1984 by George Orwell (novel summary in Hindi)

Title: 1984 by George Orwell (novel summary in Hindi)

1984 by George Orwell novel summary in Hindi
1984 by George Orwell (summary in Hindi)

यह उपन्यास Oceania नाम के काल्पनिक देश पर based है।

Winston Smith लंदन की एक political party का छोटा सा सदस्य था। उसकी पार्टी अभी सत्ता में थी Winston कहीं भी जाता था, सरकार उसे देखती रहती थी।

यहाँ तक कि उसके घर में भी उस पर नजर रखी जाती थी। हर कहीं ख़ूफ़िआ कैमरे (telescreen) लगे हुए थे।ऐसा ही हर नागरिक के साथ होता था।

शहर भर में बड़ी -बड़ी screens पर पार्टी के leader का चेहरा दिखता रहता था। जिसका nickname था – Big Brother. और बार -बार यही message रिपीट होता रहता था – Big Brother आपको देख रहे हैं। (Big Brother is watching you )

कुल मिलाकर Oceania के हर नागरिक की ज़िंदगी पर सरकार का ही पूरा control था। हर किसी की history और language पर पूरी नजर रखी जाती थी।

**


शीघ्र ही सरकार एक नयी भाषा develop करती है। जिसका नाम Newspeak था। हर किसी को वही भाषा सीखनी और इस्तेमाल करनी थी।

Newspeak में क्रांति और उस से related हर शब्द को हटा दिया गया था। सरकार ने सोचा था कि जब ऐसे शब्द ही नहीं होंगे, तो लोग क्रांति भी नहीं कर पायेंगे। ऐसे शब्दों पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था।

क्रांति के बारे में दिमाग में सोचने को भी बहुत बड़ा अपराध बना दिया गया। जिससे thought – crime का नाम दिया गया।

**

Winston, अपनी पार्टी की दमनकरी और control करने वाली policy से नफरत करने लगा था। किसी भी चीज की आजादी नहीं थी।

Freedom of speech, sex और individuality से जुडी हर चीज पर प्रतिबन्ध लगे हुए थे। सब कुछ पार्टी से ही जुड़ा हुआ था। मानो इंसान कुछ हो ही नहीं।

उसकी individuality को खत्म कर दिया गया था।

Winston ने illegal रूप से एक डायरी खरीदी। और उसमें चुपके से अपने विचारों को लिखना शुरू कर दिया। जो एक तरह का thought – crime ही था।

Winston को पार्टी के एक powerful सदस्य O’Brien पर संदेह होने लगा। उसे लगा कि वह भी पार्टी की सरकार को गिराना चाहता था।

उसे लगा कि O’Brien एक गुप्त क्रन्तिकारी दल का member है। जिसका नाम Brotherhood था। वे लोग पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकना चाहते थे।

**


Winston, Ministry of truth में काम करता था। उस Ministry का काम History की सच्ची घटनाओं को पार्टी के benefit के लिए तोडना – मरोड़ना था। यानि इतिहास से छेड़छाड़।

एक दिन Winston को ऑफिस में एक बेहद खूबसूरत co – worker नजर आयी। जो उसकी तरफ देख रही थी।

लेकिन Winston को लगा कहीं वो पार्टी की जासूस न हो। ऐसे में वो उन्हें उसके thought – crimes के बारे में
बता सकती थी। इसलिए Winston ने उसे ignore करना ही ठीक समझा।

**


एक दिन पार्टी की तरफ से एक आदेश आता है। Winston से कहा जाता है कि History के एक fact को manipulate कर दे। यह लिखे कि Oceania हमेशा से Eurasia का दुश्मन रहा है। और उनकी लड़ाई होती रही है।

Winston यह सुनकर परेशान हो जाता है। क्युँकि ऐसा नहीं था। सिर्फ लोगों का ध्यान बाँटने के लिए जबरदस्ती की दुश्मनी बनाई जा रही थी।

साथ ही Winston को यह भी लिखने को बोला गया कि Emmanuel देश का सबसे खतरनाक आदमी है। Emmanuel वास्तव में Brotherhood का लीडर था। वह कहीं से भी खतरनाक नहीं था।

लेकिन पार्टी जनता की नजर में उसकी image ख़राब करना चाहती थी। शाम को Winston लंदन के एक गरीब इलाके – Prole district में घूमता है।

