The 8th Habit Summary in Hindi

The 8th Habit Summary in Hindi : 8th Habit का मतलब है – Inner Voice को पहचानना और दूसरों की भी Inner Voice को find करने में सहायता करना । अर्थात आप Life में क्या करना चाहते हो ? आप इस धरती में किस मकसद से आये हो।

Author : Stephen Covey

The 8th Habit Summary
The 8th Habit Summary

आइये अब इस किताब की Point Wise समरी पढ़ते हैं।

1. Eighth Habit is Finding Inner Voice – Find Your Inner Voice and Other’s also.

आपकी inner voice आपसे whisper में बात करती है। बहुत बार हम उसे सुन नहीं पाते। जैसे मान लीजिये किसी बच्चे में बहुत बड़ा समाज -सेवक बाने के गुण हों , लेकिन हो सकता है कि समाज की बातों के चलते वह सिर्फ डॉक्टर आदि बनने में लगा हो। इससे बाद में वह बहुत खुश नहीं रह पायेगा। क्युँकि उस काम में उसका पैशन नहीं होगा।

देर – सवेर अगर वह अपनी Inner Voice को पहचान ले और समाज सेवक बन जाये तो उसे सच्ची ख़ुशी प्राप्त होगी।

अपनी Inner Voice को पहचान लेने के बाद हमें दूसरों को भी मोटिवेट करना होगा कि वे भी अपनी Inner Voice को पहचानें ।

क्युँकि बहुत से लोग जो अच्छे writer, director, actors आदि बन सकते थे , वे कॉर्पोरेट ऑफिसेस में बड़े -बड़े पैकेजेस के भ्रमजाल की वजह से बेकार की Rat – Race में फंसे हुए हैं। उनका talent waste जा रहा है। न वह देश के काम आ रहा है न समाज के।

उनके स्थान पर कुछ छुटभैया लोग अपने आप को टैलेंट की पोस्ट पर विराजमान किये हुए हैं (भाग्यवश) और ज्ञान झाड़ते दिखते हैं।

इसलिए लेखक कहते हैं कि पहले खुद की Inner Voice को खोजें फिर दूसरों की भी help करें। और यह आपकी 8th हैबिट बन जानी चाहिए। (Stephen Coveys – The 8th Habit Summary in Hindi ).

.

2. How to Find Your Inner Voice

अपनी Inner Voice को पहचानने के लिए आपको अपने Talent , Passion और Values की खोज करनी होगी। और उनमे धार लगनी होगी। यानी उन्हें बहुत स्ट्रांग करना होगा। साथ ही weakness ढूँढ कर उन्हें दूर करना होगा।

(i) मान लीजिए आपके अंदर Writing का talent (passion) है। लेकिन बिना उस Talent को hone किये आप एकदम से writer नहीं बन जाएंगे। आपको लगातार प्रैक्टिस करते रहना पड़ेगा। लगातार अपनी Writing पर काम करके आप उसे बहुत ही Strong बना सकते हो।

फिर अपनी Writing से आप कुछ भी लिख सकते हो जैसे कोई नोबेल, self-help किताब , कहानी , Blog आदि। और अगर आप अच्छा लिखेंगे तो दूसरों को प्रभावित कर सकते हो।

इससे दूसरे लोग आपको पसंद करने लगेंगे और आपका बहुत बड़ा Fan Base बनता जाएगा।

हो सकता है आप किसी जॉब में फंस गए हों लेकिन आपकी Inner Voice कहती हो कि आपको Writer बनना चाहिए तो ऐसे में आपको जॉब नहीं छोड़ देनी है। बल्कि आप जॉब के साथ -साथ ही Writing की practice कर सकते हो। और एक दिन जब आपको लगे कि आप Writing के दम पर जीविका अर्जित कर सकते हो, तभी Job छोड़ें।( Post- The 8th Habit Book Summary in Hindi.)

