Depression कैसे दूर करें – 13 Tips

Title: Depression कैसे दूर करें – Depression kaise door kare

Depression क्या है – परिभाषा

Depression आपके दिमाग की वह स्थिति है जब आपको लगातार उदासी बनी रहती है और आपको जिंदगी में किसी भी काम को करने में रूचि नहीं रहती। साथ ही एक खालीपन (emptiness) की feeling रहती है।

Depression कैसे होता है ?

सबसे पहले आपको किसी चीज का stress (तनाव) होता है। फिर उससे anxiety होने लगती है। जब यह anxiety लम्बे समय तक रहती है तो Depression यानि अवसाद बन जाती है।

इसलिए stress और anxiety से बचना चाहिए। read – Depression kaise door kare .

Depression के कारण

Depression या तो आपकी environment से हो सकता है। जैसे घर, दफ्तर आदि से।

या आपके DNA यानि Genes से हो सकता है।

बहुत बार यह दोनों की वजह से होता है। यानि Genes और environment से।

Depression कैसे दूर करें : 13 तरीके

आइये अब देखते हैं कि आप अपने Depression को कैसे दूर कर सकते हैं। लेकिन यह कोई इलाज नहीं है सिर्फ preventive measures हैं। अगर इनसे help मिलती है तो जरूर आजमाएँ। अन्यथा अपने psychologist की सलाह लें।

Depression कैसे दूर करें - Depression kaise door kare
Depression कैसे दूर करें – 13 Tips

1. Mindset – Life Is Short

अपने Brain को समझायें कि life तो वैसे भी बहुत short है। यह क्षणभंगुर है। कितने लोग Corona period में स्वर्ग सिधार गए। सबके ambitions, achievements, चिंताएं, सपने, प्रॉपर्टी, घर , सरकारी जॉब आदि यहीं रह गए।

जब ऐसा सबके साथ होना है फिर क्यों चिंता की जाये।

जो लोग अच्छी जॉब या बिज़नेस करके खूब कमा भी लेंगे, वो सब अंत में यहीं छूट जायेगा। फिर किस बात की चिंता करनी है।

ऐसा Mindset अपनाने से आप चिंताओं से मुक्त हो जायेंगे और हमेशा खुश रहने की कोशिश करेंगे।

2. Universe Vs. Us

Universe बहुत बड़ा है। उसके दृष्टिकोण से हमारी कोई value नहीं हैं। हम व्यर्थ में ही Ego पाल लेते हैं।
और सोचते हैं कि सब कुछ हम हैं।

और शायद हर कोई हमें ही देख रहा है। हम यह भी चाहते हैं कि सब हमें ही इज्जत दें।

लेकिन Universe इतना बड़ा है कि हम इसमें एक Mosquito जितने हैं।

कई बार हम एक चुटकी में ही मच्छर को मसल देते हैं। ऐसे ही Universe हमारे साथ कर सकता है।

इसलिए Ego न पालें। खुद को बहुत बड़ा न समझें। इस Mindset से भी आप humble बने रहेंगे। और ऐसा करते ही आप खुश भी रहने लगेंगे। Article – Depression kaise door kare .

3. Cancer Ward Analogy

क्या आप कभी किसी cancer ward में गए हो। मौका मिले तो जाइये।

आप देखेंगे कि वहाँ बहुत से cancer patient रात -दिन कैंसर से लड़ रहे हैं। बहुतों के बचने की भी उम्मीद नहीं है। फिर भी वे मौत से बहादुरी से लड़ रहे होते हैं।

उन्हें देखकर यह सोचिये कि क्या आपकी चिंता या दुःख उनसे बड़ा है ?

