Dunki Story in Hindi

Dunki Story in Hindi (डंकी फिल्म की कहानी): शाहरुख़ खान की आने वाली फिल्म का नाम डंकी है। इसकी कहानी अभिजात जोशी , कनिका और राजकुमार हिरानी ने लिखी है। हिरानी इस फिल्म के निर्देशक भी हैं।

आगे इस फिल्म की पूरी कहानी (Dunki Film Story in Hindi) दी गयी है। आप इसे पढ़कर आनदं लीजिये। दे

Dunki Film Story in Hindi

Dunki Film Story in Hindi
Dunki Film Story in Hindi

मनु (तापसी पन्नू) नाम की एक अधेड़ उम्र की औरत लंदन के एक अस्पताल में कैंसर का इलाज करवा रही थी। एक दिन वह अस्पताल से भाग जाती है और एक इमीग्रेशन वकील पुरु पटेल से मिलती है। वह उससे कहती है कि उसके प्रेमी Hardy (शाहरुख़ खान) से फ़ोन पर बात करवा दो।

Hardy पंजाब के लाल्टू नाम के गांव में रहता था। वह भी उम्रदराज हो चुका था। जब उसे मनु की कॉल आती है तो वह बहुत खुश होता है। मनु उसे फोन पर बताती है कि उसे दुबई में मिले। ताकि वह डंकी (Dunki) के रास्ते उसे फिर से इंडिया ला सके।

Reality based Drama Movie: Dunki Story in Hindi

अब कहानी Past में शुरू होती है। साल 1995 का वक्त था। मनु और उसके दो दोस्त बग्गू और बल्लू, लाल्टू में रहते थे। और वे एक दिन लंदन जाने का सपना देखा करते थे।

लेकिन वे ज्यादा पढ़े लिखे नहीं थे और उन्हें अंग्रेजी नहीं आती थी। साथ ही वे गरीब परिवार से थे। इसलिए वे सोचते थे कि लंदन जाकर बहुत सा पैसा कमाएंगे और अपने परिवार की किस्मत बदल देंगे।

लेकिन सपने देखने के अलावा उनके पास कोई सोर्स नहीं था जिसके द्वारा वे लंदन जा सके। वे वीजा लेने की बहुत कोशिश करते हैं लेकिन उन्हें कभी भी वीजा नहीं मिल पाता था।

एक दिन Hardy उस गाँव में आता है। वह सेना से रिटायर हो चुका था। वास्तव में मनु का भाई भी एक फौजी था। और एक बार उसने लड़ाई में Hardy की बहुत मदद की थी। उसकी कुछ चीजें Hardy के पास थीं। और अब वह उन्हें लौटाने की सोचता है।

इसलिए अगले दिन वह मनु के घर जाता है और कहता है कि यह उसके भाई की चीजें हैं। लेकिन वहाँ उसे पता चलता है कि मनु के भाई की एक दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी थी। यह सुनकर Hardy बहुत उदास हो जाता है।

लेकिन इसके बाद Hardy और मनु एक दूसरे की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। और वे अक्सर मिलने लगते हैं। धीरे-धीरे उनके बीच में प्यार गहरा होता जाता है। भाई की मृत्यु के बाद मनु के परिवार की आर्थिक हालात और भी खराब हो चुकी थी।

एक दिन वह Hardy से कहती है कि वह लंदन जाकर पैसा कमाना चाहती है। Hardy उससे वायदा करता है कि वह एक दिन उसे लंदन जरूर ले जाएगा।

इसके बाद वे दोनों IELET exam की तैयारी के लिए एक कोचिंग सेंटर में एडमिशन ले लेते हैं। इस कोचिंग सेंटर को गीतू गुलाटी नाम की एक महिला चलाती थी।

वहाँ वे सुक्खी (विक्की कौशल) नाम के एक और लड़के से मिलते हैं। वह भी लंदन जाना चाहता था। लेकिन उसकी लंदन जाने की दूसरी वजह थी।

वास्तव में उसकी पूर्व प्रेमिका की शादी एक NRI लड़के से कर दी गई थी। लेकिन अब वह NRI लड़का उसके साथ मारपीट करता था।

वह लड़की बहुत परेशान थी। और सुक्खी से कहती थी कि उसे वापस ले जाओ। इसलिए सुक्खी वहाँ जाकर उसे वापस लाना चाहता था।

