Harry Potter and the Half-Blood Prince summary in Hindi

Book 6 Harry Potter and the Half-Blood Prince Hindi summary : इस किताब में Dumbledore, Harry को Voldemort को खत्म करने का horcruxes वाला राज बताते हैं।
अंत में वे मारे जाते हैं।

Author : J. K Rowling

Harry Potter and the Half-Blood Prince summary in Hindi

Harry Potter and the Half-Blood Prince
(Summary in Hindi)

Harry Potter की पिछली किताब Order of Phoenix में हमने पढ़ा था कि Sirius Black एक ambush के दौरान मारा गया था।

Lord Voldemort फिर से शक्तिशाली हो गया था। वह muggles और दूसरे जादूगरों पर अत्याचार किए जा रहा था।

एक दिन Draco की माँ Narcissa अपनी बहन Bellatrix के साथ Snape से मिलती है। और उससे वचन लेती है कि वह हर हाल में Draco की हिफाजत करेगा। Voldemort ने Draco को कोई काम दिया था।

Narcissa कहती है कि अगर Draco उस काम में असफल रहता है तो Snape उस काम को पूरा कर दे। अन्यथा Voldemort Draco को सजा दे सकता था।

Snape उनसे कभी न टूटने वाला वायदा करता है। इसके बाद वे वहाँ से चली जाती हैं।


**

Dumbledore, Privet Drive पहुँचते हैं, जहाँ Harry रहता था। वे Harry को अपने साथ Burrow नाम की जगह पर ले जाते हैं। वहाँ वे Hoarce Slughorn नाम के रिटायर हो चुके टीचर को दोबारा Hogwarts में potions पढ़ाने के लिए राजी कर लेते हैं।

Slughorn की आदत थी कि वह brilliant students को अपने elite club में शामिल कर लेता था। और इस बात के लिए बहुत proud फील करता था। Harry को देखकर उसने सोचा कि वह गर्व से कह सकेगा कि उसने Harry Potter को भी पढ़ाया है। इसलिए वह फिर से पढ़ाने के लिए राजी हो गया था।

Novel Harry Potter and the Half-Blood Prince by J. k Rowling (Hindi Summary)


Diagon Alley में Harry अपने दोस्तों Ron और Hermione से मिलता है। वे स्कूल की किताबें खरीद रहे थे। तभी Harry को Draco पुराने फर्नीचर की दुकान Burgin and Burke की तरफ जाता हुआ दिखता है। Harry चुपके से उसका पीछा करता है। और उसकी बातें सुनता है।

Draco दुकान के मालिक को धमका रहा था कि अलमारी को ठीक करे। वरना बहुत बुरा होगा।

यह सुनकर Harry अंदाजा लगाता है कि शायद अब Draco भी अपने पिता कि तरह Death Eater बन चुका है। और Lord Voldemort से मिल चुका है। वास्तव में यह सच था। Voldemort ने Draco से कहा था कि मौका मिलते ही Dumbledore को मार दे। फिर room of requirements में रखी अलमारी के जरिये गायब होकर Burgin and Burke वाली अलमारी में आ जाये।

लेकिन अभी वह अलमारी ठीक से काम नहीं कर रही थी। इसलिए Draco उन्हें इस ठीक करने को बोल रहा था।

**
जब बच्चे स्कूल पहुँचते हैं तो Dumbledore बताते हैं कि इस बार Defense Against the Dark Arts उन्हें Snape पढ़ायेगा। यह सुनकर Harry को हैरानी होती है।

Slughorn की क्लास में Harry को अलमारी से एक नोटबुक मिलती है। जिस पर लिखा होता है The Half-Blood Prince.

इस किताब के मार्जिन पर तरह-तरह के नोट लिखे हुए थे। उन्हें पढ़कर Harry बहुत अच्छे potions बनाने लगता है। यह देखकर Slughorn उससे बहुत ही impress हो जाते हैं।

Harry Potter and the Half-Blood Prince हिंदी में summary

**

एक दिन Dumbledore Harry को अपने ऑफिस में बुलाते हैं। वहाँ वे उसे अपनी pensieve दिखाते हैं। इसमें उन्होंने अपनी बहुत सी यादों को store करके रखा था। वे Harry को इसका इस्तेमाल करने को कहते हैं।

Harry इसके द्वारा Voldemort के बारे में बहुत सी जानकारी प्राप्त करता है। वह देखता है कि Voldemort खुद भी pureblood न होकर half -blood था।

उसकी माँ ने एक muggle पर प्यार का जादू करके उससे शादी कर ली थी। जब वह जादू उतरा तो उस muggle ने उसका त्याग कर दिया। Voldemort को अनाथालय में रख दिया गया।

तभी Harry, pensieve में एक memory देखता है। Voldemort जब स्टूडेंट था तो उसने Slughorn से एक बेहद काले जादू के बारे में पूछा था। लेकिन Slughorn ने इस memory से कुछ parts हटा दिए थे। इसलिए
Dumbledore चाहते थे कि Harry Slughorn से असली memory हासिल करे। तभी वे Voldemort के उस
रहस्य को जान पायेंगे। और उसे हरा भी पाएँगे।

