Santa Claus Story in Hindi

Santa Claus Story in Hindi: दोस्तो, वैसे तो आपको पता ही होगा कि ईसाई लोग क्रिसमस इसलिए मनाते हैं क्योंकि इस दिन जीसस क्राइस्ट का जन्म हुआ था। लेकिन क्रिसमस के दौरान सांता क्लास (Santa Claus) का भी बहुत ही महत्वपूर्ण रोल होता है।

क्या आप जानते हैं कि क्रिसमस से Santa Claus कैसे जुड़ गया ! तोआगे सांता क्लास की पूरी कहानी दी गई है। पढ़िए और Santa Claus के बारे में पूरी जानकारी हासिल कीजिए।

Santa Claus Story in Hindi
Santa Claus Story in Hindi

.

Santa Claus Story in Hindi
(सांता क्लॉस की कहानी)

4th शताब्दी में तुर्की देश के Myra नाम के शहर में सेंट निकोलस (Saint Nicholas) नाम के एक पादरी हुआ करते थे। वे बहुत ही दयालु तथा उदार थे।

वे हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद किया करते थे। खासकर वे गरीब बच्चों को अक्सर मिठाई और बहुत सारे उपहार आदि दिया करते थे।

एक बार Saint Nicholas को पता चलता है कि एक गरीब आदमी जिसकी तीन बेटियां है बहुत चिंतित है। वह उनकी शादी नहीं कर पा रहा था क्योंकि उनके लिए वह दहेज नहीं जुटा सकता था।

साथ ही वह आदमी और उसकी बेटियां दूसरों के प्रति बहुत ज्यादा दयालु और मददगार थीं।

उनकी यह दशा सुनकर Saint Nicholas को बहुत दया आती है। वे एक रात को चुपके से उनके घर जाते हैं और घर की चिमनी के जरिए सोने के सिक्कों से भरा हुआ एक बैग अंदर फेंक देते हैं। ऐसा वे तीन रातों तक करते हैं।

सोने के सिक्के देखकर वह आदमी बहुत खुश होता है और इसके बाद वह अपनी बेटियों की शादी कर देता है।

Father Christmas : Santa Claus Story in Hindi

धीरे-धीरे Saint Nicholas की उदारता की यह कहानी सब जगह फ़ैल गई। इसलिए लोगों ने सिर्फ दिसंबर को सेंट नेकलेस दिवस मनाना शुरू कर दिया।

धीरे-धीरे यह परंपरा पूरे यूरोप में फैलती चली गई। और लोग अपने-अपने तरीके से Saint Nicholas Day मनाने लगे।

नीदरलैंड में Saint Nicholas को Sinterklass बोला जाता है। और वहां Sinterklass 5 दिसंबर को घोड़े पर बैठकर बच्चों को गिफ्ट देते हैं।

जब यूरोप के लोग अमेरिका आए तो वहाँ पर भी Santa Claus (Saint Nicholas) की परंपरा को अपने साथ ले आए।

लेकिन एक बार Clement Clarke Moore नाम के एक कवि ने एक बहुत सुंदर कविता लिखी। जिसका नाम था – The Night Before Christmas (क्रिसमस से पहले की रात)।

उन्होंने लिखा कि Santa Claus एक बहुत ही गोल मटोल तथा प्यार बूढ़े व्यक्ति हैं। जिनके सफेद बाल और सफेद दाढ़ी है। वे बहुत हंसमुख हैं और “हो – हो – हो” करके हँसते हैं।

वे अपनी स्लेज गाड़ी पर उड़कर आते हैं। जिसे 8 हिरन (reindeer) खींचते हैं। वे छत पर उतरकर चिमनी के रास्ते अच्छे बच्चों के लिए गिफ्ट देकर जाते हैं।

Legend: Santa Claus Story in Hindi

20th शताब्दी में कोका -कोला ने Santa Claus को और भी मशहूर कर दिया। आजकल हम जो लाल गाउन वाला Santa Claus देखते हैं वह उनके ही advertisement के जरिए प्रसिद्ध हुआ है।

इसके बाद अमेरिका में Santa Claus बहुत पॉप्युलर हो गए। अब क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कोई व्यक्ति सांता क्लास बनता है। और वह बच्चों को गिफ्ट आदि देता है।

बहुत बार तो बच्चों के माता-पिता ही क्रिसमस ट्री के नीचे उनके लिए गिफ्ट रख देते हैं। और कहते हैं कि सांता क्लास (Santa Claus ) रात को उनके लिए छोड़ गया है। गिफ्ट पाकर बच्चे बहुत खुश होते हैं।

वे Santa Claus और उसके हिरणो के लिए दूध और cookie भी रखते हैं।

**

Krampus

क्रिसमस पर Krampus की कहानी भी बहुत फेमस है। जहां सांता क्लास एक बहुत ही उदार तथा दयालु व्यक्ति हैं। वहीं पर Krampus उनके ठीक विपरीत है। वह एक तरह का Demon है और शैतान बच्चों को दंडित करता है।

Krampus की कहानी यूरोप के अल्पाइन भागों में बहुत प्रसिद्ध है जैसे ऑस्ट्रिया, बावरिया और केंद्रीय यूरोप में। सांता क्लोस अच्छे बच्चों को गिफ्ट और मिठाई आदि देता है। लेकिन Krampus शरारती बच्चों को डराता है।

Krampus देखने में विशालकाय डेमों की तरह लगता है। उसके दो सींग हैं और पूरे शरीर पर रोएं हैं। पैरों की जगह बकरे जैसे खुर हैं और उसकी बहुत ही लंबी जीभ है।

वह अपने साथ घंटियां और जंजीरें लेकर चलता है। और अपनी पीठ पर एक बोरा भी लटकाया होता है।

Santa Claus Story in Hindi
Krampus – Santa Claus Story in Hindi

.

Krampus and Santa Claus Story in Hindi

क्रिसमस से पहली रात को Krampus शहर की गलियों में घूमता है। और घर-घर जाकर शैतान बच्चों को डराता है। अगर कोई बच्चा बहुत ही शरारती है तो वह उसे अपनी बोरी में डालकर अपने साथ ले जाता है।

Krampus की इस कहानी का उद्देश्य शरारती बच्चों को डिसिप्लिन में रखना है ताकि वे छुट्टियों के अवसर पर ज्यादा तोड़ -फोड़ न मचायें। बहुत सारे देशों में लोग Krampus की तरह कपड़े पहनते हैं और जुलूस भी निकालते हैं।

समाप्त।


दोस्तों, उम्मीद है आपको सांता क्लॉस की कहानी (Santa Claus Story in Hindi) पसंद आयी होगी। पढ़ने के लिए धन्यवाद।

.

Leave a Comment