Harry Potter and the Chamber of Secrets summary in Hindi

Book 2 – Harry Potter and the Chamber of Secrets summary in Hindi : Harry Potter दूसरे
साल की पढ़ाई के लिए फिर से Hogwarts पहुँचता है। लेकिन किसी ने Chamber of secrets को खोल दिया था, जिससे निकला एक भंयकर जीव students को शिकार बना रहा था। नीचे पढ़िए और जानिये कैसे Harry Potter Hogwarts को इस जीव के आतंक से मुक्ति दिलाता है।

Author: J. K. Rowling

 Harry Potter and the Chamber of Secrets summary in Hindi

Harry Potter and the Chamber of Secrets
(Summary in Hindi)

Harry Potter अपने Uncle Vernon और Aunt Petunia के साथ अपनी गर्मी की छुट्टियां बिता रहा था।
वे उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। वह चाहता था कि जल्दी से जल्दी छुट्टियां खत्म हों और वह
वापस Hogwarts जा सके।

एक दिन Uncle Vernon अपने Boss और उनकी wife को अपने घर dinner पर बुलाते हैं।

वे Harry से कहते हैं कि कोई भी हरकत मत करना और चुपचाप अपने कमरे में पड़े रहना।

लेकिन जब Harry अपने कमरे में जाता है तो देखता है कि Dobby नाम का एक house – elf वहाँ आया होता है। वह Lucius Malfoy (Draco के पिता ) का गुलाम था। लेकिन Harry को बहुत पसंद करता था।

वह Harry से गुजारिश करता है कि इस साल पढ़ाई करने Hogwarts ना जाए। उसे वहाँ बहुत खतरा है।

लेकिन Harry कहता है कि वह ऐसा नहीं कर सकता। उसका Hogwarts जाकर पढ़ाई करना बहुत जरुरी है।

उसे रोके के इरादे से Dobby किचन में जाता है और Petunia के बनाये cake को हवा में उड़ाने लगता है।
वह cake को बॉस की wife के सिर के ऊपर ले जाता है।

Harry उसे रोकने की कोशिश करता है लेकिन तभी Dobby, Cake को उस महिला के सिर पर पटक देता है। और गायब हो जाता है।

Uncle Vernon गुस्से से आगबबूला हो जाते हैं। वे Harry से कहते हैं कि अब तुम दुबारा जादू सीखने Hogwarts नहीं जाओगे। फिर वे उसके कमरे की खिड़की को सील कर देते हैं। और Harry को उसके कमरे में बंद कर देते हैं।

लेकिन किस्मत से Harry का दोस्त Ron अपने भाइयों के साथ एक उड़ने वाली कार में वहाँ आते हैं। और वे Harry को कार में उड़ाकर अपने घर ले जाते हैं।

इसके बाद Harry खुशी-खुशी Weasley परिवार के साथ छुट्टियाँ बिताने लगता है।

**
धीरे-धीरे छुट्टियाँ खत्म होने लगती हैं। और स्कूल जाने का वक्त आ जाता है।

Harry, Weasley परिवार के साथ स्कूल की चीजों की shopping करने Diagon Alley जाता है।

लेकिन वहाँ उसे Lockhart नाम का एक narcissist टीचर मिलता है। जो बहुत सज -धज कर रहता था।
और बड़ी -बड़ी फेंक कर शेखी बघारता रहता था।

Publicity पाने के लिए वह कुछ भी कर सकता था। जब उसने Harry को देखा तो उसे लगा कि उसके साथ फोटो खिंचवाकर वह और भी ज्यादा famous हो जायेगा। लेकिन Harry के साथ जबरदस्ती फोटो खिंचवाकर उसने ऐसे show किया जैसे वह उस पर कोई एहसान कर रहा हो।

Harry किसी तरह उस से पीछा छुड़ाकर वहाँ से निकलता है।

इसके बाद उन सबको Draco Malfoy का धूर्त किस्म का पिता Lucius Malfoy मिलता है। वह Weasley
परिवार की गरीबी का मजाक उड़ाने लगता है। लेकिन Harry उसकी बात का माकूल जवाब देकर उसे चुप करवा देता है।

इसी के साथ बच्चों का Hogwarts जाने का समय हो जाता है।

लेकिन जब Harry और Ron प्लेटफार्म 9 by 3/4 में pillar के जरिये प्रवेश करने लगते हैं, तो देखते हैं कि किसी ने प्लेटफार्म को जादू से block कर दिया था।