काफी कोशिशों के बाद आखिर Slughorn Harry को अपनी असली memory दे देते हैं।

जिससे पता चलता है कि Voldemort ने Slughorn से Horcruxes बनाने का तरीका पूछा था। Voldemort ने अपनी आत्मा को 7 हिस्सों में बाँट दिया था और उन्हें 7 चीजों में छुपा दिया था। इन 7 चीजों को ही Horcruxes बोला जाता था।

इन्हे खत्म करके ही Voldemort को खत्म किया जा सकता था। इनमें से दो को – ring और Tom Riddle की डायरी को खत्म किया जा चुका था।

इसी बीच Ron की दोस्ती Lavender नामकी लड़की से होती है। इससे Hermione बहुत jealous फील करती है। समय के साथ Harry भी Ginny के साथ प्यार में पड़ जाता है।

उधर Draco गायब होने के अपने experiments कर रहा था। Harry, Marauder’s Map की सहायता से देखता था कि Draco बीच -बीच में Hogwarts से गायब हो जाता था।

**
एक दिन Dumbledore Harry को बताते हैं कि उन्हें एक और Horcrux का पता चल गया है। जो एक locket था और जिसे Dumbledore ने एक गुफा के अंदर एक टापू में छुपा रखा था।

वे Harry को लेकर गुफा में जाते हैं जो पानी से भरी हुई थी। उसके बीचोंबीच एक टापू था। वे नाव लेकर वहाँ पहुँचते हैं। Locket हासिल करने के लिए Dumbledore को पहले वहाँ रखा जहर पीना था।

जैसे ही वे जहर पीते हैं उन्हें प्यास लगती है। वे Harry से पानी माँगते हैं। जैसे ही Harry पानी लेने लगता है बहुत से inferi उन पर हमला कर दते हैं।

लेकिन Dumbledore अपने जादू का प्रयोग करके उन्हें भगा देते हैं। और वे Harry को लेकर दुबारा अपने Hogwarts के ऑफिस में आ जाते हैं। फिर वे Harry से कहते हैं कि नीचे छुपा रहे और सब कुछ देखे -सुने। Harry ऐसा ही करता है।

**

Harry Potter and the Half-Blood Prince summary in Hindi – Book 6

तभी Draco और कुछ death eaters वहाँ आ जाते हैं। Draco जादू से Dumbledore की छड़ी दूर फेंक देता है। और उन्हें मारने के लिए अपनी छड़ी उन पर तान देता है।

लेकिन Dumbledore उससे कहते हैं कि वह murderer नहीं है। और यह भी कि order of phoenix उसे और उसके परिवार को Voldemort से बचा सकते हैं।

यह सुनकर Draco अपनी छड़ी नीचे कर देता है। हालाँकि Bellatrix उसे Dumbledore को मारने के लिए उकसाती है।

तभी Snape वहाँ आ जाता है। और अचानक से Dumbledore पर killing curse से वार कर देता है। वे टावर से नीचे गिर जाते हैं और उनकी मृत्यु हो जाती है। सारे death eaters वहाँ से भाग जाते हैं।

Harry उनके पीछे जाता है। Dark forest के पास वह Snape पर एक spell इस्तेमाल करता है जो उसने half blood prince वाली डायरी से सीखा था। लेकिन Snape उसे बेकार कर देता है।

जाते -जाते वह Harry से कहता है कि उसी के spell उस पर इस्तेमाल न करे। क्युँकि वही half blood prince है। और वह diary भी उसी की है।

**

सब लोग Dumbledore को भावभीनी श्रदाँजलि देते हैं।

Harry अपने दोस्तों Ron और Hermione को सब कुछ बताता है। तभी वह locket खोलता है तो देखता है कि वह fake था। उसके अंदर एक पर्ची थी जिसपर RAB लिखा हुआ था।

Harry उनसे कहता है कि वह अगले साल Hogwarts वापस नहीं आएगा। बल्कि Voldemort के बचे हुए Horcruxes को ढूँढेगा और उन्हें खत्म कर देगा। Ron और Hermione भी उसका साथ देने का promise करते हैं।

समाप्त।

दोस्तो, घर बैठे Amazon.in से इस novel को मँगवाने के लिए यहाँ CLICK करें .

Thank you.

Book 1- Harry Potter and the Philosopher’s Stone summary in Hindi 

Book 2 – Harry Potter and the Chamber of Secrets summary in Hindi

Book 3 – Harry Potter and the Prisoner of Azkaban summary in Hindi

Book 4 – Harry Potter and the Goblet of Fire summary in Hindi 

Book 5 – Harry Potter and The Order of the Phoenix summary in Hindi

Book 7 – Harry Potter and the Deathly Hallows summary in Hindi

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

I Will Teach You To Be Rich Summary in Hindi

दोस्तो Harry Potter and the Half-Blood Prince summary in Hindi श्रृंखला का छठा उपन्यास है। आशा करते हैं आपको पसंद आया होगा। धन्यवाद।

Leave a Comment