(ii) Passion (Talent ) के साथ -साथ आपको अपनी Values भी ढूँढ़नी होंगी। जैसे क्या आप ईमानदार, सच्चे, helpful , निष्कपट आदि हैं? यदि आप ईमानदार आदि नहीं है तो कोई भी आपको पसंद नहीं करेगा और आप किसी को भी Lead नहीं कर सकते। फिर चाहे आपमें कितना भी बड़ा Talent क्यों न हो। इसलिए Values होना बहुत जरूरी है।

(iii) इन सबके साथ – साथ आपको अपनी Weakness भी खोजनी होंगी। जैसे अगर आप अच्छे वक्ता नहीं हैं लेकिन आप Politics में जाना चाहते हैं, तो आपको उस Weakness को हटाना होगा।

आप सबसे पहले बंद कमरे में शीशे के आगे बोलना शुरू कर सकते हैं। आप Daily 10 मिनट किसी भी टॉपिक पर बोलना शुरू करें। शुरू में हो सकता है आपको यह मुश्किल लगे। पर धीरे-धीरे यह आपकी आदत बनती जाएगी।

इसके बाद आप आपने एक – दो दोस्तों के सामने बोलना शुरू करें। उसके बाद आप एक भीड़ को भी संबोधित कर सकते हैं। तो इस तरह से आप अपनी किसी भी weakness को धीरे-धीरे करके हटा सकते हैं और उसे Strength में कन्वर्ट कर सकते हैं। Summary – The 8th Habit Book Summary in Hindi .

तो दोस्तो, आप अपना Passion, Talent , Values और Weakness ढूँढ़कर अपनी Inner Voice का पता लगा सकते हो। मतलब कि Life में आप किस चीज के लिए बने हो। और किस चीज में Expert बन कर समाज को दिशा दे सकते हो। यह 8th Habit का पहला भाग है।

4. Help Others Finding Their Inner Voice

8th Habit का दूसरा भाग है – दूसरे लोगों को भी उनके अंदर की Inner Voice को पहचानने में help करना। बहुत से लोग काम तो करना चाहते हैं लेकिन उन्हें अपने potential का ही पता नहीं होता।

बहुत से लोग समाज के लिए अपना योदान दे सकते हैं लेकिन फिर भी नहीं देते। क्युँकि उन्हें खुद की ability पर संदेह होता है। तो आप उनको मोटीवेट करके उनके Talent को निखारने में हेल्प कर सकते हैं।

Example के लिए मान लीजिए आप एक ऐसे कस्बे में रहते हों , जहाँ बहुत ही कचरा फैला रहता हो। और सब लोग बस कचरा फैला जाते हों । ऐसे में आपको उन लोगों से बात करनी होगी। उन्हें सफाई के लिए convince करना होगा। उन्हें motivate करना होगा। उनकी inner voice को जगाना होगा। यही आपकी 8th हैबिट होनी चाहिए।

आप उन्हें बोल सकते हैं कि क्या हम इस कस्बे को पूरे स्टेट का नंबर वन कस्बा बना सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें बता सकते हो कि कचरे से बहुत सारी बीमारियां फैल सकती हैं। और हम अपने बच्चों को क्या Legacy देकर जा रहे हैं। क्या हम दुनिया का सबसे गंदा कस्बा कहलाना चाहेंगे।

इससे सब लोग Motivate हो जाएंगे। क्योंकि आप उनको एक दिशा दे रहे हो। तो इस तरह से आप दूसरों के अंदर की भी Inner Voice को जगा सकते हो। यानी उन्हें प्रेरणा से भर सकते हो। Book – The 8th Habit Summary in Hindi .

यह कहने के बाद आपको Action भी लेना होगा। आप खुद कूड़ा उठाना शुरू कीजिए। इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने हाथों से ही कूड़ा उठाना शुरू कर दें। हो सकता है आप सफाई कर्मचारी को hire करें। उन्हें जरूरी सामान उपलब्ध कराएं। साथ ही safety के लिए Gloves , protective Gears आदि दे सकते हैं।

जब लोग आपको ऐसा करते हुए देखेंगे तो सच में ही आपकी Support में आयेंगे । इससे आपकी Tribe या भाईचारा बढ़ता जाएगा। Tribes के बन जाने से आपको Future में और भी Help मिल सकती है।

फिर चाहे आप अपना बिजनेस लगा रहे हों या Politics में जाना चाह रहे हों। Tribes बनने से आपको जरुर सफलता मिलती है। इसके लिए आप यह वाली किताब भी पढ़ लें।

.

