Mukesh Mills Mumbai Horror Story in Hindi

मुकेश मिल्स के भूत (Mukesh Mills Mumbai Horror Story in Hindi): मुकेश मिल्स मुंबई के कोलाबा में स्थित एक बंद पड़ी हुई मिल है। एक समय वह कपड़ा बनाने की मिल थी और अच्छी हालत में थी। लेकिन 1980 के दशक में वह बंद हो गई थी।

काफी दशक बीतने के बाद अब यह मिल काफी भयानक नजर आती है। ऐसा कहा जाता है कि यह एक हुन्तेद मिल है।

वास्तव में इस मिल में काफी लोगों ने आत्महत्या की है और यहाँ काफी क़त्ल आदि भी हुए हैं। एक बार आग लगने से यहाँ बहुत से वर्कर्स की जान भी गयी थी।

ऐसा माना जाता है कि इन सबकी आत्मा अब मुकेश मिल्स में भटकती है। आगे इसी मिल पर आधारित कुछ रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानियाँ दी गयी हैं। पढ़िए और डर तथा रोमाँच का आनंद लीजिये।

Mukesh Mills Mumbai Horror Story in Hindi
Mukesh Mills Mumbai Horror Story in Hindi

1. धुँआँ
(Mukesh Mills Mumbai Horror Story in Hindi)

सुमित, विक्रांत और आर्यन मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। एक बार कंपनी उन्हें एक इवेंट के लिए कोलाबा भेजती है। वे सब बाइक के जरिये वहाँ जाते हैं। सुमित और विक्रांत एक bike पर थे और आर्यन अपनी बाइक पर था।

करीब 2:00 बजे उनका इवेंट समाप्त हो जाता है। फिर वे वापस घर आने लगते हैं। रास्ते में त्यागी हुई मुकेश मिल पड़ती है। सुमित वहाँ पर बाइक खड़ी कर देता है। उसको देखकर आर्यन भी अपनी बाइक खड़ी कर देता है।

सुमित कहता है कि चलो उस मिल के अंदर चलते हैं और वहाँ अपना लंच कर लेते हैं। सबको ये आईडिया पसंद आता है क्युँकि बाहर बहुत गर्मी पड़ रही थी। तीनों घर से अपना – अपना टिफ़िन लाये थे।

इसके बाद वे तीनों मुकेश मिल के अंदर चले जाते हैं। फिर वे तीसरे माले पर जाकर बैठते हैं और अपना लंच करते हैं।

तभी सुमित और विक्रांत कहते हैं कि कुछ देर सो लेना चाहिए, अभी बाहर धूप बहुत है। फिर वे वहीं लेट जाते हैं।

लेकिन आर्यन को नींद नहीं आ रही थी। टाइम पास करने के लिए वह मिल के ऊपरी माले में चला जाता है। और वहाँ के कमरों को देखने लगता है।

Bhoot Ki Kahani: Mukesh Mills Mumbai Horror Story in Hindi

तभी उसे एक कमरे से किसी के खाँसने की आवाज आती है। उसे लगता है कि वहाँ उनके अलावा कोई और भी है। वह उसे देखने के लिए उस कमरे की तरफ चला जाता है।

लेकिन जैसे ही वह अंदर जाता है उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहाँ पर काले धुएँ से बनी एक भयानक आकृति खड़ी थी। जो किसी आदमी की तरह ही लग रही थी। उसकी आँखों की जगह दो लाल अंगारे थे।

आर्यन वहाँ से भागने ही वाला था लेकिन इससे पहले वह धुँआँ उसकी तरफ आता है और उसकी नाक में घुसने लगता है। इससे आर्यन को अपना दम घुटता हुआ लगता है।

वह चिल्लाने की कोशिश करता है। लेकिन धुँआँ उसके मुँह में भी घुस जाता है। इससे आर्यन छटपटाने लगता है। उसे लगता है कि उसके प्राण निकलने ही वाले हैं।(Mukesh Mills Mumbai Horror Story in Hindi).

