Gone with the Wind – Summary in Hindi

Title: Gone with the Wind summary in Hindi

Gone with the Wind summary in Hindi
(Gone with the Wind summary in Hindi)

Note: दोस्तो, Gone with the Wind उपन्यास Margaret Mitchell ने लिखा था। और ये अमेरिका का बहुत ही popular novel है। नीचे इसकी समरी (Gone with the Wind summary in Hindi) दी गयी है।

ये novel अमेरिका की Civil – War पर आधारित है। जो 1861 से 1865 तक चली थी। नावेल की समरी पढ़ने से पहले आइये इसके बारे में थोड़ा सा जान लेते हैं । क्युँकि ये अमेरिका की history का बहुत important chapter है।

इस से आपका अमेरिका कि बारे में knowledge कई गुना बढ़ जायेगा।

1861 के चुनाव में Abraham Lincoln अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति बने। वे अमेरिका से slavery (दास -प्रथा) को दूर करना चाहते थे।

उस समय south part में Cotton की बहुत खेती होती थी। इसके लिए black लोगों को slave रखा जाता था।
Abraham Lincoln चाहते थे कि black लोग slavery से मुक्त हो जाएँ। और उन्हें भी white लोगों की तरह समान अधिकार मिलें।

लेकिन साउथ के 7 states ने इसका विरोध किया। उन सबने मिलकर confideracy बना ली।
और अपनी सेना का गठन किया। वे सात states थे – Texas, Louisiana, Mississippi, Alabama, Georgia, South Carolina, and Florida ।

( सातों states के नाम याद रखने का trick – Taxi लेकर Lusi , Miss Obama और George bush के साथ Carol गाने Floor पर गयी। दोस्तो, एक बार अमेरिका के map पर इन states को देखिये। ये South में एक लाइन से आपको मिल जायेंगे। आपका G.K भी बढ़ जायेगा )

Confideracy को भंग करने के लिए Abraham Lincoln सरकार ने Union Army भेजी।

जल्दी ही Confideracy और Union Army में लड़ाई छिड़ गयी। लेकिन अंत में यूनियन आर्मी जीत गयी। और अमेरिका से दास – प्रथा (slavery) हमेशा के लिए समाप्त हो गयी।

दुर्भाग्य से 1865 में Confideracy से सहानुभूति रखने वाले John Wilkis Booth नाम के एक थिएटर एक्टर ने, Abraham Lincoln के सिर पर, पीछे से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

दोस्तो, उपन्यास इसी Civil – war के बैकग्राउंड पर आधारित है। और Georgia स्टेट में based है।
आइये अब इसकी समरी पढ़ते हैं।

Gone with the Wind (Summary in Hindi)

Scarlett नाम की एक खुश-मिजाज लड़की Georgia में Tara plantation में अपने माता-पिता और black slaves के साथ रहती थी।

उनके Cotton के बड़े बड़े फार्मलैंड थे। जिन पर black गुलाम काम करते थे।

Scarlett मन ही मन Ashley नाम के handsome लड़के को चाहती थी और उस से शादी करना चाहती थी।
लेकिन एक दिन उसे यह जानकर shock लगता है कि Ashley की शादी तो Atlanta में रहने वाली उसकी cousin Melaine से तय हो गयी थी।

(नोट: Atlanta, Georgia की राजधानी है )

अगले दिन जब सारा परिवार Ashley के घर barbecue पार्टी के लिए जाता है तो Scarlett, Ashley को अपनी feelings बता देती है।

Ashley ने कहा कि वैसे तो वो भी उस से प्यार करता है । लेकिन उन दोनों के nature बहुत अलग हैं। वो साथ खुश नहीं रह पाएँगे।

वो कहता है कि उसकी सोच Melaine से ज्यादा match करती है।

यह सुनकर Scarlett गुस्सा हो जाती है और Ashley को थप्पड़ मार देती है।

Ashley के जाने के बाद Rhett Butler नाम का एक आदमी जो वहां छुपा हुआ था Scarlett के सामने आता है और उसके बर्ताब की तारीफ करता है । लेकिन Scarlett उसे बुरा-भला कह कर वहाँ से चली जाती है।

