The Tempest by Shakespeare summary in Hindi

The Tempest summary in Hindi – Prospero नाम का जादूगर एक Island पर अपनी बेटी Miranda , नौकर Caliban और एक जिन्न Ariel के साथ रहता था। अपने दुश्मनों से वह किस तरह बदला लेता है। पढ़िए इस रोचक play की summary में।

Author – William Shakespeare

The Tempest by Shakespeare summary in Hindi
(The Tempest by Shakespeare summary in Hindi)

The Tempest Summary in Hindi

Naples के राजा Alonso ने अपनी बेटी की शादी Tunis के राजकुमार से कर दी थी। इस समय वह अपने बेटे Ferdinand और दोस्त Antonio के साथ, जहाज द्वारा वापस Naples लौट रहा था।

जहाज में उनके साथ उनके दोस्त Sebastian, Gonzalo, Stephano, and Trinculo भी थे। तभी अचानक आसमान से बिजली गिरती है।

नाविक Alonso को खबर देते हैं कि बिजली जहाज पर गिरी थी। जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया था। सब लोग भयभीत हो उठते हैं। और उन्हें लगता है कि अब उनका अंत निकट है।

**

उधर दूसरी और Prospero और उसकी बेटी Miranda अपने Island पर समुद्र तट पर खड़े थे। और उन्होंने अभी -अभी Alonso के जहाज को डूबते हुए देखा था।

Miranda अपने पिता से कहती है कि कृपया उन डूबते हुए लोगों को बचा लें। Prospero अपनी बेटी से कहता है कि घबराओ मत और सब कुछ ठीक है।

फिर वह कहता है कि अब समय आ गया है कि वह अपनी जिंदगी की कहानी को जाने। इसके बाद Prospero कहता है कि उसने ही जहाज पर बिजली गिरवाई है और उसे डुबोया है। फिर वह Miranda को अपनी कहानी सुनाने लगता है।

**

वास्तव में Prospero इटली के Milan शहर का Duke था। लेकिन उसके भाई Antony ने Naples के राजा Alonso से मिलकर उसके राज्य को हथिया लिया।

उन सबने Prospero को किडनैप कर लिया और उसकी बेटी Miranda के साथ समुद्र में मरने के लिए छोड़ दिया। लेकिन Gonzalo ने कुछ भोजन और Prospero की जादू की किताबें राफ्ट में रख दी थीं। जिससे वे दोनों बच गए और इस आइलैंड पर आ पहुंचे। और वहीँ रहने लगे।

अपनी जादुई किताबों को पढ़कर Prospero ने जादू भी सीख लिया था। अब उन्हें वहां रहते -रहते 12 साल हो चुके थे।

Prospero बताता है कि अब उसका वक़्त आ चुका है। भाग्य ने उसके दुश्मनों को इस तरफ भेजा है और उसने जादू से बिजली और तूफान की मदद से उनके जहाज को डुबो दिया था।

**

यह कहानी सुनाकर Prospero जादू से Miranda को सुला देता है।

फिर वह Ariel नाम के जिन्न को अपने पास बुलाता है। जिन्न उसे बताता है कि उसने बिजली गिराकर Alonso के जहाज को डुबो दिया है। जैसे कि Prospero ने उसे आदेश दिया था।

इसके बाद उसने उन सबको सुरक्षित Island पर भी पहुँचा दिया था। लेकिन अब वो सब एक दूसरे से अलग हो गए थे और तीन groups में बँट चुके थे।

फिर Ariel कहता है कि अब Prospero अपना वायदा निभाए और Ariel को आजाद कर दे। इस पर Prospero, Ariel से कहता है कि अभी उसे कुछ काम और करने हैं।

इस से Ariel गुस्सा होकर कहता है कि Prospero अपने वायदे से मुकर रहा है। लेकिन Prospero उसे डाँट कर कहता है कि क्या वह भूल गया है कि उसने उसे किस नरक से छुटकारा दिलवाया है।

वास्तव में Prospero के आने से पहले Sycorax नाम की एक दुष्ट जादूगरनी ने Ariel को एक पेड़ में कैद कर रखा था। एक दिन वह मर गयी और Ariel पेड़ में ही कैद होकर रह गया था। Prospero ने आकर अपने जादू से उसे आजाद किया था।

इस सबके बाद Ariel, Prospero से अपने बर्ताव के लिए क्षमा मांगता है। तब Prospero, Ariel से कहता है कि खुद को अदृश्य कर ले। और सिर्फ उसे ही नजर आये। Ariel ऐसा ही करता है।

**

तभी Miranda निद्रा से जगती है।

फिर Prospero और Miranda अपने नौकर Caliban से मिलने जाते हैं। Caliban वास्तव में Sycorax का ही बेटा था।

वह उनसे rudely बात करता है। लेकिन Prospero कहता है कि उसे उनका एहसान मानना चाहिए। क्युँकि उन्होंने ही उसे शरण और भोजन आदि दिया है। फिर Prospero उसे जंगल से लकड़ी लाने के लिए भेज देता है (The Tempest by Shakespeare summary in Hindi)।

