The Miracle Morning Book Summary in Hindi

Title: The Miracle Morning Book Summary in Hindi

The Miracle Morning Book Summary in Hindi
(The Miracle Morning Book Summary in Hindi)

Author: Hal Elrod

क्या आपको सुबह उठने में परेशानी होती है ?

या आप सुबह उठ तो जाते हैं, लेकिन फिर करते क्या हैं ?

क्या जिंदगी में उतनी सफलता नहीं मिल पा रही, जितनी आपने चाही थी ?

दोस्तो, आज की इस book summary में आपको इन सवालों का उत्तर पता चलेगा।

अगर आपको सुबह उठने में problem होती है, तो इस किताब में दी techniques पढ़कर आप जल्दी उठने लगेंगे। इसके बाद आपको बताया जायेगा कि दिन की शुरआत करनी कैसे है। जिस से आपका सारा दिन productive रहेगा और खुशी के साथ बीतेगा।

आप यह भी जानेंगे कि कैसे सुबह जल्दी उठकर आप जिंदगी में सफलता हासिल कर सकते हैं। तो आइये इस summary (The Miracle Morning Book Summary in Hindi) को पढ़ते हैं।

The Miracle Morning Book Summary in Hindi

इस book के chapters नीचे दिए गए हैं।

Chapter 1 : Introduction

सबसे पहले लेखक ने अपने जीवन के एक भयंकर accident के बारे में बताया है।

एक बार वे अपनी girlfriend के साथ अपनी Mustang कार से जा रहे थे। सामने से एक truck बहुत तेजी से आता है। जिसके ड्राइवर ने शराब पी रखी थी।

अचानक उसने balance खो दिया और Truck सीधा लेखक की गाड़ी से टकरा गया। Truck के ड्राइवर और लेखक की girlfriend को तो चोटें नहीं आयीं।

लेकिन लेखक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके शरीर की कई हड्डियां टूट गयीं । जिन्हे जोड़ने के लिए doctors को 7 operations करने पड़े। जो कई दिनों के अंतराल में हुए।

Doctors ने उन्हें बताया कि अब वे सारी जिंदगी चल नहीं पाएंगे। और उन्हें wheel – chair का ही इस्तेमाल करना होगा।

एक दिन लेखक ने रेडियो पर subconscious दिमाग और positive affirmations के बारे में कुछ सुना। यह उनके दिमाग में बैठ गया। उन्होंने अपनी morning routine बनाई और नियमित रूप से उन affirmations को करना शुरू कर दिया।

और एक दिन चमत्कार (miracle) हो गया। लेखक कुर्सी से उठ खड़े हुए। वे चलने लगे। यही नहीं आगे चलकर वे 84 KM की एक लम्बी marathon race में भी दौड़े।

दोस्तो, यह लेखक Hal Elrod की सच्ची कहानी है।

Elrod ने अपनी साथ हुए इस चमत्कार का credit उसी morning routine को दिया, जो उन्होंने एक्सीडेंट के
बाद daily करना शुरू कर दी थी। और इसी पर based यह किताब लिखी। जिसे सारी दुनिया में करोड़ों लोगों ने पढ़ा है। और जिसे पढ़कर बहुत से लोग प्रेरित हुए हैं।

तो इस Chapter का यही conclusion है कि लाइफ में कैसी भी विकट परिस्थिति हो, हमें निराश नहीं होना चाहिए। बल्कि दिल में हौसला रखकर उस से उबरने की कोशिश करनी चाहिए।

लेकिन यह करना कैसे है, यह आप बाकी के chapters पढ़कर जान जायेंगे।

Chapter 2 : 95 % Reality Check

लेखक के अनुसार दुनिया के 95 % लोग छोटी चीजों से ही खुश हो जाते हैं। उनके साथ जीना सीख जाते हैं। लेकिन 5 % लोग उनसे संतुष्ट नहीं होते। वे बड़े goal रखते हैं। और उन्हें पाने के लिए तब तक जुटे रहते हैं जब तक उन्हें हासिल न कर लें।