इसके बाद वे सब लोग अंग्रेजी सीखने की बहुत कोशिश करते हैं। लेकिन एक दिन जब EILET का एग्जाम होता है तो केवल बल्ली नाम का लड़का ही पास होता है बाकी सब फेल हो जाते हैं।

EILET पास करने के कारण बल्ली को वीजा मिल जाता है और वह लंदन चला जाता है। एक दिन बल्ली, सुक्खी को फ़ोन पर बताता है कि तुम्हारी प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली है। क्युँकि सुक्खी के IELET में फेल हो जाने से वह नाउम्मीद हो गयी थी।

यह सुनकर सुक्खी का दिल टूट जाता है और वह भी आत्मदाह करके अपनी जान दे देता है।

*

Indian Cinema : Dunki Story in Hindi

इससे Hardy और दूसरे लोगों को बहुत सदमा लगता है। अब Hardy उनसे वायदा करता है कि वह किसी भी तरह उन सबको लंदन ले जाकर रहेगा।

इसके बाद वह मनु और बग्गू के साथ मिलकर डंकी के रास्ते लंदन जाने का प्लान बनाते हैं। यह एक बहुत ही कठिन यात्रा थी।

पहले वे मिडल ईस्टर्न (रोमानिया, बुल्गारिया) के देशों में पहुंचते हैं। इस यात्रा के दौरान उनके साथ तीन और भी यात्री थे जो मारे जाते हैं।

एक जगह एक आदमी मनु का रेप करने की कोशिश करता है लेकिन Hardy उसे बचा लेता है। एक दिन वे किसी तरह लंदन पहुंच ही जाते हैं।

लंदन जाकर वे पुरु पटेल नाम के एक वकील से मिलते हैं। वह सलाह देता है कि मनु को किसी लोकल के साथ एक झूठी शादी कर लेनी चाहिए। इससे उसे वीजा मिल जाएगा। मनु इसके लिए सहमत हो जाती है और एक ड्रग एडिक्ट से शादी कर लेती है।

लेकिन चर्च में जब वह लड़का मनु को किस करने लगता है तो Hardy को बहुत गुस्सा आ जाता है। वह उस लड़के से मारपीट करने लगता है लेकिन इस वजह से उन लोगों की पोल खुल जाती है और पुलिस उन्हें अरेस्ट कर लेती है।

Dunki Story in Hindi, Starring Sharukh Khan

इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाता है। वहाँ पर वकील पुरु पटेल उन्हें सलाह देता है कि Asylum के लिए एप्लीकेशन दे दो। और यह कह दो कि उन्हें भारत सरकार से जान का खतरा है।

लेकिन Hardy एक आर्मी ऑफिसर रह चुका था और वह अपने देश के खिलाफ झूठ बोलने से मना कर देता है। इसलिए Hardy को डिपोर्ट करके इंडिया भेज दिया जाता है। और लंदन आने के लिए Ban लगा दिया जाता है।

लेकिन बाकी लोग मनु, बुग्गु आदि Asylum के लिए अप्लाई कर देते हैं। उन्हें asylum मिल जाता है और वे ब्रिटिश नागरिक बन जाते हैं। शुरू में वे लिविंग स्टेचू का काम करने लगते हैं।

इसके बाद उन्हें वहाँ रहते हुए 25 साल बीत जाते हैं। और यह कहानी फिर से आज की तारीख में शुरू हो जाती है।

Bollywood Movie : Dunki Story in Hindi

अब मनु अधेड़ उम्र की हो चुकी थी और कैंसर से पीड़ित थी। वह पुरु पटेल की मदद से Hardy से सम्पर्क करती है और कहती है उसे वापस उसके गाँव ले चलो।

Hardy दुबारा लंदन जाता है और मनु से मिलता है। वह कहती है कि उसे घर ले चलो। लेकिन उनके पास जरूरी कागजात नहीं थे इसलिए वे कंटेनर में घुसकर जाना चाहते थे।

लेकिन इस दौरान वे एयरपोर्ट पर पकड़े जाते हैं। लेकिन तभी वे ऐसे जाहिर करते हैं जैसे वे अवैध रूप से लंदन में प्रवेश करना चाह रहे हों। इसलिए वहाँ के Officers उन्हें पकड़ लेते हैं और दोबारा इंडिया अपने आप ही deport करके भेज देते हैं।

लाल्टू पहुंचकर मनु को पता चलता है कि Hardy ने कभी शादी नहीं की थी क्योंकि वह मनु से ही सच्चा प्यार करता था। यह सुनकर मनु भावुक हो जाती है।

