A Christmas Carol summary in Hindi

दोस्तो, A Christmas Carol (summary in Hindi) विश्वविख्यात लेखक Charles Dicken का एक बहुचर्चित novella (उपन्यासिका) है। इस नोवेल की कहानी में supernatural events हैं।

लेकिन इसके साथ ही इसमें humanity का सन्देश देने वाली कहानी भी है। इसे पढ़कर हममें से बहुत से लोग जिंदगी जीने का असली मतलब पहचान सकते हैं।

आज के material world (भौतिकवादी संसार) में इंसान पैसे के पीछे इस तरह से भाग रहा है कि वह यह भी भूल गया है कि उसे दूसरे इंसान से किस तरह से पेश आना चाहिए। नीचे इस novella की summary पढ़कर आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

Carol Meaning: क्रिसमस का गीत या भजन

Author : Charles Dickens

A Christmas Carol summary in Hindi
A Christmas Carol summary in Hindi

.

A Christmas Carol
(Hindi summary)

Scrooge नाम का एक बूढ़ा आदमी लोगों को Loan देने का बिज़नेस करता था। इसके लिए वह उनसे बहुत ज्यादा व्याज वसूल करता था।

इसके साथ ही वह बेहद कँजूस था और खुद पर भी ज्यादा खर्चा नहीं करता था। पैसे बचाने कि चक्कर में वह कभी किसी की आर्थिक help भी नहीं करता था।

उसका clerk अपने ठन्डे कमरे में ठिठुरता रहता था। लेकिन Scrooge उसे कभी अंगीठी लाकर नहीं देता था। क्युँकि वह कोयले पर पैसा खर्च नहीं करना चाहता था।

एक दिन Scrooge का भतीजा Fred उसके यहाँ आता है। और उसे अपने यहाँ Christmas की रात होने वाली पार्टी पर invite करता है।

लेकिन Scrooge जरुरी काम का बहाना बना देता है। वह कभी भी कोई festival enjoy नहीं करता था। उसे यह पैसों की बर्बादी लगता था।

Fred के जाने के बाद Scrooge के office में दो लोग आते हैं और Scrooge से charity कि लिए पैसे माँगते हैं। लेकिन Scrooge उन्हें बुरी तरह से डाँट देता है और वहाँ से चले जाने को कहता है। दोनों लोग खाली हाथ वहाँ से चले जाते हैं।

David Copperfield summary in Hindi
By Charles Dickens

**

रात को Scrooge अपने घर जाता है। तभी उसे वहाँ अपने मृत पार्टनर Marley का Ghost दिखाई देता है। वह जंजीरों से बँधा हुआ था। और बहुत ही कमजोर व थका हुआ लग रहा था। वह Scrooge को अपनी कहानी बताता है।

वह कहता है कि मरने के बाद वह ईश्वर के पास पहुँचा। लेकिन ईश्वर ने उससे कहा कि तुमने अपनी सारी जिंदगी सिर्फ लालच और स्वार्थ के साथ बिताई है। फिर सजा के तौर पर Marley की आत्मा को जंजीरों में जकड़कर पृथ्वी पर भटकने कि लिए छोड़ दिया गया।

Marley अब Scrooge को ऐसी destiny से बचाना चाहता था। वह कहता है कि अगली तीन रातों तक तीन Ghost (प्रेत) उससे मिलने आयेंगे। और वह उनकी बात ध्यान से सुने। यह कहकर Marley का Ghost वहाँ से गायब हो गया।

Scrooge को लगा कि शायद उसे कोई भ्र्म हुआ था। इसके बाद वह अपने कमरे में जाकर गहरी नींद सो गया।

**

Ghost of Christmas Past (बीती हुई Christmas का प्रेत )

अगली रात सबसे पहले Ghost of Christmas Past Scrooge के घर आता है। वह बच्चे जैसा था और glow कर रहा था।

वह Scrooge को Past में हुई Christmas में ले जाता है। सबसे पहले वह उसके बचपन की Christmas दिखाता है। जिसमें Scrooge बहुत खुश नजर आ रहा था।

इसके बाद Ghost Scrooge को उसकी जिंदगी के दूसरे पल भी दिखाता है। जैसे स्कूल के दिन, Scrooge की training, उसकी पहली नौकरी, Belle नाम की युवती से उसकी शादी।

फिर वह Belle द्वारा उसे छोड़ कर चले जाने की घटना भी दिखाता है। क्युँकि Scrooge को पैसे का लालच हो गया था। और वह एक नंबर का कंजूस बन गया था। Scrooge यह देखकर भावुक हो जाता है। उसे अपने किये पर पछतावा होने लगता है और वह Belle की याद में आँसू बहाने लगता है।

इसके बाद Ghost उसे वापस घर ले आता है और वहाँ से गायब हो जाता है।

**

The Ghost of Christmas Present (इस बार की Christmas का प्रेत)

दूसरी रात Scrooge के घर The Ghost of Christmas Present आता है। वह एक दैत्य जैसा था। और उसने green color का fur वाला कोट पहना हुआ था।

वह Ghost , Scrooge को इस बार होने वाली Christmas दिखाने ले जाता है। सबसे पहले वह Scrooge को Cratchit Family के घर ले जाता है। Cratchit Family में बहुत से लोग थे लेकिन वे बहुत गरीब थे।