***

इसी बीच Civil – war शुरू होने की घोष्णा हो जाती है।

Melaine का भाई Charles, Scarlett के सामने शादी का प्रस्ताव रखता है। Scarlett को वो जरा भी पसंद नहीं था, फिर भी Ashley को जलाने के लिए वो शादी के लिए हाँ बोल देती है। कुछ समय बाद Melaine और Ashley की शादी हो जाती है।

दो महीनों बाद Charles और Scarlett भी शादी कर लेते हैं। Ashley की तरह Charles भी लड़ाई के लिए चला जाता है। लेकिन measles हो जाने से उसकी मृत्यु हो जाती है ।

Scarlett विधवा हो जाती है लेकिन एक दिन Charles के बच्चे को जन्म देती है, जिसका नाम वो Wade रखती है। अब उसे काले कपडे पहनने के लिए कहा जाता है। और किसी भी लड़के से बात करने पर भी पावन्दी लगा दी जाती है।

इन सब पावंदियों से आज़ाद ख्यालों वाली Scarlett बहुत दुखी रहने लगती है । और शादी से पहले के मौज -मस्ती वाले दिनों को बहुत miss करती है।

***

इसी बीच Scarlett की Aunty (Melaine और Charles की माँ ) जो Atlanta में रहती है उसे अपने पास रहने कि लिए बुलाती है।

वहाँ पहुंचकर Scarlett का मूड ठीक हो जाता है। आये दिन लड़ाई की खबरें भी उसे मिलती रहती हैं।

वो हॉस्पिटल में घायल हो रहे सैनिकों की सेवा में लग जाती है । और सैनिको की वर्दी सीने का काम भी करती है।

एक दिन आर्मी के लिए Fund-raising का प्रोग्राम रखा जाता है। जिसमे कोई भी चंदा देकर किसी भी लड़की कि साथ dance कर सकता था। वहाँ Rhett Butler भी आया हुआ था। वह 159 डॉलर दान देता है और इसके बदले Scarlett के साथ डांस करने की मांग करता है। सब हैरान हो जाते हैं।

लेकिन Scarlett विधवा होने के बाबजूद Rhett Buttler के साथ dance के लिए तैयार हो जाती है।

Melanie, Scarlett को इसके लिए support करती है। और लोगों से कहती है कि Scarlett चैरिटी के लिए ऐसा कर रही है।

***

Civil – War और आगे बढ़ती है।

Christmas के मौके पर Ashley कुछ दिनों के लिए घर आता है।
इसी बीच Melanie गर्भवती हो जाती है। Ashley, Scarlett से वचन लेता है कि वह हमेशा Melanie का ख्याल रखेगी।

इसके बाद वो फिर से लड़ाई में चला जाता है।

धीरे- धीरे Atlanta में कपड़ों और भोजन की कमी होने लगती है।
Gettysburg की लड़ाई में Union Army की जीत होती है। Ashley बंदी बना लिया जाता है और उसे जेल भेज दिया जाता है।

Union Army Atlanta की और बढ़ने लगती है।

Scarlett समय रहते वापस अपने घर Tara plantation जाना चाहती है। लेकिन उसने Ashley को promise किया था कि वह pregnant Melanie की देखभाल करेगी। इसलिए वह जाने का इरादा छोड़ देती है। और Melanie की देखभाल में लग जाती है। जिसे किसी भी पल बच्चा पैदा हो सकता था।

**
एक रात Union Army एटलांटा में घुस आती है और Yankee सैनिक सारे शहर में लूट-पाट और आगजनी करने लगते हैं।

उसी रात Melanie अपने बेटे Beau को जन्म देती है।

Scarlett सबको लेकर वहाँ से निकल जाना चाहती है।

तभी Rhett Butler आ जाता है और उनकी वहाँ से निकलने में मदद करता है।
वह सबको घोडा – गाड़ी में बिठाता है और Atlanta के बाहर तक छोड़ देता है। इसके बाद वह फिर से लड़ाई के लिए चला जाता है।

