Dwarka Sector 9 Horror Story in Hindi

द्वारका सेक्टर 9 की डरावनी कहानियाँ (Dwarka Sector 9 Horror Story in Hindi): दोस्तो, दिल्ली में बहुत सी भूतिया (haunted place) जगहे हैं। ऐसी ही एक जगह है द्वारका सेक्टर नौ। माना जाता है है कि वहाँ एक लड़की की आत्मा घूमती है।

बहुत से लोगों के साथ वहाँ अजीब -अजीब चीजें होती हैं। जैसे काले साये दिखना, किसी के रोने या हँसने की आवाज आना, अदृश्य पक्षियों का बोलना, अचानक से धक्का या थप्पड़ लगना आदि।

आगे ऐसे ही अनुभवों के आधार पर कुछ डरावनी कहानियाँ दी जा रही हैं। पढ़िए और रोमांच का अनुभव लीजिये।

Dwarka Sector 9 Horror Story in Hindi
Dwarka Sector 9
Horror Story in Hindi

Story 1 (Dwarka Sector 9 Horror Story)

रोहित, द्वारका सेक्टर 9 में एक फ्लैट में रहता था। वह देशबंधु कॉलेज में पढ़ता था। एक दिन उसका दोस्त सूरज उससे मिलने आता है। उसका रात को रुकने का प्रोग्राम बन जाता है।

रात को डिनर करने के बाद दोनों दोस्त Netflix पर मूवीस देखने लगते हैं। वे एक horror movie देखते हैं।

इसके बाद सूरज कहता है कि मैंने सुना है Dwarka Sector 9 भी हॉन्टेड जगह है।

रोहित कहता है कि पता नहीं उसे तो 2 साल हो गए लेकिन उसने कभी ऐसा कुछ न देखा न सुना। और वैसे भी साइंस के जमाने में यह सब चीज बकवास लगती है।

सूरज कहता है क्यों ना हम दोनों अभी सेक्टर 9 का एक चक्कर मार कर आयें। हो सकता है उन्हें भी कोई Paranormal Experience हो जाए। मजा आएगा। उस समय रात का 1:00 बज रहा था।

रोहित कहता है चल ठीक है लेकिन I am sure ऐसा कुछ भी नहीं होगा। मैं कई बार घूम चुका हूँ।

इसके बाद रोहित और सूरज बाहर निकल जाते हैं। और वे पार्किंग Lot में चले जाते हैं। उसे समय सारा ही सेक्टर सुनसान पड़ा था। वे उन वीरान गलियों में इधर -उधर भटकने लगते हैं।

तभी सूरज को लगता है कि सामने बेंच पर कोई लड़की बैठी हुई है। वह रोहित से कहता है कि इतनी रात को यह लड़की बेंच पर क्यों बैठी है।

लेकिन रोहित कहता है कौन सी लड़की। सूरज उसे बेंच की तरफ इशारा करता है। लेकिन रोहित कहता है उसे तो कोई लड़की नहीं दिख रही।

सूरज कहता है कि तू क्या बात कर रहा है – वह तो बैठी है सफेद ड्रेस में।

रोहित हैरानी से सूरज की तरफ देखता है। तभी सूरज हँसने लगता है और कहता है कि मैं तो सिर्फ Prank कर रहा था। नोट – यह Dwarka Sector 9 Horror Story in Hindi है।

इसके बाद सूरज जाकर उसे बेंच पर बैठ जाता है। और मजाक में कहता है – हेलो मैडम, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी। लेकिन तभी सूरज जोर से चीखता है। और अपने गाल को सहलाने लगता है। उसे लगता है जैसे किसी ने जोर से उसे थप्पड़ मारा हो।

वह भागता हुआ रोहित के पास आ जाता है। उसका चेहरा फक्क सफ़ेद पड चुका था। रोहित उससे पूछता है कि क्या हुआ। वह सोच रहा था कि सूरज अभी भी prank ही कर रहा था।

सूरज कहता है कि ऐसा लगा मुझे जोर से किसी ने थप्पड़ मारा। फिर वह अपना हाथ गाल से हटा लेता है।

रोहित कुछ कहने वाला था लेकिन तभी वह सूरज के गाल को देखता है। सूरज के गाल पर सच में पाँच उँगलियाँ छपी हुई थीं।

इसके बाद उन दोनों को ज्यादा कुछ कहने – सुनने की जरूरत नहीं पड़ती। वे तुरंत भागते हुए फ्लैट में चले जाते हैं।

*

Story 2

विकास दिल्ली में नया-नया आया था। उसने द्वारका सेक्टर 9 में एक फ्लैट रेंट पर लिया था। एक दिन रात को 1:00 बजे वह अपने लैपटॉप पर कुछ काम कर रहा था। वह काफी देर से लैपटॉप पर काम कर रहा था और उसे कुछ थकान सी लग रही थी।

उसने सोचा बाहर चलकर थोड़ा टहल लेता हूं। इससे शरीर फ्रेश हो जाएगा। यह सोचकर वह बाहर निकल जाता है।