तो आप कौन सी category में आते हैं – 95 % वाली या 5 % वाली। अगर पहले वाली में आते हैं, तो जाग जाइये। और 5 % वाली में आ जाइये। तभी life में कुछ बड़ा कर सकते हैं।

दोस्तो, बचपन में हम सभी राजा बनने के सपने देखते हैं। Teenagers अक्सर महँगी गाडियों के सपने देखते हैं। या foreign travels करना चाहते हैं।

लेकिन वक़्त के साथ हम हालात से समझौता कर लेते हैं। जब जिंदगी की ठोकर लगती है तो हम सपने देखना ही छोड़ देते हैं।

लेकिन अगर नीचे दिए गए 3 steps को समझ लेंगे तो आप फिर से अपनी सोच बदल पायेंगे। फिर से बड़े सपने देख पाएंगे। और उन्हें पूरा भी कर पाएंगे।

तो यह 3 steps इस प्रकार से हैं :

1) Understand the reality of 95 %

सबसे पहले यह समझिये कि 95 % लोग छोटी चीजों से खुश क्यों हो जाते हैं। इसका मुख्य कारण है – वे हार से डर जाते हैं। वे हारना नहीं चाहते।

मान लीजिये किसी ने एक बिज़नेस शुरू किया और वह fail हो गया। तो फिर वह आदमी भूल कर भी दुबारा उसे शुरू नहीं करेगा। और मन में यह बात बिठा लेगा – बिज़नेस अमीर लोगों के लिए होते हैं। मैं यह नहीं कर सकता।

इसके बाद वह सारी उम्र कोई छोटी – मोटी job करता रहेगा।

ऐसे ही बहुत से parents अपने बच्चों को फिल्मों या म्यूजिक आदि में भेजने की बात नहीं करते। बस doctor या engineer बनने के लिए कहते हैं।

क्युँकि वे डरते हैं कि अगर उनके बच्चे असफल हो गए तो ? इसलिए वे उन्हें हमेशा comfort zone में रखना चाहते हैं। वे risk नहीं लेना चाहते।

लेकिन दोस्तो, बिना risk लिए कभी कुछ बड़ा मिला है ?

इसलिए आप कभी हारने से मत डरिये।

Thomas Edison ने 10,000 असफल प्रयोग किये थे तब जाकर electric bulb बना पाए थे। आप क्या 10 – 12 बार भी नहीं हार सकते ? हार के प्रति आप अपनी सोच बदलिए। हार सिर्फ एक सबक होता है। उस से न डरें।

जब आप ऐसी सोच बना लेंगे – की ऐन हरने से नहीं डरता , तो आप अपनेआप ही 5 % वाली केटेगरी में आ जायेंगे।

2) What makes you average ?

इसके बाद आप यह देखिये कि आपमें ऐसी कौन सी चीजें हैं जो आपको average बनाती हैं।

उन्हीं की वजह से आप 95 % वाली भीड़ में खड़े रहते हो।

कहीं आप की सोच ऐसी तो नहीं है –

1. आप बड़ा सोचने से ही घबरा जाते हों ? जैसे आप यह सोच ही नहीं पाते कि आपकी भी कंपनी हो सकती है ?

2. आप बहुत छोटे goals बनाते हों। जैसे – कोई छोटी – मोटी सरकारी नौकरी मिल जाये बस।

3. आप जिम्मेदारी से भागते हो। जैसे – आपको कोई काम दिया जाए तो आप आलस आदि की वजह से उसे पूरा करते ही न हों।

4. आप कभी नया knowledge ग्रहण न करते हों। जैसे – आपने कभी कोई self – help की book ही न पढ़ी हो।

5. आप गलतियों से कुछ न सीखते हों जैसे – हर बार बेकार चीज को दोहराते रहते हों।

6. बड़ा सोचने को आप मजाक में उड़ा देते हों। जैसे किसी ने startup की बात बोली तो आपने मजाक बना दिया। Serious होकर सुना ही नहीं।

