Harry Potter and the Prisoner of Azkaban summary in Hindi

Book 3 – Harry Potter and the Prisoner of Azkaban summary in Hindi : Hogwarts के तीसरे साल Harry पर एक नया खतरा मंडराता है। Azkaban जेल से Sirius Black नाम का कैदी भाग चुका था। लेकिन क्या वह सच में Harry का दुश्मन था ?

Author: J. K. Rowling

Harry Potter and the Prisoner of Azkaban summary in Hindi

Harry Potter and the Prisoner of Azkaban
(Summary in Hindi)

इस किताब की कहानी Harry Potter के तेहरवें जन्मदिन से शुरू होती है। रात के 12:00 बजते ही Harry के
स्कूल के दोस्त उल्लुओं के द्वारा उसे बधाई पत्र और तरह-तरह के गिफ्ट भेजते हैं।

अगली सुबह breakfast करते हुए Harry टीवी पर देखता है कि Sirius Black नाम का एक खतरनाक कैदी Azkaban नाम की जेल से भाग गया था।

उसकी खोज के लिए बहुत से Dementors भेजे गए थे।

अगले दिन Uncle Vernon की बहन Aunt Marge उनके यहाँ रहने आती है। अपने प्रवास के दौरान वह कई बार Harry की बेइज्जती करती रहती है।

एक दिन वह Harry की माँ को बुरा – भला कहने लगती है। Harry गुस्से में एक जादू के spell से उसे गुब्बारे
की तरह फुला देता है। जिससे वह हवा में उड़ने लगती है। सारा परिवार उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे भागता है।

Harry अपना सामान पैक कर के रात्रि बस के द्वारा Diagon Alley के लिए निकल जाता है। लेकिन बस में
चढ़ने से पहले उसे एक बहुत ही काला और भयंकर कुत्ता देखता है। जो जल्दी ही गायब हो जाता है।

इसके बाद Harry बस से Diagon Alley पहुँचता है। वहाँ उसे Minister of Magic – Cornelius Fudge मिलते हैं।

वे Harry को आगाह करते हैं कि चौकन्ना रहे। फिर Harry वहीं एक होटल में रुक जाता है। और वहीं रहकर
स्कूल का होमवर्क करता रहता है।

Diagon Alley में घूमते हुए एक दिन उसे अपने दोस्त Ron और Hermione मिल जाते हैं। एक दुकान में वे देखते हैं कि Firebolt नाम की एक नई झाड़ू मार्केट में आई हुई थी। जो अब तक की सबसे best समझी जा रही थी।

Hermione pet – shop से एक बिल्ली खरीदती है जिसका नाम Crookshank रखती है। लेकिन इससे Ron नाराज हो जाता है। क्युँकि बिल्ली उसके बूढ़े हो रहे चूहे Scabbers को परेशान करती रहती है।

**

छुट्टियां खत्म होते ही सभी बच्चे Hogwarts Express के द्वारा अपने स्कूल के लिए रवाना हो जाते हैं। लेकिन रास्ते में Dementors उनकी ट्रेन को रोक देते हैं। और train की तलाशी लेने लगते हैं।

उन्हें वहाँ Sirius Black के छुपे होने का अंदेशा था।

तभी एक Dementor अंदर आ जाता है। वह Harry की तरफ आकर्षित होता है और उसकी आत्मा को खींचने लगता है। इससे Harry बेहोश होने लगता है।

तभी वहाँ मौजूद प्रोफेसर Lupin जादू करके Dementor को भगा देते हैं। प्रोफेसर Lupin इस बार उन्हें Defence against dark arts पढ़ाने वाले थे। वे Harry को खाने के लिए एक चॉकलेट देते हैं। जिससे वह अच्छा महसूस करता है।

इसके बाद सभी students Hogwarts पहुंचते हैं और उनकी classes शुरू हो जाती हैं।

Divination की क्लास में प्रोफेसर Trelawny कहती है कि उसे कप में Harry की मृत्यु दिखाई दे रही है। यह सुनकर Hermione गुस्सा हो जाती है और वह Divination subject को बकवास बताकर उसे पढ़ना छोड़ देती है।

