A horror story in Hindi : The Murders in the Rue Morgue

horror story in Hindi - The murders in the Rue Morgue
horror story in Hindi – The murders in the Rue Morgue

नोट : यह कहानी (horror story in Hindi) प्रख्यात लेखक Edgar Allan Poe ने लिखी है।
इसे पहली जासूसी कहानी माना जाता है।

Horror story in Hindi – The Murders in the Rue Morgue (summary)

कहानी का लेखक और उसका मित्र Paris में एक apartment में रहते थे।
एक दिन वे समाचार-पत्र में एक double murder की निर्मम घटना पढ़ते हैं।

Rue Morgue नाम की जगह में रहने वाली Madam L’Espanaye और उसकी बेटी की हत्या कर दी गयी थी।
माँ की लाश घर के पीछे बाग़ीचे में मिली थी। उसके शरीर की कई हड्डियाँ टूटी हुई थीं।

उसका सिर गर्दन से लगभग अलग कर दिया गया था। बेटी की गला घोंट कर हत्या की गयी थी और उसकी लाश को चिमनी में उल्टा लटका दिया गया था।

ये दोनों हत्याएँ चौथी मंजिल पर बने मकान में हुई थीं। मकान अंदर से बंद था।
घर से खून से सना एक रेजर, कुछ भूरे बाल और सोने के सिक्कों से भरे दो थैले बरामद हुए थे।
किसी को भी murder की वजह समझ नहीं आ रही थी। क्युँकि सिक्कों का थैला वहीं पड़ा हुआ था।

कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने murder के समय दो लोगों की आवाजें सुनी थीं।
पहली आवाज किसी French आदमी की थी। लेकिन दूसरी आवाज़ किस भाषा में थी इसका किसी को अंदाजा नहीं था।

कुछ समय बाद पुलिस ने Le Bon नाम के एक बैंक क्लर्क को इन हत्याओं के आरोप में arrest कर लिया।

लेकिन लेखक Le Bon को जानता था। उसे विश्वास नहीं हुआ कि Le Bon ने ये हत्याएँ की होंगी।
उसने इस case की जाँच का निर्णय कर लिया।

सबसे पहले उसने पूरे घर की तलाशी ली। सभी गवाहों से भी पूछताछ की।

जाँच से उसने यह नतीजा निकाला कि जिस भाषा मे murderer बात कर रहा था वो मनुष्य की थी ही नहीं।
उसने Le Bon को निर्दोष करार दिया। क्यूँकि अगर उसने ये हत्या धन के लिए की होती तो सोने के सिक्कों के
थैले वहाँ नहीं मिलते। और अपने साथ ले गया होता।

इसके अलावा बेटी की लाश को चिमनी तक ले जाना और उसके अंदर उल्टा लटकाना किसी इंसान के वश का काम नहीं था।

फिर लेखक ने अनुमान लगाया कि हत्यारा बाहर स्थित बिजली के खम्बे से चढ़कर चौथी मंजिल तक पहुंचा था।
और खिड़की के रास्ते घर में प्रवेश कर गया था।

जब लेखक ने घर में मिले भूरे वालों को ध्यान से देखा तो वो पहचान गया कि हत्यारा और कोई नहीं बल्कि एक Orangutan था।

फिर लेखक ने समाचार-पत्र में इश्तेहार देकर पूछा कि क्या किसी का पालतू Orangutan खोया है?
तो उसके यहाँ पहुंचे।

शीघ्र ही एक नाविक (sailor) लेखक के घर पहुँचा। नाविक ने Orangutan खोजने के लिए लेखक को इनाम देने की पेशकश की।

लेकिन लेखक हत्या की वजह जानना चाहता था।

नाविक ने बताया कि उसने वो Orangutan, Borneo के जंगलों से पकड़ा था। फिर उसे वो पेरिस ले आया।
लेकिन वो बहुत उग्र स्वभाव का था और उसे control करना बहुत मुश्किल था।

एक सुबह Orangutan नाविक का रेजर लेकर शेव करने की कोशिश कर रहा था। जब नाविक ने उसे रोकना चाहा तो वो रेजर के साथ बाहर भाग गया। फिर वो Rue Morgue पहुँच गया।

नाविक Orangutan को बुलाने के लिए आवाजें लगाता रहा लेकिन Orangutan तरह -तरह से गुर्रा रहा था।
आस -पास के लोगों ने यही आवाजें सुनी थीं।

जल्दी ही Orangutan कहीं गायब हो गया। नाविक ने उसे बहुत ढूँढा पर वो उसे नहीं मिला।
हारकर नाविक घर वापस लौट गया।

लेकिन Orangutan बिजली के खम्भे पर चढ़कर Madam L’Espanaye के घर के अंदर चला गया था।

घर के अंदर पहुँचकर Orangutan मालकिन Madam L’Espanaye का चेहरा शेव करने की कोशिश करने लगा था।

जब वो घबरा कर भागने लगी तो Orangutan ने उसके बालों को काट डाला और फिर गला भी काट दिया।
बाद में उसने उसे खिड़ली से बाहर फेंक दिया जिससे वो बाग़ीचे में गिरी और उसकी बहुत सी हड्डियां टूट गईं।

जब बेटी कमरे में आई तो Orangutan को देखकर डर गयी।
वो भागने लगी लेकिन Orangutan ने उसे पकड़ लिया और उसका गला घोंट कर मार दिया।
फिर उसने उसे चिमनी में ठूँस दिया।

लेखक ने यह सब पुलिस चीफ को बताया और Le Bon को छोड़ दिया गया।
इसके बाद नाविक ने Orangutan को बेच दिया।

जब लोगों ने इस घटना के बारे में पुलिस चीफ से पूछा तो उसने सिर्फ उन्हें अपने काम से मतलब रखने को कहा।

समाप्त।

Read more (horror story in Hindi) :

A horror story in Hindi : The Call of Cthulhu by H.P Lovecraft

The Shunned House by H.P Lovecraft (A horror story in Hindi )

Karn- Pisachini (कर्ण-पिशाचिनी) – A horror story in Hindi

Morella by Edgar Allan Poe – A horror story in Hindi

The Rats In The Walls – by H.P Lovecraft (A horror story in Hindi)

Carrie – by Stephen King (A horror story in Hindi)

The Tell-Tale Heart – Edgar Allan Poe (Horror story in Hindi)

The Dunwich Horror – H.P Lovecraft (horror story in Hindi)


Leave a Comment