Harry Potter and The Order of the Phoenix summary in Hindi

Book 5 – Harry Potter and The Order of the Phoenix summary in Hindi : Voldemort से लड़ने के लिए जादूगरों का एक दल – Order of the Phoenix बनाया जाता है। पढ़िए कैसे इस लड़ाई में Harry अपने Godfather को खो देता है।

Author: J. K. Rowling

Harry Potter and The Order of the Phoenix summary in Hindi

Harry Potter and The Order of the Phoenix
(Summary in Hindi)

Harry लंदन में Aunt Petunia और Uncle Vernon के साथ गर्मी की छुट्टियाँ बिता रहा था।

एक दिन गली में Harry और उसके cousin Dudley पर अचानक से Dementors हमला कर देते हैं।
Harry, Patronus charm के द्वारा उन्हें भगाने में सफल होता है।

इसके बाद कुछ जादूगर घर आते हैं और Harry को अपने साथ Number 12 Grimmauld Place ले जाते हैं।
यह उसके Godfather Sirius Black का घर था। और इस वक़्त Order of Phoenix नाम की organization
का Headquarter भी था।

Order of Phoenix का मकसद Voldemort और उसके Death Eaters के खिलाफ लड़ना था। इसे Dumbledore द्वारा बनाया गया था। इसमें Sirius सहित बहुत से जादूगर थे।

Order of Phoenix गुप्त तरीके से काम कर रहा था। क्युँकि Magic Minister Fudge ये मानने को तैयार ही नहीं था कि Voldemort फिर से लौट आया है और खुद को शक्तिशाली बना रहा था।

फिर Harry यहीं रहने लगता है। उसके दोस्त Ron और Hermione भी यहीं रह रहे थे। जल्दी ही Harry के खिलाफ Ministry of Magic से एक summon आ जाता है।

क्युँकि उसने Hogwarts से बाहर एक muggle के सामने Magic का इस्तेमाल किया था। जो illegal था। इसलिए उस पर मुकदद्मा दायर किया गया था।

सुनवाई के दिन Harry, Ministry of Magic जाता है। वहाँ Dumbledore उसकी पैरवी करते हैं और साबित करते है कि Harry ने self – defense के लिए ही Magic का इस्तेमाल किया था।

इससे Harry निर्दोष साबित हो जाता है। और उसे इस case से बरी कर दिया जाता है।

इसके बाद Harry, Ron और Hermione अपने पांचवें साल की पढ़ाई के लिए Hogwarts के लिए रवाना हो जाते हैं।

**

Hogwarts पहुँचकर उन्हें पता चलता है कि स्कूल में Ministry की बहुत दखलंदाजी बढ़ गयी है।

Ministry की तरफ से Dolores Umbridge नाम की एक धूर्त teacher भेजी गयी थी। वह उन्हें इस बार
Defense Against the Dark Arts पढ़ाने वाली थी।

Feast के दौरान Sorting Hat बच्चों से कहता है कि मतभेद भुलाकर एकजुट रहें। इसी दौरान Daily Prophet नाम का न्यूज़ पेपर Harry के बारे में गलत कहानियाँ छापने लगता है। इसमें Harry को झूठ बोलने वाला लड़का बताया गया था।

Harry के बहुत से classmates भी उसकी पीठ पीछे उसके बारे में तरह-तरह की negative बातें बोलते थे।

लेकिन Harry ने इस सब को ignore करके अपना सारा ध्यान पढ़ाई में लगा दिया। क्योंकि इस बार उन्हें
OWL level के exams देने थे जो काफी tough होते थे।

अपनी class में Umbridge ने बच्चों को Defense के spells पढ़ने – पढ़ाने से मना कर दिया। और कहा कि यह बच्चों के लिए खतरनाक हैं। इससे बच्चे उग्र बनेंगे।

एक दिन Ministry ने Umbridge को Hogwarts का High Inquisitor बना दिया। अब उसके पास authority थी कि वह जब चाहे जिस teacher की जाँच कर सकती थी और उसे दंड भी दे सकती थी।

धीरे-धीरे वह सब teachers को तंग करने लगी। Students पर भी उसने तरह – तरह के अत्याचार करने शुरू कर दिए। और उन पर ढेरों सख्त कानून थोप दिए।

इस सब से तंग आकर सबने Harry से कहा कि वह एक secret group बनाये और उन्हें defense art सिखाये। क्युँकि सबको लगा कि Harry ने तो खुद Voldemort का सामना कर रखा है।

इसके बाद Harry एक secret group बनाता है जिसका नाम Dumbledore Army (DA) रखा जाता है। लगभग 25 students ने DA को join कर लिया।

Harry उन्हें तरह -तरह के spells सिखाने लगा।

Harry एक दिन अपने Godfather Sirius को खत लिखना चाहता था। लेकिन Umbridge ने सब उल्लुओं
की निगरानी का आदेश दे दिया था।

