Horror Story for Kids in Hindi – डरावनी कहानियाँ

बेहद डरावनी कहानियाँ (Horror Story for Kids in Hindi): कहानी सुनना किसे अच्छा नहीं लगता। बचपन में हम दादी -नानी से जिद करके कहानी सुनते हैं। और असली मजा तो तब आता है जब हमें भूत -प्रेतों आदि की हॉरर स्टोरी सुनाई जाती है।

दोस्तो, आगे एकदम नयी Horror Story दी गयी हैं। तो पढ़िए और रोमांच का आनंद लीजिये।

Horror Story for Kids in Hindi
Horror Story for Kids in Hindi

Story 1. चिता की राख (Horror Story for Kids in Hindi)


एक बार Sunny नाम का बच्चा अपने दोस्तों के साथ एक नदी पर घूमने जाता है। उस नदी के किनारे दाह – संस्कार किए जाते थे। लेकिन Sunny को यह सब पता नहीं था।

तभी Sunny एक जगह से कुछ राख उठाकर एक पॉलिथीन की थैली में भर लेता है। वह सोचता है कि उस राख को घर पर गमलों में डाल देगा। इससे उसके पौधे खूब पनपेंगे। लेकिन उसे यह पता नहीं था कि वह एक जली हुई चिता की राख थी।

इसके बाद Sunny घर आ जाता है और राख वाली polythene को अपने कमरे की अलमारी में रख देता है।

रात को जब वह अपने कमरे में सोया होता है तो अचानक से उसकी नींद खुल जाती है। उसे लगता है कि कोई, अलमारी का दरवाजा अंदर से खटखटा रहा था।

वह सोचता है कि कहीं उसका छोटा भाई गलती से अलमारी में बंद तो नहीं हो गया। यह सोचकर वह उठता है और अलमारी को खोल देता है।

लेकिन तभी डर के मारे उसके प्राण सूख जाते हैं। अलमारी में आधा जला हुआ एक मुर्दा बैठा हुआ था। उसके चेहरे और शरीर पर राख ही राख थी। फिर वह मुर्दा हाथ बढ़ाकर Sunny के बालों को सहलाने लगता है। सनी डर के मारे वहीं पर बेहोश होकर गिर जाता है।

तभी Sunny का बड़ा भाई अपना charger लेने वहाँ आता है। वह बेहोश Sunny को देखता है और दौड़ता हुआ अपने मम्मी – पापा को बुलाने जाता है।

फिर सब लोग Sunny को उसी वक़्त हॉस्पिटल ले जाते हैं। कुछ घंटों के बाद सनी को होश आ जाता है। उसकी माँ देखती है कि उसके चेहरे और बालों पर राख लगी हुई थी। वे सनी से पूछती हैं कि तुम्हारे चेहरे पर राख कैसे लगी है।

इसके बाद Sunny उन्हें पूरी घटना के बारे में बताता है। यह सुनकर सब डर जाते हैं।

अगले दिन वे एक पंडित के पास जाते हैं और सब कुछ बताते हैं। पंडित जी कहते हैं कि पहले उस राख को वापस उसी चिता पर रख आओ। वे लोग ऐसा ही करते हैं। और फिर पंडित जी उनके घर में शांति – यज्ञ करते हैं।

Story 2. भूली – भटियारी


एक बार अक्षित के घर में उसके मामा जी का लड़का रोहित आया हुआ था। वे दूसरे बच्चों के साथ खेल रहे थे।

तभी बातों ही बातों में रोहित कहता है कि अगर शीशे में देखकर कोई पाँच बार “भूली – भटियारी आ जाओ, भूली – भटियारी आ जाओ” बोले तो भूली – भटियारी आ जाती है।

बच्चे पूछते हैं कि भूली – भटियारी कैसी दिखती है। इस पर रोहित कहता है कि वह मरी हुई दिखती है और उसका कोई सिर नहीं है।

बच्चे इसे सिर्फ झूठ मानते हैं लेकिन फिर भी डर जाते हैं। इसके बाद बच्चे अपने घर चले जाते हैं। शाम को रोहित भी चला जाता है। (Booli Bhatiyari Horror story for Kids in Hindi).