वहाँ बेघर लोग रहते थे। और इस इलाके के लोगों पर ज्यादा नजर नहीं रखी जाती थी।

**

एक दिन Winston को अपनी co – worker की तरफ से एक सन्देश मिलता है। उसका नाम Julia था। और उसने चिट्ठी में लिखा था – I love you . फिर उन दोनों का love affair चल पड़ता है।

बाद में वे दोनों चोरी -छुपे मिलने के लिए Prole district में एक apartment किराये पर ले लेते हैं। जो एक store के ऊपर स्थित था। वहीं से Winston ने अपनी diary खरीदी थी।

लेकिन Winston को हमेशा लगता था कि वे देर -सवेर पकडे जायेंगे। और उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। लेकिन Julia आशावादी थी।

एक दिन आखिर Winston को O’Brien का मैसेज मिलता है। वह उस से मिलना चाहता था।

**

Winston और Julia , O’Brien से मिलने उसके आलीशान बंगले पर जाते हैं। O’Brien पार्टी का टॉप मेंबर था। इसलिए उसे इतनी luxury वाली लाइफ मिली थी।

O’Brien ने Winston और Julia को बताया कि वह भी उन दोनों की तरह पार्टी से नफरत करता है। और वह भी क्रान्तिकारी दल Brotherhood का गुप्त सदस्य है।

वह उन दोनों को भी Brotherhood का सदस्य बना देता है। फिर वह उन्हें Brotherhood के लीडर Emmanuel की लिखी किताब देता है।

**
अपने अपार्टमेंट में वापस आकर Winston फिर Emmanuel की किताब पढ़कर Julia को सुनाता है। तभी कुछ पुलिस वाले आ जाते हैं और उन्हें पकड़ लेते हैं।

Store का मालिक thought police का ही सदस्य था और उसी ने पुलिस को inform किया था।

**

Winston को Ministry of Love भेजा जाता है। उसे Julia से अलग कर दिया गया था। वहाँ पहुंचकर, Winston को पता चलता है कि O’Brien वास्तव में party का जासूस था। वह बताता है कि Brotherhood नाम की कोई चीज नहीं है।

उसे तो Big Brother और उसने मिलकर बनाया है ताकि thought – crime करने वालों को पकड़ा जा सके। किताब भी उसने ही लिखी थी।

फिर O’Brien महीनों तक Winston को torture और brainwash करता है। लेकिन Winston उसकी विचारधारा को resist करता रहता है।

अंत में Winston को खौफनाक Room Number 101 में भेजा जाता है। जहाँ लोगों को अपने डर से सामना करवाया जाता था। Winston को चूहों से सबसे ज्यादा डर लगता था। उसे चूहों द्वारा काटने के बुरे सपने आते थे।

O’Brien चूहों से भरा हुआ एक cage Winston के सिर के ऊपर पहना देता है। फिर वह कहता है कि वह cage का गेट खोलेगा, जिससे चूहे उसके चेहरे को बुरी तरह से काटने लगेंगे।

यह सुनकर Winston पूरी तरह से टूट जाता है। वह O’Brien से ऐसा न करने के लिए गिड़गिड़ाता है। और कहता है कि उसने यह सब Julia की वजह से किया है। इसलिए यह सजा Julia की दी जानी चाहिए ।

यह सुनकर O’Brien खुश हो जाता है। वह Winston के मुँह से यही सुनना चाहता था। क्युँकि इसका मतलब था Winston का brainwash complete हो चुका था।

**

टूट चुके मनोबल वाले Winston को रिहा कर दिया जाता है। उसे Julia दिखती है। लेकिन वह अपने दिल में उसके लिए कुछ भी महसूस नहीं करता है।

यह brainwash का असर था। अब उसने पार्टी पूरी तरह से स्वीकार कर ली थी। अब वह सिर्फ Big Brother से प्यार करता था। और पूरी तरह से उसके लिए समर्पित हो चुका था।

समाप्त।

तो दोस्तो, यह थी इस विश्व-विख्यात उपन्यास की समरी (1984 novel summary in Hindi)। यह novel दुनिया के top 100 novels में माना जाता है।

क्या आज के दौर में इस उपन्यास का कुछ relevance (प्रासंगिकता) है ? अगर हाँ तो comment में example देकर जरूर बतायें।

धन्यवाद।

Best Novels summary in Hindi

To Kill a Mockingbird summary in Hindi

Gone with the Wind summary in Hindi

Romeo and Juliet summary in Hindi

Alchemist summary in Hindi

Atlas Shrugged summary in Hindi (Objectivism)

2 thoughts on “1984 by George Orwell (novel summary in Hindi)”

Leave a Comment