The Great Gatsby novel summary in Hindi

The Great Gatsby summary in Hindi – दोस्तो, इस novel (summary) को पढ़कर आपको America के Jazz age के बारे में पता चलेगा जो पहले विश्वयुद्ध (1914 -1919) के आस- पास का period है।

इस period में Jazz music बहुत popular था। Economic prosperity थी। युवा काफी खुले विचारों के हो गए थे। Fashion का बोलबाला था।

लेकिन alcohol पर पूर्णतया पाबन्दी लग गयी थी। इसलिए इस prohibition era भी कहा जाता था।

तो नीचे पढ़िए इस famous novel की summary.

Author: F. Scott Fitzgerald

The Great Gatsby novel summary in Hindi
(The Great Gatsby novel summary in Hindi)

The Great Gatsby
(Summary in Hindi)

Nick Carraway, नाम का एक नवयुवक अमेरिका के Minnesota state में रहता था। वह bond business
की पढ़ाई करना चाहता था। इसलिए 1922 में वह New Your चला जाता है।

वहाँ वह Long island के West Egg नामके शहर में एक घर rent पर ले लेता है। और वहीं रहने लगता है। West Egg ज्यादा fashionable नहीं था। वहाँ वे लोग रहते थे जो कुछ समय पहले ही rich बने थे। वे ज्यादा पढ़े -लिखे नहीं थे। ये लोग अपनी नयी -नयी हासिल की हुई दौलत का दिखावा भी करते थे।

Nick के पड़ोस में एक बहुत ही आलीशान Bungalow था जो कई सौ एकड़ में फैला हुआ था। उसमें रहने वाला Gatsby नामका व्यक्ति बहुत ही रहस्य्मयी था। उसे कभी किसी ने नहीं देखा था। लेकिन उसकी एक आदत थी कि वह हर शनिवार को बड़ी -बड़ी parties का आयोजन करता था। जिसमें पूरे शहर के धनपति -कुबेर आते – जाते रहते थे।

Nick, West Egg में रहने वाले बाकी लोगों से बहुत अलग था। वह Yale यूनिवर्सिटी से graduate था। उसके East Egg में भी काफी कनेक्शन थे। East Egg बहुत posh area था। और वहाँ खानदानी रईस रहते थे। Nick की cousin Daisy भी वहाँ रहती थी।

**
एक दिन Daisy Nick को अपने घर dinner पर बुलाती है। Nick अपनी कार से उनके घर पहुँचता है। Daisy उससे मिलकर बहुत खुश होती है। Daisy का पति Tom भी Nick से गर्मजोशी के साथ मिलता है। वास्तव में Tom और Nick की पुरानी जान -पहचान थी। वे दोनों Yale यूनिवर्सिटी में साथ ही पढ़े थे।

तभी Tom, Nick को अपनी एक दोस्त Jordan से मिलवाता है। Jordan बेहद खूबसूरत थी। Nick और Jordan एक दूसरे की तरफ आकर्षित हो जाते हैं।

रात को सब लोग dinner करते हैं। फिर वे wine पीते हैं और हँसी – मजाक करते हैं।

इसी बीच Jordan अकेले में Nick को बताती है कि Tom का Myrtle नामकी लड़की से affair चल रहा था। जो New York City के पास पड़ने वाले industrial area में रहती थी। वह खुद भी शादीशुदा थी। यह सुनकर Nick को अपनी बहन के लिए बुरा लगता है।

**

एक दिन Tom और Nick , किसी काम से New York City जाते हैं। Tom रास्ते में Myrtle को भी pick करता है। Tom ने New York City में एक अपार्टमेंट किराये पर ले रखा था। ताकि वह और Myrtle कभी -कभी वहाँ मिल सकें।

काम खत्म करके Tom उस apartment में एक पार्टी रखता है। शराब पीने के बाद Myrtle और Tom की बहस होने लगती है।

Tom, Myrtle के साथ अपने रिश्ते को सिर्फ casual और मौज -मस्ती के लिए रखना चाहता था। लेकिन Myrtle इस relationship को लेकर serious हो गयी थी। और उससे शादी करना चाहती थी।