Hagrid अपनी class में students को एक नए जानवर Hippogriff से मिलवाता है। वह आधा घोडा और
आधा eagle जैसा था। वह हवा में उड़ सकता था और उसका नाम Buckbeak था।

Hagrid, Harry को Buckbeak की सवारी करना सिखाता है। लेकिन Malfoy Buckbeak को परेशान करता
है जिससे वह उसे लात मार देता है। इससे Malfoy की बाजू टूट जाती है।

वह अपने पिता से इसकी शिकायत कर देता है। नतीजे में Buckbeak को मारने का आदेश दे दिया जाता है।

**
अपनी क्लास में प्रोफेसर Lupin, students को Boggart से लड़ना सिखाते हैं। Boggart सबके सामने उनका डर बनकर आता था। और students को उसे किसी funny चीज में बदलना होता था।

Ron के लिए Boggart spider बन गया क्युँकि उसे spiders से डर लगता था। Harry के सामने Boggart एक Dementor बन जाता है। जिससे वह फिर से बेहोश होने लगता है। Lupin Boggart को कण्ट्रोल करके दुबारा संदूक में बंद कर देते हैं।

**
एक दिन सब students को Hogsmeade नाम के एक village में घूमने के लिए ले जाया जाता है। लेकिन Harry को इसकी इजाजत नहीं मिलती। क्युँकि उसके किसी भी guardian ने permission letter को sign नहीं किया था।

इसके बाद Harry वहीं रहता है और प्रोफेसर Lupin के साथ चाय पीता है। वह उनसे पूछता है कि Dementor उसे इतना प्रभावित क्यों करते हैं। Lupin बताते हैं कि Dementors दूसरे की दुखद memories से strong हो जाते हैं।

Harry ने बचपन से ही त्रासदी देखी थी और उसके पास दुखद यादें ही थीं। इसलिए वह Dementors के
सामने बेबस हो जाता है।

तभी Snape वहाँ आता है। वह Lupin को एक potion देता है जिसे Lupin पी लेता है। इससे Harry को कुछ हैरानी होती है। वह Snape को ज्यादा पसंद नहीं करता था।

**
उसी रात पता चलता है कि Sirius Black, Hogwarts में घुस आया था। और उसने Fat Lady के portrait को
नुकसान पहुँचाया था। जो Gryffindor house के टावर की रक्षक थी।

सभी students को Great Hall में सुलाया जाता है। और सारे teachers Hogwarts की छानबीन करने लगते हैं। लेकिन उन्हें कहीं भी Black नहीं मिलता। इसके बाद Hogwarts के बाहर भी Dementors को पहरा देने के लिए तैनात कर दिया जाता है।

**
एक दिन Hufflepuff के साथ Gryffindor का Quidditch मैच होता है। Match के दौरान Harry को बड़ा कुत्ता फिर से दिखता है। वह उसके पीछे जाने की कोशिश करता है लेकिन शीघ्र ही एक Dementor उस पर हमला कर देता है। जिससे वह अपनी झाड़ू से गिर जाता है और बेहोश हो जाता है। उसकी झाड़ू भी टूट जाती है।

उसे हॉस्पिटल ले जाया जाता है और वह धीरे -धीरे वह स्वस्थ हो जाता है। प्रोफेसर Lupin उससे कहते हैं कि वे उसे dementors से लड़ना सिखायेंगे।

**

Students को एक बार फिर से Hogsmeade ले जाया जाता है। लेकिन Harry नहीं जा पाता। तभी Fred और George जो Ron के भाई थे Harry को Marauder’s map देते हैं। यह एक जादुई map था जो secret रास्ते दिखाता था। और इससे यह भी पता चल जाता था कि कौन कहाँ पर है।

इस map की मदद से Harry गुप्त रास्ते से होता हुआ Hogsmeade पहुँच जाता है और Ron और Hermione से मिलता है।