इसके बाद उसने Fireplaces भी बंद करवा दिए था। ताकि कोई Hogwarts से बाहर या अंदर न आ – जा सके।सिर्फ उसके ऑफिस का Fireplace ही खुला था।

Harry, Umbridge की policies का विरोध करता था। इसलिए वह उससे बहुत नफरत करती थी। वह उसे liar बोलती थी और छोटी -छोटी बातों के लिए क्रूर detention देती थी। एक दिन उसने Harry के Quidditch खेलने पर भी बैन लगा दिया।

एक दिन Fred और George ने पुरे Hogwarts में जमकर उत्पात मचाया। और Umbridge को खूब परेशान किया। इससे पहले कि Umbridge उन्हें कोई सजा देती, वे Hogwarts से फरार हो गए। उनका लंदन में अपनी practical joke की दुकान शुरू करने का प्लान था।

इसके लिए Harry ने उन्हें पिछले साल अपनी इनाम राशि भी दी थी। सब students की नजरों में वे Rockstar जैसे बन गए थे।

**

Harry Potter and The Order of the Phoenix – Hindi summary


इसके बाद Harry को एक के बाद एक भयंकर सपने आने लगते हैं। उसे बार-बार Ministry का Department of Mystery दिखता था।

एक सपने में Harry बहुत से दरवाजों वाले corridor को लाँघकर एक कमरे में पहुँचता है। वहाँ देखता है कि बहुत सी अलमारियों में बहुत से शीशे के गोले रखे हुए थे।

यह सपना उसे बार-बार आता है। लेकिन वह समझ नहीं पाता कि उन शीशे के गोलों का क्या मतलब था।

एक रात Harry को एक और सपना दिखाई देता है। सपने में वह देखता है कि Ron के पिता को Ministry के अंदर एक सांप ने डस लिया था। वह जल्दी से यह बात Dumbledore को बताता है।

Dumbledore एक painting के जादूगर को इसका पता करने को कहता है। वह जादूगर आकर बताता है
कि Harry सच बोल रहा है। इसके बाद Dumbledore Order के जादूगरों को भेजता है और Ron के पिता
की जान बचा ली जाती है।

लेकिन इसके बाद Dumbledore Harry से कहते हैं कि Snape से Occlumency सीखे। ताकि Voldemort उसके दिमाग में न झाँक पाए।

**

Harry Potter and The Order of the Phoenix summary हिंदी में


Harry, Occlumency सीखने में नाकाम रहता है। क्युँकि उसके दिमाग में तरह-तरह के विचार आते रहते थे।
और वह उन्हें रोक नहीं पाता था।

इसी बीच DA वाले students लगातार गुप्त रूप से अपनी practise कर रहे थे। लेकिन एक दिन कोई उनके बारे में Umbridge को बता देता है। और Umbridge उन्हें पकड़ लेती है।

Dumbledore इसकी जिम्मेवारी अपने सिर पर ले लेते हैं और कहते हैं कि उन्होंने ही यह group बनाया है।
इसके बाद वे हेडमास्टर के पद से इस्तीफा दे देते हैं।

अब Umbridge को Hogwarts का headmaster बना दिया जाता है। इससे उसके अत्याचार और भी बढ़ जाते हैं। इसी बीच students के OWL के exams भी होते हैं।

एक दिन Harry को एक और सपना आता है। वह देखता है कि Voldemort, Sirius को Department of Mystery में torture कर रहा था। वह उसे बचने के लिए व्याकुल हो उठता है।

जब वह Hermione को बताता है तो वह कहती है कि हो सकता है यह Voldemort की चाल हो। और शायद वह उसे झूठा सपना दिखाकर Department of Mystery में बुलाना चाहता हो।

वह कहती है पहले इसकी पुष्टि कर ले कि Sirius अपने घर पर है या नहीं। Harry चुपके से Umbridge के ऑफिस में जाता है। और उसकी Fireplace से होकर Sirius के घर पहुँच जाता है।

वहाँ वह Kreacher नामके House – Elf से पूछता है कि Sirius कहाँ है। वह Death Eaters के डर से झूठ बोल देता है कि Sirius Ministry गया हुआ था। इससे Harry को लगता है कि सच में Sirius खतरे में है।

लेकिन जब वह वापस Hogwarts पहुँचता है तो देखता है कि Umbridge ने Hermione को अपने ऑफिस
में पकड़ लिया था।

Harry, Umbridge से झूठ बोलता है कि Dumbledore ने एक secret weapon बनाया है। और अगर वह कहे तो वे उसे दिखा सकते हैं।

इसके बाद Harry और Hermione उसे secret weapon दिखाने के बहाने जंगल में ले जाते हैं। वे उसे centaurs के इलाके में ले जाते हैं। तभी एक Centaur वहाँ आता है और Umbridge को वहाँ से चले जाने को कहता है। लेकिन Umbridge उस पर अपना रौब झाड़ने लगती है और उसका अपमान करती है।