लेकिन Tom शादी से इंकार कर देता है। इससे Myrtle गुस्सा हो जाती है और Tom पर तरह -तरह के allegations लगाने शुरू कर देती है। जैसे कि उसने उसे अँधेरे में रखा। वह मौकापरस्त है।

इस बहस के दौरान Tom बहुत गुस्सा हो जाता है और Myrtle को पंच मार देता है। इस से Myrtle की नाक जख्मी हो जाती है और उससे खून बहने लगता है। फिर Nick और Tom उसे डॉक्टर के पास ले जाते हैं।

**
ऐसे ही गर्मी का मौसम आगे बढ़ता है।

एक दिन Nick को अपने mysterious पड़ोसी Gatsby से उसकी पार्टी में आने का invitation मिलता है। Nick थोड़ा surprise होता है कि बिना जाने Gatsby ने उसे अपनी पार्टी में कैसे invite कर लिया। लेकिन वह शनिवार के दिन पार्टी में चला जाता है।

पार्टी की भव्यता देखकर वह दंग रह जाता है। यह बिलकुल वैसी ही थी जैसा उसने लोगों से सुन रखा था। पार्टी में Nick को Jordan भी मिलती है। उसे भी Gatsby ने invite किया हुआ था। वे दोनों पार्टी को खूब enjoy करते हैं। लेकिन उन दोनों को Gatsby कहीं नजर नहीं आता।

देर रात जब maximum लोग जा चुके थे, उनकी मुलाकात Gatsby से होती है। Nick देखकर हैरान रह जाता है कि वह उसकी तरह ही नौजवान था। वह काफी शालीन और सभ्य था। और उसकी बातचीत में English accent था। जिसका मतलब था कि वह England से था।

**

Gatsby ने Jordan से कहता है कि क्या वह उस से अकेले में बात कर सकता है। Jordan उसके साथ चली जाती है।

Gatsby अकेले में Jordan को Daisy के बारे में बताता है। वह Daisy से Louisville में 1917 में मिला था। उस समय पहला विश्वयुद्ध चला हुआ था (1914 – 1919)। वह Daisy से प्यार करता था। लेकिन अपने छोटे status की वजह से Daisy को कभी अपने प्यार के बारे में बता नहीं सका।

पहले विश्वयुद्ध के खत्म होने के बाद Gatsby बहुत अमीर हो गया। लेकिन तब तक Daisy की शादी Tom
से हो चुकी थी।

लेकिन Gatsby अभी भी Daisy के प्यार में डूबा हुआ था। वह रोज रात को खड़ा होकर Daisy के boathouse पर जलने वाली हरी रौशनी को देखता रहता था। और ये जितनी भी पार्टियां होती थीं, Gatsby यही सोचकर रखता था कि एक न एक दिन Daisy उनमें जरूर आएगी। और वह उस से मिल पायेगा।

क्युँकि इन parties में शहर के बड़े -बड़े लोग आते रहते थे। लेकिन Daisy आज तक नहीं आयी थी।

**

Jordan यह सब बातें आकर Nick को बताती है। वह कहती है कि Gatsby चाहता है कि Nick उसकी मुलाकात Daisy से करवा दे। क्युँकि Gatsby को पता चला था कि Daisy उसकी cousin लगती था।
Nick इसके लिए मान जाता है।


एक दिन Nick, Daisy को अपने घर चाय पर बुलाता है। वहाँ उसने Gatsby को भी बुला रखा था। लेकिन Daisy को नहीं बताया था। Daisy से मिलकर Gatsby अपने प्यार का इजहार करता है।

Daisy के दिल में भी Gatsby के लिए पुराना प्यार जाग उठता है। वह भी कभी मन ही मन उसे चाहती थी। लेकिन बाद में विपरीत परिस्थितयों में उसकी शादी Tom से हो गयी थी।

**

धीरे -धीरे Tom को लगने लगता है कि Daisy और Gatsby का affair चल रहा है। एक दिन वह अपने घर पर lunch रखता है। और उसमें Gatsby को भी invite करता है। Lunch में Nick और Jordan भी आये हुए थे।

