The Catcher in the Rye summary in Hindi

Title: The Catcher in the Rye summary in Hindi

The Catcher in the Rye summary in Hindi
(The Catcher in the Rye summary in Hindi)

Note: The Catcher in the Rye नावेल J. D. Salinger द्वारा लिखा गया है। इसकी major theme किशोरवस्था में पाए जाने वाला गुस्सा और खीझ है। जो सोसाइटी के बनावटी रवैये की वजह से उत्पन्न होता है।

इस पोस्ट में इस नावेल की सरल शब्दों में समरी (The Catcher in the Rye summary in Hindi) दी गयी है।

The Catcher in the Rye summary in Hindi

इस नावेल में 16 साल का Holden Caulfield अपनी कहानी बताता है।

वह Pency नाम के एक elite स्कूल में पढता था। जो अमेरिका के Pennsylvania state में स्थित था।
यह उसका चौथा स्कूल था, उसे पहले ही तीन स्कूलों से निकाल दिया गया था।

लेकिन Christmas से पहले ही Holden को Pency स्कूल से भी expulsion का नोटिस मिल जाता है।
क्युँकि वह 5 में से 4 subjects में फेल हो गया था। वह केवल English में पास हुआ था।

स्कूल छोड़ने से पहले वह अपने history टीचर Spencer से मिलने जाता है। लेकिन Spencer उसका पेपर निकाल कर उसकी गल्तियाँ बताने लगता है । इस से Holden annoyed हो जाता है और वहाँ से चला जाता है।

Hostel पहुँचकर Holden के बगल वाले कमरे का लड़का Ackley उसे और annoyed कर देता है।
Ackley बहुत ही बद्तमीज लड़का था। उसकी आदतें भी बहुत खराब थीं। वह ब्रश भी नहीं करता था।
उसके नाखुन भी बढ़े रहते थे। और वह सबको गालियाँ बकता था।

Holden किसी तरह उसे tolerate करता है। बाद में वह अपने कमरे में चला जाता है।

कमरे में पहुँचने पर Holden का room -mate Stradlater उसे English का एक composition लिखने के लिए आग्रह करता है। क्युँकि खुद वो Jane नाम की लड़की के साथ डेट पर जा रहा था।

Holden यह जान कर निराश हो गया। क्युँकि वह खुद मन ही मन Jane को चाहता था।
और उसके लिए काफी protective था।

इसके बाद Holden ने Stradlater के लिए अपने छोटे भाई Allie पर एक बहुत ही भावुक essay लिखा।
Allie की असमय मृत्यु हो गयी थी। Holden उसकी मृत्यु पर रोया नहीं था। लेकिन उसने garage की खिड़कियों के बहुत से शीशे गुस्से में तोड़ दिए थे।

जब Stradlater वापस आया तो उसने Holden के essay की जरा भी कदर नहीं की जो उसने इतनी मेहनत
से उसके लिए लिखा था। और जिसमें उसने अपने sentiments जाहिर किये थे।

Holden ने Stradlater से पूछा कि उसने Jane के साथ क्या किया। Stradlater सीधे बताने की वजाये उसे
tease करने लगा।

Holden गुस्से से भर गया और Stradlater को पंच मार दिया। लेकिन Stradlater बहुत हट्टा – कट्टा था,
और उसने आसानी से Holden को पटक दिया और punch मारे।

Holden की नाक से खून बहने लगा लेकिन वो Stradlater को गालियाँ बकता रहा।

बाद में Holden सोने कि लिए Ackley के कमरे में चला गया। लेकिन उसने Holden पर कोई ध्यान नहीं दिया
और आराम से सोता रहा।

***

Holden को नींद नहीं आ रही थी।

Holden अब तक Pency के fake स्टूडेंट्स से तंग आ चुका था। उसने उसी समय Pency को छोड़ने का फैसला
कर लिया और New York की train पकड़ ली।

उसने सोचा कि वो Wednesday तक घर नहीं जायेगा जो Manhattan में था। जब Wednesday को उसके
parents को उसके expulsion का पता चलेगा तभी घर जायेगा। तब तक वो New York City में ही घूमेगा
और किसी होटल में रुक जायेगा।

New York जाने वाली train में Holden को Pency स्कूल में पढ़ने वाले एक स्टूडेंट की माँ मिली।
स्टूडेंट बहुत आवारा किस्म का था। लेकिन Holden ने मनघड़न्त बातें उसके बेटे के बारे में बता दीं।
उसने कहा कि उसका बेटा बहुत शालीन है। और स्कूल में सब उसकी इज़्ज़त करते हैं ।
यह सुनकर उस लड़के की माँ बहुत खुश हो गयी। जबकि लड़का इसके विपरीत था।