फिर वह उस पर जादू से वार करती है। लेकिन Centaur पर जादू का कोई असर नहीं होता। इसके बाद बहुत से Centaurs आते हैं और Umbridge को घसीटते हुए जंगल के अंदर ले जाते हैं। Harry और Hermione को उसकी दर्दनाक चीखें सुनायी देती हैं। इसके बाद उसका कोई अता -पता नहीं चलता।

**
अब Harry Ministry जाने की तैयारी करने लगता है। उसके काफी दोस्त उसके साथ जाने को तैयार हो जाते हैं। वे Threstral नाम के अदृश्य घोड़ों पर सवार होकर Ministry पहुँचते हैं।

Harry हर जगह Sirius को ढूँढता है लेकिन वह उसे कहीं नहीं मिलता। उसे लगता है कि शायद Hermione ने ठीक कहा था यह Voldemort की चाल हो सकती थी।

इसके बाद Harry Department of Mysteries के उस कमरे में पहुँचता है जहाँ शीशे के गोले रखे हुए थे।
एक गोले पर उसका और Voldemort का नाम लिखा हुआ था।

Harry उस गोले को उठा लेता है। उसके ऐसा करते ही बहुत से Death Eaters वहाँ आ जाते हैं। वे Harry से उस गोले को माँगते हैं लेकिन वह मना करता है।

इसके बाद भयंकर लड़ाई छिड़ जाती है। Students, Death Eaters का जम कर मुकाबला करते हैं। लेकिन धीरे -धीरे Death Eaters उन पर भारी पड़ने लगते हैं।

तभी Order of Phoenix के बहुत से जादूगर वहाँ पहुँच जाते हैं। और Death Eaters से लड़ने लगते हैं।

लड़ाई के दौरान Harry के हाथ से शीशे का गोला गिरकर टूट जाता है। इसके साथ ही उसमे बंद भविष्यवाणी
भी नष्ट हो जाती है।

तभी Sirius की चचेरी बहन Bellatrix धोखे से Sirius पर Killing curse का प्रयोग करती है जिससे उसकी
मृत्यु हो जाती है। इससे Harry अत्याधिक दुःख में डूब जाता है।

**

Harry Potter series: Harry Potter and The Order of the Phoenix summary in Hindi

तभी Dumbledore वहाँ पहुँचते हैं। वे Voldemort से युद्ध करते हैं जो मौका पाकर वहाँ से भाग जाता है।
इसके बाद सारे Death Eaters भी वहाँ से भाग जाते हैं।

सब students को दुबारा स्कूल भेज दिया जाता है।

स्कूल में Harry, Dumbledore से कहता है कि शीशे के गोले के नष्ट हो जाने से अब कोई उसके अंदर रखी भविष्यवाणी को नहीं जान पायेगा।

लेकिन Dumbledore Harry को बताता है कि वह भविष्यवाणी के बारे में जानता है। क्युँकि वह उसके सामने ही की गई थी। फिर वे उसे Harry को बताते हैं।

भविष्यवाणी यह थी कि या तो Harry, Voldemort को मार देगा या Voldemort, Harry को। उन दोनों में से सिर्फ एक ही जिंदा रहेगा।

इसके साथ ही Dumbledore Harry को बताते हैं कि Harry के पास एक ऐसी power है जिसके बारे में Voldemort नहीं जानता। जब Harry पूछता है कि वह कौन सी power है तो Dumbledore कहते हैं कि दूसरों को प्यार करने की शक्ति।

Dumbledore आगे कहता है कि Harry की माँ का sacrifice हमेशा उसे बचा लेता है। यह एक तरह का पुराना magic है। जिसे बहुत से लोग समझ नहीं पाते हैं। लेकिन यह magic तभी काम करता है जब यह blood relation से घिरा हो।

इसीलिए Harry को Aunt Petunia के घर पर रहना चाहिए। क्योंकि वह उसकी सगी मौसी है और उसके साथ उसका blood relation है। जब तक वह उनके घर में रहेगा, सुरक्षित रहेगा।

इसके बाद स्कूल का एक और साल खत्म हो जाता है। और हर बार की तरह Harry बेमन से एक बार फिर, अपने अंकल – आंटी के घर गर्मी की छुट्टियाँ बिताने चला जाता है।

समाप्त।

दोस्तो, घर बैठे Amazon.in से इस novel को मँगवाने के लिए यहाँ CLICK करें .

Thank you.

**

Read more:

Book 1- Harry Potter and the Philosopher’s Stone summary in Hindi 

Book 2 – Harry Potter and the Chamber of Secrets summary in Hindi

Book 3 – Harry Potter and the Prisoner of Azkaban summary in Hindi

Book 4 – Harry Potter and the Goblet of Fire summary in Hindi 

Book 6 – Harry Potter and the Half Blood Prince summary in Hindi

Book 7 – Harry Potter and the Deathly Hallows summary in Hindi

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

I Will Teach You To Be Rich Summary in Hindi

नीचे कमेंट करके बतायें , Harry Potter and The Order of the Phoenix summary in Hindi कैसी लगी। Thanks .

Leave a Comment