**

इसी बीच Ariel जादुई music से मोहित करके Ferdinand को Miranda के पास ले आता है। दोनों एक दूसरे को देखते ही प्यार में पड़ जाते हैं।

Prospero यह देख कर खुश हो जाता है। लेकिन वह Ferdinand को टेस्ट करना चाहता है। वह उस से कहता है कि वह झूठ बोल रहा है। वह Naples का राजकुमार नहीं है। और कोई ढोंगी है। इसलिए उसे कैद कर लिया जायेगा।

यह सुनकर Ferdinand अपनी तलवार निकाल लेता है। लेकिन Prospero उस पर जादू कर देता है और उसे कैद में डाल देता है। Miranda अपने पिता से ऐसा न करने की गुहार करती है लेकिन वे उसकी बात नहीं सुनते।

इसके बाद वह Ariel को किसी दूसरे गुप्त mission पर भेज देता है।

**

उधर Island के दूसरे भाग में Alonso, Sebastian, Antonio, और Gonzalo इधर -उधर भटक रहे थे। वे सब ईश्वर से जिन्दा बच जाने का शुक्रिया करते हैं। लेकिन Alonso अपने बेटे Ferdinand के लिए चिंतित हो जाता है।

वह खुद को कोसने लगता है। और कहता है कि काश उसने बेटी की शादी इतनी दूर न की होती तो यह दुर्घटना न होती। और उसका बेटा उसके साथ होता।

Gonzalo सबको खुश करने के लिए island की beauty के बारे में बात करने लगता है। लेकिन Antonio उसका मजाक उड़ाकर चुप रहने के लिए कहता है।

तभी Ariel अदृश्य रूप में वहाँ आता है। वह जादुई music बजाता है। इस से Alonso और Gonzalo गहरी नींद सो जाते हैं।

Antonio जब उन दोनों को बेहोश देखता है तो Sebastian से कहता है कि अगर वह उन्हें मार दे तो Naples का राजा बन सकता है। Sebastian इसके लिए तैयार हो जाता है। फिर वे दोनों तलवारें निकाल कर Alonso और Gonzalo की तरफ बढ़ते हैं।

लेकिन तभी Ariel उन्हें फिर से होश में ले आता है। जब वे Antonio और Sebastian को तलवारें ताने देखते हैं तो उन पर शक करते हैं। लेकिन वे कहते हैं कि उन्होंने उन्हें शेरो से बचाने के लिए तलवारें पकड़ी हुई थीं।

इसके बाद Ariel वहाँ से चला जाता है। और वे लोग Ferdinand को ढूँढने लगते हैं।

**

दूसरी और Caliban जंगल में लकड़ी इकट्ठा कर रहा था। तभी वह Trinculo को देखता है। उसे लगता है कि Prospero ने किसी जिन्न को उसे तंग करने के लिए भेजा है।

इसलिए वह पेड़ के नीचे बैठ जाता है और अपने लबादे के नीचे छुप जाता है। Trinculo उसे देख लेता है। और उसे छेड़ने के लिए उसके साथ उसके लबादे में घुस जाता है।

तभी Trinculo का दोस्त Stephano वहाँ आता है। उसने बहुत शराब पी रखी थी। वह उन दोनों को देखता है और Trinculo को पहचान जाता है। फिर वे तीनो साथ बैठकर शराब पीने लगते हैं। और गाने गाते हैं।

**

Prospero ने Ferdinand को लकड़ी चीरने के काम में लगा रखा था। Ferdinand को यह काम करके ख़ुशी मिल रही थी। क्युँकि वह यह सब Miranda के लिए कर रहा था।

तभी Miranda सोचती है कि उसके पिता सो रहे हैं और Ferdinand से मिलने जाती है। वे दोनों वहाँ प्यार भरी बातें करते हैं।

तभी Ferdinand, Miranda को शादी के लिए प्रोपोज़ करता है। और वह इसके लिए राजी हो जाती है । Prospero चुपके से उनकी बातें सुन रहा था। और वह अपनी बेटी के लिए खुश भी था।

**

Stephano, Trinculo, and Caliban ने अब तक बहुत शराब पी ली थी। जो Ariel ने वहाँ प्रकट की थी। अब वे सब एक दूसरे के दोस्त बन गए थे।

Caliban उनसे कहता है कि अगर वे Prospero को मार दें तो उनकी बेटी से शादी कर सकते हैं। और Stephano को Island का राजा भी बना देंगे। Stephano इसके लिए राजी हो जाता है।

Ariel जाकर उनका ये प्लान Prospero को बता देता है।

**

Alonso, Gonzalo, Sebastian, and Antonio चलते -चलते एक castle के पास पहुँचते हैं। अब तक वे बहुत थक चुके थे और बहुत भूखे भी थी।