यह सोचते ही आपको अपने कष्ट कम लगने लगेंगे।

4. युद्ध -पीड़ित Country

दोस्तो, आप किसी भी ऐसे देश के बारे में सोचिये जो युद्ध की मार झेल रहा हो। उसके नागरिकों के बारे में सोचिये।

वहाँ न तो बिजली -पानी है। और न ही उनका घर -बार। सब कुछ युद्ध में स्वाहा हो चुका है।

लेकिन फिर भी वे लोग जिंदगी जी रहे हैं। अगर आपकी Life में यह सब नहीं है तो ऊपर वाले का शुक्र कीजिये।

और खुश रहने की कोशिश कीजिये।

5. Minimize Your Desires

बहुत बार हमें सुख और तनाव तब होता है जब हम बहुत बड़ी -बड़ी इच्छा पाल लेटे हैं। फिर जब वे पूरी नहीं होतीं तो हम दुःख में डूब जाते हैं।

लेकिन गौर से देखें तो हमें जीने के लिए सिर्फ Food (भोजन) ही चाहिए। अगर आपका घर, गाड़ी , बैंक बैलेंस चला भी जाये तब भी आप जिन्दा रहोगे।

लेकिन जिस दिन Food नहीं होगा शायद तब आपको असली चिंता करनी चाहिए। बाकी चिंताएं मिथ्या हैं।

इसलिए सब material चीजों की चिंता करना छोड़ दीजिये। इससे आप कभी दुखी नहीं रहोगे।

6. Stop Foolish Comparison

बहुत से लोग खुद को दूसरों से compare करते रहते हैं। और दुखी होते रहते हैं।

जैसे दूसरे के पास तो बड़ी गाड़ी है। उसके घर में एक कमरा आपके घर से ज्यादा है। उसकी तो सरकारी जॉब है।

तो यह सब Comparison छोड़ दो। खुद से प्यार करो।आप जैसे हैं वैसे ही ठीक हैं। ओर आपके पास जो है उसमें संतुष्ट रहो।

रावण के पास सोने की लंका थी और राम कभी झोपड़ी में रहा करते थे। लेकिन आज तक राम की पूजा होती है, जबकि रावण को जलाया जाता है।

क्यों ?

क्युँकि राम के पास गुण (values ) थे और रावण के पास – बुरे अवगुण।

इसलिए आप भी अपने अंदर values लाइए। जैसे दयालुता , परोपकार, मीठा बोलना आदि।

संक्षेप में, अपने दोस्त की नयी गाड़ी से मत जलो , बल्कि यह सोच कर खुश रहो कि अपनी दोनों टाँगो पर चल रहे हो। इससे आपका heart हमेशा जवान रहेगा। साथ ही आप दुनिया में pollution भी नहीं फैला रहे।

ज्यादातर Depression हमारी गलत thinking से ही होता है। इसलिए positive thinking की आदत डालिये।

7. Mindset of A Fakir – (Depression kaise door kare)

दोस्तो ,कभी फ़कीर को देखा है। उसके पास कुछ भी नहीं होता है। फिर भी उसे कोई चिंता नहीं होती।

इसलिए आप भी खुद को फ़कीर समझो। इसके लिए घर -बार छोड़ने की जरुरत नहीं है।

बस किसी भी चीज से Attachment (मोह) मत रखो।

अच्छा खाना मिले तो भी आनन्द से खाओ और सूखी रोटी मिले तो भी चाव से खा लो। बस हर हाल में खुश रहो।

8. Quit Addictions – बुरी आदत त्यागें

बहुत बार Depression का कारण हमारी बुरी आदतें या addictions होती हैं।

कुछ addictions जैसे – Smoking, Alcohol , गुटखा , पोर्न, हस्तमैथुन , चाय, कॉफ़ी, आदि हमें Depression की ओर ले जाती हैं।

हर addiction के दौरान हमारे Brain में Dopamine नामक hormone naturally निकलता है। जिससे हमें ख़ुशी का अनुभव होता है।

लेकिन जब हम उस addiction को छोड़ने की कोशिश करते हैं तो Dopamine निकलना बंद हो जाता है। क्युँकि हमारे दिमाग को आदत पड़ चुकी होती है और अब smoking या पोर्न आदि के दौरान ही Dopamine निकलता है।

जब Dopamine कम निकलता है तो हमें ख़ुशी का अनुभव भी नहीं होता। और हमें Depression हो जाता है।

इसलिए दोस्तो, जल्दी से जल्दी अपनी बुरी आदत ( addictions ) को छोड़ें। ऐसा करने से कुछ ही महीनों में आपका Dopamine फिर से natural तरीके से निकलने लगेगा। और आप पहले की तरह खुश रहने लगेंगे।

.

