Animal Film Story in Hindi

Animal Film Story in Hindi ( Animal फिल्म की पूरी कहानी): Animal बॉलीवुड की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसे संदीप रेड्डी वंगा ने लिखा और निर्देशित किया है। प्रणय तथा सौरभ सह -लेखक हैं।

फिल्म में मुख्य भूमिका रणवीर कपूर तथा रश्मिका मंदाना ने निभायी हैं। यह फिल्म एक गुस्सैल बेटे के बारे में हैं जिसे उसका पिता अपने प्यार से महरूम रखता है।

Animal Film Story in Hindi
Animal Film Story in Hindi

Animal Film Story in Hindi

बलवीर (अनिल कपूर ) दिल्ली में रहने वाला एक बहुत बड़ा बिजनेसमैन था। वह स्वास्तिक स्टील का मालिक था। तथा अपने परिवार के साथ एक महल नुमा घर में रहता था।

उसकी पत्नी का नाम ज्योति था। उसकी रीत और रूप नाम की दो बेटियाँ थीं। साथ ही उसका एक बेटा भी था जिसका नाम रणविजय (रणवीर कपूर) था।

रणविजय बचपन से ही अपने पिता से बहुत प्यार करता था। तथा उन्हें अपना आदर्श मानता था। लेकिन इसके बावजूद बलबीर कभी भी उसे समय नहीं देता था। इस वजह से रणविजय के अंदर एक गुस्सैल जानवर पनप चुका था। तथा उसकी पर्सनालिटी सही से डेवलप नहीं हुई थी।

एक दिन रणविजय की बहन रीत को उसके कॉलेज के कुछ दोस्त छेड़ते हैं। जब रणविजय को यह बात पता चलती है तो वह एक-47 लेकर उनके पीछे जाता है और उन सब को धमकता है।

जब बलवीर को यह बात पता चलती है तो वह रणविजय को बहुत डाँटता है। फिर वह उसे अमेरिका के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने के लिए भेज देता है। इससे रणविजय का दिल टूट जाता है।

वह घर पर रहते हुए ही अपने बाप से इतना दूर था। लेकिन अब तो दोनों के बीच भौतिक दूरी भी आ चुकी थी।

कई सालों बाद रणविजय अमेरिका से अपनी पढ़ाई पूरी करके वापस भारत आता है। अब तक रीत की शादी वरुण नाम के लड़के से हो गयी थी।

*

Thriller: Animal Film Story in Hindi

तभी रणविजय को पता चलता है कि उसके बचपन की क्रश गीतांजलि नाम की लड़की ने किसी दूसरे लड़के के साथ सगाई कर ली थी।

यह पता चलते ही रणविजय जाकर गीतांजलि के सामने अपने प्यार को जाहिर करता है। और उसे अपनी सगाई तोड़ने के लिए कहता है। गीतांजलि रणविजय से बहुत प्रभावित हो जाती है और अपनी इंगेजमेंट तोड़ देती है।

एक दिन बालवीर अपना 60th बर्थडे मना रहे थे। इस दौरान रीत का पति वरुण बलबीर को पापा बोल देता है। यह सुनकर रणविजय बहुत गुस्से में आ जाता है।

वह वरुण से बहुत लड़ाई झगड़ा करने लगता है। उनके बीच हाथा – पाई की नौबत आ जाती है। यह देखकर बलवीर विजय को घर से बाहर निकाल देता है।

Indian Cinema : Animal Film Story in Hindi

कुछ समय के बाद रणविजय गीतांजलि से शादी कर लेता है और वे दोनों अमेरिका चले जाते हैं। उन दोनों का शादीशुदा जीवन काफी अच्छा चल रहा था। और ऐसे ही 8 साल बीत जाते हैं।

एक दिन रणविजय को पता चलता है कि किसी ने बलवीर को गोली मार दी थी। इससे उसके अंदर का जानवर जाग जाता है। और प्रतिशोध की ज्वाला में जलने लगता है। वह हर हाल में अपने पिता पर हुए हमले का बदला लेना चाहता था। इसलिए वह गीतांजलि को लेकर वापस भारत आ जाता है।

एक दिन रणविजय स्वास्तिक स्टील के कर्मचारियों के सामने शपथ लेता है कि वह अपने पिता के हमलावरों को ढूंढेगा। तथा उनसे बदला लेगा। इसके बाद वह उनकी खोजबीन में जुट जाता है।

Ranbir Kapoor’s Animal Film Story in Hindi

एक दिन उसे पता चलता है कि बलवीर पर गोली वरुण ने ही चलवाई थी। वरुण ने सोचा था कि अगर बलवीर मर जाए तो आधी प्रॉपर्टी रीत की हो जाएगी और उसके बाद वह उसे हथिया लगा।

इसके बाद रणविजय वरुण से मिलने जाता है जो एक मीटिंग कर रहा था। रणविजय वहीं पर उसका मर्डर कर देता है।

इसके बाद रणविजय एक होटल में फ्रेडी नाम के आर्म्स डीलर से मिलने जाता है। लेकिन वहाँ पर जानवरों के मास्क पहने हुए कुछ गुंडे उस पर हमला कर देते हैं। वे वास्तव में असरार (बॉबी देओल ) नाम के एक व्यक्ति के गुंडे थे।

लेकिन रणविजय उनका बहादुरी के साथ सामना करता है। तथा उन सबको मार डालता है। लेकिन इस दौरान विजय को भी बहुत सारी गोलियाँ लग जाती है। और वह coma में चला जाता है।

उसका हॉस्पिटल में इलाज चलता है और एक दिन वह होश में आ जाता हैं। लेकिन डॉक्टर उसे बताता है कि उसका दिल काम करने लायक नहीं रहा है। और उसे एक heart transplant की जरूरत है।

.

