Real Horror Story in Hindi – सच्ची घटनायें

सच्ची घटनाओं पर आधारित भूत – प्रेतों की कहानियाँ (Real Horror Story in Hindi): दोस्तो, हमारी दुनिया में केवल हम ही नहीं रहते बल्कि ऐसी चीजें भी रहती हैं जिन्हे supernatural का नाम दिया जाता है।

गरुड़ -पुराण में भी लिखा है की मृत्यु पश्चात कुछ लोगों को सदगति नहीं मिलती। वे लोग भूत -प्रेत की योनि में जन्म लेते हैं और हमेशा भटकते रहते हैं।

बहुत से लोगों को ये नजर नहीं आते। लेकिन कुछ संवेदनशील लोगों को इन कृतियों के साथ तरह -तरह के अनुभव होते हैं।

आगे हमने ऐसे ही सच्चे अनुभवों की रोंगटे खड़े कर देने वाली सच्ची कहानियाँ (Real Horror Story) दी हैं। पढ़िए और रोमाँच का एहसास कीजिये।

Real Horror Story in Hindi
Real Horror Story in Hindi

1. Borley Rectory

Borley Rectory (बोर्ले रेक्टरी) इंग्लैण्ड के बोरले गाँव में स्तिथ दुनिया का सबसे भूतिहा घर है।

सबसे पहले इस घर में 1863 में Paranormal घटनायें घटीं। इस घर में Henry Bull अपनी बेटियों और पत्नी के साथ रहते थे। एक दिन उन्हें घर में किसी के क़दमों की आहट सुनायी दी।

इसके बाद सुबह के समय उन्हें घर से 40 गज दूर एक नन का भूत दिखा। उन्हें लगा वह कोई औरत है और उससे बात करने की कोशिश की। लेकिन वह गायब हो गयी। इसके बाद बहुत बार उन्हें उस नन का भूत दिखा।

अगले कुछ सालों में उन्होंने और भी हैरान कर देने वाली घटनाएँ देखीं। जैसे कई बार उन्होंने बिना सिर वाले दो घुड़सवारों को एक बग्घी को ले जाते हुए देखा और बहुत बार काली आँखों वाले बच्चों के साये भी देखे थे।

1892 में Henry की मृत्यु हो गई और उसके बाद Eric Smith और उनकी पत्नी ने उस घर को खरीद लिया।

एक दिन स्मिथ की पत्नी अलमारी की सफाई कर रही थी। तभी उसे एक कागज के पैकेज में एक युवा महिला की खोपड़ी मिली।

Scary Real Horror Story in Hindi

कुछ ही समय बाद उस परिवार के साथ भी अनोखी घटनाएँ होने लगीं। जैसे नौकरों की घंटियाँ बजना, रात को खिड़कियों में रोशनी दिखाई देना, अदृश्य क़दमों की आवाज आना आदि।

इसके अलावा स्मिथ की पत्नी ने भी रात को एक घोड़ा-गाड़ी देखी थी जो छलावा मात्र थी।

इसके बाद स्मिथ ने हैरी प्राइस नाम के पैरानॉर्मल शोधकर्ता को बुलाया और घर की जाँच करने को कहा। उसे भी नई तरह की घटनाएँ दिखीं जैसे पत्थर, फूलदान और अन्य वस्तुओं का इधर -उधर गिरना ।

स्मिथ के बाद एडिलेड नामक युवती का परिवार वहाँ रहने आया। उनके साथ भी अजीब चीजें होने लगीं। जैसे घंटी बजना, खिड़कियाँ टूटना, पत्थर और बोतलें फेंकना, दीवार पर लिखा जाना और एडिलेड को कमरे में बंद करना शामिल था।

एक दिन एडिलेड की माँ मैरिएन को भी किसी भूत ने बिस्तर से उठाकर नीचे फेंक दिया था। एक दिन उसका पति Exorcism के जरिये भूत को भगाने की कोशिश करने लगा लेकिन उसी समय उसके कंधे पर एक पत्थर आकर लगा जिससे वह चोटिल हो गया।

कुल मिलकर उस घर में अनेक भूतिया घटनाएँ होती रहीं और वह दुनिया का सबसे भूतिहा घर माना जाता है।

