Kabristan Horror Story in Hindi -भूतिहा कब्रिस्तान

कब्रिस्तान की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानियाँ (Kabristan Horror Story in Hindi): दोस्तो, हमारी दुनिया में केवल हम नहीं रहते हैं।

बल्कि हमारे आसपास Paranormal Entities (जीव ) भी रहते हैं। जैसे भूत – प्रेत, भटकती आत्माएं , चुड़ैल, जिन्न, बेताल , घोल आदि।

लेकिन कुछ लोग इन्हे देख पाते हैं तथा कुछ नहीं। यह भूत – प्रेत तथा आत्माएँ तरह-तरह की जगहों पर पाए जाते हैं। जैसे सुनसान हवेलियाँ, होटल , त्यागे गए घर, जंगल, शमशान, सड़कें, किले तथा कब्रिस्तान (Kabristan Horror Story)।

ये ज्यादातर सुनसान और अँधेरे इलाके ही पसंद करते हैं। बहुत से भूत – प्रेत हमें शारीरिक नुकसान नहीं पहुँचाते हैं। लेकिन उन्हें देखना ही मनुष्य को मानसिक तौर पर हिला डालता है।

इन कृतियों को देखकर इंसान अंदर तक डर जाता है। और जो लोग कमजोर दिल वाले होते हैं उन्हें हार्ट – अटैक तक आ जाते हैं।

लेकिन कुछ भूत – प्रेत बेहद खूँखार होते हैं। तथा वे अपने victim की जान लिए बिना नहीं मानते।

आज के इस लेख में हमने कब्रिस्तान पर आधारित कुछ बेहद खौफनाक कहानियाँ दी हैं। उम्मीद है कि इन्हें पढ़कर आपको भरपूर रोमांच का एहसास होगा।

Kabristan Horror Story in Hindi
Kabristan Horror Story in Hindi

1. कब्र के अंदर

Sunny, हैप्पी और तुषार तीन दोस्त थे। वे 12वीं क्लास के छात्र थे। उनके घर के पास एक त्यागा हुआ कब्रिस्तान (cemetery) था। उस कब्रिस्तान के बारे में कहा जाता था कि वह एक haunted कब्रिस्तान है। तथा वहाँ पर भूत प्रेत तथा आत्माएँ अक्सर लोगों को दिखती थीं।

एक दिन तीनों दोस्त प्लान बनाते हैं कि आधी रात के समय उस कब्रिस्तान में जाएँगे। क्योंकि उन्होंने जिंदगी में कभी भूत – प्रेत नहीं देखे थे। और वे चाहते थे कि उन्हें भी किसी पैरानॉर्मल चीज का अनुभव हो।

तीनों दोस्त शुक्रवार की आधी रात वहाँ चलने के लिए मान जाते हैं। जब शुक्रवार आता है तो तीनों अपने घर से चुपचाप निकल जाते हैं। फिर अपनी – अपनी साइकिल चलाते हुए कब्रिस्तान में पहुँच जाते हैं।

कब्रिस्तान के अंदर वे एक-एक करके कब्रों को देखने लगते हैं। बहुत देर बाद भी उन्हें कोई पैरानॉर्मल चीज नहीं दिखती। और वे इसे अन्धविश्वास मानने लगते हैं।

तभी Sunny एक जगह कब्र पर बैठ जाता है। उसके दोस्त कहते हैं कि यहाँ क्यों बैठ गया, आगे चलते हैं।

लेकिन Sunny कहता है कि तुम लोग जाओ, वह यहाँ बैठकर कुछ आराम करेगा। यह सुनकर बाकी दोनों दोस्त आगे चले जाते हैं।

Top Kabristan Horror Story in Hindi

तभी जिस कब्र पर Sunny बैठा था उसका पत्थर (ढक्कन) अचानक से घूमने लगता है और आधा खुल जाता है। उस कब्र के अंदर एक कंकाल पड़ा हुआ था। लेकिन अभी भी Sunny का ध्यान उस तरफ नहीं गया था।