इसी बीच Gatsby Daisy की तरफ प्यार से देखता है। Tom उन दोनों की body language से समझ जाता
है कि उन दोनों के बीच affair चल रहा है। इससे Tom अंदर ही अंदर Daisy से गुस्सा हो जाता है। उसे लगता है कि वह उससे वेबफ़ाई कर रही थी।

लेकिन irony यह थी कि Myrtle से रिश्ता रखकर वह खुद भी Daisy को धोखा दे रहा था। इससे पता चलता है कि वह कितना बड़ा hypocrite था।

**

फिर Tom उन सबको New York City चलने के लिए कहता है। वहाँ पहुँचकर वे सब एक होटल में रुकते हैं।

रात को Tom, Daisy को लेकर Gatsby के कमरे में आता है। और उनके affair के बारे में पूछता है। Gatsby कहता है कि वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

तभी Tom, Daisy को बताता है कि वास्तव में Gatsby एक criminal था। और उसने अपनी सारी दौलत शराब की तस्करी और दूसरे अवैध तरीकों से कमाई थी। यह सुनकर Daisy को realize होता है कि Gatsby के साथ affair रखना ठीक नहीं है। और उसे Tom के साथ ही जिंदगी बितानी चाहिए।

अपने कमरे में Daisy, Tom को बताती है कि वह उसके साथ ही रहना चाहती है। इससे Tom बहुत खुश हो गया।

रात को सब लोग घर लौटने लगते हैं। Tom, Daisy को Gatsby के साथ उसकी कार में बिठा देता है। सिर्फ यह दिखाने के लिए कि अब Gatsby, Daisy को उससे कभी नहीं छीन सकता।

खुद Tom, Nick और Jordan के साथ अपनी कार से जाता है।

लेकिन जब वे लोग industrial area से गुजर रहे होते हैं तो उन्हें भीड़ दिखती है। वे देखते हैं कि Myrtle (Tom की lover) का accident हो गया था। एक कार ने उसे टक्कर मार दी थी और वह मर चुकी थी। लोगों की बातों से वे समझ जाते हैं कि टक्कर मारने वाली कार Gatsby की ही थी।

जब सब लोग घर पहुँचते हैं तो Gatsby से पता चलता है कि गाड़ी को Daisy चला रही थी। और वही Myrtle के accident की जिम्मेवार थी। लेकिन Gatsby कहता है कि वह इस accident का इल्जाम अपने सिर पर लेने को तैयार है।

**

Tom फ़ोन करके Myrtle के पति George को बताता है कि Myrtle की मौत का जिम्मेवार Gatsby है। George को भी शक था कि उसकी पत्नी का किसी से affair चल रहा था। अब वह सोचता है कि शायद Gatsby से ही उसका affair चल रहा था। और अब उसका Myrtle से मन भर गया होगा , इसलिए Gatsby ने उसे गाड़ी से कुचल कर मार डाला होगा।

यह सोचकर वह बदला लेने Gatsby के mansion पर जाता है। Gatsby उस समय swimming pool में था। तभी George गोली मार कर उसकी हत्या कर देता है। फिर वह पछतावे से भर जाता है और खुद को भी गोली मार लेता है।

**

Nick अपने दोस्त Gatsby के लिए छोटे से funeral का arrangement करता है। अब तक उसे East Egg के बनावटी और immoral लोगों से घृणा हो चुकी थी। वह Jordan से भी अपना रिश्ता खत्म कर देता है। फिर वह वापस अपने घर Minnesota चला जाता है।

अंत में Nick सोचता है कि जिस तरह Gatsby का Daisy को पाने का सपना, दौलत और बेईमानी की वजह से
टूट गया, उसी तरह America का individualism और happiness का सपना भी wealth की अंधी दौड़ की
वजह से बिखर चुका है।

वह Gatsby को great मानता है क्युँकि उसने अपने असंभव सपने को कुछ हद तक पूरा कर लिया था।
जो उस जैसे गरीब background वाले किसी भी व्यक्ति के लिए असंभव सा था।

समाप्त।

Read more novels:

Alchemist summary in Hindi

Atlas Shrugged summary in Hindi (Objectivism)

Leave a Comment