रात को सोने से पहले अक्षित बाथरूम जाता है। और शीशे को देखकर उस कौतुहल होने लगता है। आखिर वह शीशे में देखकर पाँच बार बोल देता है – भूली भटियारी आ जाओ।

लेकिन वहाँ कोई भूली भटियारी नहीं आती। और अक्षित को लगता है रोहित झूठ बोल रहा था।

फिर वह दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में सोने चला जाता है। कुछ देर बाद उसकी नींद टूट जाती है। उसे लगता है बाहर terrace से छम -छम की आवाज आ रही थी।

उसे लगता है कि उसकी बड़ी बहन वहाँ टहल रही होगी।

फिर वह उठता है और खिड़की से बाहर देखता है। लेकिन सामने देखते ही उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहाँ बिना सिर वाली एक लड़की की लाश खड़ी थी। तभी उस लाश से आवाज आती है – अक्षित, तुमने मुझे बुलाया ?

यह सुनते ही अक्षित डर के मारे वहीं पर बेहोश हो जाता है। कुछ गिरने की आवाज सुनकर अक्षित के पापा वहाँ आते हैं। और देखते हैं कि वह बेहोश हुआ पड़ा है।

वे तरुंत उसे डॉक्टर के पास ले जाते हैं। और बाद में जब वह सब कुछ बताता है तो पंडित जी को बुलाकर घर में यज्ञ भी किया जाता है।

**

Story 3. मटका


एक बार अर्पित नाम का बच्चा स्कूल से घर आ रहा था। रास्ते में उसे एक छोटा सा मटका दिखाई देता है। वास्तव में वह मटका एक आदमी ने अपनी मृत माँ के लिए रखा था।

ताकि उसकी माँ की आत्मा उस मटके से पानी पीकर अपनी प्यास बुझा सके। लेकिन अर्पित को यह सब पता नहीं था और वह मटके को लात मार कर तोड़ देता है।

इसके बाद अर्पित घर आ जाता है। रात को जब अर्पित सोया हुआ था तो उसे लगता है कि उसके Bed के नीचे से कुछ आवाज आ रही थी।

जैसे ही वह बेड के नीचे देखता है तो उसके होश उड़ जाते हैं। वह देखता है कि उस आदमी की मरी हुई माँ वहाँ लेटी हुई थी। वह बुढ़िया अर्पित की तरफ हाथ बढाती है और कहती है – पानी, पानी।

यह देखकर अर्पित की चीख निकल जाती है। लेकिन तभी संयोग से उसकी माँ वहाँ आ जाती है। और उसे अपने साथ ले जाती है। बाद में तांत्रिक को बुलाकर घर में हवन पाठ करवाया जाता है।

Story 4. खिलौना

Horror Story for Kids in Hindi
Horror Story for Kids in Hindi


एक बार योगेश स्कूल से घर वापस आ रहा था। वह एक सुनसान इलाके से गुजर रहा था। तभी उसे पेड़ के नीचे एक औरत दिखती है। उस औरत का चेहरा बहुत ही डरावना था। योगेश जल्दी से वहाँ से निकल जाना चाहता था।

तभी वह औरत कहती है कि अरे बेटा इधर आओ। मुझे थोड़ा सा पानी पिला दो। योगेश दया करके उसे अपनी पानी की बोतल से पानी पिला देता है।

इसके बाद वह अपनी पोटली से एक खिलौना निकालती है और योगेश को देती है। योगेश देखता है कि वह खिलौना दरअसल stuffed चूहा था।

योगेश पहले तो मना करता है लेकिन औरत के जिद करने के बाद वह उसे लेकर घर आ जाता है और अपने कमरे में रख देता है। योगेश सोचता है कि वह नाहक ही उस औरत से डर रहा था। वह तो कितनी अच्छी थी।

रात को योगेश सोया हुआ था तभी वह चीख मार कर उठ बैठता है। उसे लगता है किसी चीज ने उसके पैर को काटा था। (Khilona Horror Story for Kids हिंदी में)

जैसे ही वह लाइट जला कर देखता है तो उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। Bed के पास एक भयानक दिखने वाला चूहा खड़ा था। उसका आकार कुत्ते जितना बड़ा था। और इसी ने योगेश के पैर को काटा था।

इसके बाद योगेश वहाँ से भाग कर अपने parents के कमरे में चला जाता है। और उन्हें सब कुछ बताता है।

