Farzi story in Hindi

Farzi story in Hindi (Farzi Webseries Story and Review in Hindi) : दो लड़के जल्दी अमीर बनने के लिए नकली नोट छापने का काम करने लगते है। लेकिन इस अपराध की उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है।

  • Web Series : Farji
  • Cast : Shahid Kapoor, Vijay Sethupathi, K.K Menon, Rsashii Khanna
  • Story: Sita Menon, Suman Kumar
  • Director : Raj and DK
  • Producer : Raj and DK

Farzi story in Hindi
Farzi story in Hindi (Image Credit: Wikimedia creative commons)

Farzi story in Hindi – Season 1 (8 Episodes)

सनी (Shahid Kapoor) एक गरीब पेंटर था। वह अपने नाना जी की प्रिंटिंग प्रेस चलाने में हेल्प करता था। सनी के बचपन का दोस्त, फिरोज भी उस प्रेस में काम करता था। लेकिन प्रिंटिंग प्रेस का बिजनेस अच्छा नहीं चल रहा था और Bankrupt होने की कगार पर था।

सनी अपनी गरीबी की जिंदगी से तंग आ चुका था। एक दिन वह फिरोज से कहता है कि क्यों ना हम प्रिंटिंग प्रेस के माध्यम से काउंटर फीट नोट (नकली नोट) छापें। कुछ hesitation के बाद फिरोज मान जाता है।

शुरू में वे ज्यादा सफल नहीं होते हैं लेकिन धीरे-धीरे वे इसके Expert बन जाते हैं। और नकली नोट छापने लगते हैं।

**

Farzi story in Hindi – WebSeries

दूसरी तरफ माइकल नाम का एक पुलिस ऑफिसर नकली नोटों के अपराधियों को पकड़ने की भरसक कोशिश कर रहा था। उस समय नकली नोटों का सबसे बड़ा सरताज मंसूर था जो नेपाल से ऑपरेट करता था।

एक दिन माइकल उसे धर दबोचता है लेकिन इस झड़प से वह किसी तरह बच निकलता है।

इसके बाद माइकल एक anti-counterfeiting Task Force बनाता है। मेघा एक RBI बैंक की ऑफिसर थी। और वह भी नकली नोटों से परेशान थी। वह Sunny की कॉलेज के दिनों की दोस्त भी थी। माइकल उसे भी अपनी टीम में शामिल कर लेता है।

इसके बाद मेघा और माइकल मिलकर नकली नोट छापने वालों की तलाश करने लगते हैं।

**

एक दिन सनी और फिरोज के पास नकली नोट छापने की बहुत बड़ी deal मिलती है।

इसी बीच माइकल अपने बेटे की बर्थडे पार्टी में बिना बुलाए जाता है। उसकी अपने बेटे से ज्यादा नहीं बनती थी। और उसका बेटा उससे बहुत नाराज हो जाता है।

एक दिन मेघा को पता चलता है कि एक आर्टिस्ट है जो नकली नोट design करता है। और उसके बाद उस design को छापा जाता है। मेघा उसकी तलाश में जुट जाती है। लेकिन उसे नहीं पता था कि सनी ही वह आर्टिस्ट है।

.

**

एक दिन मिशन धनरक्षक लांच किया जाता है। इसका मकसद सारे देश में नकली नोट छापने वालों को पकड़ना था। इसी बीच माइकल अपनी नाराज पत्नी से भी सुलह करने की कोशिश करता है।

उधर सनी के नाना जी गायब हो जाते हैं। सनी उनकी खोज करता है लेकिन उसे कोई सुराग नहीं मिलता। पुलिस भी उसकी कोई हेल्प नहीं करती। और सब लोग उससे घूस मांगते हैं।

इसी बीच धन रक्षक को एक सफलता मिलती है। जो नोट मार्किट में चल रहा था अब वह scanner की पकड़ में आने लगा था। और किसी काम का नहीं रहा था। Web Series : Farzi story in Hindi .