लेकिन तभी किस्मत से सुमित और विक्रांत वहाँ पहुँच जाते हैं। वे आर्यन को खींचकर कमरे से बाहर निकालते हैं। तभी धुँआँ आर्यन के नाक और मुँह से बाहर निकल जाता है। लेकिन वह विक्रांत और सुमित को नहीं दिखता।

तभी आर्यन फूट – फूट कर रोने लगता है। सुमित और विक्रांत उसे शांत करते हैं और पूछते हैं कि उसे क्या हुआ था।

शाँत होने के बाद आर्यन उन्हें पूरी घटना के बारे में बताता है। यह सुनकर सुमित कहता है कि जरूर यह मिल haunted होगी।

इसके बाद वे जल्दी से वहाँ से बाहर निकल जाते हैं। और अपनी – अपनी बाइक उठाकर मुंबई के लिए रवाना हो जाते हैं। इस बार आर्यन सुमित के पीछे बैठता है। उसकी मानसिक हालत अभी भी ठीक नहीं थी।

*

2. तंत्र -क्रिया

समीर और कपिल दो दोस्त थे। वे दोनों YouTuber थे और उन्हें Paranormal का बहुत ज्यादा शौक रहता था। एक दिन समीर, कपिल से कहता है कि मैंने सुना है कि कोलाबा में स्थित मुकेश मिल हांटेड है।

क्यूँ न वहाँ जाकर एक वीडियो बनाया जाए और किसी आत्मा को Camera पर रिकॉर्ड करने की कोशिश की जाए। कपिल को यह आईडिया बहुत अच्छा लगता है।

Mukesh Mills Mumbai Horror Story in Hindi
Mukesh Mills Mumbai Horror Story in Hindi

इसके बाद वे दोनों आधी रात के समय मुकेश मिल्स पहुँच जाते हैं। वहाँ पर वे हर माले में जाकर उसके रूम चेक करने लगते हैं।

जब वे छठे माले पर पहुँचते हैं तो उन्हें एक छोटे से कमरे से एक बच्चे के रोने की आवाज आती है। वे उस कमरे की तरफ जाने लगते हैं।

जब वे कमरे के अंदर पहुँचते हैं तो देखते हैं कि वहाँ काले जादू का सामान बिखरा हुआ था। जैसे इंसान की खोपड़ी, हड्डियाँ, सिंदूर, फूल, धुप आदि।

तभी कमरे के अंदर का दरवाजा खुलता है और एक भयंकर दिखने वाला आदमी वहाँ आता है। उसने काले कपडे पहने हुए थे और काला टीका लगाया हुआ था।

Best 5 Mukesh Mills Mumbai Horror Story in Hindi

वह जमीन पर बैठ जाता है और कुछ मन्त्र बोलने लगता है। इसके बाद वह पास पड़ी बोरी को खोलता है। और उसके अंदर से एक नवजात बच्चे को निकालता है।

फिर वह उस बच्चे को तिलक लगाता है और जमीन पर रख देता है। इसके बाद वह एक तलवार उठाता है और बच्चे की गर्दन काट देता है। यह देखकर समीर और कपिल की चीख निकल जाती है।

तभी वह आदमी उनकी तरफ देखता है। और इसके बाद सब कुछ गायब हो जाता है।

समीर कपिल से कहता है कि यह सिर्फ छलावा है लेकिन उन्हें वहाँ से निकल जाना चाहिए। वे जल्दी से कमरे से बाहर निकल जाते हैं और बड़े से हाल में आ जाते हैं। (Best Mukesh Mills Mumbai Horror Story in Hindi)

लेकिन तभी ऊपर छत से उन पर कुछ ईंटें गिरती हैं। इससे उन दोनों को काफी चोटें लग जाती हैं।

वे भागने लगते हैं। उनके पीछे दरवाजे और खिड़कियाँ धाड़ – धाड़ बजने लगते हैं। वे किसी तरह जान बचाकर वहाँ से निकलते हैं और अपनी कार तक पहुँचते हैं। फिर वे जल्दी से घर की तरफ रवाना हो जाते हैं।

3. मशीन
(Mukesh Mills Mumbai Horror Story in Hindi)

अमन लोहे के कबाड़ का बिजनेस करता था। एक दिन वह काम के सिलसिले में कोलावा आया हुआ था। जब वह घर वापस जा रहा था तो रास्ते में उसे बंद पड़ी हुई मुकेश मिल दिखती है।

वह सोचता है कि हो सकता है इसके अंदर भी कुछ लोहे का सामान या मशीनें आदि पड़े हों। वह गाड़ी में रखकर उन्हें घर ले जा सकता था और उन्हें बेचकर फायदा उठा सकता था।