वे एक bar में जाते हैं। वहाँ वे Fudge को कहते हुए सुनते हैं कि Sirius Black ही Harry के parents की मृत्यु का जिम्मेवार था। उसी ने Voldemort की मदद की थी।

यह सुनकर Harry, Black से नफरत करने लगता है। और वह Sirius Black से अपनी माँ-बाप की हत्या का बदला लेना चाहता है।

जब वे लोग वापस Hogwarts आते हैं तो Hagrid उन्हें बताता है कि Buckbeak को मारने का order और
date आ चुकी है। इससे सब दुखी हो जाते हैं।

इसके बाद Christmas का त्यौहार मनाया जाता है। इस मौके पर कोई गुप्त रूप से Harry के लिए Firebolt झाड़ू gift के रूप में भिजवाता है।

**

Christmas की छुट्टियों के बाद प्रोफेसर Lupin Harry को Dementors से लड़ना सिखाते हैं। वे उसे
Patronus Charm का इस्तेमाल करना सिखाते हैं।

वे उससे कहते हैं कि Dementors से लड़ने के लिए वह किसी खुशनुमा याद को जहन में रखे। काफी कोशिशों के बाद Harry कुछ हद तक Dementors को कण्ट्रोल करना सीख जाता है।

एक दिन Ron कहता है कि उसका चूहा Scabbers कहीं नहीं मिल रहा। उसे लगता है कि Hermione की बिल्ली उसे खा गयी है। और वह Hermione से नाराज हो जाता है।

इसके बाद Gryffindor और Ravenclaw का Quidditch मैच होता है। Harry अपनी नयी झाड़ू Firebolt का इस्तेमाल करता है और Gryffindor को जीत हासिल करवा देता है।

**

Harry Potter and the Prisoner of Azkaban summary हिंदी में

एक रात Harry Marauder’s Map को लेकर castle में घूम रहा था, वह यह देखकर हैरान हो जाता है कि Pettigrew नामके आदमी के पैरों के निशान map पर दिख रहे थे। इसका मतलब वह जिन्दा है। जबकि सबने कहा था कि Sirius Black ने उसकी भी हत्या की थी।

इसी बीच Snape वहाँ आ जाता है और Harry से map छीन लेता है। तभी Lupin वहाँ आकर बीच – बचाव करता है। वह Harry को समझाता है कि इस तरह रात को castle में घूमना खतरनाक है।

Harry माफ़ी माँगकर अपने bedroom में आ जाता है।

अगले दिन Buckbeak को मारने के लिए एक कसाई को भेजा गया था। Harry, Ron और Hermione, Hagrid को दिलासा देने उसकी झोपडी जाते हैं।

रास्ते में उन्हें Malfoy मिलता है जो Buckbeak की हत्या को लेकर मजाक उडाता है। Hermione गुस्से से उसे पंच मार देती है। और वह वहाँ से भाग जाता है।

इसके बाद वे तीनों Hagrid की hut पर पहुँचते हैं। और उसे साँत्वना देते हैं। तभी Ron को वहाँ एक जग में अपना चूहा Scabbers मिल जाता है। वह Hermione से अपने आरोप के लिए माफ़ी माँगता है।

तभी Magic Minister Fudge एक कसाई को लेकर आते हैं। तीनों बच्चे छुप जाते हैं। थोड़ी देर बाद Fudge के आदेश पर कसाई Buckbeak की गर्दन काट कर उसे मार देता है।

**

शीघ्र ही students की परीक्षाएँ शुरू हो जाती हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद Harry, Ron और Hermione, Hagrid से मिलने जाते हैं।

लेकिन रास्ते में वही काला कुत्ता Ron पर झपट पड़ता है। वह उसे टाँग से खींचकर Whomping Willow
नामक पेड़ के नीचे गुफा में ले जाता है। Harry और Hermione भी Ron को बचाने गुफा में घुस जाते हैं।

इसके बाद वे underground tunnels से होते हुए Shrieking Shack नाम के भूतिहा घर में पहुंच जाते हैं।