तभी Hardy उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखता है लेकिन इससे पहले कि मनु हाँ कह पाती उसकी मृत्यु हो जाती है।

**

दोस्तो, आगे डंकी की एक काल्पनिक कहानी भी दी गयी है। आप इसे भी पढ़ सकते हैं। और बताइये दोनों में से कौन सी बेहतर है।

Dunki Movie Story in Hindi – Fan Fiction



Hardy (शाहरुख़ खान) नाम का लड़का पंजाब के भटिंडा में रहता था। वह ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं था तथा ट्रेक्टर चलाकर खेती-बाड़ी करता रहता था। उसके घर में माता-पिता तथा दादी थी। तथा उसका सुक्खी नाम का एक दोस्त भी था।

दोनों दोस्त इधर-उधर नौकरी की तलाश भी करते रहते थे। लेकिन उन्हें कहीं भी नौकरी नहीं मिलती। एक दिन वे दोनों प्लान बनाते हैं कि क्यों ना लंदन जाया जाए।

वे सोचते हैं कि लंदन जाकर वे बहुत सारा पैसा कमा सकते हैं। और इससे अपने परिवार की मदद कर सकते हैं। वे अमीर हो जायेंगे और इससे सब उनकी इज्जत भी करेंगे।

यह सोचकर Hardy अपनी माता-पिता तथा दादी से कहता है कि वह लंदन जाना चाहता है। पहले तो वे लोग आना -कानी करते हैं। लेकिन जब कहता है कि वह वहां से बहुत सारा पैसा कमा कर लेगा और उनके परिवार का कायाकल्प हो जाएगा तो वे लोग मान जाते हैं।

इसके बाद Hardy और सुक्खी एक लोकल एजेंट के पास जाते हैं। वह agent कहता है कि वे पढ़े लिखे नहीं हैं और उन्हें वीजा नहीं मिल सकता। इसके लिए वह उन्हें डंकी रूट (Donkey flight) के जरिए लंदन भेज सकता है।

Dunki Story in Hindi – Donkey Flight based Film

वे पूछते हैं कि यह Donkey Route क्या होता है। इस पर agent कहता है कि पहले उन्हें सर्बिया जाना होगा। फिर वहाँ पर कुछ दिन बिताकर उन्हें रोमानिया ले जाया जाएगा।

वहाँ से वे Romania पहुंचेंगे। फिर उन्हें Austria ले जाएंगे और वहाँ पर उनके ड्राइविंग लाइसेंस आदि बनाये जायेंगे। ताकि ऐसा लगे वे वहीं के नागरिक हैं। इसके बाद वे लंदन जा सकते हैं।

एजेंट उन्हें बहुत सब्ज -बाग दिखाता है और कहता है कि तुम लोग इतने सारे देश देख लोगे। लेकिन वह बहुत सारी असली चीजें उन्हें नहीं बताता। Shahrukh Movie: Dunki Story in Hindi .

Hardy और सुक्खी को यह प्लान पसंद आ जाता है। लेकिन इसके बाद एजेंट कहता है कि इसके लिए उन्हें 40-40 लाख देने पड़ेंगे। यह सुनकर दोनों हैरान हो जाते हैं क्योंकि उन दोनों के पास इतना पैसा नहीं था।

एजेंट कहता है कि पहले भी बहुत से लड़के लंदन गए हैं और वे अपने खेत बेच कर पैसा लाते हैं। आज उनके बड़े -बड़े बिज़नेस हैं और वे करोड़पति बन चुके हैं। उनकी बड़ी -बड़ी गाड़ियाँ हैं और बहुत से लड़के गोरी मेम से शादी कर चुके हैं।

यह सुनकर Hardy (Shahrukh Khan) और सुक्खी भी सपनों की दुनिया में खो जाते हैं।

घर जाकर दोनों अपने माता-पिता को यह बात बताते हैं। और फिर वे उन्हें अपने खेत बेचने के लिए मना लेते हैं। इस तरह दोनों पैसे का इंतजाम कर लेते हैं।

इसके बाद agent पैसे लेकर उनके लिए फर्जी वीजा तथा एयर टिकट बना देता है। फिर वे flight पकड़कर Serbia पहुंच जाते हैं। Dunki Movie Story in Hindi .