अचानक से कंकाल उठ जाता है और Sunny को जकड कर कब्र के अंदर खींच लेता है। Sunny छूटने की बहुत कोशिश करता है लेकिन वह सफल नहीं हो पाता। इसके बाद कब्र का पत्थर फिर से बंद हो जाता है।

तभी Sunny जोर-जोर से चीखने – चिल्लाने लगता है। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर दोनों दोस्त वहाँ आते हैं। लेकिन उन्हें Sunny कहीं भी नजर नहीं आता।

तभी तुषार एक कब्र की तरफ इशारा करता है और हैप्पी से कहता है कि सनी की आवाज उधर से आ रही है।

फिर दोनों मिलकर किसी तरह से उस पत्थर को हटाते हैं। वे देखते हैं कि बदहवास Sunny कब्र के फर्श पर पड़ा छटपटा रहा था। लेकिन वहाँ कोई भी कंकाल नहीं था।

इसके बाद वे दोनों Sunny को खींचकर बाहर निकालते हैं। Sunny उन दोनों को सारी घटना के बारे में बताता है। यह सुनकर सब डर जाते हैं।

और अपनी -अपनी साइकिल उठाकर वहाँ से भाग जाते हैं। वे दुबारा कभी भी उस कब्रिस्तान में ना आने की कसम खाते हैं।

.

2. Mass Grave
(Kabristan Horror Story in Hindi)

केरल के अरुमल्ली नामक गाँव में एक Cemetery (Graveyard) थी। वहाँ पर David नाम के युवक की केयरटेकर के रूप में नयी – नयी जॉब लगी थी।

बड़े अधिकारी डेविड को बताते हैं कि सिमेट्री के पश्चिम वाले भाग में मत जाना। इसके बाद डेविड वहाँ पर अपनी ड्यूटी करने लगता है।

एक रात को वह सिमेट्री में घूम रहा था। तभी उसे पश्चिम भाग से कुछ आवाज आती है। ऐसा लगता है कि कुछ लोग वहाँ पर हंस रहे थे। डेविड को लगता है कि कुछ teenager लड़के वहाँ आ गए होंगे। और वहाँ पर शराब आदि पी रहे होंगे।

वह उन्हें वहाँ से भगाने के लिए उस तरफ चला जाता है। लेकिन काफी आगे जाने पर भी उसे वहाँ पर कोई नजर नहीं आता। तभी वह देखता है कि सामने एक कुआँ सा है जिसमें पत्थरों का ढेर सा लगा हुआ है।

वह कुएँ के अंदर झाँकता है तो डर जाता है। वहाँ पर बहुत सारे नर – कंकाल पड़े हुए थे और उन्हें पत्थरों से ढकने की कोशिश की गयी थी।

Ghost Stories: Kabristan Horror Story in Hindi

वास्तव में यह Mass Grave थी। Mass Grave में बहुत सारे लोगों को एक साथ इकट्ठा दफना दिया जाता है। लेकिन विधान कहता है कि ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे उन लोगों की आत्मा हमेशा भटकती रहती है।

डेविड सोचता है कि कल अपने अधिकारी से इस mass grave का इतिहास पूछेगा।

जैसे ही वह वापस जाने के लिए मुड़ता है तो उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहाँ पर 10-15 लोग खड़े थे। लेकिन वे सब मरे हुए थे। उनका शरीर सड़ा – गला था। और वे इंसान कम और नर – कंकाल ज्यादा लग रहे थे।

तभी वे अपने -अपने हाथ बढ़ाकर डेविड की तरफ आने लगते हैं। डेविड वहाँ से भागने की कोशिश करता है। लेकिन वे फिर से उसके रास्ते में आ जाते हैं। वह फिर से रास्ता बदल लेता है लेकिन वे वहाँ भी उसका रास्ता रोक कर खड़े हो जाते हैं।