उस समय आधी रात हो चुकी थी और वहाँ पर कोई भी नहीं था। विकास को यह थोड़ा अजीब लग रहा था। क्योंकि दिल्ली जैसे शहर में सारी रात कोई न कोई तो दिखता ही रहता है।

लेकिन उसे यह पता नहीं था कि सेक्टर 9 में कोई भी व्यक्ति रात के 9:00 बजे बाहर नहीं निकलता था। क्योंकि ऐसा माना जाता था कि वहाँ पर एक लड़की का भूत लोगों को दिखता है।

तभी विकास एक सिगरेट जलाता है और सामने पार्क में टहलने लगता है। तभी वह देखता है कि थोड़ी दूरी पर सफेद कपड़ो में एक लड़की खड़ी थी।

विकास उसे नजदीक से देखना चाहता था। इसलिए वह उसी तरफ चला जाता है। लड़की के पास पहुंचकर वह उससे कुछ बातें करने लगता है। (अगर Dwarka Sector 9 Horror Story in Hindi पसंद आ रही है तो कमेंट में जरूर बताइये)।

लड़की अपना नाम मोनिका बताती है और कहती है कि वह पास में ही रहती है। इसके बाद दोनों इधर -उधर की बातें करने लगते हैं।

थोड़ी देर बाद लड़की कहती है कि अब मुझे चलना चाहिए। और आप भी यहाँ से जाइये। क्युँकि सुना है कि सेक्टर 9 हॉन्टेड जगह है। और रात को यहाँ पर भूत – प्रेत घूमते हैं।

यह सुनकर विकास हंसने लगता है। और कहता है कि उसे भूत – प्रेत में विश्वास नहीं है।

लेकिन लड़की वहाँ से जाने लगती है। तभी विकास की नजर उसके पैरों पर पड़ती है। और उसके होश उड़ जाते हैं। लड़की के पैर उल्टे थे।

साथ ही लड़की चलते -चलते रुक जाती है। विकास देखता है कि उसका सिर धीरे -धीरे मुड़ रहा था और 180 degree घूमने के बाद वह विकास की दिशा में आ गया था।

विकास देखता है कि लड़की का कोई चेहरा नहीं था बल्कि आँखों, नाक और मुंह के स्थान पर काले-काले गड्ढे थे। तभी लड़की हँसने लगती है।

पसीने से लथपथ हो चुका विकास अपने फ्लैट की तरफ भागता है।

**

Story 3 (Dwarka Sector 9 की हॉरर कहानी)

सुमित, धीरज और सतवीर दिल्ली के रामलाल कॉलेज में पढ़ते थे। वे सत्य निकेतन में रेंट पर रहते थे।

एक बार वे रात को लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम बनाते हैं। इसलिए तीनों एक बाइक पर सवार होकर द्वारका की तरफ निकल जाते हैं। रास्ते में वे कुछ बियर की बोतल लेते हैं और सोचते हैं कि किसी पार्क में चलकर बियर पियेंगे।

तभी वे सेक्टर 9 में पहुँच जाते हैं। लेकिन उन्हें इस सेक्टर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी । वे वहाँ एक park में बैठकर बीयर पीने लगते हैं।

तभी सुमित कहता है कि वह पेशाब करके आ रहा है। इसके बाद वह झाड़ियों के पास जाता है और पेशाब करने लगता है। पढ़ते रहिये – Dwarka Sector 9 Horror Story in Hindi आगे क्या हुआ ?

तभी उसे लगता है कि सामने पेड़ पर कोई पतंग लटकी हुई है। लेकिन उसकी आकृति उसे कुछ अजीब सी लग रही थी।

वह उसके पास जाता है। लेकिन जैसे ही वह पास पहुँचता है उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वह देखता है कि वह पतंग नहीं बल्कि एक लड़की की लाश थी जो पेड़ से उल्टा लटक रही थी।

सुमित भागता हुआ अपने दोस्तों के पास जाता है। और उन्हें लाश के बारे में बताता है। धीरज और सतवीर सुनकर हैरान हो जाते हैं। फिर वे सुमित के साथ उसी तरफ जाते हैं। लेकिन उन्हें वहाँ कोई लाश नहीं दिखती।

वे दोनों उसका मजाक बनाते हुए कहते हैं कि शायद उसे चढ़ गयी है। फिर वे तीनों वापस बेंच की तरफ जाने लगते हैं।

लेकिन तभी उन्हें एक लड़की के हँसने की आवाज आती है। वे मुड़ कर चारों तरफ देखते हैं लेकिन उन्हें वहाँ कोई नहीं दिखता। तभी सुमित उन्हें ऊपर की तरफ इशारा करता है।

सब देखते हैं कि सच में एक लड़की की लाश लटक रही थी। लेकिन तभी वह पलक झपकते ही गायब हो जाती है। अब तक उन सबको realize हो चुका था कि वह एक haunted पार्क है।

वे जल्दी से बाइक की तरफ भागते हैं। और फिर तेज रफ़्तार Bike भगाते हुए वहाँ से निकल जाते हैं।