Scarlett, सारी रात घोडा – गाड़ी हाँकती है।
खतरनाक जंगलों को लाँघ कर, लूट-पाट करने वाले सैनिकों से बचते – बचाते वह सबको लेकर अगली सुबह अपने घर Tara Plantation पहुँचती है।

वहाँ पहुंचकर उसे पता चलता है कि उसकी माँ, मारी जा चुकी थी।
और पिता, अपना दिमागी संतुलन खो चुके थे।

सैनिकों ने सारा Cotton और फसलें लूट ली थीं।

***

Scarlett कसम खाती है कि वह कभी भी भूखी नहीं सोयेगी और दुबारा से Tara plantation को restore करने में लग जाती है।

इसी बीच वह एक चोर को गोली से मार देती है। जो घर में चोरी करने घुस गया होता है।
कुछ आग लगाने वालो को भी भगा देती है।

आखिरकार लड़ाई खत्म होती है। Union Army, कॉन्फेडरेट आर्मी को हरा देती है।

सैनिक घरों को लौटने लगते हैं। Ashley भी वापस आ जाता है।

एक सैनिक Scarlett के यहाँ रुक जाता है। और उसकी Cotton की Plantation पर काम करने लगता है।

एक दिन पता चलता है कि नए सरकारी अधिकारी ने Cotton की Plantation के टैक्स बहुत ज्यादा बढ़ा दिए थे।
वह अधिकारी पहले Scarlett, के यहाँ नौकर हुआ करता था। लेकिन अब वह slave नहीं रहा था और उसे बहुत से अधिकार मिल गए थे।

वह Scarlett से सस्ते दामों पर जमीन खरीद लेना चाहता था। ताकि Tara Cotton Plantation उसकी हो जाये।

***

Scarlett के पास टैक्स के लिए पैसे नहीं थे।

वह Rhett Butler से मदद लेने की सोचती है। और दुबारा Atlanta जाती है।
खबर थी कि smuggling की वजह से वह बहुत अमीर हो गया था।

लेकिन वहाँ पहुंचकर Scarlett देखती है कि Rhett Butler अभी जेल में बंद था। और उसकी कोई मदद नहीं कर सकता था।

इसके बाद वो वहाँ अपनी बहन के मंगेतर Frank से मिलती है।
वह देखती है कि Frank एक स्टोर का मालिक था। और उसके पास काफी पैसे थे।

Scarlett, उस से झूठ बोल देती है कि उसकी बहन उससे शादी नहीं करना चाहती । और खुद उससे शादी कर लेती है।

फिर Scarlett स्टोर का काम सँभालने लगती है। और पैसे का हिसाब-किताब खुद रखने लगती है।

जब Rhett Butler जेल से बाहर आता है तो वह उस से कुछ Loan ले लेती है। और एक Saw-Mill (लकड़ी चीरने का कारखाना) खोल लेती है।

फिर वो Melanie और Ashley को भी Atlanata वापस बुला लेती है। वे लोग आकर उसके business में सहायता करने लगते हैं।

Scarlett, अभी भी Ashley से मन ही मन प्यार करती है।

समय के साथ Scarlett एक बेटी को जन्म देती है। जिसका नाम Ella रखा जाता है।

एक दिन saw-mill से लौटते वक़्त free हो चुके दो black slaves उसे छेड़ने की कोशिश करते हैं।
इसका बदला लेने कि लिए Frank, Ku Klux Klan के लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला करता है। लेकिन झड़प के दौरान एक आदमी उसे गोली मार देता है और उसकी मृत्यु हो जाती है।

Scarlett फिर से विधवा हो जाती है।

कुछ समय पश्चात Rhett Butler, Scarlett के सामने शादी का प्रस्ताव रखता है।

Scarlett हाँ कर देती है और दोनों की शादी बड़े धूम-धाम से होती है।

***

शुरुआत में Scarlett और Rhett Butler अपनी शादीशुदा ज़िंदगी में काफी खुश थे।
एक साल बाद Scarlett, Rhett Butler की बेटी Bonnie को जन्म देती है।

