Jawan Film Story in Hindi

Jawan Film Story in Hindi (जवान फिल्म की कहानी):

आजाद (शाहरुख़ खान ) मुम्बई में महिलाओं की जेल का जेलर था। वहाँ उसने महिला कैदियों के साथ मिलकर एक ग्रुप बना रखा था।

उसके ग्रुप में लक्ष्मी , ईराम, कल्कि, हेलेना और जाह्नवी नाम की कैदी लड़कियाँ थीं।

एक दिन आजाद अपने ग्रुप के साथ मुम्बई की एक मेट्रो को हाईजैक कर लेता है। फिर वह NSG की इंचार्ज नर्मदा से negotiate करता है। और कहता है कि यात्रियों को छोड़ने के एवज में कृषि मंत्री को उसे 40 हजार करोड़ रुपये देने होंगे।

Jawan Film Story in Hindi
Jawan Film Story in Hindi

कैली गायकवाड़ नाम का आदमी Weapons का बहुत बड़ा डीलर था। उस मेट्रो में उसकी बेटी आलिया भी थी। इसलिए वह भी आधे पैसे देने के लिए तैयार हो जाता है।

जब आलिया आजाद से पूछती है कि यह सब क्यों कर रहे हो। तो आजाद बताता है कि इस पैसे से वह 7 लाख किसानों के कर्ज माफ़ करवा देगा। (Jawan Film Story in Hindi).

जब कैली और कृषि मंत्री की तरफ से पैसे आ जाते हैं तो आजाद सब किसानों के बैंक एकाउंट्स में उस पैसे को ट्रांसफर कर देता है।

जाते -जाते आजाद, आलिया को बताता है कि उसका असली नाम विक्रम राठौर है।

**

Jawan Film Story in Hindi – Bollywood Film

इसके बाद आजाद अपनी जेलर वाली जिंदगी में लौट आता है। एक दिन वह नर्मदा से मिलता है। नर्मदा और आजाद एक दूसरे को पसंद करने लगते हैं और एक दिन शादी कर लेते हैं।

इसके बाद आजाद अपनी गैंग के साथ health minister को किडनैप कर लेते हैं। वे सरकार से मांग करते हैं कि हॉस्पिटल्स में बढ़िया infrastructure दिया जाये। क्युँकि infrastructure और ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी से बहुत से बच्चों की जान चली गयी थी। (Jawan Film Story in Hindi).

सरकार हॉस्पिटल्स में infrastructure देने का काम शुरू कर देती है। लेकिन नर्मदा और आजाद की गैंग के बीच शूट – आउट हो जाता है। लेकिन आजाद और साथी बचकर भाग निकलते हैं।

**

एक दिन नर्मदा को आज़ाद की असलियत पता चल जाती है। वह उससे मिलने जाती है। लेकिन इससे पहले कैली के आदमी आज़ाद को पकड़ कर ले जाते हैं। और उसे टार्चर करने लगते हैं।

मगर तभी आज़ाद का विक्रम नाम का हमशक्ल उसे बचा लेता है। जो ज्यादा उम्र का था।

उधर नर्मदा को आज़ाद के ग्रुप की लड़कियों का पता चलता है। और वह उनसे पूछताछ करने लगती है।

**

Jawan Film Story in Hindi

इसके बाद कहानी फ्लैशबैक में चलती है।

साल 1986 में विक्रम भारतीय सेना में एक कमांडो था। एक दिन terrorists , आक्रमण करके 40 भारतीय जवानों को मार देते हैं।

इसका बदला लेने के लिए विक्रम को अपने रेजिमेंट के साथ भेजा जाता है। वे सब terrorists को मार गिरते हैं लकिन विक्रम के बहुत से साथी मारे जाते हैं। क्युँकि उनके weapons खराब थे। यह weapons कैली ने ही सप्लाई किये थे।

विक्रम कैली की शिकायत कर देता है। लेकिन कैली विक्रम को केस वापस लेने के बदले मोटी रिश्वत की पेशकश करता है। लेकिन विक्रम उसे झाड़ता है और इस offer को ठुकरा देता है।

लेकिन रात को कैली के गुंडे विक्रम और उसकी पत्नी ऐश्वर्या पर हमला कर देते हैं। कैली विक्रम को अपने Plane पर ले जाता है। और गोली मारकर उसे नीचे फेंक देता है।

इसके बाद ऐश्वर्या को तीन पुलिस वालों की हत्या के जुर्म में जेल भेज दिया जाता है। लेकिन वह प्रेग्नेंट थी और jail में ही वह आजाद को जन्म देती है। (Jawan Film Story in Hindi).