यह काम भी Dobby ने ही किया था। क्यूँकि वह Harry को इस बार Hogwarts नहीं जाने देना चाहता था।
क्यूँकि उसे लगता था कि वहाँ कोई Harry को मारने वाला है।

इससे Harry और Ron की train छूट जाती है। लेकिन वे दोनों Ron के पिता की उड़ने वाली कार से Hogwarts के लिए रवाना हो जाते हैं।

लेकिन Ron कार को ठीक से Hogwarts में उतार नहीं पाता है। और वे Forbidden Forest में एक बहुत ही खूंखार पेड़ के ऊपर लैंड करते हैं।

वे किसी तरह से बचकर स्कूल पहुँचते हैं। लेकिन उन्हें इस गलती के लिए detention दिया जाता है। Ron की माँ भी उसे डाँटने वाला जादू का खत भेजती है।

हिंदी में: Harry Potter and the Chamber of Secrets summary

**
एक दिन Quidditch की प्रैक्टिस शुरू हो जाती है। इस बार Draco अपने house Slytherin का seeker बन चुका था। क्युँकि उसके पिता ने पूरी टीम को branded झाड़ू donate किए थे।

इसी बीच Draco Hermione की बेइज्जती करता है और उसे Mudblood कह देता है। जो एक गाली के
समान था। Ron गुस्से में Draco से उलझ जाता है और उस पर एक spell करता है।

लेकिन उसकी टूटी हुई छड़ी के कारण spell उसी पर पलटवार कर देता है। और उसके मुंह से snails
निकलने लगते हैं।

**
एक दिन detention के दौरान Harry को विचित्र आवाज सुनायी देती है। लेकिन और किसी को भी वह
आवाज सुनायी नहीं देती।

Halloween की रात एक बहुत ही भयानक घटना घटती है। किसी ने स्कूल के caretaker की बिल्ली को निर्जीव (petrified ) सा कर दिया था।

और दीवार पर एक चेतावनी भरा संदेश लिखा हुआ था – Secrets वाला chamber खुल चुका है। वारिस के दुश्मनो – सावधान।

Harry, Ron और Hermione जाकर प्रोफेसर McGonagall से Chamber of secrets के बारे में पूछते हैं।
वे बताती हैं कि एक अफवाह के अनुसार सालों पहले Slytherin हाउस के founder ने castle में कहीं पर एक तहखाना बनाया था।

और वहाँ एक दैत्य को रखा था। उस दैत्य को Slytherin का वारिस ही control कर सकता था।

फिर वे कहती हैं कि शायद यह एक काल्पनिक कहानी ही है क्युँकि आज तक Hogwarts में ऐसा कोई Chamber नहीं मिला है।

Novel – Harry Potter and the Chamber of Secrets summary हिंदी में

**
Gryffindor के लिए खेलते हुए Harry अपने हाउस को Quidditch में एक और जीत दिला देता है। लेकिन game के दौरान एक जादुई गेंद उसके हाथ पर लगती है और उसके हाथ की सारी हड्डियां ही गायब हो जाती हैं।

इसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया जाता है जहाँ वह ठीक हो जाता है । यह काम फिर से Dobby ने किया था।उसे लगा था कि ऐसा करने से Harry को फिर से उसके घर भेज दिया जाएगा। जहाँ वह सुरक्षित रहेगा।

उसी रात Harry ने देखा कि एक और student निर्जीव कर दी गई थी। और उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

**
एक दिन और Lockhart students के बीच जादू की लड़ाई का आयोजन करवाता है। इसी दौरान Draco जादू से Harry पर सॉंप गिराता है। लेकिन Harry सॉंप से बात करता है और सॉंप उसे कुछ नहीं करता।

इससे सब को पता चलता है कि Harry सांपों से बात कर सकता था। कुछ लोग शक करने लगते हैं कि कहीं Harry ही तो वारिस नहीं है।

इसके बाद एक दो और students निर्जीव हुए मिलते हैं। किसी को भी पता नहीं चल पा रहा था कि आखिर students ऐसे बेहोश क्यों हो रहे हैं।

