Harry Potter and the Goblet of Fire summary in Hindi

Book 4 – Harry Potter and the Goblet of Fire summary in Hindi : एक खतरनाक tournament में किसी की साजिश के तहत Goblet of Fire Harry को भी प्रतियोगी बना देता है। Harry इसमें किन खतरों का सामना करता है और किसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। पढ़िए जादू और रोमांच से भरी इस किताब में।

Author: J. K. Rowling

Harry Potter and the Goblet of Fire summary in Hindi

Harry Potter and the Goblet of Fire
(Summary in Hindi)

Frank नाम का caretaker आधी रात के वक्त उठता है। वह देखता है कि Tom Riddle के घर पर रौशनी है।

Tom Riddle के माता-पिता को सालों पहले किसी ने मार दिया था। और तब से वह घर बंद ही था। Frank उस घर की देख -रेख करता था। उसे लगता है कुछ शरारती बच्चे घर में घुस गए हैं।

वह लालटेन उठाकर घर की तरफ जाता है। अंदर पहुंचकर देखता है कि एक कमरे में Voldemort अपने लोगों के साथ बैठा हुआ था। वह Harry को मारने का षड्यंत्र बना रहा था। तभी Voldemort, Frank को देख लेता है।

वह अपने साँप Nagini को उस पर छोड़ देता है। Nagini Frank को अपना आहार बना लेता है।

तभी Aunt Petunia के घर Harry Potter की आँख खुल जाती है। वह देखता है कि उसके माथे के scar में बहुत दर्द हो रहा है। उसे ऐसा लगता है मानो Voldemort उसके आसपास ही हो।

फिर वह अपने Godfather Sirius Black को पत्र लिखकर इस सब की खबर देता है।

**
अगली सुबह Uncle Vernon को Ron का खत मिलता है। उसमें लिखा होता है कि वे Harry को Quidditch World Cup देखने की अनुमति दे दें।

Uncle Vernon जादूगरों के डर के मारे इजाजत दे देते हैं।

अगले दिन Ron अपने भाइयों के साथ चिमनी के रास्ते उनके घर में दाखिल होता है। क्युँकि उन्हें पता नहीं होता है कि Muggles के घर में कैसे प्रवेश करते हैं।

फिर वे सब Harry को लेकर दोबारा चिमनी के रास्ते, वहाँ से गायब हो जाते हैं और Weasleys के घर पर चले जाते हैं। Harry वहाँ Ron के बड़े भाइयों Bill और Charlie से भी मिलता है।

तभी Mrs Weasley आती हैं। वे Harry से तो प्यार से बात करती हैं लेकिन Ron और जुड़वाँ भाइयों Fred और George को उनकी शरारतों के लिए डाँटती है।

**

अगली सुबह Weasley परिवार, Harry और Hermione सब Quidditch World Cup देखने के लिए निकल पड़ते हैं।


वे एक जगह एक जूते को छूते हैं जो एक Portkey था। ऐसा करते ही सब गायब होकर Quidditch World कप के venue पर पहुँच जाते हैं। वे देखते हैं कि Cedric Diggory नामका लड़का भी अपने पिता के साथ वहाँ आया हुआ था।

इसके बाद सब लोग अपने लिए tent लगा लेते हैं।

Match वाले दिन Harry, Ron और Hermione स्टेडियम की सबसे टॉप वाली जगह पर बैठ जाते हैं , वे वहाँ देखते हैं कि Winky नाम की एक House -Elf भी वहाँ बैठी हुई थी। वह Mr Crouch की गुलाम थी। उसने एक सीट अपने मास्टर के लिए बचा कर रखी हुई थी। लेकिन उसका मास्टर अंत तक नहीं आता है।

तभी Game शुरू हो जाता है और बहुत से देशों की teams उसमें हिस्सा लेती हैं। इस टूर्नामेंट में Ireland की टीम जीत जाती है। लेकिन Bulgaria के seeker Victor Krum का प्रदर्शन शानदार था। सब उसकी सराहना करते हैं। Hermione को उस पर crush हो जाता है।

**
Game खत्म होने के बाद Voldemort के Death Eaters वहाँ आते हैं। वे लोगों को torture करने लगते हैं।
और tents में आग लगा देते हैं । इससे चारों और भगदड़ मच जाती है।

कोई आसमान में Voldemort का कला निशान बना देता है। तभी Ministry से aurors wizard (एक तरह की पुलिस) आते हैं और Death Eaters भाग जाते हैं। सब लोग अपने -अपने घर लौट जाते हैं। Harry Potter and the Goblet of Fire summary in Hindi .