एक दिन saw-mil में Ashley, Scarlett को अपने लड़ाई के दुःख भरे पलों के बारे में बता रहा था।
इस पर बात करते हुए वो अचानक भावुक हो उठता है।
सहानुभूति देने के लिए Scarlett उसे hug करती है।

यह सिर्फ एक फ्रेंडली gesture था। लेकिन Ashley की बहन दोनों को ऐसा करते देख लेती है।
और इसका गलत मतलब समझ लेती है।

उन दोनों के रोमांस के अफवाहें फैलने लगती हैं।

Melanie तो इस सब पर विश्वास नहीं करती। लेकिन Rhett को लगता है कि Scarlett अभी भी Ashley से प्यार करती है। उसका दिल टूट जाता है।

और इसकी वजह से Scarlett और Rhett के संबंधों में खटास आने लगती है।

Rhett Butler पूरा ध्यान अपनी बेटी Bonnie पर लगा देता है।
एक दिन घुड़सवारी के वक्त एक हादसे में Bonnie की मृत्यु हो जाती है।

इस से Rhett बहुत हताश हो जाता है। वह शराब पीने लगता है।
Scarlett और उसके बीच दूरी बढ़ने लगती है।


***

एक दिन Melanie को गर्भपात हो जाता है और वो बहुत बीमार हो जाती है।

Scarlett उस से मिलने जाती है।
Melanie उस से कहती है कि उसके जाने कि बाद वो Ashley और उसके बेटे की हमेशा देखभाल करे।

Scarlett को लगता है कि अब Ashley उसे मिल जायेगा।
लेकिन तभी उसे हैरानी होती है कि Ashley के मिलने के ख्याल से उसे कोई ख़ुशी नहीं हुई।

उसे समझ आ जाती है कि वो Ashley से प्यार नहीं करती थी। उसे पाना सिर्फ उसकी fantasy था।
उसका असली प्यार तो शुरू से ही Rhett Butler था। और जो कदम-कदम पर उसकी सहायता करता रहा था।

Melanie की मृत्यु के बाद Scarlett , Rhett Butler के पास जाती है।
जो अब तक शराब का आदि हो चुका था।

वो Rhett Butler को सब कुछ बता कर कहती है कि उसे एहसास हो चुका है की वही उसका असली प्यार है।

इस पर Rhett Butler नावेल की सबसे famous line बोलता है – Frankly my dear, I don’t give a damn.

(सच बताऊँ dear तो मुझे कोई फर्क ही नहीं पड़ता है। )

कहकर वो अपने रास्ते चला जाता है।

Scarlett बैठे – बैठे अपनी अब तक की ज़िंदगी के बारे में सोचती है।

अंत में वह इस विचार कि साथ अपनी सोच को विराम देती है कि Tara Plantation अभी भी उसकी है और शायद वो Rhett Butler को दुबारा पा लेगी क्युँकि – Tomorrow is another day अर्थात कल हमेशा, कुछ नया लेकर आता है।

समाप्त।

( Gone with the Wind summary in Hindi)

दोस्तो,

Scarlett का character बहुत विवादास्पद रहा है। कुछ उसे iron lady मान कर सराहना करते हैं तो कुछ manipulative कह कर उसकी आलोचना करते हैं।

आपको Scarlett का character कैसा लगा, नीचे comment करके बताएँ।

धन्यवाद।


Self -help books summary

Outliers book summary in Hindi

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

I Will Teach You To Be Rich Summary in Hindi

Eat That Frog Summary in Hindi

Brain Rules summary in Hindi

Horror books summary (Horror story in Hindi)

A horror story in Hindi : The Call of Cthulhu by H.P Lovecraft

The Shunned House by H.P Lovecraft (A horror story in Hindi )

Karn- Pisachini (कर्ण-पिशाचिनी) – A horror story in Hindi

Morella by Edgar Allan Poe – A horror story in Hindi

The Rats In The Walls – by H.P Lovecraft (A horror story in Hindi)

Best Novels summary in Hindi

Romeo and Juliet summary in Hindi

Alchemist summary in Hindi

Atlas Shrugged summary in Hindi (Objectivism)

2 thoughts on “Gone with the Wind – Summary in Hindi”

Leave a Comment