Hardy को वहाँ मनु नाम की लड़की भी मिलती है जो गुजरात से थी। और वह भी लंदन जाना चाहती थी। धीरे-धीरे वे दोनों एक दूसरे की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। तथा उनमें प्यार हो जाता है।

वहाँ उन्हें बल्ली नाम का एक लड़का भी मिलता है जो हरियाणा से था और वह भी लंदन जाना चाहता था। इस तरह से वे चारों Dunki इकट्ठा हो जाते हैं।

लेकिन वहाँ पर उन्हें बहुत ही बुरी कंडीशन में रखा जाता है। मगर जब वे इसकी शिकायत करते हैं तो वहाँ के एजेंट कहते हैं कि कुछ दिन यह झेलना होगा। तुम्हें तो लंदन जाना है उसके बाद तुम्हारी लाइफ बदल जाएगी।

.

Reality Based Film: Dunki Story in Hindi

इसलिए वे लोग यह सब सहन करने लगते हैं। और आपस में एक दूसरे का सहारा बनते हैं। अगले दिन एजेंट आता है और कहता है कि उन्हें स्मगलिंग करके रोमानिया ले जाएगा।

इसके लिए वह उन्हें एक मालगाड़ी में बोरों में भरकर छुपा देते हैं। उन्हें यह सब अच्छा नहीं लगता लेकिन अब उनके पास चारा ही क्या था।

बहुत मुश्किलों से वे रोमानिया पहुंचते हैं। लेकिन वहाँ बल्ली की तबीयत बहुत खराब हो जाती है। और उसे कोई भी मेडिकल सहायता नहीं मिलती। Hardy और बाकी लोग उसकी देखभाल करते हैं और वह धीरे-धीरे ठीक हो जाता है।

इसके बाद उन्हें रोमानिया में एक slum में रखा जाता है। वहाँ चारों ओर गंदगी थी और ड्रग एडिक्ट्स आदि लोग रह रहे थे। सब लोग परेशान होने लगते हैं।

लेकिन Hardy बहुत ही खुशमिजाज लड़का था। वह अपनी कॉमेडी से उन सबको खुश करने की कोशिश करता है। और उन्हें मोटीवेट भी करता रहता है।

सब सोचते हैं कि वे इतना पैसा खर्च करके आए हैं और क्या कभी सच में लंदन पहुंच पाएंगे। लेकिन Hardy हमेशा उन्हें नई उम्मीद दिलाता रहता था।

Indian Film – Dunki Story in Hindi

एक दिन नया एजेंट आता है और उन्हें कहता है कि दो कपल उन्हें स्मगल करके Austria ले जायेंगे।

इसके बाद Hardy और मनु को एक डिक्की में बंद कर दिया जाता है। जबकि सुक्खी और बल्ली को दूसरी कार की डिक्की में बंद कर दिया जाता है। पूरी रात ट्रेवल करके वे Austria पहुंचते हैं। लेकिन सबकी हालत खस्ता हो चुकी थी ( Dunki Film Story in Hindi).

जब दूसरी कार की डिक्की खोली जाती है तो सब देखते हैं कि ठंड लगने की वजह से बल्ली की मृत्यु हो चुकी थी। इससे वे सब बहुत दुखी हो जाते हैं। फिर वे मिलकर वहीं पर बल्ली का दाह संस्कार कर देते हैं।

इसके बाद वहाँ पर उनके कुछ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस तथा दूसरे कागजात बनाए जाते हैं। फिर उन्हें एक जहाज के कंटेनर्स में पैक कर दिया जाता है। और लंदन वाली फ्लाइट में डाल दिया जाता हैं।

इसके बाद वे लंदन पहुंच जाते हैं। लेकिन तभी police की raid पड़ जाती है और इसी भगदड़ में सुक्खी उनसे बिछुड़ जाता है।

लेकिन Hardy और मनु दोनों साथ में रहते हैं। फिर वे अपने लिए एक जॉब ढूंढने लगते हैं। सबसे पहले उन्हें एक रेस्टोरेंट में जॉब मिलती है। लेकिन उसे रेस्टोरेंट में beef बनाया जा रहा था इसलिए वे दोनों उस job को छोड़ देते हैं।

Emotional Film: Dunki Story in Hindi

इसके बाद वे एक इंडियन आदमी के रेस्टोरेंट में काम करने लगते हैं। लेकिन वह आदमी उन्हें बहुत बुरी तरह ट्रीट करता है। तथा उन्हें झाड़ू पोछा लगाने को भी कहता है।