अगर आपमें ऊपर वाली कोई भी आदत है, तो आप हमेशा 95 % लोगों की category में रहोगे। और life में कुछ भी बड़ा achieve नहीं करोगे।

इसलिए दोस्तो, ऊपर दिए गए behavior को बदलें। उसे negative से positive करें। आप आसानी से 5 % success – oriented लोगों की category में आ जायेंगे।

3) Go with flow

दोस्तो, अगर आपको 95 % वालों की category को छोड़ना है तो वक़्त के साथ चलिए। Past में जीना बंद कर दो।

कुछ लोग सोचते हैं – हम तो गरीबी में पले हैं। अब गरीब रहना ही हमारा नसीब है।

लेकिन Bata के मालिक भी पहले मोची थे। या कुछ students सोचते हैं, हमारे तो marks ही नहीं आते थे। हम कैसे सफल हो सकते हैं।

लेकिन धीरूभाई अम्बानी पहले एक मामूली से क्लर्क ही थे। उनके भी कोई खास marks नहीं थे। बहुत से नेता और मंत्री भी अनपढ़ ही होते हैं।

तो पहले तो यह सोचना बंद कर दें कि आपके past में क्या हुआ है। यह सोचें कि आगे क्या हो सकता है।

कितने सारे लोग you – tube से ही star बन चुके हैं। कुछ लोग तो सिर्फ खाना बनाने के videos बना कर ही लाखों कमा रहे हैं। और बेहद सफल हैं।

इसलिए वक़्त के साथ आगे बढ़ें। और आगे क्या करना है यह सोचें। तो इन तीन steps से आप भी 5 % वाले लोगों की category में आ जायेंगे जो बड़ा सोचते हैं।

इसलिए हमेशा बड़ा सोचें। क्युँकि सब कुछ बड़ा पाने की सोच से ही शुरू होता है। बाकि बातें बाद में आती हैं।

Chapter 3 : Why you should get up early ?
(सुबह जल्दी क्यों उठना चाहिए )

दोस्तो, आपने 5 % वाली category में आना तो सीख लिया। लेकिन अब आगे क्या करना है।

तो लेखक ने बताया है कि सफल बनने के लिए आपको हर दिन की शुरुआत बहुत अच्छे तरीके से करनी
चाहिए। इसके लिए morning में जल्दी उठना चाहिए।

आजकल की modern life में लोगों का lifestyle बहुत ज्यादा unhealthy हो गया है। सब लोग देर तक जागते रहते हैं।

कभी टीवी देखते रहते हैं तो कभी social media पर अपना time waste करते रहते हैं। इस से वे लेट सोते हैं।और फिर सुबह office के लिए उठना पड़ता है।

इस से आपको quality नींद नहीं आ पाती। और आपकी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इस से धीरे -धीरे आपकी उम्र भी कम हो जाती है। इसलिए जल्दी सो जाइये। गहरी नींद लीजिये। और सुबह जल्दी उठ जाइये।

Chapter 4: SNOOZE-PROOF STRATEGY

The Miracle Morning Book Summary in Hindi
(The Miracle Morning Book Summary in Hindi)

दोस्तो, अगर आपको सुबह देर से उठने की आदत है। और सुबह उठने में परेशानी होती है तो इस chapter में लेखक ने सुबह जल्दी उठने के लिए 5 strategies बताई हैं।

इन्हे आजमाइए और आप आसानी से सुबह जल्दी उठ पाएंगे।

Strategy 1 – Plan the next day

रात को सोने से पहले ही अगले दिन की planning कर लें। कल क्या करना है यह paper पर लिख लें।

Strategy 2 – Alarm clock

घडी में सुबह उठने का alarm लगा लें। और घडी को अपनी पहुँच से दूर रख दें। जब सुबह alarm बंद करने के लिए आपको उठना पड़ेगा तो आपकी नींद भाग जाएगी।