वे वहाँ देखते हैं कि काला कुत्ता अब Sirius Black में बदल चुका था। Harry और Hermione जादू से उसकी छड़ी उससे अलग कर देते हैं। Harry उस पर जादू से हमला करने वाला होता है तभी Lupin भी पहुँच जाता है। वह Harry को रोक देता है।

इसके बाद Lupin और Black एक दूसरे के गले मिलते हैं। तीनों बच्चे यह देखकर हैरान रह जाते हैं।

**

Harry Potter and the Prisoner of Azkaban – summary in Hindi


इसके बाद Lupin और Black उन्हें सब कुछ बताते हैं। दरअसल वे अपने स्कूल टाइम के चार दोस्त थे –
James (Harry के पिता ) , Sirius, Lupin और Pettigrew . वे चारों Animagus थे यानि किसी जानवर में
बदल सकते थे।

Lupin एक werewolf था। वह पूरे चाँद की रात को werewolf बन जाता था। उसे काबू में रखने के लिए ही Snape उसे एक potion देता था।

तभी Snape भी वहाँ आ जाता है। वह Sirius को पकड़ने की कोशिश करता है लेकिन Harry जादू से उसकी छड़ी को दूर फेंक देता है। इसके बाद Sirius सबको बताता है कि वह Harry के parents की मौत का जिम्मेवार नहीं था।

बल्कि Pettigrew था। वह Voldemort से मिल गया था और James और Lily की हत्या में शामिल था। और इस वक़्त वह Ron का चूहा Scabbers बना हुआ था। इसलिए Sirius, Ron को खींच कर यहाँ लाया था।

फिर Sirius और Lupin जादू से Scabbers को अपने असली रूप में ले आते हैं और वह Pettigrew बन जाता है। उनसे डर कर वह कबूल कर लेता है कि वही Harry के पेरेंट्स की हत्या जिम्मेवार था। Sirius Black तो उनकी मदद के लिए आया था। लेकिन Voldemort ने साजिश रची थी जिससे सबको उनकी हत्या का शक Sirius Black पर हो गया था।

इसी बीच मौका पाकर Pettigrew जादू से गायब हो जाता है।

इसके बाद सब लोग वहाँ से वापस लौटते हैं। लेकिन जब वे रास्ते में ही थे तभी पूरा चांद निकल आता है।
Lupin अपना potion पीना भूल गया था। और वह खतरनाक werewolf में बदल जाता है।

वह बच्चों पर attack करने ही वाला होता है। तभी Sirius Black कुत्ते में बदल जाता है और werewolf से भिड़ जाता है। इससे दोनों में लड़ाई शुरू हो जाती है। तभी Black उसे भटकाकर कहीं और ले जाता है।

बाद में घायल Sirius झील किनारे पानी पीने आता है। लेकिन तभी वहाँ बहुत से Dementors आ जाते हैं। जो उसी को पकड़ने के लिए रखे गए थे। वे kiss के जरिये उसकी आत्मा को खींचने लगते हैं।

तभी Harry भी वहाँ पहुँच जाता है और dementors को भगाने की कोशिश करता है। लेकिन उसका
Patronus charm ज्यादा strong नहीं था और Dementors उस पर भी हावी हो जाते हैं। उसे लगता है जैसे उसका आखिर पल आ पहुँचा है।

मगर तभी वह देखता है कि झील के दूसरी और किसी ने जबरदस्त Patronus charm करके stag भेजा था।
जो सभी Dementors को वहाँ से भगा देता है।

Harry सोचता है कि शायद यह Charm उसकी पिता ने किया था। इसके बाद बहुत थके होने की वजह से वह बेहोश हो जाता है।

**

Novel – Harry Potter and the Prisoner of Azkaban summary in Hindi

जब Harry की आंख खुलती है तो वह खुद को हॉस्पिटल में पाता है। Ron, Hermione और Dumbledore
भी वहीं पर थे। उनसे पता चलता है कि Sirius Black को पकड़ लिया गया है। अब उसे Dementor Kiss मिलने वाली थी – जिसका मतलब था कि उसे मृत्युदंड दिया गया था।