ऊपर बालकनी में Prospero भी खड़ा था और उन्हें देख रहा था। तभी वह उनके सामने बड़ी से मेज पर बहुत लजीज खाना प्रकट कर देता है।

वे सब खाने की तैयारी ही करते हैं कि Ariel वहाँ आ जाता है। वह उस खाने को गायब कर देता है। फिर उन सब को डाँटता है और कहता है कि उन्होंने Prospero के साथ जो किया वह गलत था।

और Alonso को इस पाप की सजा देने के लिए ही Island ने उसके बेटे Ferdinand को छीन लिया है। यह कहकर Ariel अदृश्य हो जाता है। यह सब सुनकर Alonso अपने किये पर पछतावा करने लगता है।

**

इसके बाद Prospero, Ferdinand को बुलाता है। और कहता है कि वह Miranda की शादी उस से करना चाहता है। लेकिन उसे हमेशा Miranda का ख्याल रखना पड़ेगा। Ferdinand उन्हें इसका यकीन दिलाता है।

Miranda और Ferdinand अपनी शादी की खबर से बहुत खुश हो जाते हैं। इसके बाद Prospero कुछ spirits और परियों को बुलाता है। और धूम -धाम से Miranda और Ferdinand की शादी करवा देता है।

**

तभी Ariel, Prospero से कहता है कि शराब पिए हुए तीनों बेवकूफ – Trinculo, Stephano, और Caliban उसे मारने उसके कमरे की तरफ जा रहे हैं।

Prospero और Ariel उन तीनों के पास जाते हैं और छुप कर खड़े हो जाते हैं। तभी Ariel जादू से कीचड का गड्ढा बनाता है और उसे घास से ढक देता है। इस से तीनों बेवकूफ उस गड्ढे में गिर जाते हैं और कीचड से लथपथ हो जाते हैं।

इसके बाद वे तीनों Prospero के कमरे में चले जाते हैं। Prospero वहाँ सुन्दर कपडे प्रकट कर देता है। वे तीनों कपड़ों को देखकर खुश हो जाते हैं। और उन्हें चुराने की कोशिश करते हैं।

लेकिन तभी Prospero जादू से वहाँ भयानक कुत्ते प्रकट कर देता है। कुत्ते गुर्राते हुए उन तीनों पर झपट पड़ते हैं और वे सिर पर पाँव रखकर वहाँ से भाग खड़े होते हैं।

**

फिर Prospero, Ariel से कहता है कि Alonso, Antonio, and Sebastian को उसके सामने ले आये। जब Ariel उन्हें लाता है तो Prospero उन्हें, उसके साथ किये धोखे के बारे में पूछता है।

वे तीनों शर्मिंदा होकर पश्चाताप करते हैं। और Prospero से क्षमा -याचना करते हैं। आखिर Prospero उन्हें माफ़ कर देता है।

Alonso कहता है कि उसने अपने बेटे Ferdinand को खो दिया है। इस पर Prospero कहता है कि उसने भी अपनी बेटी Miranda को खो दिया है।

वे सब हैरानी से Prospero की बात का मतलब समझने की कोशिश करते हैं। तभी Prospero सामने के कमरे का पर्दा हटाता है।

सब देखते हैं कि Ferdinand और Miranda कमरे में बैठे chess खेल रहे थे। Ferdinand को जिन्दा देखकर तीनों हैरान भी होते हैं और खुश भी।

Ferdinand आकर अपने पिता से मिलता है। और उन्हें Miranda से अपनी शादी के बारे में बताता है। Miranda भी उन सबसे मिलती है।

The Tempest by Shakespeare – summary in Hindi

तभी Ariel वहाँ Caliban, Trinculo और Stephano को लेकर आता है। उन्होंने चोरी के कपडे पहन रखे थे और कार्टून जैसे लग रहे थे।

वे तीनों Prospero से माफ़ी माँगते हैं। Prospero उन्हें उसके कपडे वापस करने और उसका कमरा साफ़ करने के लिए कहता है। इसके बाद Prospero उन सबको रात वहीं बिताने के लिए invite करता है ।

**

अगले दिन सबने Prospero को फिर से Milan का Duke घोषित कर दिया। फिर सब लोग वापस Italy लौटने की तयारी करने लगे।

इसके बाद Prospero ने Ariel को आजाद कर दिया। लेकिन उसे एक आखिरी काम करने के लिए कहा।

उसने कहा कि उनकी यात्रा के दौरान वह समुद्र को शाँत रखे। Ariel खुश होकर यह काम करने के लिए तैयार हो गया।

समाप्त।

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

Alchemist summary in Hindi

उम्मीद है कि शेक्सपियर का यह प्ले The Tempest summary in Hindi आपको पसंद आया होगा। नीचे कमेंट करके मोरल सपोर्ट दें। धन्यवाद।

13 thoughts on “The Tempest by Shakespeare summary in Hindi”

Leave a Comment