जब उसके मम्मी – पापा वहाँ आते हैं तो देखते हैं कि वहाँ कोई भी जिन्दा चूहा नहीं था। बल्कि एक छोटा सा खिलौना चूहा पड़ा हुआ था।

वे उसे कहते हैं कि तुमने कोई बुरा सपना देखा होगा। लेकिन योगेश उन्हें अपना पैर दिखाता है जिससे खून निकल रहा था। उसकी मम्मी कहती है कि खेलते हुए कोई चोट लग गयी होगी और उसकी मरहम – पट्टी कर देती है।

लेकिन इसके बाद योगेश अपने पेरेंट्स के पास ही सोता है। और सुबह होते ही उस चूहे को बाहर ले जाकर जला देता है।

Story 5. बिल्ली


दस साल का गौरव अपनी माँ के साथ रहता था। उनका घर एक सुनसान पहाड़ी इलाके में था। एक रात गौरव की माँ को फोन आता है कि उनके भाई का एक्सीडेंट हो गया है और वे अस्पताल में एडमिट हैं।

उस समय गौरव सोया हुआ था। इसलिए माँ उसे बिना बताये हॉस्पिटल चली जाती है।

करीब एक बजे गौरव की नींद खुल जाती है। वह देखता है कि उसकी माँ वहाँ नहीं थी। वह परेशान हो जाता है।

तभी उसे बाहर से एक बिल्ली के रोने की आवाज आने लगती है। वह जाकर खिड़की से बाहर देखता है। लेकिन बाहर देखते ही वह डर के मारे काँपने लगता है।

बाहर एक काली डायन खड़ी थी। और वही बिल्ली की तरह म्याऊं – म्याऊं कर रही थी। गौरव जल्दी से खिड़की का दरवाजा बंद कर देता है और आकर अपने Bed पर कम्बल ओढ़ कर सो जाता है।

लेकिन तभी कोई दरवाजा पीटने लगता है। गौरव और भी डर जाता है। वह देखता है कि डायन दरवाजे के नीचे से अंदर आने की कोशिश कर रही थी।

तभी गौरव हनुमान चालीसा की किताब उठाकर लाता है और वहाँ पर रख देता है। इससे डायन वहाँ से भाग जाती है और इस तरह से गौरव की जान बच जाती है।

Story 6. छुपन -छुपाई (Horror Story for Kids )


एक बार Micky नाम का बच्चा अपने दोस्तों के साथ घर पर खेल रहा था। उस समय उनके घर पर कोई भी नहीं था।

तभी बच्चे छुपन -छुपाई खेलने लगते हैं। मिकी जाकर बाथरूम में छिप जाता है।

लेकिन तभी Micky देखता है कि किसी ने पीछे से उसके कंधे को छुआ था। लेकिन Micky जैसे ही घूम कर देखता है तो उसकी चीख निकल जाती है।

बाथरूम के कोने में एक भयंकर काला जिन्न खड़ा था। वह इतना ऊँचा था कि उसकी गर्दन छत को छू रही थी। उसकी लाल – लाल आंखें थी। और सारे शरीर पर काले – काले बाल थे। उसका चेहरा बहुत ही रूद्र था।

तभी जिन्न Micky को खाने के लिए अपना बड़ा सा मुँह खोलता है। यह देखकर विक्की जोर से चीख मारकर बेहोश हो जाता है।

उसकी चीख सुनकर सभी बच्चे वहाँ आते हैं और बेहोश Micky को देखते हैं। फिर वे जल्दी से बड़ों को बुलाकर लाते हैं।

मिकी के माता -पिता उसे एक बाबा के पास ले जाते हैं। बाबा कुछ तंत्र -मन्त्र करके जिन्न की बाधा को दूर करते हैं। और फिर Micky के गले में एक ताबीज भी डाल देते हैं।

**

Story 7. Whistle (सीटी)


रिकी नाम का एक लड़का एक बार अपने मां-बाप के साथ एक Cemetery (कब्रिस्तान) में गया हुआ था। वे लोग वहाँ एक कब्र पर कुछ फूल चढ़ाते हैं।

तभी रिकी को वहाँ एक Whistle पड़ी हुई मिलती है। वह उसे उठा लेता है और अपने साथ घर ले आता है।

रात को Ricky अपने कमरे में सोने जा रहा था। तभी वह उस Whistle को एक -दो बार बजाता है। इसके बाद वह सो जाता है। (Whistle Horror Story for Kids in Hindi – बेहद डरावनी).