लेकिन clock को अपने पास न रखें। इस से आप फिर से सो जायेंगे।

Strategy 3 – Brush your teeth

सुबह उठते ही आप brush कर लें। इस से आप ताज़ा महसूस करेंगे। और रही सही नींद भी भाग जाएगी।

Strategy 4 – Drink water

इसके बाद एक गिलास पानी पीजिये। इस से भी आप fresh feel करेंगे।

रात भर हमारी body से पानी evaporate हो जाता है। जिस से हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए यह तरीका भी बहुत कारगर है।

Strategy 5 – Exercise

इसके बाद बाथरूम में जाकर नाहा लें। और exercise के कपडे पहने। फिर exercise करें। बेशक 5 मिनट ही करें लेकिन जरूर करें। और सारी जिंदगी के लिए यह rule ही बना लें।

Heavy exercise नहीं कर सकते तो हलकी -फुलकी करें। या jogging, running आदि ही कर लें।

Chapter 5 : SAVERS

दोस्तो, अब तक आपने सुबह जल्दी उठना सीख लिया। और कैसे fresh और active होना है यह भी सीख लिया है।

लेकिन अब आपको सबसे जरुरी चीज करनी है। अभी तो आपने body को active किया है। लेकिन इसके बाद आपको अपने mind को activate करना है। उसी से आपकी जिंदगी बदलेगी।

तो mind activation के लिए author ने एक सरल formula दिया है, जो है – SAVERS

इसका full form है :

S – Silence
A – Affirmations
V – Visualize
E- Exercise
R – Reading
S – Scribe

आइये अब इन सभी को एक -एक करके समझते हैं।

1) S – Silence

सुबह का समय एकदम शांति से भरा होता है। इसका भरपूर इस्तेमाल करें। आजकल की जिंदगी बहुत ज्यादा भाग -दौड़ वाली हो गयी है।

दिन भर आपको शोर शराबा ही सुनायी देता है। इस से हमें बहुत ज्यादा stress और anxiety हो जाते हैं। अगर आप लेट उठते हैं तो आप देखेंगे कि बाहर वही शोर -शराबा शुरू हो चुका है।

इस से आपको लगेगा कि जिंदगी में हमेशा ही उथल -पुथल होती है। ऐसे में अगर आप सुबह उठते हैं तो आप देखेंगे कि सब कुछ शांत है। आप इस शांत का आनंद उठाइये।

इस समय आप अनुभव कीजिये कि आपकी जिंदगी कितनी शांत और relaxed है।

2) A – Affirmations

जब आप शांत होकर बैठ जायें, तो आपको कुछ positive affirmations बोलनी हैं। Affirmations कुछ positive statements होती हैं जो आप खुद से बोलते हैं।

इन्हे मन्त्र की तरह बार -बार बोलें। यह affirmations आपके goal से related होनी चाहियें।

जैसे –

मैं जीवन में सफलता पाउँगा।

मैं मेहनत कर सकता हूँ।

मैं हमेशा खुश रहता हूँ।

एक दिन मैं बहुत rich बनूँगा। आदि।

इस तरह आप का जो भी goal है, उसके लिए अपनी affirmations बना लें। उन्हें एक कागज पर लिख लें। फिर हर affirmations को बार -बार बोलें।

कम से कम 10 – 15 बार बोलें। इस से आपका subconscious brain सफलता के लिए program हो जायेगा। और आगे चलकर आप अपने goal को पा ही लेंगे।

3) V is for Visualization

इसके बाद अब आप visualization करें। Visualization का मतलब है आप अपने दिमाग में अपनी success की mental images बनायें।

अगर आपको body बनानी है तो अप्प अपने आपको पहले ही excercise करते हुए देखें।

अगर आपको public speech देनी है तो खुद को पहले ही speech देते हुए देखें। ऐसे imagine करें जैसे आप लोगों के सामने बहुत गर्मजोशी के साथ speech दे रहे हैं। और लोग आपकी तारीफ कर रहे हैं।