**
अगले दिन Harry, Ron और Hermione टैक्सी लेकर ट्रेन स्टेशन पहुँचते हैं और वहाँ से Hogwarts के लिए रवाना हो जाते हैं।

Feast के दौरान Dumbledore घोषणा करते हैं कि इस साल Hogwarts में Triwizard Tournament का आयोजन होगा। वे यह भी बताते हैं कि इस बार प्रोफेसर Mad-Eye Moody उन्हें Defense Against the
Dark Arts पढ़ायेंगे।

प्रोफेसर Moody काफी अच्छे टीचर साबित होते हैं। वे students को तीन शक्तिशाली Curse सिखाते हैं –
Imperius (सम्मोहन के लिए), Cruciatus (टार्चर के लिए), और Avada Kedavra (हत्या के लिए )।

इसी साल Hermione House – Elf की आजादी के लिए एक society भी शुरू करती है।

**
एक दिन Triwizard Tournament के लिए Durmstrang और Beauxbatons नाम की दो teams अपने सदस्यों के साथ Hogwarts आ जाती हैं। तीसरी टीम खुद Hogwarts की थी।

एक दिन Goblet of Fire खिलाडियों के नाम की पर्ची निकालकर उन्हें select करता है। सभी खिलाडी 17 साल के ऊपर होने चाहिए थे।

Select हुए खिलाड़ी थे – Viktor Krum (Durmstrang), Fleur Delacour (Beauxbatons) और Cedric
Diggory (Hogwarts ). लेकिन तभी Goblet of Fire एक और पर्ची निकालता है जिस पर Harry Potter का नाम लिखा हुआ था।

सब यह देखकर हैरान रह जाते हैं। Harry तो अभी 13 साल का था। लेकिन Goblet of Fire के नियमों को तोडा नहीं जा सकता था। इसलिए Harry को भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए कहा जाता है।

एक दिन Sirius का सिर common room की आग में प्रकट होता है। वह Harry को बताता है कि Mr Crouch नाम का आदमी Voldemort का follower है। और शायद एक Death Eater है। उससे सावधान रहे।

**
अगले दिन सभी खिलाड़ियों को पहला task दिया जाता है। उन्हें एक खतरनाक Dragon का अंडा चुरा कर
लाना था। Harry Dragon के कुएँ में चला जाता है। Hagrid ने उसे पहले ही Dragon के बारे में tips दी
थीं।

वह अंडा हासिल करने में कामयाब हो जाता है। इसे पहले कि Dragon उस पर हमला करता, वह अपनी
जादुई झाड़ू से अंडे को लेकर उड़ जाता है। उसे सबसे ज्यादा Marks मिलते हैं।

Gryffindor के students इससे काफी खुश हो जाते हैं।

**

Harry Potter and the Goblet of Fire – summary in Hindi


एक दिन प्रोफेसर McGonagall बताती हैं कि जल्दी ही Yule Ball Dance का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी लड़कों को लड़कियों के साथ डांस करना होता था। सब लोग अपने लिए dance partner ढूंढने लग पड़ते हैं।

Harry कोशिश करके Cho नाम की एक लड़की से dance के लिए पूछता है। लेकिन वह कहती है कि वह तो पहले ही Cedric को हाँ बोल चुकी है। Ron भी जब Hermione से पूछता है तो वह कहती है कि वह किसी और के साथ जा रही है।

अंत में जब Harry और Ron को कोई नहीं मिलता तो वे Patil बहनों से पूछते हैं। वे इसके लिए राजी हो जाती हैं।

Yule Ball वाले दिन Ron देखता है कि Hermione Victor Krum के साथ dance कर रही थी। यह देख कर उसे बहुत ही ईर्ष्या होती है। उधर Harry भी देखता है कि Cho Cedric के साथ dance कर रही थी। उसे भी अच्छा नहीं लगता।

अगले दिन Harry देखता है कि Hermione और Ron की बहस हो रही थी। Ron उससे पूछ रहा था कि आखिर वह उसे छोड़कर Victor के साथ dance करने के लिए क्यों गई। Hermione कहती है कि उसने उसे आखिरी option के तौर पर क्यों पूछा। लेकिन कुछ देर बाद उनके मतभेद दूर हो जाते हैं।

