A horror story in Hindi -The Rats In The Walls

Author : H.P Lovecraft

Horror story in Hindi - The Rats In The Walls by H.P Lovecraft
Horror story in Hindi – The Rats In The Walls

Note : The Rats In The Walls नामक यह कहानी (horror story in Hindi) H.P Lovecraft द्वारा लिखी गयी है। यह horror story ( in Hindi) Delapore नाम के एक व्यक्ति के बारे में है जिसे अपने पुश्तैनी घर की दीवारों से चूहों के भागने -दौड़ने की आवाजें आती रहती हैं। आखिर उन आवाजों का रहस्य क्या था ?

Summary of The Rats In The Walls ( Horror story in Hindi )

1923 में Delapore नाम का एक व्यक्ति अमेरिका से अपने London वाले पुश्तैनी Estate में वापस रहने आ जाता है। क्युँकि उसका बेटा दूसरे विश्व युद्ध में मारा गया था और अब वो बिलकुल अकेला हो गया था। उसका अमेरिका में जरा भी मन नहीं लगता था। और वो बहुत ग़मगीन रहता था।

Estate बहुत बड़ा और Gothic किस्म का था। और उसका नाम Exham Priory रखा गया था।
Delapore ने उसकी मुरम्मत करवा कर रहने योग्य बनवा लिया। लेकिन आस-पास के लोग उस एस्टेट को अच्छा नहीं मानते थे। और उससे तरह – तरह की भ्रांतियाँ जुडी हुई थीं।

Delapore वहाँ अकेला रह रहा था। शीघ्र ही उसे एक परेशानी पैदा हो गयी। रात को सोते समय उसे दीवारों में से चूहों के दौड़ने की आवाजें आने लगीं।

उसकी बिल्ली भी चूहों को पकड़ने के लिए दीवारों को खरोंचने लगती थी। इस से Delapore की नींद में खलल पड़ने लगा।

धीरे -धीरे Delapore को नींद में किसी अन्जान शहर के डरावने सपने भी आने लगे। उसे तरह -तरह की भयानक चीजें दिखने लगीं।

एक रात Delapore ने सोचा कि चूहों को पकड़कर मार देगा।


वह उन्हें तलाशने लगा। किले जैसे घर में भटकते हुए उसे एक तहखाना मिला। लेकिन वहाँ काफी अँधेरा था। और उसे अकेले अंदर जाने की हिम्मत नहीं हुई।

अगले दिन उसने कुछ लोगों को तहखाने की खोज-बीन के लिए बुलाया।

जैसे ही Delapore अन्य लोगों के साथ सीढ़ियाँ उतर कर नीचे पहुँचा, उसने एक बहुत ही खौफनाक मंजर देखा।
सब लोग भयभीत हो उठे।

वहाँ underground शहर सा था जो अब उजड़ चुका था। लेकिन सब ओर नर-कंकाल बिखरे हुए थे।

तभी एक बूढ़े व्यक्ति ने जो इस राज को जानता था, Delapore को उसके पूर्वजों के रहस्य के बारे में बताया।

उसके पूर्वजों ने जमीन के नीचे एक शहर बसा रखा था। वहाँ वे आदमियों को पशुओं की भांति पालते थे।
वो लोग cannibal थे तथा उन पाले हुए आदमियों को मारकर उनका माँस खाते थे।

ये सब इतने लम्बे समय से चला आ रहा था क़ि कुछ आदमी तो चौपाया बन गए थे।
और जानवरों की भाँति ही चार टाँगों पर चलते फिरते थे।

एक बार उस परिवार के एक आदमी ने पागल होकर परिवार के सब सदस्यों को मार डाला तथा भाग कर अमेरिका चला गया। वहाँ उसने नया परिवार शुरू किया। Delapore उसी का वंशज था।

तहखाने में बचे हुए आदम-पशुओं को चूहों ने खा लिया। वहाँ उन्ही के नर-कंकाल पड़े हुए थे।
अब यही चूहे ही दीवारों के अंदर भागते -रहते थे। जिनकी आवाजें Delapore को सुनाई देती थीं।
उसे इसी शहरके डरावने सपने आते थे।

Delapore बेटे की मृत्यु से पहले से ही शोक और सदमे में था। अब अपने कुल का इतिहास जानकार पागल सा हो उठा।

क्रोध में पागल होकर उसने कुल्हाड़ी से एक आदमी पर हमला करके उसे मार दिया तथा उसका माँस खाने लगा। वो जानवरों की भाँति गुर्राने भी लगा।

बाकी लोगों ने किसी तरह उसे काबू करके पकड़ लिया और उसे एक asylum (पागलखाने) में डाल दिया।

इन सब घटनाओं को देखकर एक और व्यक्ति भी अपना दिमागी संतुलन खो चुका था।

बाद में इस सब की जानकारी मिलने पर कुछ अधिकारियों ने उस estate को गिरवा दिया और जमीन के नीचे बसे शहर को भी ध्वस्त कर दिया। तथा इस भेद को भेद ही रहने दिया।

उधर पागलखाने में Delapore अब भी कहता है कि वो निर्दोष है।
और उस आदमी को वास्तव में चूहों ने मारा था। जो किसी शैतानी ताकत की वजह से वहाँ पर हैं।

बहरहाल, Delapore को अब भी उसे पागलखाने की दीवारों में से चूहों के भागने -दौड़ने की आवाजें आती हैं।

समाप्त।

Read Classic Horror Stories (in Hindi) :


Carrie – by Stephen King (A horror story in Hindi)

The Tell-Tale Heart – Edgar Allan Poe (Horror story in Hindi)

The Dunwich Horror – H.P Lovecraft (horror story in Hindi)

Salem’s Lot – Stephen King (horror story in Hindi)

Self help books:

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

Alchemist summary in Hindi

Leave a Comment