अगर job चाहते हैं तो खुद को इंटरव्यू के answers देते हुए देखें। यह भी imagine करें कि Company का CEO आपसे हाथ मिला कर कह रहा है – Congratulations, यह job आपकी है।

अगर बिज़नेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो देखें किआपका बिज़नेस अच्छे से फल – फूल रहा है। आपके पास बहुत से customers आ रहे हैं। और आप बड़ी सी गाड़ी से उतर रहे हैं।

इस तरह जो भी आपका goal है उस से related mental images बनाइये।

4) E – Exercise

इसके बाद उठ कर exercise करिये। Exercise के फायदे तो सबको पता हैं। लेकिन visualization के बाद exercise जरूर करें।

इस से आपमें दुगना जोश भर जायेगा। जो सारा दिन आपके साथ रहेगा। आप जो भी काम करेंगे उसमे थकेंगे नहीं। क्युँकि ये exercise आपको याद दिलाती रहेगी कि आप highly motivated person हैं। और आप छोटी – मोटी हार से भी आप नहीं घबराएंगे।

तो सुबह -सुबह exercise करने का मानसिक फायदा भी है। Physical benefits तो सबको पता हैं।

5) R – Reading

दोस्तो, सुबह – सुबह आपको एक और काम जरूर करना है। जो आपको सारे दिन के लिए recharge कर देगा।और वह है – कोई motivation की किताब पढ़ना।

Motivation जितनी मिले उतनी कम है। क्युँकि शब्दों में शक्ति होती है। दुःख के समय जब कोई हमें sympathy वाले शब्द बोलता है तो हमारा दुःख कुछ कम हो जाता है।

इस ब्लॉग पर भी आपको ऐसी ही motivation वाली self – help किताबों की summary मिल जाएगी। हर दिन एक समरी पढ़ लीजिये। इसमें थोड़ा ही समय लगता है। लेकिन इस से आपको ज्ञान भी मिल जाता है और आपको motivation भी मिलती है।

कितनी किताबें आपको stress और anxiety से दूर रहना सिखाती हैं। और बहुत सी rich बनना भी सिखा देती हैं।

तो अब यह नयी habit जरूर डालिये। आपकी life सच में बदल जाएगी। आपको अपने आस – पास के लोगों से ज्यादा ज्ञान रहेगा।

और ये किताबें आपको ऐसे tools और techniques दे देंगी जो आप मुसीबत के समय इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये किताबें आपको एक positive इंसान बनाएंगी। और positive इंसान हमेशा जीतते हैं। और अपने लक्ष्य को भी प्राप्त कर लेते हैं।

6) S – Scribe

दोस्तो, scribe का मतलब होता है लिखना। तो आप लिखने के लिए भी कुछ time रखें। एक diary लें और उसमे अपने goals लिखें। उन goals को पाने की strategy भी लिखें।

फिर उस strategy पर आपने क्या -क्या काम किया वह भी note करते चलें। इस से आपको यह पता चलेगा कि आप किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

और अगर कोई problem भी होगी तो वह भी clear दिख जाएगी। लिखने से हमारे दिमाग में फैला सारा confusion दूर हो जाता है। अगर हम सिर्फ सोचते रहते हैं तो हमें पता नहीं चलता है कि, हमें वास्तव में क्या problem है। या कितनी problems हैं।

जब आप problems लिख लेंगे तो आपको महसूस होगा कि दो ही तो problems हैं। या 4 या 5 हैं। कम से कम आपको problem का नंबर clear हो जायेगा।

Otherwise आपके दिमाग को लगता है कि life में हज़ारों problems हैं। पर ऐसा कभी नहीं होता कि आदमी को हज़ार problems एक साथ हों।

तो लिखने के बहुत से फायदे हैं।

इस habit को भी शुरू करें। और morning के समय में ही कर लें। जब सब कुछ शांत होता है। और आपका दिमाग भी बहुत active होता है।

तो दोस्तो, ये थी 7 आदतें जो आप morning में करें। इन्हे आसानी से SAVERS के नाम से याद रख सकते हैं। यह नाम सही भी है। क्युँकि यह method आपको life में हमेशा SAVE करेगा।