**

Story 4 (Dwarka Sector 9 Horror Story in Hindi)

आर्यन, गुडगाँव में एक BPO में काम करता था। उसकी नयी -नयी नौकरी लगी थी और उसकी नाइट शिफ्ट होती थी।

वह कुछ समय पहले ही नोएडा से द्वारका सेक्टर 9 में एक फ्लैट में शिफ्ट हुआ था। एक बार उसकी duty रात को 1:00 बजे खत्म हुई। इसके बाद कंपनी की Cab उसे उसके Dwarka Sector 9 तक छोड़ देती है।

Cab से उतरकर आर्यन सिगरेट जलाता है और कश लगाते हुए अपने फ्लैट की तरफ बढ़ता है । उस समय वहाँ कोई भी नहीं था और पूरा Sector 9 सुनसान पड़ा हुआ था।

तभी सामने के बेंच पर आर्यन को एक लड़की बैठी हुई दिखाई देती है। लड़की उससे टाइम पूछती है और आर्यन उसे टाइम बता देता है।

लड़की बहुत ही खूबसूरत थी। इसलिए आर्यन ने सोचा क्यूँ ना उससे कुछ और देर बात की जाए। शायद कोई जुगाड़ बन जाये। वे दोनों आपस में बातें करने लगते हैं। जल्दी ही आर्यन उसकी तरफ आकर्षित हो जाता है।

बातों ही बातों में वह लड़की को अपने कमरे में चलने का ऑफर देता है। लड़की मान जाती है। और वे दोनों जल्दी से आर्यन के फ्लैट पर आ जाते हैं। (Story kaisi lagi Dwarka Sector 9 Horror Story in Hindi).

वे कुछ देर और बातें करते हैं। तभी आर्यन लड़की से पूछता है कि क्या उसका पहले कोई Boyfriend था।

यह सुनकर लड़की कहती है कि हाँ उसका एक बॉयफ्रेंड था। लेकिन उसने उसके साथ बहुत गलत किया था।

आर्यन पूछता है कि ऐसा क्या कर दिया उसने।

लड़की कहती है कि उसके बॉयफ्रेंड का नाम सुकेश था। वे दोनों Live in में रहते थे। लेकिन कुछ महीनों के बाद सुकेश का उससे मन भर गया था। वास्तव में वह एक Casanova था। और उसे नयी -नयी लड़कियों की लत थी।

लेकिन उसे सुकेश के बारे में यह सब पता नहीं था। और वह सुकेश पर शादी का प्रेशर बनाने लगी।

एक दिन सुकेश ने पार्टी के नाम पर उसे शराब पिलाई और उसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया था। इसके बाद उसने उसे इसी फ्लैट की खिड़की से बाहर फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी।

लेकिन जाँच के बाद पुलिस ने कहा कि नशे की हालत में या तो मैं खिड़की से गिर गयी थी या मैंने आत्महत्या कर ली थी। और मेरी File बंद हो गयी। तबसे मैं इसी Dwarka Sector 9 में भटकती रहती हूँ।

आर्यन, सोच रहा था कि लड़की उसके साथ कोई Prank कर रही है। इसलिए वह सब सुनता जा रहा था।

फिर वह उससे कहता है कि घबराओ मत मैं तुम्हारे साथ ऐसा कभी नहीं करूँगा। और यह कहकर वह लड़की को Kiss करने लगता है। उसका हाथ लड़की की गर्दन को सहलाने लगता है।

तभी आर्यन की नजर अपने हाथ पर पड़ती है और वह देखता है कि उसका हाथ खून से लाल हो चुका है। वह घबराकर लड़की की गर्दन को देखता है।

और तभी उसके प्राण सूख जाते हैं। लड़की की खोपड़ी फटी हुई थी और उसमें से दिमाग बाहर निकल रहा था। साथ ही खून भी टपक रहा था।

आर्यन देखता है कि लड़की अब एक मुर्दे में बदल चुकी है। उसकी आखें मोतिया बिंद जैसी सफ़ेद हो गयी थीं।

तभी वह भटकती रूह उठती है और धीरे -धीरे खिड़की के पास चली जाती है। फिर वह वहाँ से बाहर कूद जाती है।

बदहवास आर्यन किसी तरह फ्लैट से बाहर निकलता है और एक पड़ोसी के यहाँ पहुँचता है। लेकिन वहाँ पहुँचते ही वह बेहोश होकर गिर जाता है।

**

समाप्त।

दोस्तो, उम्मीद है आपको द्वारका सेक्टर 9 की ये डरावनी कहनियाँ पसंद आयी होंगी। अगर आपके पास भी ऐसा कोई किस्सा या कहानी है तो Comment में बतायें।

अगर Blog पर पब्लिश करवाना चाहते हैं तो Contact Us के जरिये भेजें या ईमेल कीजिये – vismitroy@gmail.com

अपने दोस्तों को भी डराना चाहते हैं तो उन्हें भी भेजिए।

आपके समय और सहयोग के लिए बहुत धन्यवाद।

*

Leave a Comment