**

इससे मंसूर का Boss उस पर बहुत गुस्सा होता है। मनसूर का धंधा ठप्प होने की कगार पर था। अब वह एक Supernote डिजाइन करवाना चाहता था ताकि उसका धंधा फलता – फूलता रहे।

उधर सनी भी सुपर नोट बनाना चाहता था क्युँकि उसका बिज़नेस भी चौपट हो गया था। एक दिन वह code crack करके Supernote डिज़ाइन करने में सफल हो जाता है।

वह उसे फिर से छापने लगता है। अब इस नोट को सरकार के स्कैनर पकड़ नहीं पाते।

उधर मंसूर के आदमी Supernote design नहीं कर पाते। उसके बॉस का उस पर लगातार दबाव पड़ता जा रहा था।

उसका boss बताता है की सनी नाम के युवक ने यह नोट design कर लिया है। और वे उसे अपनी ऑर्गेनाइजेशन में शामिल करना चाहते थे ।

**

इसी बीच धीरे-धीरे मेघा को सनी से प्यार हो जाता है। लेकिन वह अब भी नकली नोट को डिजाइन करने वाले आर्टिस्ट की तलाश में थी। (Farzi story in Hindi) .

इसके बाद सनी पुलिस की Task Force में अपना एक जासूस छोड़ देता है। उधर माइकल भी मंसूर की ऑर्गेनाइजेशन में अपना एक जासूस छोड़ देता है।

इसी बीच सनी Trojan Horse नाम का एक प्लान बनाता है जिसके जरिए नकली नोट नेपाल से भारत लाए जाने थे।

सनी और फिरोज बहुत अमीर होते जा रहे थे और वे बहुत रिच लाइफ जी रहे थे। सनी और मेघा का रोमांस भी जारी था।

**

एक दिन मेघा सुपर नोट के बारे में एक जरूरी सीक्रेट जान लेती है। इसके बाद माइकल कानून को अपने हाथ में लेकर एक आदमी को बुरी तरह से मारता है। इससे गहलोत नाम का एक मंत्री बहुत ही गुस्से में आ जाता है। और वह माइकल को खरी-खोटी सुनाता है। वह आदमी उसी मंत्री का था। और वे भी इस गोरख – धंधे में शामिल थे।

इसी बीच मंसूर बहुत बेचैन हो रहा था। वह चाह रहा था कि नकली नोट अब मार्केट में जल्दी से जल्दी पहुंच जाएं।

इसके बाद माइकल एक ट्रैप बिछाता है जिसमें सनी और फिरोज पकड़े जाते हैं। लेकिन वे किसी तरह भाग निकलते हैं। माइकल कहता है कि वह हार नहीं मानेगा ।

**

Farzi story in Hindi – Episode 8

उधर मंसूर का बॉस उस पर बहुत गुस्सा था और उसे मार देना चाहता था। इसलिए मंसूर अपने आदमियों के साथ सनी और फिरोज को किडनैप कर लेता है। ताकि वह सनी से सुपरनोटे डिज़ाइन करवा सके।

मंसूर उन दोनों से पूछता है कि Supernote किसने डिज़ाइन किया है। सनी बताता है कि उसने डिज़ाइन किया है। यह जानने के बाद फिरोज को गोली मार दी जाती है।

इसके बाद सनी से कहा जाता है कि सुपरनोटे डिज़ाइन करे। इस तरह crime कि दुनिया में पैर रखने की सनी बहुत बड़ी कीमत चुकाता है।

समाप्त।

दोस्तो, यह थी Web Series “फर्जी” के Season 1 की पूरी कहानी (Farzi story in Hindi)। आपको यह वेब सीरीज कैसी लगी कमेंट करके बतायें। धन्यवाद।

.

3 thoughts on “Farzi story in Hindi”

  1. acha blog hai. keywords v ache se use kiya hai… maine v ek blog likha hai par uska rank bahut hi piche hai… kya karu?

    Reply

Leave a Comment