जब आजाद पांच साल का था तो ऐश्वर्या उससे कहती है कि अपने पिता विक्रम को निर्दोष साबित करे और उन पर हुए जुल्म का बदला ले।


इसके बाद ऐश्वर्या को फाँसी की सजा दी जाती है। और विक्रम को देशद्रोही घोषित किया जाता है।

**

इसके बाद कहानी में नया मोड़ आता है। वास्तव में विक्रम जिन्दा बच गया था। उसे कुछ आदिवासी लोगों ने अपने साथ रख लिया था। लेकिन कैली के हमले से उसकी याददाश्त जा चुकी थी।

अब तीस साल बाद विक्रम को आज़ाद के बारे में पता चलता है। जो रॉबिनहुड स्टाइल में देश की सेवा कर रहा था।

**
कहानी फिर से आज के समय में आ जाती है।

नर्मदा को भी आजाद के Past के बारे में पता चल चुका था। अब वह भी उसकी सहायता करना चाहती थी। लेकिन ईरानी नाम की teammate वास्तव में कैली के लिए काम कर रही थी। वह अपने गुंडों के साथ नर्मदा और आज़ाद ग्रुप पर हमला कर देती है। (Jawan Film Story in Hindi).

तभी आज़ाद वहाँ पहुँच जाता है। और भगदड़ के दौरान ईरानी मारी जाती है। लेकिन इस हमले में आज़ाद की दोस्त लक्ष्मी भी शहीद हो जाती है।

**

Hindi Movie: Jawan Film Story in Hindi

एक दिन election आते हैं और कैली भी चुनाव में खड़ा था। आज़ाद अपने ग्रुप के साथ उसके काफिले पर हमला करता है और उसके पैसों से भरे कंटेनर चुरा लेता है। कैली उस पैसे से वोट खरीदने वाला था।

साथ ही आज़ाद इलेक्शन में इस्तेमाल होने वाली वोटिंग machines को भी अपने कब्जे में ले लेता है। लेकिन इस दौरान कैली के गुंडे विक्रम को पकड़ कर अपने साथ ले जाते हैं।

तभी आज़ाद एक वीडियो जारी करके सरकार से डिमांड करता है कि हवा और पानी को प्रदूषित करने वाली 253 फैक्ट्रीज को बंद किया जाए। सरकार ऐसा ही करती है।

**

तभी कैली को आज़ाद की location का पता चलता है। जो कि जेल होती है। वह अपने गुंडों के साथ आज़ाद पर हमला कर देता है।

वहाँ जम कर लड़ाई शुरू हो जाती है।

अंत में विक्रम कैली को फाँसी पर लटका देता है। और इस तरह अपनी पत्नी और खुद के साथ हुए जुल्म का बदला पूरा करता है।

**

Jawan Film Story in Hindi (Red Chilies Ent)

कुछ महीनों बाद पता चलता है कि स्पेशल टास्क फाॅर्स (STF) के अधिकारी माधवन नायक ही आज़ाद को इन मिशन पर भेज रहे थे।

अबकी बार वे उसे स्विस बैंक से जुड़े मिशन पर भेजने की तयारी करने लगते हैं।

तो यही थी इस फिल्म (Jawan film story in Hindi) की कहानी। उम्मीद है आपको पसंद आयी होगी।

समाप्त।

दोस्तो, आपसे रिक्वेस्ट है कि मेरे YouTube Channel को भी Subscribe करें। इसमें मैं Animal Facts के videos डालता हूँ जो आपको बहुत ज्यादा रोचक और ज्ञानवर्धक लगेंगे। धन्यवाद।

P.S: Thanks for reading Jawan film story in Hindi.

Leave a Comment