**

2. Enfield का भूत

यह घटना लंदन के पास Enfield नामक कस्वे में Hodgson परिवार के साथ घटित हुई थी।

अगस्त 1977 में Peggy Hodgson ने पुलिस को फ़ोन करके बताया कि उनके घर में अजीबोगरीब घटनाएँ हो रही हैं।

उनके घर में फर्नीचर अपने आप ही इधर से उधर हो रहा था और उनकी दो बच्चियों ने दीवारों पर खट-खट की आवाजें भी सुनी थीं।

वे दो बच्चियाँ 11 साल की जेनेट और 13 साल की मार्गरेट थीं। उनके साथ यह घटनाएँ ज्यादा हो रही थीं।

उनके घर एक पुलिस कांस्टेबल को भेजा जाता है। उसे भी एक भारी कुर्सी अपने आप खिसकती हुई नजर आती है। वह हैरान रह जाता है लेकिन इसका कारण पता नहीं कर पाता।

इसके बाद उस घर में और भी घटनायें होने लगती हैं। जैसे विचित्र आवाजें आना, खिलौनों का हवा में उड़ना, फर्नीचर का इधर से उधर होना आदि।

Best Real Horror Story in Hindi

अठारह महीने में हॉजसन के पड़ोसियों ने भी इन घटनाओं की पुष्टि की थी। तीस से अधिक लोगों ने बताया कि उन्होंने भारी फर्नीचर को अपने आप हिलते हुए, वस्तुओं को उड़ते हुए और दोनों बहनों को हवा में कई फीट ऊपर उछलते हुए देखा था।

कई लोगों ने दीवार से खट-खट की आवाजें और लड़कियों के मुँह से कर्कश आवाजें भी सुनी और रिकॉर्ड की थीं।

उस साल यह कहानी लगातार अखबरों में छपती रही थी। और बाद में इस पर The Conjuring नामक फिल्म भी बनाई गयी थी।

**

3. Winchester House का रहस्य

Winchester Mystery House कैलिफोर्निया में सेंट जोस में स्थित है। यह अपनी अनोखी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। इसे William Winchester की विधवा सारा ने बनवाया था।

वे लोग बहुत ही अमीर थे। इस घर का निर्माण 1884 में शुरू हुआ था। और सारा के मरने तक यह जारी रहा।

जानकार कहते हैं कि एक भूत ने सारा से कहा था कि अगर इस घर का निर्माण रुका तो सब भूत -प्रेत मिलकर उसकी हत्या कर देंगे। इसलिए वह सारी जिंदगी उस घर का निर्माण करवाती रही।

सारा विंचेस्टर को लगता था कि उसके पति ने बहुत सारे लोगों को मारा था। और अब उन लोगों की आत्माएँ उसका पीछा कर रही हैं।

उसे सारे घर में तरह-तरह के विचित्र साये दिखाते देते थे। कभी दरवाजे अपने आप ही खुलने लगते थे। और कभी विचित्र आवाजें सुनायी देती थीं।

एक paranormal रिसर्चर ने सारा को बताया कि वह आत्माओं को भ्रमित करने के लिए अजीबोगरीब तरह की सीढियाँ और खिड़की दरवाजे बनवाये।

Famous Real Horror Story in Hindi

इसलिए सारा बहुत ही अजीबोगरीब सीढियाँ बनवाने लगी। बहुत सारी सीढ़ियाँ कमरों में न खुल कर दीवारों पर बने दरवाजों की तरफ खुलती थीं।

इसके अलावा उसने 13 steps वाली भी बहुत सारी सीढ़ियाँ बनवाई थी। बहुत सी खिड़कियों में भी 13 शीशे लगे हुए थे। कुल मिलकर यह घर भूलभुलैया की तरह लगता है।

सारा की मृत्यु तक इस घर में अजीबोगरीब पैरानॉर्मल एक्टिविटीज होती ही रहीं थी। और अब इसे भी दुनिया का बहुत ज्यादा हॉन्टेड हाउस (Haunted House) माना जाता है।

**

4. Mothman
(Real Horror Story in Hindi)

Mothman (मॉथमैन) नाम का अजीबोगरीब प्राणी सबसे पहले नवंबर 1966 में West Virginia में देखा गया था। वह चमकदार लाल आंखों वाला बड़े -बड़े पंखों वाला प्राणी था। क्युँकि वह एक पतंगे की तरह दिखता और उड़ता था इसलिए उसका नाम मॉथमैन रखा गया था।