5. Develop 4 Types of Intelligences

इसके बाद लेखक स्टीफन कोवे कहते हैं कि आप अपने अंदर 4 तरह की Intelligence बढ़ाने की कोशिश कीजिए।

1. Physical Intelligence – सबसे पहले आप अपनी Body की fitness पर ध्यान दीजिए। क्या आपकी बॉडी पूरी तरह से strong है। क्या आप सुबह जल्दी उठ पाते हैं। क्या आप कुछ सीढ़ियां चढ़कर ही हांफने लगते हैं।

इसलिए सबसे पहले आप यह देखिए कि आपकी Body में क्या कमजोरियां है। अगर आप सुबह जल्दी नहीं उठ पाते तो आज से ही अलार्म सेट कीजिए और सुबह 5:00 बजे उठने की कोशिश कीजिए।

उसके बाद यदि आप योगा – मेडिटेशन नहीं करते हैं तो आप वह भी शुरू कर सकते हैं। इसके बाद आप 10-15 मिनट Exercise जरूर कीजिये। इससे धीरे-धीरे आपकी बॉडी की सारी Weakness चली जाएगी और आप बिल्कुल Strong और Healthy बन जायेंगे। बीमारियाँ आपको छू भी नहीं पायेंगी।

2. Mental Intelligence – इसे आप IQ (Intelligence Quotient ) के नाम से भी जानते हैं। इसे बढ़ाने का सबसे सरल तरीका है कि आप Self Help Books पढ़ें।

यह किताबें हमें स्कूल और कॉलेज में नहीं पढ़ाई जाती हैं। लेकिन इनमें सारी दुनिया का गूढ़ – ज्ञान भरा होता है।

स्कूल की किताबें किसी को भी ज्यादा इंटेलिजेंट बनने में help नहीं करतीं। आपने देखा होगा कि कई बार फेल हो जाने वाले स्टूडेंट्स बहुत अच्छा बिजनेस करते हैं। लेकिन जो हमेशा फर्स्ट आते हैं वे डॉक्टर और टीचर आदि बन जाते हैं। फिर उन बिजनेसमैन के यहाँ काम करने लगते हैं।

इस Blog पर आपको बहुत सारी अच्छी किताबों की समरी मिल जाएगी। उन्हें पढ़कर आप बहुत जल्दी ही बहुत सारा ज्ञान हासिल कर लोगे। जिससे आपकी Mental Intelligence बढ़ जाएगी। और आप बड़ी -बड़ी डिग्री हासिल किए हुए लोगों के जितना ही नॉलेज वाले बन जाएंगे।

3. Emotional Intelligence – आपको अपना EQ भी बढ़ाना होगा। कोई मुसीबत आने पर भी आपको बहुत ज्यादा दुख और डिप्रेशन में नहीं जाना चाहिए। बल्कि हिम्मत और हौसला रख कर फिर से Bounce Back करना चाहिए।

इसी तरह से खुशी के मौके पर या कोई जीत हासिल करने पर आपको एकदम से हवा में नहीं उड़ना चाहिए। कुछ लोग तो घमंड से भर जाते हैं और फिर उनका पतन भी शुरू हो जाता है।

क्योंकि घमंडी लोगों कोई भी व्यक्ति पसंद नहीं करता। और लोग धीरे-धीरे अपना समर्थन वापस लेने लगते हैं। तथा किसी और humble आदमी के साथ जुड़ने लगते हैं।

इसी के साथ – साथ हमें दूसरों के लिए Empathy बढ़ानी चाहिए। Empathy का मतलब होता है, दूसरों के दर्द को समझ कर उन्हें proper सहानुभूति, help तथा सलाह – मशवरा देना । Book – The 8th Habit Summary in Hindi .