Harry और Hermione, Dumbledore से कहते हैं कि Black निर्दोष है।

Dumbledore, Hermione को एक locket देता है और कहता है कि इसे घुमा कर past में जा सकते हैं। अगर वे चाहें तो एक के बदले दो जानें बचा सकते हैं। Hermione हेडमास्टर का इशारा समझ जाती है।

इसके बाद हर Hermione लॉकेट को घूमती है और भी past में पहुंच जाते हैं। वे उसी दिन पहुंचते हैं जब Buckbeak को मारा जाना था। वे एक जगह छिप जाते हैं और Buckbeak को आजाद करके अपने साथ जंगल में ले जाते हैं।

इसके बाद जब Fudge कसाई को लेकर आता है तो देखता है कि Buckbeak तो है ही नहीं। इस तरह से
उसकी जान बच जाती है।

रात को उन्हें werewolf बने Lupin की आवाज सुनायी देती है। वह Sirius से लड़ रहा था।

Harry झील की तरफ भागता है। वह देखता है कि दूसरे किनारे पर Sirius पर dementors टूट पड़े हैं। और Past वाला Harry उन्हें भगाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन वह भी बेबस हो जाता है। और नीचे गिर जाता है।

तभी वह एक जबरदस्त Patronus Charm करके एक stag बनाता है। जो सब dementors को भगा देता है।
इस तरह से वह Past के Harry और Sirius की जान बचा लेता है।

अब Harry को समझ आती है कि यह Patronus Charm उसने ही किया था।

इसके बाद Hermione फिर से locket को घुमाती है और वे present में आ जाते हैं। फिर वे Buckbeak पर बैठकर उसी tower में जाते हैं जहाँ Black को बंदी बनाकर रखा गया था।

वे जादू से दरवाजे को तोड़ देते हैं और Buckbeak को Black के हवाले कर देते हैं। Black उनका शुक्रिया अदा करता है। और Buckbeak पर बैठकर वहाँ से उड़ जाता है। अब वह पूरी तरह से आजाद था।

अगले दिन Lupin भी Hogwarts को छोड़ कर चला जाता है। जिससे Harry दुखी हो जाता है। Dumbledore आकर उसे जिंदगी की कुछ नसीहतें देते हैं।

इसके बाद फिर से गर्मी की छुट्टियाँ शुरू हो जाती हैं और Harry एक बार फिर से, अपने खड़ूस अंकल -आंटी
के साथ रहने लंदन चला जाता है।

इसी बीच Harry को Sirius Black का letter मिलता है।उसने लिखा था कि वह और Buckbeak दोनों ठीक हैं।उसने यह भी बताया था कि उसी ने उसके लिए Firebolt भिजवाई थी।

इसके साथ ही उसने Harry के लिए Hogsmeade जाने का permission letter भी भेजा था। वह ऐसा कर सकता था क्युँकि James ने Sirius को ही Harry का Godfather बनाया था।

यह सब जानकर Harry खुश हो जाता है।

समाप्त।

दोस्तो, घर बैठे Amazon.in से इस novel को मँगवाने के लिए यहाँ CLICK करें .

Thank you.

Read More:

Book 1- Harry Potter and the Philosopher’s Stone summary in Hindi 

Book 2 – Harry Potter and the Chamber of Secrets summary in Hindi

Book 4 – Harry Potter and the Goblet of Fire summary in Hindi 

Book 5 – Harry Potter and The Order of the Phoenix summary in Hindi

Book 6 – Harry Potter and the Half Blood Prince summary in Hindi

Book 7 – Harry Potter and the Deathly Hallows summary in Hindi

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

I Will Teach You To Be Rich Summary in Hindi

यह थी हैरी पॉटर की तीसरी किताब (Harry Potter and the Prisoner of Azkaban summary in Hindi) की समरी। धन्यवाद।

Leave a Comment