मोथमैन लगभग 7 फीट लंबा था और उसके पंख 10 फीट तक फैले हुए थे। उसकी चमकदार, सम्मोहक लाल आँखें थीं। उसके सारे शरीर पर भूरे रंग के बाल थे। तथा वह जगह -जगह पर लोगों को दिखता था।

लोगों एक अनुसार वह तेज़ आवाज़ करता था और बिजली के उपकरणों से भी छेड़ – छाड़ करता था।

Mothman – Real Horror Story in Hindi

लोग कहते थे कि मॉथमैन को देखना बहुत अशुभ होता था। उसे देखने वालों के साथ भयंकर हादसे होते थे। ऐसा ही हादसा Silver Bridge के साथ हुआ था।

15 दिसंबर, 1967 को Point Pleasant में सिल्वर ब्रिज पर लोगों को मॉथमैन दिखा। इसके कुछ देर बाद ही वह पुल ढह गया और इसमें 46 लोगों की दुखद मौत हो गई।

मोथमैन को लेकर लोगों में तरह -तरह की अफवाहें फैली थीं। कुछ लोग इसे Alien प्राणी मानते थे, कुछ इसे भूत -प्रेत मानते थे और कुछ इसे experiment का नतीजा मानते थे।

कुछ भी हो कई सालों तक लोगों में मॉथमैन का आतंक रहा था।

*

5. भूत बाधा

यह सच्ची कहानी जर्मनी में रहने वाली मिशेल नाम की लड़की की है। जब मिशेल 16 साल की थी तब उसे एक दौरा पड़ा। उसके माता -पिता उसे एक डॉक्टर के पास ले गए।

डॉक्टर ने जाँच करने के बाद कहा कि मिशेल को डिप्रेशन है तथा उसे एक मनोरोग अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। लेकिन तरह-तरह की दवाईयाँ खाने के बाद भी वह ठीक नहीं हुई।

इसके बाद उसे घर भेज दिया गया। ऐसे ही कुछ साल बीत गए।

जब मिशेल 20 साल की हो गयी तो उसे अजीब सी आवाजें सुनायी देने लगीं। इसके बाद उसे घर पर रखी धार्मिक वस्तुओं से भी बहुत नफरत हो गयी।

Paranormal Real Horror Story in Hindi

उसे फिर से डॉक्टर को दिखाया गया। लेकिन बहुत सी दवाईयाँ खाने के बाबजूद उसकी हालत और बिगड़ती गई। और उसके मन में आत्महत्या के भी ख्याल आने लगे।

जब पाँच साल तक मनोरोग की दवाईयाँ लेने के बाद भी मिशेल के लक्षणों में सुधार नहीं हुआ तो उसके माता -पिता को लगा कि जरूर पर किसी भूत – प्रेत का साया है।

फिर वे कैथोलिक चर्च में गए और वहाँ पादरी से मिशेल का भूत भगाने की अपील की। इस विधि को Exorcism कहा जाता है। और इसे करने के लिए चर्च से खास परमिशन लेनी पड़ती है।

एक दिन Church उन्हें अनुमति दे देता है। फिर दो पादरियों को मिशेल के घर भेजा जाता है और वे उसका Exorcism शुरू कर देते हैं।

इस दौरान मिशेल के माता-पिता उसे दवाई देना बंद कर देती है।

इसके बाद मिशेल पर एक के बाद एक 67 Exorcism किए जाते हैं। इस दौरान उसने खाना – पीना बंद कर दिया था। और वह धीरे-धीरे बहुत कमजोर होती जा रही थी।

एक दिन एक Exorcism के दौरान मिशेल बहुत ही ज्यादा खूँखार हो गई। तथा पादरियों के अनुसार शैतान की आवाज में बात करने लगी। लेकिन Exorcism खत्म होने के बाद मिशेल की मृत्यु हो गई।

इसके बाद मिशेल के माता-पिता तथा उन दो पादरियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें उसकी हत्या का दोषी ठहराया गया। उन्होंने मिशेल पर शैतानी ताकत होने का पक्ष रखा। अंत में उन्हें 6 महीने की कारावास की सजा सुनाई गई।

