ढा गायब हो चुका था। और संदीप वहीं रेत पर बेहोश पड़ा हुआ था।

फिर वे लोग संदीप के मुंह पर पानी छिड़कते हैं। इससे उसे होश तो आ जाता है लेकिन वह अब कुछ बोल नहीं रहा था।

रश्मि उससे बात करने की बहुत कोशिश करती है लेकिन वह कुछ भी नहीं बोल रहा था। इसके बाद वह उसे लेकर वहाँ से चली जाती है।

घर पर संदीप को Psychologist के पास ले जाया जाता है। उसका अभी भी इलाज चल रहा है।

**

Story 3 – डुमास बीच की खौफनाक कहानी


लक्ष्य नाम का 26 साल का युवक सूरत का रहने वाला था। उसकी वहीं शहर में अपनी फोटोग्राफी की दुकान था।

एक दिन एक लोकल प्रोडक्शन हाउस से एक आदमी आता है और लक्ष्य से कहता है कि वह एक हॉरर फिल्म बनाना चाह रहा है।और उसे Dumas Beach के रात के कुछ फोटो चाहिए।

यह सुनकर लक्ष्य कहता है कि ठीक है वह रात को जाएगा और फोटो खींचकर ले आएगा।

फिर वह घर पर माँ को बताता है कि वह Dumas Beach की तरफ जा रहा है। उसकी माँ उसे रोकने की बहुत कोशिश करती है और कहती है कि वह beach शापित है और इस वक़्त वहाँ पर मत जा ।

लेकिन लक्ष्य कहता है कि माँ आजकल के जमाने में आप क्या भूत – प्रेत में विश्वास करती हो। आज तक कभी कुछ हुआ है। यह सब अफवाहें होती हैं।

यह कहकर लक्ष्य बीच की तरफ निकल जाता है। उस समय आधी रात हो चुकी थी। लक्ष्य वहाँ पर फोटोस लेने लगता है।

फिर वह लहरों की तरफ कैमरा करता है और एक फोटो खींचने की कोशिश करता है। लेकिन तभी उसे लगता है कि वहाँ कुछ पड़ा हुआ है। वह उस तरफ जाता है और देखता है कि वहाँ पर एक आदमी की आधी जली हुई लाश पड़ी थी।

वह थोड़ा घबरा जाता है। लेकिन फिर वह सोचता है कि उसे पुलिस को सूचित करना चाहिए। हो सकता है किसी ने मर्डर करके इस आदमी को यहाँ फेंका हो।

वह फोन निकालता है और नंबर डायल करता है। लेकिन वह देखता है कि वहाँ पर नेटवर्क नहीं आ रहा था।

अभी वह फ़ोन से जूझ ही रहा था कि कोई उससे पूछता है – भाई साहब बीड़ी होगी क्या ?

लक्ष्य आवाज की तरफ घूमता है। और तभी उसका कलेजा मुँह में आ जाता है। यह वही जली हुई लाश थी जो उसके पास खड़ी थी और अभी बीड़ी माँगी थी।

लक्ष्य होशो -हवास खो चुका था। लेकिन Survival Instinct की वजह से वह भागने की कोशिश करता है।

मगर वह मुर्दा आदमी उसके आगे आ जाता है। फिर वह लक्ष्य के चेहरे पर हाथ रखता है और उसकी गर्दन मरोड़ देता है।

अगले दिन पुलिस वालों को लक्ष्य की लाश ही वहाँ मिलती है।

**

Story 4- Dumas Beach Horror Story in Hindi


विशाल का अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। और उसका मूड बहुत ही खराब था। रात को भी उसे नींद नहीं आ रही थी।

तभी वह बाइक उठाता है और मूड ठीक करने के इरादे से घूमने निकल पड़ता है।

करीब आधे घंटे बाद वह डुमास बीच पहुँच जाता है। वह Bike को एक किनारे लगाता है और Beach की तरफ चला जाता है। एक जगह वह काली रेत पर बैठ जाता है और सिगरेट सुलगा लेता है।

तभी उसे बचाओ – बचाओ की आवाज आने लगती है। वह हड़बड़ा कर आवाज की दिशा में देखता है। वह देखता है कि एक लड़की नीचे पड़ी हुई है और एक लड़का उसे मारने की कोशिश कर रहा है।

वह जल्दी से भाग कर उस तरफ जाता है। अब उसे साफ़ दिखता है कि लड़का उस लड़की को चाकू मार रहा था। (यह Dumas Beach Horror Story in Hindi है)।

विशाल जोर से कहता है कि ऐसा मत करो प्लीज। लड़का रूककर विशाल की तरफ देखता है। लेकिन जैसे ही विशाल की नजर उसके चेहरे पर पड़ती है, उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

उस लड़के का कोई चेहरा नहीं था। बल्कि वह एक काली जली हुई गुफा की तरह लग रहा था।

तभी नीचे पड़ी हुई लड़की भी उठ खड़ी होती है। उसका चेहरा भी वैसा ही खोखला और जला हुआ था। फिर वे दोनों प्रेत हँसने लगते हैं। और विशाल की तरफ बढ़ते हैं। तभी विशाल डर के मारे वहीं बेहोश हो जाता है।

अगले दिन घरवाले विशाल को खोजने लगते हैं लेकिन सालों बाद भी उन्हें उसका कुछ पता नहीं चलता।

समाप्त।

दोस्तो, उम्मीद है कि आपको डुमास बीच पर आधारित ये खौफनाक कहानियाँ (Dumas Beach Horror Story in Hindi) पसंद आयी होंगी। इस ब्लॉग पर और भी हॉरर कहानियाँ हैं। आप उन्हें भी पढ़ सकते हैं। साथ ही अपने दोस्तों के साथ भी Share करें।

अगर आपके पास भी ऐसा कोई किस्सा है तो Comment में बतायें।

धन्यवाद।

*

Leave a Comment