इसी तरह इधर से उधर भागते हुए डेविड को सुबह के 5:00 बज जाते हैं। तभी सुबह वाला गार्ड ड्यूटी पर आ जाता है।

डेविड उसे देखकर उसकी तरफ भागता है। लेकिन वह रात भर भाग – भाग कर इतना थक चुका था कि बेहोश होकर उसकी बाहों में गिर जाता है।

Gaurd उसे अस्पताल ले जाता है। होश आने पर David सबको अपनी रात की खौफनाक कहानी बताता है। इसके बाद अधिकारी उस कब्रिस्तान के पश्चिमी भाग के मध्य एक बहुत बड़ी दीवार बनवा देते हैं ताकि कोई भी उस तरफ न जाए।

3. अँगूठी

एक बार पीटर नाम का बच्चा अपने माता-पिता के साथ एक Cemetery में जाता है। वास्तव में आज के दिन उसके दादाजी की मृत्यु हुई थी। तथा उसके पिता वहाँ पर ताजे फूल चढ़ाना चाहते थे।

वे रास्ते में एक फूलों की दुकान से गुलदस्ता खरीदते हैं। फिर वे सिमेट्री में जाते हैं और वहाँ पर दादाजी की कब्र पर फूलों का गुलदस्ता चढ़ा देते हैं।

इसके बाद पीटर के माता-पिता उस कब्र के आगे एक प्रार्थना करने लगते हैं। लेकिन पीटर कुछ दूर जाकर खेलने लगता है। तभी पीटर को एक कब्र के पास एक अंगूठी मिलती है जिसमें लाल रंग का बहुत सुंदर रूबी (नग) लगा हुआ था।

पीटर उस अंगूठी को उठा लेता है और अपनी जेब में रख लेता है। फिर वह उस कब्र के Grave Stone को देखता है। उसमें एक वृद्ध औरत की फोटो लगी हुई थी।

इसके बाद पीटर के पिता उसे बुलाते हैं और वह उनके पास चला जाता है। फिर सारी फैमिली घर वापस आ जाती है।

Graveyard Horror: Kabristan Horror Story in Hindi

रात को पीटर अपने कमरे में सोया हुआ था। तभी उसे अपनी closet (अलमारी) के खुलने की आवाज आती है। पीटर उठकर अपने बिस्तर पर बैठता है और closet की तरफ देखने की कोशिश करता है।

हालाँकि कमरे में अंधेरा था लेकिन उसे आभास होता है कि closet के पास कोई खड़ा है। पीटर को लगता है कि उसकी माँ कुछ लेने आई होगी। वह पूछता है कि माँ क्या आप हो लेकिन आकृति कोई जबाब नहीं देती।

तभी वह आकृति धीरे-धीरे पीटर की तरफ आने लगती है। जब वह पीटर के बेड के पास आ जाती है तो अपना हाथ उसकी तरफ बढाती है। और कहती है – मेरी अंगूठी वापस दो। यह सुनकर पीटर के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

वह जल्दी से पास रखा table lamp जलाता है। जब Lamp की रोशनी उस आकृति के चेहरे पर पड़ती है तो पीटर की चीख निकल जाती है।

वहाँ पर वही बुढ़िया खड़ी थी जिसकी फोटो उसने कब्र के headstone में लगी देखी थी। लेकिन वह मरी हुई थी और एक कंकाल की तरह नजर आ रही थी।

वह पीटर से फिर कहती है – मेरी अँगूठी वापस दो और उसकी तरफ आने लगती है। पीटर डर के मारे जोर से चीख मारता है।

उसकी चीख सुनकर उसके माता-पिता जल्दी से वहाँ आते हैं। लेकिन अब वह बुढ़िया गायब हो चुकी थी।

पीटर माँ से लिपट जाता है और उन्हें सारी बात बताता है। फिर वे उसे अपने कमरे में ले जाते हैं और अपने कमरे में ही सुलाते हैं। अगले दिन पीटर के पिता उस अँगूठी को उसी कब्र पर रख आते हैं।

.