Chapter 6: Six minutes morning routine

The Miracle Morning Book Summary in Hindi
(The Miracle Morning Book Summary in Hindi)

दोस्तो, अगर आपके पास time की कमी हो तो author ने एक 6 minutes की routine भी दी है। जिसे आप 6 मिनट करिये और आप full day के लिए activate हो जायेंगे।

तो आइये देखते हैं इसमें आपको क्या करना है :

First minute – जब आप उठने ही वाले हों तब आप अपने दिमाग में यह visualize कीजिये – खुद को exercise करते देखिये, खुद को ख़ुशी से jump करते हुए देखिये, फूलों से खेलते हुए देखिये।

ऐसे दृश्य देखिये जो आपको ताज़गी और स्फूर्ति से भर दें। इस से आप एकदम उठ खड़े होंगे।

Second minute – अब आप उठ कर बैठ जायें और एक मिनट तक positive words बोलें जैसे – Power,
Energy, Success, Happiness, Wealth, ताजगी, स्फूर्ति, आदि।

एक मिनट तक इन words को बोलते रहें। शब्दों में अपार शक्ति होती है। जैसे ही आप इन शब्दों को बोलेंगे
आप खुद अपने में power और energy महसूस करेंगे।

Third minute – तीसरे मिनट में जो आपका लाइफ में goal है उसकी कल्पना कीजिये। और खुद को उसे
achieve करते हुए देखिये।

जैसे किसी championship को जीतने का लक्ष्य है तो खुद को medal पहने हुए देखिये। लोगों को आपके लिए
तालियाँ बजाते हुए कल्पना कीजिये।

Fourth minute – चौथे मिनट में अपने goal को एक कागज पर लिखिए। फिर चाहे वो life का goal हो या उस
दिन का goal हो।

या कोई short term ही goal क्यों न हो। लिखिए और देखिये आप goal पाने के लिए motivate हो जायेंगे।

Fifth minute – पांचवा मिनट पढ़ने के लिए है। इस ब्लॉग में कोई भी motivation वाली किताब की summary
पर click करिये और उसे पढ़िए।

Sixth minute – Last मिनट में आप exercise कर लीजिये। pushups या sit-ups कर लीजिये।

तो दोस्तो, इस तरह से 6 ही मिनट में आप अपने दिल, दिमाग और शरीर को दिन भर के लिए recharge कर लेंगे।

वैसे तो यह morning routine है। लेकिन लेखक कहते हैं कि इसे आप दिन के किसी भी समय इस्तेमाल कर सकते हैं। जब भी उदास या bore feel करें, यह 6 minutes की तकनीक इस्तेमाल करें। और आप फिर से energy और ताजगी से भर जायेंगे।

Chapter 7 : Three stages of miracle morning

दोस्तो, आप कल से ही miracle morning की routine को शुरू कर दें। जब आप शुरू करेंगे तो यह बहुत uncomfortable लगेगा।

हो सकता है, आपको लेट सोने की आदत लग गयी हो और सुबह उठने में परेशानी होती हो। ऐसे में इस नयी आदत को बनाना इतना आसान नहीं होगा।

Author कहते हैं कि आपको 3 stages से गुजरना होगा :

First stage – Intolerable (Days 1 to 10 )

दोस्तो, शुरू के दस दिन आपके लिए असहनीय होंगे। क्युँकि बुरी आदतें आसानी से नहीं छूटतीं। आपका मन जल्दी उठने का नहीं करेगा। आप चाहेंगे कि थोड़ा और सो लें।

लेकिन आपको अपनी will – power को मजबूत करना होगा। खुद से कहें कि – मैं यह कर सकता हूँ।

अगर मुझे अपने goal को पाना है तो मुझे यह करना ही होगा। इसलिए दस दिन तक आपको जबरदस्ती भी उठना पड़े तो उठिये।

Second stage – Uncomfortable (Days 11 to 20)