**

Harry, Ron और Hermione जल्द से जल्द असली गुनहगार को पकड़ना चाहते थे। उन्हें Draco पर शक
था। क्योंकि वह Slytherin हाउस का ही था।

वे भेष बदलने के लिए polyjuice नाम का एक काढ़ा बनाते हैं। और इससे वे Draco के दोस्तों का रूप धारण कर लेते हैं। लेकिन जब वे उससे बातचीत करते हैं तो पाते हैं कि वह Slytherin का वारिस नहीं हो सकता।

और वह students को बेहोश नहीं कर रहा था।

Harry Potter and the Chamber of Secrets (Hindi summary)

**
Valentine Day से पहले Harry को लड़कियों के पुराने washroom में एक डायरी मिलती है। यह डायरी
Moaning Myrtle नाम की एक मृत लड़की की थी। जो अब भूत बनकर इस washroom में भटकती थी।

Harry यह डायरी ले लेता है। जब वह इस डायरी में कुछ लिखता है तो डायरी भी उसका answer लिखती है।

Diary के जरिए हुई Harry को काफी कुछ पता चलता है। वह Tom Riddle नाम के एक लड़के से भी बात
करता है। जो सालों पहले Hogwarts में ही पड़ता था।

वह Harry को बताता है कि सालों पहले Hagrid ने chamber of secrets को खोला था। जिससे एक दैत्याकार जीव बाहर आ गया था और Moaning Myrtle को मार डाला था ।

Hagrid ने ही उस जीव को वहाँ पाला हुआ था। लेकिन Harry को इस पर विश्वास नहीं हो रहा था।

**
इसी बीच एक दिन Hermione भी बेहोश पाई जाती है। और उसे हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया जाता है।

Harry और Ron अब Hagrid से पूछने जाते हैं कि क्या उसने कभी Chamber of secrets खोला था। लेकिन इससे पहले Magic Minister Fudge और Lucius Malfoy मिलकर Dumbledore को हेडमास्टर के पद से हटा देते हैं।

यह कहकर कि वे Hogwarts को सुरक्षित नहीं रख सके। और parents शिकायत कर रहे थे।

इसके बाद उन्होंने Hagrid को भी पकड़ लिया था और जादूगरों की जेल Azkaban ले जाने लगे।लेकिन जाते हुए Hagrid कहता है कि Spiders का पीछा करो।

एक दिन बाद Harry और Ron spiders का पीछा करते-करते Forbidden Forest चले जाते हैं। वहाँ उन्हें Aragog नामका एक बहुत ही विशालकाय spider मिलता है।

दरअसल उसे Hagrid ने castle में छुपाकर पाला था। कुछ लोगों को लगा था कि शायद वही Chamber
वाला दैत्य है। लेकिन Aragog इससे इंकार करता है और कहता है कि उसने Moaning Myrtle को नहीं मारा है।

वापस लौटते हुए बहुत से भूखे spiders उन पर हमला करते हैं। और वे मुश्किल से जान बचाकर अपनी कार
से भाग जाते हैं। जो अचानक से ही वहाँ प्रकट हो गयी थी।

Novel – Harry Potter and the Chamber of Secrets summary in Hindi

**
इसके बाद Harry और Ron Hermione से मिलने हॉस्पिटल जाते हैं। वह अभी भी बेहोश थी। वहाँ Harry की नजर Hermione के हाथ पर पड़ती है। उसने एक कागज का टुकड़ा पकड़ा हुआ था। जो किसी किताब से फाड़ा गया था।

Harry उस कागज को ले लेता है। उसे पढ़कर उसे सारी बात पता चलती है। दरअसल Hermione ने उस दैत्य का पता लगा लिया था और उसी की research करते हुए एक किताब से यह पेज फाड़ा था।

Chamber of Secrets में रहने वाला monster एक Basilisk (दैत्याकार सॉंप ) था।

अगर कोई उसकी आंखों में देख ले तो उसकी मृत्यु हो जाती है। लेकिन सभी students ने उस जीव को या तो फर्श पर गिरे पानी में या शीशे में देखा था। जिससे उनकी मृत्यु तो नहीं हुई थी लेकिन बेहोश हो गए थे।

लेकिन सालों पहले शायद Moaning Myrtle ने उसकी आखों में देखा था। जिससे उसकी मृत्यु हो गयी थी।