**
अगले दिन टूर्नामेंट का दूसरा task शुरू होता है। सभी खिलाड़ियों को पानी के नीचे जाकर कोई बेशकीमती
चीज लानी थी।

Harry सोच में पड़ा हुआ था कि वह पानी के नीचे जिंदा कैसे रहेगा। तभी Dobby आता है और उसे
Gillyweed नाम की herb देता है। इसके इस्तेमाल से Harry के gills आ जाते हैं और वह पानी में आसानी से साँस ले पाता है।

पानी के अंदर पहुंचकर Harry देखता है कि उसके दोस्त Ron, Hermione और Cho बंधे पड़े थे। इसके साथ ही Fleur की बहन भी बंधी पड़ी थी। Harry समझ जाता है कि उसे अपने दोस्तों को निकालना है।

वह एक-एक करके उन सब को ऊपर ले आता है। वह देखती है कि Fleur वहाँ नहीं पहुँच पायी थी। इससे उसकी बहन मर सकती थी। इसलिए वह उसे भी किनारे पर ले आता है।

इस moral act की वजह से Harry को सबसे ज्यादा मार्क्स मिलते हैं।

अगली सुबह Hermione, Harry और Ron को किचन में ले जाती है। वे वहाँ देखते हैं कि Dobby अपनी
दोस्त Winky के साथ खड़ा था। Winky ने शराब पी रखी थी। वह नशे में कह रही थी कि उसने अपने मास्टर Mr. Crouch का एक secret संभाल कर रखा हुआ है। वे सब सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर Winky कर क्या रही है।

**

Harry Potter and the Goblet of Fire summary हिंदी में


इसके बाद टूर्नामेंट का तीसरा task शुरू होता है। चारों खिलाड़ियों को एक maze (भूल- भुलईया) के अंदर जाना होता है। उन्हें बहुत सी बाधाओं का सामना करते हुए बीच में रखी Trophy को उठा कर लाना था।

चारों खिलाड़ियों में से केवल Cedric और Harry एक साथ Trophy तक पहुँच जाते हैं। वे decide करते हैं कि एक साथ ही Trophy को छुएँगे।

लेकिन जैसे ही दोनों Trophy को हाथ लगाते हैं वह वास्तव में Portkey निकलती है। किसी ने साजिश के तहत ऐसा किया था।

Portkey की वजह से वे दोनों एक Graveyard (कब्रिस्तान ) में पहुँच जाते हैं। वहाँ बहुत से Death Eaters खड़े थे। Pettigrew भी वहीं था और उसने कम्बल में कुछ पकड़ा हुआ था।

अचानक से एक hood वाला आदमी Cedric को Avada Kedavra के curse से मार देता है। बाकी लोग Harry को बांध देते हैं। फिर वे एक ritual शुरू करते हैं।

वहाँ आग पर एक कढ़ाई रखी हुई थी जिसमें कुछ उबल रहा था। Pettigrew जब अपना कम्बल हटाता है तो Harry देखता है कि उसने Voldemort को पकड़ा हुआ था। जो बच्चे के size का हो चुका था।

Pettigrew, Voldemort को खोलती हुई कढ़ाई में डाल देता है। फिर वह उसके पिता की राख और Harry का खून भी कढ़ाई में डालता है। इसके बाद वह अपना हाथ काटकर कढ़ाई में डालता है और spell बड़बड़ाता है।

थोड़ी देर बाद Voldemort पहले की तरह बलवान होकर कढ़ाई से निकल आता है। इसके बाद वह सबको बताता है कि उसकी इस हालत का जिम्मेवार Harry Potter था। लेकिन आज वह उसे खत्म कर देगा।

वह Harry से कहता है कि उससे fight करे। जब दोनों एक दूसरे की तरफ wand से magic छोड़ते हैं तो दोनों की किरणें आपस में टकरा जाती हैं। दोनों ही एक दूसरे को कोई नुक्सान नहीं पहुँचा पाते।

लेकिन तभी Harry एक spell से Voldemort की छड़ी को दूर फेंक देता है। जैसे ही वह उसे उठाने लगता है तो कब्रों से बहुत से भूत आकर Voldemort को घेर लेते हैं। उन लोगों को Voldemort ने ही मारा होता है।