सुबह जल्दी उठने की यह आपकी दूसरी स्टेज होगी। यह भी लगभग10 दिन तक चलेगी।

यह पहली स्टेज के comparison में कम मुश्किल होगी।

अभी भी जल्दी उठना आपको अच्छा नहीं लगेगा। लेकिन इस स्टेज में धीरे -धीरे आपको आदत पड़ती जाएगी। और आपको अच्छा भी लगने लगेगा।

Third stage – Unstoppable (Days 21 to 30 )

दूसरी स्टेज को complete करके आप तीसरी स्टेज में पहुँचते हो।

दोस्तो, अगर आप ने पहले 20 दिन पूरे कर लिए, फिर आपको कोई नहीं रोक सकता। आपका पूरा शरीर और life भी बदल जाएगी।

आपको सुबह जल्दी उठने के चमत्कार नजर आने लगेंगे। आप देखोगे आपकी सारी थकान, stress, anxiety आदि भाग जाएगी।

इसकी वजाय आपको नयी ताज़गी और स्फूर्ति का अनुभव होगा। आपको उचित motivation भी मिलेगी। और फिर आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

समाप्त।

तो दोस्तो, इस किताब की समरी (The Miracle Morning Book Summary in Hindi) पढ़कर आप भी सुबह जल्दी उठने की आदत डाल सकते हैं। और दिन की बेहतर शुरुआत कर सकते हैं।

इस तरह आपको अपनी life और अपने goals पर काम करने के लिए ज्यादा वक़्त मिलेगा। और miracle morning की यही routine आगे चलकर आपको सफल बना देगी।

नीचे comment करके बताइये कि फिलहाल आप रात को कब सोते हैं। और morning में कितने बजे उठते हैं।

Please यह post दोस्तों के साथ भी share करें।

धन्यवाद।

Self -help books summary:

Ikigai book summary in Hindi

Men are from Mars Women are from Venus Book Summary in Hindi

How to Stop Worrying and Start Living summary in Hindi

14 thoughts on “The Miracle Morning Book Summary in Hindi”

  1. sleeping time 11pm and wakeup time 7:30 am in the morning kyuki school close hai warna jaldi uth jata tha and my age is 17 and in future my goal is to crack neet

    Reply
  2. Mai morning pe 4 baje uthta hu aur rat ko 9 baje sota hu aur sibah uthkar joking karta hu 😀 aur subah 9 baje school jata hu aur sam 4 baje ghar aata hu ushke bad 1 hours ground jata hu ghumne ushke bad padhai karta hu 7 se 9 baje tk fir 9 baje sleeping time hota hai lekin aapka bataye gaye tarika bhi aajmata hu aur mai apna soch hamesha bada rakhta hu aur life me apna dreems ko pura karne me pura mehnat apna lga deta hu aur abhi mai aarmy bhi join karunga bus itna hi guys aap kya karna chahte hai vo coment pe jarur bataye

    Reply
    • Wao great bro. Apki routine bahut acchi hai. Mujeh yakeen hai aap Army me jarur ho jaoge. Thanks for the comment. Good Luck

      Reply
  3. Hi…mera name prakash hai .
    Mai Apne sare dreams ko lagatar achieve karta ja raha hun.
    Batata hue bahut khushi ho rahi hai ki jo kabhi sapna lagta tha mai aaj us life ko jee raha hu……

    Really …is book k jariye koi v goals puri ki ja sakti h

    Thank u so much 😍💐💐🙏

    Reply
  4. My name is Anil. I am from Rajasthan. I sleep at 11 o’clock at night. And I get up around 6 in the morning. After that I study. Now from tomorrow onwards, I will follow your habits and achieve that in life. For which I have seen dream.
    All the best sir.……

    Reply
  5. bhai is book padhane ka jo maja hai vo aur kahi nahi is book se mujhe bahut kuch sikhne ko mila so thenk you soo much for publishing this blog.
    the miracle mornin ko aaj se hi start karinga.

    Reply

Leave a Comment