Action Thriller : Animal Film Story in Hindi

इसके बाद रणविजय के लिए दिल ढूंढने की कवायद शुरू हो जाती है। एक दिन डॉक्टर उसे बताता है कि एक उचित दिल मिल गया है। तथा वह जोया नाम की लड़की के मंगेतर का है।

जल्दी ही रणविजय का ऑपरेशन किया जाता है तथा उसमें एक नया दिल ट्रांसप्लांट कर दिया जाता है। इससे वह बिल्कुल स्वस्थ हो जाता है।

इसके बाद वह जोया से मिलने जाता है। अपने मंगेतर की मृत्यु से वह बहुत दुखी थी।

रणविजय उसे नयी उम्मीद देने की कोशिश करता है। धीरे-धीरे वे एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। एक दिन रणविजय उससे शादी की बात करता है।

लेकिन तभी जोया उसे सच बता देती है। वह कहती है कि उसे असरार, अबरार और आबिद नाम के तीन भाइयों ने उसे हनी ट्रैप करने के लिए भेजा था।

रणविजय कहता है कि उसे तो पहले ही पता था। और वह भी प्यार का नाटक ही कर रहा था। वास्तव में वह पता लगाना चाहता था कि आखिर जोया को किसने भेजा है।

जोया आगे बताती है कि वास्तव में बलवीर को गोली वरुण ने नहीं मरवाई थी। बल्कि असरार ही इस सबका mastermind था।

उसने ही गोली मरवाई थी। और साथ ही अपने छोटे भाइयों अबरार तथा आबिद के साथ मिलकर जोया को रणविजय को हनी ट्रैप करने के लिए भेज दिया था। ताकि वे उसे ब्लैकमेल करके सारी प्रॉपर्टी अपने नाम करवा लें।

Hindi Film : Animal Film Story in Hindi

इसके बाद रणविजय अपने बड़े दादा राजधीर से मिलता है। तथा उन्हें असरार तथा अबरार के बारे में बताता है। दादा जी उसे बताते हैं कि वास्तव में वे उनके खानदान के ही लोग हैं। तथा रणविजय उनका चचेरा भाई है।

वास्तव में असरार चाहता था कि उन्हें भी प्रॉपर्टी में हिस्सा दिया जाए। लेकिन जब बलवीर ने उसे मना कर दिया तो उसने बलवीर पर गोली चलवा दी।

लेकिन रणविजय अब बहुत गुस्सा हो जाता है। वह फिर से उन तीनों से प्रतिशोध लेना चाहता है। वह उनकी लोकेशन का पता लगवाता है।

उसे पता चलता है कि वे स्कॉटलैंड में छुपे हुए थे। रणविजय अपने लोगों के साथ वहाँ जाता है तथा उनके घर में घुसकर उन्हें मारने लगता है। लेकिन मौका पाते ही वे एक प्राइवेट जेट से वहाँ से दूसरे देश भाग जाते हैं।

मगर रणविजय अपने लोगों के साथ जल्दी ही उन तीनों को ढूँढ निकालता है। तथा एक भयंकर लड़ाई के बाद उन तीनों का मार डालता है। इसके बाद वह अपने घर इंडिया वापस आ जाता है।

Bollywood Movie: Animal Film Story in Hindi

घर पर बलवीर को महसूस होता है कि क्योंकि उसने कभी भी रणविजय को पिता का प्यार नहीं दिया था इसलिए उसकी personality इतनी गुस्सैल हो गई थी। और वह गुस्से में जानवर बन जाता था। फिर वह अपने इस बर्ताव के लिए रणविजय से माफी माँगता है और उसे गले से लगा लेता है।

यह देखकर रणविजय की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता। बचपन से ही उसे हसरत थी कि पापा उसे प्यार करें। और आज उसकी हसरत पूरी हो गई थी।

अंत में हम देखते हैं कि असरार, अबरार और आबिद का एक और भाई था जिसका नाम अजीज था। उसे पता चलता है कि रणविजय ने उसके तीनों भाइयों को मार दिया था।

इसके बाद अजीज लंदन में प्लास्टिक सर्जरी करवाता है और अपना चेहरा बिल्कुल रणविजय जैसा बनवा लेता है। वास्तव में वह रणविजय से अपने इंतकाम की तैयारी में लगा हुआ था।

समाप्त।

दोस्तो, यह थी एनिमल फिल्म की पूरी कहानी (Animal Film Story in Hindi)। उम्मीद है आपको अच्छी लगी होगी। धन्यवाद।

.

Leave a Comment