9. Make Happy Friends

अकेलापन भी Depression का मुख्य कारण है। जब हम अकेले होते हैं तो बुरे विचार दिमाग में चलने लगते हैं।
हमें चिंता और Depression हो जाता है।

इसलिए अच्छे दोस्त बनायें। अगर कोई आपको हंसाता है तो उसकी value करें। उसके हर joke को PJ
(poor joke) बोलकर निंदा न करें।

क्युँकि हमारे खुशगवार दोस्त हमें हमेशा खुश रख सकते हैं। उनकी value करें, निंदा नहीं। Post – Depression kaise door kare ?

.

10. Take Long Walks

आजकल बहुत स लोग 24 घंटे टीवी या मोबाइल में घुसे रहते हैं। और ऑफिस में घण्टों बैठे रहते हैं।

इससे उनकी physical और mental – health दोनों खराब हो जाती है।

इसलिए आपको लम्बी walk पर जाने की आदत डालनी चाहिए। इससे आपके सारे Organs अच्छे से काम करने लगते हैं।

आपका Blood circulation बढ़ जाता है। अपपक heart बहुत strong हो जाता है।

साथ ही जब आपके अंदर ज्यादा Oxygen जाती है तो Brain को बहुत सुकून मिलता है। आप आस -पास के दृश्यों को देखते हैं जिससे Brain का तनाव कम हो जाता है।

11. Do Meditation

आये दिन हम पर काम का बोझ रहता है। और तरह -तरह की problems भी आती रहती हैं। इसलिए Brain थक जाता है। अगर लम्बे समय तक ऐसा हो तो भी Depression हो सकता है।

इससे निजात पाने के लिए meditation का सहारा लीजिये।

हर दिन meditation करेंगे तो आपका Brain हमेशा fresh और focused रहेगा। यह कभी न थकेगा और न ही आपको Depression होगा।

आप नयी motivation और strength से हर problem को tackle कर लेंगे।

Meditation कैसे करते हैं इसकी complete जानकारी आपको इस post में मिल जाएगी – Meditation क्या है | Meditation कैसे करते हैं

12. Exercise Daily

Exercise का महत्व तो सबको पता है , लेकिन कोई करना नहीं चाहता। इसलिए आज ही प्रतिज्ञा कर लीजिये कि daily exercise करेंगे।

ज्यादा न सही तो 15 मिनट ही सही।

Daily 20 push -ups लगाने में क्या problem हो सकती है। या sittups आदि करने में।

कौन सी exercise करनी है यह जरुरी नहीं है, बल्कि जरुरी यह है कि नियम बनाकर डेली करें।

सालों -साल करते रहने से ही आप बॉडी -बिल्डर की तरह muscular लगने लगोगे।

13. Healthy Diet

Depression को दूर रखने के लिए आपकी diet का भी बड़ा role है। आप हरी सब्जियाँ और फल जरुरु लेते रहें। साथ ही dry fruits जैसे almonds, काजू, पिस्ता , किशमिश आदि भी लेते रहें।

दाल -रोटी से काम नहीं चलेगा। अपने बजट का एक हिस्सा dry fruits को दीजिये। इससे आप न जल्दी बूढ़े होंगे न ही बीमारियां जल्दी लगेंगी।

कुछ अच्छे Dry Fruits आप online ही Amazon से मँगवा सकते हैं। इसके लिए यहाँ CLICK करें।

समाप्त।

तो दोस्तो, ऊपर दिए 13 तरीकों से आप अपने Depression को दूर कर सकते हैं (Depression kaise door kare)। चिंता और stress पूरी तरह से harmful नहीं है। बल्कि कुछ stress से हम बेहतर perform कर पाते हैं।

लेकिन इसे बढ़ने न दें। और ऊपर दिए तरीकों से manage करते रहें। आपको कभी Depression नहीं होगा।
और आप एक healthy और खुशियों से भरी जिंदगी गुजार पायेंगे।

इस post को अपने दोस्तों के साथ भी Share कीजिये। हो सकता है कोई Depression में हो और उसकी help हो जाये।

धन्यवाद।

Read more:

.

Leave a Comment