4. Spiritual Intelligence – इसका मतलब है अपने अंदर आध्यात्मिक शक्ति और Moral Values पैदा करना। क्या आप ईमानदार और सच्चे चरित्र के हैं या झूठ -फरेब का सहारा लेते हैं।

कुछ भी हो अंत में केवल अच्छे इंसान को ही लोग समर्थन देते हैं। और जो लोग भ्रष्टाचार का सहारा लेते हैं उनकी हार ही होती है। इसलिए आप योगा और मेडिटेशन के जरिए अपने मन को इतना Strong कर सकते हैं कि आपका चरित्र अपने आप ही बलवान बनता जाएगा। और आप एक बहुत अच्छे इंसान भी बन जाओगे।

.

6. Build Trust (The 8th Habit Summary in Hindi)

अगर आप चाहते हैं कि लोग आप का साथ दें तो आपको सबसे पहले उनके दिलों में अपने लिए Trust पैदा करना होगा। अच्छे लीडर यही करते हैं। जब लोग होने पर Trust करते हैं तो वे उनकी हर बात को मानते हैं। लेखक कहते हैं कि आप Trust निम्न तरीकों से बना सकते हैं।

1. सबसे पहले आप लोगों से जो Promise कर रहे हैं, उसे हर हाल में पूरा कीजिए। अगर आप ने यह कहा है कि आप पूरे कस्बे को साफ करवाएंगे। तो आप सच में ही उसे साफ करवाइए। ऐसा ना हो कि एक-दो हफ्ते तो आप लगे रहें, और उसके बाद गायब हो गए।

2. दूसरा अधकचरा काम मत कीजिए। अगर आपने सफाई करवाई लेकिन ऊपर -ऊपर से , तो भी लोग आपको पसंद नहीं करेंगे।

आपको कोशिश तो यह करनी चाहिए कि आप औरों के मुकाबले बहुत ही ज्यादा effectiveness दिखाएं। और जितना आपसे Expect किया हो, उससे ज्यादा करके दिखाएं। इससे लोग आप पर बहुत ही ज्यादा Trust करने लगेंगे।

3. तीसरा कभी गलती हो जाने पर Sorry जरूर बोलें और भूल को सुधारें। कुछ लोग इसे Ego का प्रश्न बना लेते हैं। वे सोचते हैं कि वे तो बहुत बड़े Leader हैं, इसलिए Sorry क्यों बोलें।

लेकिन गलती के बाद Sorry न बोलने से दूसरों के मन में आपके प्रति Trust खत्म हो जाता है। फिर वे आपको पसंद नहीं करते और धीरे-धीरे आपका फैन बेस खत्म होने लगता है। इसलिए गलती होने पर Sorry बोलना एक अच्छे लीडर की महानता को दिखाता है। यह कमजोरी नहीं है बल्कि ताकत है।

हमेशा दूसरों की Help करने के लिए तैयार रहें। जब भी आपके आसपास किसी व्यक्ति को संकट हो तो आप उससे जरूर पूछें कि आप उसकी क्या सहायता कर सकते हैं।

फिर उसे सहानुभूति देकर उसकी उचित Help करें। इससे बाकी लोगों तक भी आपके अच्छे Nature की बातें पहुंच जाएंगी। और लोग आपको बहुत Helpful मानेंगे तथा हमेशा आप को समर्थन देंगे।

समाप्त।

दोस्तो, आप इस किताब को online order कर सकते हो। नीचे click कीजिये –

तो दोस्तो, यही थी इस किताब की समरी (The 8th Habit Summary in Hindi)। संक्षेप में 8 का मतलब यही है कि आप अपने अंदर अच्छी Values को को बढ़ायें तथा अपनी Weakness को हटाएँ।

ऐसा करने के बाद आप दूसरों को भी उनकी Strengths को पहचानने में Help करें और उनकी Weakness को हटाने में Help करें। इससे आप जिस भी Ecosystem में काम कर रहे हों, वहाँ सफलता मिलेगी। धन्यवाद।

.

Leave a Comment