उनका घर बहुत छोटा था। और उन्होंने Christmas पर बहुत ही कम पकवान बनाये हुए थे। Family में Tim नाम का छोटा लड़का भी था। Scrooge उसकी बहादुरी और kindness देखकर बहुत प्रभावित हुआ। खाना न होते हुए भी उसने एक गरीब महिला को ब्रेड दी। इसके लिए उसे अपने भाई से झगड़ा भी करना पड़ा।

इसके बाद Ghost Scrooge को उसके भतीजे Fred के यहाँ ले जाता है। Fred ने एक बहुत शानदार पार्टी रखी हुई थी। जिसमें बहुत से लोग शामिल थे। और सब लोग पार्टी को enjoy कर रहे थे।

English Novella: A Christmas Carol summary in Hindi

कुछ लोग drink कर रहे थे, कुछ लजीज खाना खा रहे थे। कुछ dance कर रहे थे और कुछ दोस्तों के साथ गप – शप कर रहे थे। यह सब देखकर Scrooge को अहसास होता है कि वह जिंदगी को कितना waste कर रहा था।

ज्यादा पैसों के लालच में वह जिंदगी ही नहीं जी पाया था। वह अपने दोस्तों व् रिश्तेदारों से भी बहुत दूर हो गया था।

Scrooge को इस पार्टी को देखकर इतना आनंद आ रहा था कि उसने Ghost से कहा कि पार्टी खत्म होने तक वहाँ से न जाये।

जब पार्टी खत्म हुई तो Ghost उसे वापस उसके घर ले गया। जाने से पहले उसने Scrooge को अपने कोट में छुपे दो बच्चे दिखाए – एक ignorance और दूसरा लालच।

इसके बाद Ghost वहाँ से गायब हो गया।

**

The Ghost of Christmas Yet to Come (भविष्य में आने वाली Christmas का प्रेत )

तीसरी रात को Scrooge के घर The Ghost of Christmas Yet to Come आया। वह Scrooge को future में आने वाली Christmas में ले गया। जिसमें शहर के लोग तो जश्न मना रहे थे। लेकिन Scrooge अकेला अपने घर में दयनीय हालत में अँधेरे में लेटा हुआ था। उसे लग रहा था Christmas न मनाकर उसने बहुत से पैसे बचा लिए हैं।

इसके बाद Ghost ने Scrooge को आगे की जिंदगी के दृश्य भी दिखाए। अंत में Ghost उसे एक घर पर ले गया जहाँ एक आदमी की मृत्यु हुई थी। कुछ लोग उस आदमी की मातम पुरसी में आये हुए थे। जिनमें से कुछ लोग मृत आदमी की बेतहाशा दौलत के बारे में बात कर रहे थे।

लेकिन Scrooge ने देखा कि कुछ लोग उस आदमी की मृत्यु पर खुश हो रहे था। क्युँकि उन्होंने उससे पैसे उधार लिए थे जिसके लिए वह उनसे भारी -भरकम व्याज लेता था।

फिर Ghost ने Scrooge को दिखाया कि कुछ लोग मृत आदमी का कीमती सामान बेच रहे थे। और पैसे कमा रहे थे।

Scrooge ने Ghost से पूछा कि उस मृत आदमी का क्या नाम है ?

A Christmas Carol summary in Hindi by Charles Dickens

यह सुनकर Ghost उसे एक graveyard में ले गया। और कब्र पर बने headstone की तरफ इशारा किया।

जब Scrooge ने headstone पर लिखा नाम पढ़ा तो उसे shock लग गया – Headstone पर Scrooge का ही नाम लिखा था।

अब Scrooge को खुद पर पश्चाताप हो रहा था। उसने Ghost से request की कि उसकी किस्मत बदल दे। आगे से वह खुद को सुधार लेगा। वह कंजूसी छोड़ देगा , charity करेगा और धूम -धाम से Christmas मनाया करेगा।

लेकिन Ghost जल्दी से Scrooge को उसके घर ले गया और गायब हो गया।

**

A Christmas Carol summary in Hindi – a novella by Charles Dickens

अगले ही दिन से Scrooge ने खुद को बदलना शुरू कर दिया। Christmas वाले दिन उसने Cratchit Family के घर एक बहुत बड़ी Turkey भिजवाई।

बहुत से गरीबों को काफी सारे gifts दिए। और अपने भतीजे के घर Christmas पार्टी में भी शामिल हुआ। और उसे काफी enjoy किया। सब लोग Scrooge का ऐसा बर्ताब देखकर हैरान लेकिन खुश थे।

आगे से Scrooge सबसे प्यार और सम्मान से बात करता था। जरुरतमंदों की सहायता करता था। उसने Tim की पढ़ाई का सारा खर्चा भी उठा लिया और एक तरह से उसे अपना बेटा बना लिया।

समाप्त।

दोस्तो, इस समरी – (A Christmas Carol summary in Hindi) को बनाने का मेरा प्रयास कैसा रहा, कृपया comment करके बतायें। पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Charles Dickens के अन्य Famous Novels भी पढ़ें :

.

2 thoughts on “A Christmas Carol summary in Hindi”

Leave a Comment