4. रात का रोमांस
(Kabristan Horror Story in Hindi)

तुषार 25 साल का एक युवक था। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसकी रिया नाम की गर्लफ्रेंड भी थी। वह उसके घर के पास ही रहती थी।

एक रात तुषार को रिया की याद सताने लगती है। वह उसे WhatsApp पर मैसेज करता है और मिलने के लिए कहता है। रिया इसके लिए मान जाती है।

Kabristan Horror Story in Hindi
Kabristan Horror Story in Hindi

कुछ देर बाद रिया घर से बाहर आती है। तुषार पहले ही बाइक लेकर उसका इंतजार कर रहा था। वह तुषार की बाइक में उसके पीछे बैठ जाती है और वे दोनों वहाँ से निकल जाते हैं।

वे कोई सुनसान जगह ढूँढने लगते हैं ताकि वहाँ जाकर आराम से बैठे जाएँ और कोई उन्हें देखे भी नहीं। तभी तुषार को एक सिमेट्री दिखती है।

वह अपनी bike वहीं खड़ा कर देता है और फिर वे दोनों उस cemetery के अंदर चले जाते हैं। वहाँ वे एक कब्र पर बैठ जाते हैं। और एक दूसरे से रोमांस करने लगते हैं।

तभी तुषार को पेशाब लग आता है। वह रिया से कहता है कि मैं अभी आ रहा हूँ। फिर वह कुछ दूर जाकर झाड़ियों के पास पेशाब करता है ।

फिर वह वापस लौटने ही वाला था कि तभी उसे झाड़ियों के पीछे से कुछ आवाजें आती हैं । जिज्ञासावश तुषार झाड़ियों के आगे जाकर देखता है तो उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

वहाँ एक घोल (Ghoul ) एक कब्र से एक बच्ची की लाश निकालकर खा रहा था। तुषार जल्दी से भाग कर रिया के पास आता है और उसे वहाँ से जल्दी चलने को कहता है। वह उसे घोल के बारे में बताता है।

Haunted Graveyard: Kabristan Horror Story in Hindi

लेकिन वह देखता है कि रिया कोई उत्तर नहीं दे रही थी। वह उसका हाथ पकड़ कर उसे खींचने की कोशिश करता है। लेकिन तभी रिया एक तरफ लुढ़क जाती है।

तुषार देखता है कि रिया की पीठ फाड़ डाली गई थी और उससे आंतें आदि बाहर निकली हुई थीं। यह देखकर वह थर -थर काँपने लगता है।

तभी उस कब्र के पीछे से एक और घोल सामने आता है और तुषार को देखकर खून से सने बड़े-बड़े दाँत निकालता है। उसके एक हाथ में रिया के माँस का टुकड़ा भी था।

बदहवास, तुषार किसी तरह भागकर बाइक के पास पहुँचता है। फिर bike से सीधे पुलिस स्टेशन जाता है और सारी घटना की जानकारी देता है।

इसके बाद पुलिस तुषार के साथ घटनास्थल पर आती है। वहाँ वे रिया की लाश को अपने कब्जे में लेते हैं लेकिन इसके अलावा उन्हें वहाँ कोई तथाकथित घोल आदि नहीं मिलता।

आखिर में police की रिपोर्ट में रिया की मृत्यु का कारण जंगली जानवर द्वारा हमले को बताया जाता है। तुषार उन्हें सच बताने की कोशिश करता है लेकिन वे कहते हैं कि उसकी बात का कोई सुबूत नहीं था।

समाप्त।

दोस्तो, उम्मीद है कि आपको कब्रिस्तान पर आधारित ये भयभीत कर देने वाली कहानियाँ पसंद आयी होंगी। आप इस ब्लॉग पर और भी हॉरर स्टोरीज पढ़ सकते हैं। धन्यवाद।

.

Leave a Comment