साथ ही वह सॉंप sewage की बड़ी -बड़ी pipes में घूम रहा था। और कभी -कभी उसी की आवाज Harry को सुनायी देती थी। क्युँकि सिर्फ वही साँपों की आवाज सुन और बोल सकता था।

**

Harry Potter and the Chamber of Secrets – summary in Hindi


तभी अचानक McGonagall आकर Harry और Ron को बताती हैं कि कोई Ginny को Chamber of secrets में ले गया है। और किसी को भी वहाँ जाने का रास्ता नहीं पता।

Harry लड़कियों के washroom से होकर, Ron और Lockhart के साथ Chamber of secrets की तरफ जाता है। लेकिन Lockhart सिर्फ एक fraud था। उसकी गलतिओं के कारण एक गुफा गिर जाती है और Harry उनसे अलग हो जाता है।

वह अकेला ही Chamber of secrets की तरफ चला जाता है।

वहाँ पहुँचकर वह देखता है कि Ginny का बेहोश शरीर जमीन पर पड़ा हुआ था। और Tom Riddle उसके पास खड़ा था।

वह बताता है कि उसी ने Ginny को डायरी के जरिये अपने वश में कर लिया था। और उसी ने Harry को Hagrid के बारे में गलत जानकारी दी थी।

वह यह भी बताता है कि वही युवा Voldemort है। और Slytherin का असली वारिस भी वही है। इसके बाद Tom Riddle सॉंप को बुला लेता है जो हमला करने के लिए Harry के पीछे भागता है।

Harry उसकी आंखों में नहीं देख सकता था। इसलिए वह कुछ देर tunnels में इधर -उधर भागता है। तभी Harry को Dumbledore का नियम याद आता है – जो Help मांगेगा उसे help मिलेगी।

Harry मदद माँगता है। तभी Dumbledore का Phoenix पक्षी sorting hat लेकर वहाँ आता है।
Phoenix अपनी चोंच से सॉंप की दोनों आखें फोड़ देता है। अब Harry आसानी से उसका मुकाबला कर सकता है।

वह sorting hat से तलवार निकालता है और कुछ देर की लड़ाई के बाद सॉंप को मार देता है। लेकिन सॉंप का एक दांत उसे लग जाता है। तभी Phoenix अपने आंसू उसके जख्मों पर गिराता है। जिससे वह ठीक हो जाता है।

इसके बाद Harry, Basilisk के दाँत को Diary में घोंप देता है जिससे Tom Riddle नष्ट हो जाता है। इसके साथ ही Ginny को होश आ जाता है।

अब तक जितने भी students बेहोश हुए थे उन सबको होश आ जाता है। इसके बाद Harry, Dumbledore
के पास जाता है। जो फिर से headmaster बनकर लौट आये थे। और उन्हें हर घटना की जानकारी देता है।

Lucius Malfoy हेडमास्टर को हटाने का order लेकर वहाँ आता है। लेकिन जब उसे सारी बातें पता चलती है
तो कुछ नहीं कर पाता।

तभी Harry चालाकी से Lucius के हाथों Dobby को एक जुराब पकड़वा देता है। जिससे वह Lucius की गुलामी से आजाद हो जाता है।

Lucius गुस्से से पैर पटकता हुआ वहाँ से चला जाता है। Hogwarts में अब सब कुछ पहले की तरह सुरक्षित हो चुका था।

इसके साथ ही students गर्मी की छुट्टियाँ बिताने अपने – अपने घरों के लिए रवाना हो जाते हैं।

समाप्त।

दोस्तो, घर बैठे Amazon.in से इस novel को मँगवाने के लिए यहाँ CLICK करें .

Thank you.

Read more:

Book 1- Harry Potter and the Philosopher’s Stone summary in Hindi 

Book 3 – Harry Potter and the Prisoner of Azkaban summary in Hindi

Book 4 – Harry Potter and the Goblet of Fire summary in Hindi 

Book 5 – Harry Potter and The Order of the Phoenix summary in Hindi

Book 6 – Harry Potter and the Half Blood Prince summary in Hindi

Book 7 – Harry Potter and the Deathly Hallows summary in Hindi

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

I Will Teach You To Be Rich Summary in Hindi

दोस्तो, उम्मीद है Harry Potter and the Chamber of Secrets summary in Hindi पढ़कर आनंद मिला होगा। धन्यवाद।

Leave a Comment