यह सोचकर वह मिल के अंदर चला जाता है। लेकिन वहाँ देखता है कि हर Floor खाली पड़ा हुआ था। शायद लोग पहले ही वहाँ से मशीनें आदि चुराकर ले गए थे।

लेकिन जब वह सातवें floor पर पहुँचता है तो देखता है कि कमरे के मध्य एक पुरानी सी मशीन थी। उसमें जंग लगा हुआ था और मकड़ी के जाले भी लगे हुए थे।

उसकी तारें भी टूटी हुई पड़ीं थी तथा वहाँ कोई बिजली भी नहीं थी। अमन देखता है कि वह फर्श पर अच्छे से गड़ी हुई थी। शायद इसलिए लोग उसे नहीं ले जा पाए होंगे।

फिर वह मशीन को देखने लगता है। उसे दो दाँतोंवाले पहिये नजर आते हैं। वह सोचता है कि शायद इसमें पुराने कपड़ों को डालकर shred किया जाता होगा।

खौफनाक कहानी: Mukesh Mills Mumbai Horror Story in Hindi

तभी उसे वहाँ खून के निशान दिखते हैं। वह थोड़ा हैरान होता है लेकिन सोचता है कि शायद पेंट होगा। वह हाथ अंदर डालकर उस पेंट को खुरचने लगता है।

तभी अमन को लगता है जैसे कोई उसका हाथ मशीन के अंदर खींच रहा हो। वह पूरा जोर लगाकर हाथ बाहर खींचने की कोशिश करता है लेकिन उसका हाथ बाहर नहीं आता।

और तभी एक आवाज आती है जिसे सुनकर अमन की पूरी रूह काँप जाती है। यह वास्तव में मशीन के शुरू होने की आवाज थी।

फिर मशीन के दोनों पहिये घूमने लगते हैं और अमन के हाथ को कुचलने लगते हैं। लेकिन उसकी चीखें सुनने के लिए वहाँ कबूतर भी नहीं थे।

जब उसका हाथ पूरी तरह से कुचल जाता है तो मशीन बंद हो जाती है। और उसके हाथ को छोड़ देती है। दर्द से रोता हुआ अमन अपनी गाडी तक पहुँचता है। और फिर मुश्किल से उसे चलाता हुआ किसी हॉस्पिटल को ढूँढने लगता है।

*

4. Mechanic
(Mukesh Mills Mumbai Horror Story in Hindi)

एक बार कोलावा में रहने वाले शरद नाम के युवक की घर पर लड़ाई हो जाती है। इससे नाराज होकर वह घर छोड़कर चला जाता है।

दिन भर इधर-उधर भटकने के बाद रात घिर आती है। अब उसे सोने के लिए कोई ठिकाना चाहिए था। तभी उसे एक बंद पड़ी हुई मिल की याद आती है जो वहाँ से थोड़ी ही दूरी पर थी। वह सोचता है कि उस मिल में जाकर सो सकता है और उस तरफ चल देता है।

वहाँ पहुँचकर वह mill के अंदर चला जाता है। और सातवें माले पर चढ़कर बैठ जाता है। तभी वहाँ एक और आदमी आता है और उसके साथ बैठ जाता है। वह एक मैकेनिक लग रहा था। और उसके सारे चेहरे और कपड़ों पर ग्रीस लगी हुई थी। उसने एक wrench और पेचकस भी पकड़ा हुआ था।

शरद सोचता है कि अच्छा है उसे कंपनी मिल गयी। वरना इतनी बड़ी मिल में रात को डर भी लग सकता था।

तभी वह आदमी शरद से कहता है कि क्या तुम्हारे पास माचिस है। लेकिन शरद मना कर देता है।

Horror Stories: Mukesh Mills Mumbai Horror Story in Hindi

इसके बाद आदमी अपने आप ही सिगरेट सुलगा लेता है। यह देखकर शरद को हैरानी होती है कि बिना माचिस के उस आदमी ने सिगरेट कैसे जला ली।

इसके बाद वह आदमी शरद से पूछता है कि तुम्हें क्या समस्या है। शरद उसे बता देता है कि घर वाले उसे नौकरी को लेकर हमेशा ताना देते रहते हैं। (Mukesh Mills Mumbai Horror Story).