लेकिन आज तक भी यह पता नहीं चल पाया है कि मिशेल की हत्या किसी मनोरोग की वजह से हुई थी या सच में ही उस पर किसी शैतानी ताकत का साया था।

आगे चलकर मिशेल के जीवन पर बहुत फेमस फिल्में बनी थीं जिनमें प्रमुख Exorcism of Emily Rose थी।

*

6. डायन

यह कहानी अमेरिका के टेनेसी राज्य की है। एक बार John Bell नाम का एक व्यक्ति एक नया farm – house खरीदता है। और वहाँ अपनी बेटी Betsy, बेटे Drew तथा एक गुलाम के साथ रहने लगता है।

यह घर Kate नाम की एक औरत का था जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। लेकिन अफवाह थी कि वह औरत एक डायन थी। तथा काला – जादू करती थी।

उस घर में आने के कुछ दिनों के बाद ही Bell परिवार के साथ कुछ अजीब सी घटनाएँ होने लगती हैं।

एक दिन जॉन बेल अपने खेत में काम कर रहा था। तभी उसे एक अजीब सा प्राणी दिखता है जिसका धड़ कुत्ते का और सिर खरगोश का था। यह देखकर जॉन बेल उस पर गोली चलाता है लेकिन वह गायब हो जाता है।

इसके बाद जॉन के बेटे को भी फार्म के बाड़ पर एक अजीब सा पक्षी दिखता है। जब वह उसके पास जाता है तो वह गायब हो जाता है।

Bell Witch – Real Horror Story in Hindi

एक दिन जॉन की बेटी Betsy को एक पेड़ पर फाँसी के फंदे से झूलती हुई लड़की दिखती है। लेकिन जब वह उसके पास जाती है तो वह गायब हो जाती है।

इसके अलावा उनका गुलाम कहता है कि जब भी वह शाम को अपने घर जाता था तो एक बड़ा सा काला कुत्ता उसका पीछा करता था। लेकिन जब वह पीछे देखता था तो कुत्ता गायब हो जाता था।

धीरे-धीरे उनके घर के अंदर भी ऐसी गतिविधियाँ बढ़ गईं। उनके दरवाजों और दीवारों पर खट – खट की आवाज़ें आने लगी।

बहुत बार उनके बिस्तर कुतरे हुए मिलते थे। और उनके घर के कमरों में अदृश्य कुत्ते गुर्राते थे । कई बार उन्हें फर्श पर जंजीरों की आवाज़ सुनाई देती थी।

एक दिन जॉन बैल को मुँह का लकवा हो गया और उसकी आवाज चली गई।

समय बीतने के साथ एक दिन Betsy ने Joshua नाम के लड़के के साथ सगाई कर ली। इसके बाद तो Betsy के साथ और भी बुरी घटनाएँ होने लगीं।

एक रात को जब Betsy सो रही थी तो किसी ने उसकी चादर खींच ली। अक्सर कोई उसके बाल खींच देता था। और जब वह सोकर उठती थी तो उसके बदन पर खरोंचों के निशान होते थे। कभी-कभी कोई उसे थप्पड़ भी मार देता था।

इस सब से परेशान होकर John अपने एक दोस्त James Johnson को घर बुलाता है। और उसकी मदद करने के लिए कहता है।

James एक पादरी थी। वह आकर बाइबिल पढता है और उस अदृश्य बला से बात करने की कोशिश करता है। वह उसका नाम पूछता है तो वह अपना नाम Kate बताती है।

वह कहती है कि वह John को मारना चाहती है लेकिन इसकी कोई वजह नहीं बताती। साथ ही वह कहती है कि वह नहीं चाहती कि Betsy, Joshua के साथ शादी करे।

इसके बाद James चला जाता है। लेकिन घर में होने वाली अजीब घटनाएँ नहीं रुकतीं। एक दिन वह डायन John की चाय में जहर मिला देती है जिसे पीने से उसकी मृत्यु हो जाती है।

इसके बाद Betsy, Joshua के साथ अपनी सगाई तोड़ देती है। ऐसा करते ही डायन उनसे कहती है कि अब वह उस घर को छोड़कर जा रही है लेकिन सात साल बाद दुबारा आएगी।