रात को रिकी की आंख खुलती है और उसकी चीख निकल जाती है।

उसके पास एक चुड़ैल बैठी हुई थी। उसके लंबे-लंबे बाल रिकी के चेहरे को छू रहे थे। उसके पैर उल्टे थे और सारा शरीर सड़ा गला था।

तभी वह रिकी को खाने के लिए झुकती है लेकिन तभी किस्मत से रिकी की माँ वहाँ आकार लाइट जला देती है। उन्होंने रिकी की चीख सुन ली थी।

लाइट जलते ही चुड़ैल वहाँ से गायब हो जाती है। इसके बाद रिकी सारी घटना मम्मी को बताता है। यह सुनकर उसकी मां उसे अपने साथ सुला लेती है।

Story 8. पिशाच

Horror Story for Kids in Hindi
Horror Story for Kids in Hindi


एक बार बंटी नाम का बच्चा अपनी मम्मी से जिद करता है कि आज रात वह ऊपर वाले कमरे में अकेला सोएगा। उसकी मम्मी बार-बार कहती है कि अकेले मत सो। लेकिन वह नहीं मानता।

इसके बाद उसकी मम्मी मान जाती है लेकिन कहती है कि खिड़की मत खोलना। नहीं तो बाहर से मच्छर आएंगे और तुझे काटेंगे। बंटी इसके लिए मान जाता है।

फिर Bunty ऊपर वाले कमरे में जाकर सो जाता है। लेकिन थोड़ी देर बाद उसे गर्मी लगती है और वह खिड़की खोल लेता है और फिर से सो जाता है।

तभी सामने के पीपल के पेड़ से एक पिशाच Bunty को सोता हुआ देख लेता है। उसका चेहरा बेहद भयंकर था। उसके सारे शरीर पर लंबे-लंबे बाल थे। हाथों की जगह पंजे थे। और पीठ पर चमगादड़ जैसे पंख लगे हुए थे।

वह पिशाच उड़ता हुआ Bunty के कमरे में आ जाता है। फिर वह बंटी पर झपटता है और उसे उठा कर ले जाता है। Bunty की आँख खुलती है और वह डर के मारे जोर – जोर से रोने लगता है।

लेकिन पिशाच उसे पीपल के पेड़ पर ले आता है। वहाँ वह उसका खून पीने ही वाला था। कि तभी बंटी को अपनी जेब में रखे हनुमान जी के ताबीज की याद आती है। वह जल्दी से ताबीज निकाल कर पिशाच के शरीर पर चिपका देता है।

पिशाच का शरीर जलने लगता है और वह जोर से चीख मारता है। इसके बाद वह वहाँ से उड़ कर भाग जाता है।

इसके बाद बंटी जोर-जोर से हेल्प – हेल्प चिल्लाता है। उसकी आवाज सुनकर आसपास के सभी लोग वहाँ इकठा हो जाते हैं।

वे Bunty को देखकर हैरान हो जाते हैं और सोचते हैं कि इतना छोटा बच्चा पीपल के पेड़ के इतना ऊपर कैसे पहुँच गया। फिर वे लोग सीढ़ी लाते हैं और बंटी को नीचे उतारते हैं।

Story 9. अलमारी


एक बार चिंटू अपने मामा के यहाँ गया हुआ था। रात को वह अपने कमरे में सोने के लिए जाने वाला था।

तभी उसके मामा का लड़का उससे कहता है कि अगर खिड़की पर कोई खटखट करे तो खिड़की बिल्कुल भी मत खोलना। क्योंकि आजकल इस इलाके में अजीबोगरीब घटनाएँ हो रही हैं।

इसके बाद चिंटू सोने के लिए अपने कमरे में चला जाता है और वहाँ अकेले ही सोता है।

आधी रात को चिंटू की आँख खुल जाती है। उसे लगता है कि कोई खिड़की खटखटा कर रहा है। लेकिन वह खिड़की नहीं खोलता।


मगर तभी उसे मामा जी के लड़के की आवाज आती है और वह कहता है कि चिंटू ये मैं हूँ। खिड़की खोल।