यह सुनकर वह आदमी कहता है कि उसके घर वाले भी उसे बहुत परेशान करते थे। और एक दिन तंग आकर उसने इस मिल में आत्महत्या कर ली थी।

यह सुनकर शरद हैरानी से उस आदमी की तरफ देखता है और उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उस आदमी की आंखों, नाक और मुँह से काली ग्रीस वह रही थी। और वह बेहद खौफनाक लग रहा था। तभी वह खड़ा हो जाता है और 7th Floor से नीचे कूद जाता है।

इसके बाद बेहद डरा हुआ शरद जल्दी से वहाँ से भाग जाता है।

5. Girlfriend

उत्सव अपनी गर्लफ्रेंड जोया से बहुत प्यार करता था। एक दिन वह उसे घुमाने के लिए बाइक से कोलावा ले जाता है। वहाँ वे खूब मौज -मस्ती करते हैं।

फिर वे दूसरी जगह के लिए निकल पड़ते हैं। रास्ते में उत्सव को बंद पड़ी मुकेश मिल नजर आती है। उत्सव बाइक रोकता है और जोया से कहता है कि क्यूँ न उस मिल के अंदर चला जाए। वहाँ कोई भी नहीं होगा। और वे दोनों एक दूसरे को अच्छे से किस कर पायेंगे।

जोया कुछ शर्माती है लेकिन मिल के अंदर जाने के लिए तैयार हो जाती है। फिर वे दोनों मिल के अंदर चले जाते हैं।

कुछ देर यहाँ -वहाँ देखने के बाद उन्हें एक कमरा अच्छा लगता है। वे जाकर उसमें बैठ जाते हैं और एक – दूसरे का आलिंगन – चुम्बन करने लगते हैं।

कुछ देर बाद जोया कहती है कि उसे प्यास लगी है। लेकिन तभी उत्सव को याद आता है कि वह पानी की बोतल तो बाइक पर ही भूल आया है।

डरावनी कहानी: Mukesh Mills Mumbai Horror Story in Hindi

वह जोया से कहता है कि तुम यहीं बैठो और मैं पानी की बोतल लेकर आता हूँ। यह कहकर वह मिल से बाहर चला जाता है और कुछ देर बाद पानी की बोतल लेकर वापस आ जाता है।

लेकिन जब वह दुबारा उस कमरे में पहुँचता है तो उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कोई अदृश्य चीज, जोया के शरीर को बार -बार फर्श से छत की तरफ उछाल रही था। बेहद डरी हुई जोया जोर-जोर से चिल्ला रही थी।

उत्सव उसे पकड़ने की कोशिश करता है लेकिन जोया की लात जोर से उसकी छाती पर लगती है और वह दूर जाकर गिरता है। लगभग 10 मिनट तक वहाँ यही जद्दोजहद चलती रहती है।

उत्सव को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। तभी वह पुलिस बुलाने के लिए अपना फ़ोन निकालता है।

लेकिन उसी वक्त जोया धड़ाम से नीचे फर्श पर गिरती है और इस बार हवा में नहीं उछलती। मगर वह बेहोश हो चुकी थी।

उत्सव उसे पानी पिलाता है जिससे उसे होश आ जाता है। फिर वह जोया को उठाकर बाइक से अस्पताल ले जाता है।

जोया के सारे शरीर पर पंजों के निशान थे। तथा उसका चेहरा सूजा हुआ था।

तभी अचानक से पुलिस आती है और उत्सव को गिरफ्तार कर लेती है। क्युँकि डॉक्टर ने जोया के checkup में पाया था कि उसके साथ बलात्कार हुआ है। इसलिए उसने पुलिस को फ़ोन कर दिया था।

ठीक होने के बाद जोया थाने में बयान देती है और पूरी घटना के बारे में बताती है। बहुत से लोग भूत वाली बात पर विश्वास नहीं करते हैं। लेकिन कोई प्रमाण न मिलने की वजह से उत्सव को छोड़ दिया जाता है।

समाप्त।

दोस्तो, उम्मीद है कि आपको मुकेश मिल्स पर आधारित यह कहानियाँ (Mukesh Mills Mumbai Horror Story in Hindi) पसंद आयी होंगी। इस ब्लॉग पर ऐसी और भी हॉरर स्टोरीज हैं। आप उन्हें भी पढ़ सकते हैं। धन्यवाद।

*

Leave a Comment