मौके का फायदा उठाकर Harry, Cedric के मृत शरीर के साथ Portkey को छूता है और वापस Hogwarts
पहुँच जाता है। वह सबको बताता है कि उनके साथ क्या हुआ। Cedric के पिता बेटे की मृत्यु से बहुत दुखी हो जाते हैं। Harry उन्हें बताता है कि Cedric एक बहुत ही बहादुर और ईमानदार लड़का था।

इन सारी घटनाओं से Harry की हालत भी खराब हो रही थी। Dumbledore उसे आराम करने के लिए कहते हैं।प्रोफेसर Moody उसे castle में ले जाते हैं।

**

Novel – Harry Potter and the Goblet of Fire summary in Hindi


लेकिन एक कमरे में पहुंचकर Moody बताता है कि वह Death Eater है। और Voldemort के लिए काम कर रहा था।

उसने ही Harry के नाम की पर्ची Goblet of Fire में डाली थी। वह चाहता था कि Harry इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले। और Trophy के द्वारा Graveyard में पहुँच जाए। ताकि वहाँ Voldemort उसकी हत्या कर सके।

इसके बाद Moody जैसे ही Harry को मारने वाला होता है Dumbledore और दूसरे टीचर्स वहां पहुंच जाते हैं। वे Moody को काबू में कर लेते हैं।

Dumbledore सबको बताते हैं कि यह असली Moody नहीं है। बल्कि यह Mr Crouch का बेटा Barty है।
वे दोनों Voldemort के follower थे।

Crouch ने Winky से कहा था कि उसके बेटे Barty को Invisibility Cloak में छुपा कर रखे। अब Harry को समझ में आता है कि Winky हमेशा किस secret को छुपाये हुए रखती थी।

तीसरे task के दौरान Barty ने धोखे से असली Moody को एक बक्से में बंद कर दिया था। और खुद एक potion से उसका भेष धारण कर लिया था।

लेकिन अब उसके potion का असर खत्म होता है और वह अपने असली रूप में आ जाता है। उसे arrest कर लिया जाता है। और Moody को आजाद करवा लिया जाता है।

**
अगले दिन Dumbledore टूर्नामेंट की इनाम राशि, विजेता को देने के लिए Minister of Magic – Fudge को बुलाते हैं। वे उसे बताते हैं कि Voldemort फिर से शक्तिशाली हो गया है। लेकिन वे इसे मानने से इंकार कर देते हैं। और कहते हैं कि पूरी जाँच के बाद ही हमें नतीजों पर पहुँचना चाहिए।

इसके बाद Fudge टूर्नामेंट के विजेता Harry को इनाम राशि देते हैं।

साल के अंत में दिए जाने वाले Feast के दौरान, Dumbledore सब को बताते हैं कि किस तरह Voldemort ने Cedric Diggory की हत्या कर दी थी। आगे वह और शक्तिशाली होने जा रहा था और उन सबको एकजुट रहने की जरूरत है।

इसके बाद Harry, Ron और Hermione छुट्टियों में वापस घर जाने लगते हैं। जब Fred और George train से उतरने लगते हैं तो Harry उन्हें अपनी इनाम राशि दे देता है। ताकि वे अपनी Practical Jokes की shop शुरू कर सकें जिसकी वे planning कर रहे थे।

साथ ही वह उनसे कहता है कि Ron के लिए नए कपड़े भी खरीद दें। सब लोग Harry का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। इसके बाद Harry अपने अंकल -आंटी के घर के लिए रवाना हो जाता है।

समाप्त।

दोस्तो, घर बैठे Amazon.in से इस novel को मँगवाने के लिए यहाँ CLICK करें .

Thank you.

**

Read more book summaries:

Book 1- Harry Potter and the Philosopher’s Stone summary in Hindi 

Book 2 – Harry Potter and the Chamber of Secrets summary in Hindi

Book 3 – Harry Potter and the Prisoner of Azkaban summary in Hindi

Book 5 – Harry Potter and The Order of the Phoenix summary in Hindi

Book 6 – Harry Potter and the Half Blood Prince summary in Hindi

Book 7 – Harry Potter and the Deathly Hallows summary in Hindi

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

I Will Teach You To Be Rich Summary in Hindi

उम्मीद है Harry Potter and the Goblet of Fire summary in Hindi अच्छी लगी होगी। धन्यवाद।

Leave a Comment