यह सुनकर चिंटू खिड़की खोलकर बाहर देखता है लेकिन बाहर कोई भी नहीं था।

वह खिड़की बंद करके फिर से कमरे में वापस आ जाता है। वह सोने ही वाला था कि तभी उसकी नजर सोफा के पास फर्श पर पड़ती है। वह देखता है कि वहाँ किसी के पैरों के काले निशान थे। और वे निशान पास बनी अलमारी की तरफ जा रहे थे।

चिंटू उन निशानों के पीछे -पीछे अलमारी तक जाता है और उसे खोल देता है। लेकिन अंदर देखते ही उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

वहाँ एक यक्षिणी बैठी हुई थी। उसका पूरा चेहरा काला था जिससे तीन बड़ी -बड़ी लाल आँखें बाहर निकल रही थीं। साथ ही नुकीले दांत मुँह से बाहर निकले हुए थे।

तभी वह झपटकर चिंटू को गले से पकड़ लेती है और अलमारी के अंदर खींच लेती है। चिंटू जोर से चिल्लाने लगता है।

उसकी चीख सुनकर मामा तथा परिवार के सब लोग वहाँ आते हैं। वे देखते हैं कि चिंटू अलमारी के अंदर बेहोश पड़ा हुआ था।

वे तुरंत उसे उठाकर डॉक्टर के पास ले जाते हैं।

Story 10. दोपहर का खेल (Horror Story for Kids in Hindi)


एक बार Honey नाम का लड़का दोपहर 12:00 बजे घर से बाहर खेलने चला जाता है। उसकी मम्मी कहती है कि इतनी धूप में खेलने मत जाओ। लेकिन वह नहीं मानता और अकेले ही बाहर चला जाता है।

फिर वह एक पीपल के पेड़ के नीचे खेलने लगता है। उस पीपल के पेड़ पर एक भूत था। वह Honey से चिपक जाता है और हनी बेहोश हो जाता है।

कुछ देर बाद उस होश आता है। इसके बाद हनी चुपचाप घर वापस आ जाता है और अपने कमरे में लेट जाता है।

शाम को उसकी मम्मी सो कर उठती है और चाय बनाती है। वह चाय देने Honey के कमरे में जाती है। लेकिन वहाँ का हाल देखकर उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

पूरे कमरे का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। Honey का बेड हवा में उठा हुआ था और Honey उस पर बैठा हुआ था। लेकिन अब वह एक इंसान नहीं बल्कि एक शैतान की तरह नजर आ रहा था।

उसके चेहरे का रंग बिल्कुल ऐसा हो गया था जैसे वह एक मरा हुआ बच्चा हो। और उसके चेहरे पर तरह-तरह के जले हुए निशान भी दिख रहे थे। उसकी आंखें सफेद हो चुकी थीं। उसके बाल बिखरे हुए थे।

जैसे ही Honey अपनी माँ को देखता है वह एक मर्द की आवाज में अपनी माँ को गालियाँ देने लगता है। और उसे वहाँ से जाने को कहता है। (Bhoot ki Horror Story for Kids in Hindi).

उसकी माँ यह सब देखकर बहुत डर जाती है। फिर वह भाग कर उसके पापा को बुलाती है। पापा भी बच्चे का हाल देखकर डर जाते हैं। कुछ देर में आस – पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो जाते हैं।

फिर किसी के सुझाव पर एक तांत्रिक को बुलाया जाता है। एक तांत्रिक आता है और बंद कमरे में अपना तंत्र-मंत्र करता है।

काफी कोशिश के बाद वह Honey के अंदर के भूत को बाहर निकालता है और उसे एक आटे के पुतले में कैद कर लेता है। फिर वह शमशान जाता है और एक पीपल में कील ठोंककर हमेशा के लिए उस भूत को बाँध देता है।

समाप्त।

दोस्तो, उम्मीद है आपको ये खौफनाक कहानियाँ पसंद आयी होंगी। इस ब्लॉग पर और भी डरावनी कहानियाँ हैं। वक़्त मिले तो पढ़ते रहिये। अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिये।

अगर आपके पास भी ऐसा कोई किस्सा हो तो कमेंट में बताइये।

धन्यवाद।

**

Leave a Comment