एक दिन मनु बीमार पड़ जाती है। इस पर Hardy मालिक से कहता है कि उसे मेडिकल अस्सिटेंट की जरूरत है और उसे कुछ पैसे दे। लेकिन वह कहता है कि तुम लोग illegal हो। तुम्हें इस तरह की कोई फैसिलिटी नहीं मिल सकती।

Hardy कहता है कि इंसानियत के लिए तो तुम ऐसा कर सकते हो। इस पर वह कहता है कि अगर मैं इंसानियत दिखाऊँगा तो फिर बिजनेस कैसे चलाऊँगा।

यह सुनकर Hardy को बहुत गुस्सा आता है। और वे उसकी जो भी छोड़ देते हैं। फिर वे एक Subway में चले जाते हैं। वहाँ मनु की तबियत और बिगड़ जाती है। लेकिन तभी सुक्खी वहाँ पहुँच जाता है और वह मनु के लिए कुछ दवाइयाँ लेकर आता है।

वह एक डारमेट्री में रह रहा था और मजदूरी का काम कर रहा था। मनु के ठीक होने के बाद सुक्खी उन्हें एक रेस्टोरेंट में जॉब लगवा देता है (Superhit Movie: Dunki Story in Hindi)।

लेकिन वहाँ उनसे भेदभाव किया जाता है। तथा उनके दूसरे वेटर्स के मुकाबले कम पैसे दिए जाते हैं। एक दिन नया मालिक मनु के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता है। लेकिन तभी Hardy आता है और उसे बुरी तरह से पीटता है।

इसके बाद वह उन दोनों को नौकरी से निकाल देता है। फिर वे दोनों एक पार्क में बैठ जाते हैं।

.

Shahrukh Khan’s Film Dunki Story in Hindi

Hardy अब तक बहुत दुखी हो चुका था। वह मनु से कहता है कि कहाँ अपने गाँव में वह एक राजा की तरह रहता था। उसके बड़े – बड़े खेत थे और हवेली जैसा घर था।

लेकिन इस दड़वे में रहने के लिए उसने अपने खेतों को ही बेच डाला है। यह कह कर वह रोने लगता है।

लेकिन मनु उसका हौसला बढ़ाती है। और कहती है कि मैं भी गुजरात से अपनी फैमिली को छोड़कर आई हूँ। लेकिन उन दोनों को बेशक और कुछ न मिला हो लेकिन एक -दूसरे का सच्चा प्यार जरूर मिला है

यह कहकर वे दोनों एक दूसरे को गले लगा लेते हैं।

तभी Hardy कहता है कि वे वापस इंडिया जायेंगे। और वहाँ पर दोनों मिलकर फिर से कुछ नया शुरू करेंगे। कम से कम वहाँ पर उनकी कोई इज्जत तो होगी। वे सुक्खी से मिलते हैं और उसे भी यह बात बताते हैं। वह भी वापस चलने के लिए राजी हो जाता है।

लेकिन उन लोगों के पास पैसे नहीं थे। वे प्लान बनाते हैं कि रात को रेस्टोरेंट में चोरी करेंगे। फिर वे रात को रेस्टोरेंट में जाते हैं और पैसे चुरा लेते हैं।

Bollywood Movie: Dunki Story in Hindi

मालिक उनके पीछे अपने आदमी भेजता है लेकिन Hardy और सुक्खी सबको मार देते हैं।

फिर वे एक आदमी से फर्जी डाक्यूमेंट्स बनवाते हैं और फ्लाइट की टिकट बुक कर लेते हैं। लकिन जब वे फ्लाइट की तरफ जा रहे थे तो सुक्खी नर्वस हो जाता हैं। वह कहता हैं कि वह इस हाल में वापस नहीं जा सकता। वह अपने माता -पिता को क्या मुँह दिखायेगा।

Hardy कहता है कि माँ -बाप के लिए हमारी जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं हैं। लेकिन सुक्खी कहता है कि वह अभी कुछ वक़्त और लेगा। यह कहकर वह वहाँ से भाग जाता हैं।

इसके बाद Hardy और मनु flight पकड़कर वापस इंडिया आ जाते हैं। और फिल्म यही समाप्त हो जाती है।

समाप्त।

दोस्तो, उम्मीद है कि आपको डंकी की यह काल्पनिक कहानी (Dunki Story in Hindi) पसंद आयी होगी। जब फिल्म रिलीज़ होगी तो वास्तविक कहानी डाली जाएगी। पढ़ने के लिए धन्यवाद।

.

Leave a Comment