*

7. Amityville घर के प्रेत
(Real Horror Story in Hindi)

George और Kathy नाम के पति पत्नी न्यूयॉर्क में Amityville नाम का एक घर खरीदते हैं। वे अपने तीन बच्चों Billy, माइकल और Chelesa के साथ वहाँ रहने लगते हैं। लेकिन इसके बाद उनके साथ तरह-तरह की पैरानॉर्मल घटनाएँ होने लगती हैं।

Chelesa को वहाँ पर Jody नाम की लड़की दिखने लगती है और वह उसे अपना दोस्त बना लेती है।

Real Horror Story in Hindi
Real Horror Story in Hindi

लेकिन वास्तव में वह घर Ronald DeFeo नाम के एक आदमी का था। उसने उस घर में अपने सारे परिवार का मर्डर कर दिया था जिसमें Jody भी थी जो उसकी सबसे छोटी बेटी थी।

एक दिन सब बच्चे घर में खेल रहे थे। तभी Billy अचानक से एक अलमारी में बंद हो जाता है और वह घबराकर चिल्लाने लगता है। उसे किसी तरह से बाहर निकाला जाता है।

इसके बाद जॉर्ज का बर्ताव भी अपने परिवार के प्रति बहुत बुरा हो जाता है। वह हमेशा गुस्से में रहता था और पत्नी से मारपीट करने लगता था।

एक रात जॉर्ज कुल्हाड़ी लेकर अपने वोट हाउस की तरफ जाता है। वहाँ पर अपने कुत्ते को भोंकते हुए देखता है। उसे लगता है कि कुत्ते में कोई शैतान था। फिर वह कुल्हाड़ी से कुत्ते को मार देता है और नहर में बहा देता है।

अगले दिन बच्चे कुत्ते को ढूँढते हैं लेकिन उन्हें कुत्ता कहीं भी नहीं मिलता।

Haunting : Real Horror Story in Hindi

एक दिन जब George का बर्ताब और भी बुरा हो जाता है तो Kathy एक पादरी को बुलाती है। और उससे कहती है कि हमारे घर को पवित्र कर दो।

लेकिन जब पादरी अपनी प्रक्रिया कर रहा था तो उसे एक कमरे में शैतान दिखता है जो उसे गुस्से से “Get Out” कहता है। पादरी डर कर घर से भाग जाता है। लेकिन जब वह अपने घर पहुंचता है तो उसके हाथों में बड़े-बड़े फफोले हो जाते हैं।

एक दिन जॉर्ज को रात में बेसमेंट से कुछ आवाज आती है। जब वह वहाँ पहुँचता है तो उस एक भूत दिखता है। वह भूत उसके अंदर चला जाता है।

इसके बाद जॉर्ज एक कुल्हाड़ी लेकर अपनी परिवार को ढूँढ़ने लगता है। Kathy उसे देखकर उसका इरादा समझ जाती है और अपने बच्चों को लेकर एक कमरे में छुप जाती है। जॉर्ज पूरे घर में उन्हें ढूँढने लगता है।

तभी मौका पाकर Kathy उसके सिर पर एक Bat से मारती है जिससे वह बेहोश हो जाता है। इसके बाद Kathy उसे एक Church में ले जाती है।

वहाँ George का Exorcism किया जाता है जिससे भूत उसे छोड़ देता है और वह ठीक हो जाता है। इसके बाद उनका सारा परिवार जल्दी ही उस घर को छोड़कर वहाँ से चला जाता है।

Real Horror Story in Hindi PDF (Download)

ऊपर दी गयी सभी Real Horror Story की यहाँ पर PDF फाइल दी गयी है। आप इसे download करके भी पढ़ सकते हैं।

यह सब कहानियाँ देश -विदेश में हुई सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं। ये सब अपने समय में अखबार और टीवी आदि में भी प्रसारित की गयी थीं। इन सबके ऊपर फिल्में भी बन चुकी हैं।

आप इन कहानियों की PDF यहाँ से download कर सकते हैं :

समाप्त।

दोस्तो, उम्मीद है कि आपको असल जिंदगी की ये भूत -प्रेत की कहानियाँ (Real Horror Story in Hindi) पसंद आयी होंगी।

इस ब्लॉग (Hindi Pronotes) पर और भी हॉरर स्टोरीज दी गयी हैं। आप उन्हें भी पढ़ सकते हैं। धन्यवाद।

.

Leave a Comment