***

Penn स्टेशन पर उतरकर Holden ने एक टैक्सी ली और Edmont होटल चलने के लिए कहा।
उसने ड्राइवर से पूछा – जब Central Park तालाब सर्दियों में जम जाता है तो सारी बत्तखें कहाँ जाती हैं।
ड्राइवर ने उसे पागल समझा और कोई उत्तर नहीं दिया।

शाम को Holden ने तीन लड़कियों के साथ डांस किया।
लेकिन वो यह जान कर निराश हो गया कि लड़कियों की बातचीत बहुत shallow थी।

फिर वो एक Night Club में गया। वहाँ उसे Sunny नाम की एक prostitute मिली। जिसने Holden से
उसे hire करने को कहा। Holden मान गया। और वे दोनों Holden के होटल आ गए।

लेकिन जब Holden, Sunny के साथ अपने कमरे में पहुँचा तो उसका Sunny के लिए attitude बदल गया।
उसने कहा वो उस से सिर्फ बात – चीत करना चाहता है।आखिर अभी वो बच्चा ही था।

इस से Sunny बहुत नाराज हो गयी और full payment लेकर चली गयी। लेकिन थोड़ी देर के बाद वो अपने
pimp Maurice के साथ वापस आयी। उसने Holden के wallet से पैसे निकाल लिए। Maurice ने उसे घूंसे
मार कर नीचे गिरा दिया।

फर्श पर पड़े-पड़े Holden ने अपनी कल्पना में Maurice को पिस्तौल से गोली मारते हुए देखा।


(Novel summary : The Catcher in the Rye summary in Hindi)

अगली सुबह Holden बहुत ज्यादा depressive फील करने लगा। उसे किसी से बात करने की इच्छा होने लगी।

उसने एक पुरानी दोस्त Sally को फ़ोन किया और Baltimore theater में एक play देखने के लिए उसके साथ चलने को कहा। Sally भी fake लड़की थी। लेकिन वो उसके साथ चलने के लिए मान गयी।

Play देखकर Holden ने एक music store से अपनी 10 साल की बहन Phoebe (फीबी) के लिए Little Shirley Beans नाम का रिकॉर्ड खरीदा।
दो दिन बाद वो घर पहुँचकर उसे gift देना चाहता था।

उसने स्टोर में एक छोटे से लड़के को If a body catch a body coming through the rye गाना गाते हुए
सुना। ये वाला गाना सुनकर Holden का मूड बहुत अच्छा हो गया।

फिर Holden और Sally , Rockfeller Center में ice-skating के लिए गए।

वहाँ पर Holden अचानक से सोसाइटी के प्रति अपने आक्रोश के बारे में बातें करने लगा। Sally ये सब सुनकर
घबरा गयी।

Holden ने Sally को अपने साथ England भाग चलने के लिए कहा। लेकिन Sally को ऐसा करने में कोई रूचि नहीं थी।

वह Holden को पागल समझने लगी।

उनकी बातचीत झगड़े में बदल गयी। और दोनों गुस्से में अपने-अपने रास्ते चले गए।

***

फिर Holden ने पुराने स्कूल के एक दोस्त Carl Luce को ड्रिंक्स के लिए Wicar bar पर बुलाया।
Carl भी Holden की क्रांतिकारी बातें सुन कर पक गया। उसे लगा Holden gay है।
और उसकी सैक्स लाइफ की बातें करने लगा।

वहाँ से जाने से पहले Carl ने Holden को किसी psychiatrist से मिलने की सलाह दी।

इसके बाद Holden ने खूब शराब पी। कुछ लेडीज से फ़्लर्ट किया। फिर माफ़ी माँगने के लिए Sally को फ़ोन
भी किया। लेकिन Sally अभी भी गुस्से में थी और उसने बात नहीं की।

थक जाने के बाद Holden Central पार्क में ducks देखने गया। लेकिन वहाँ गलती से Phoebe के लिए खरीदा
रिकॉर्ड उस से टूट जाता है।

अब तक उसके सारे पैसे भी खत्म हो चुके थे।
उसे घर की याद भी सताने लगती है। इसलिए वो घर के लिए निकल पड़ता है जो Manhattan में था।

***

जब Holden घर पहुँचा तो उसके parents काम से बाहर गए हुए थे। वो अपनी प्यारी बहन Phoebe के कमरे
में जाता है और उसे नींद से जगाता है । वो अपने मन की हर बात केवल Phoebe को ही बता पाता था।

Phoebe ने अनुमान लगा लिया कि Holden को Pency वालों ने भी निकाल दिया था।
उसने Holden को अपने इस behavior के लिए समझाने की कोशिश की।

Phoebe ने Holden से पूछा – आखिर वो life में करना क्या चाहता है?

Holden को music store में छोटे बच्चे के गाने की याद आई।

उसी से प्रेरित होकर Holden ने कहा – वो catcher in the rye बनना चाहता है।

Rye पहाड़ी पर उगी घास को कहते हैं। जिसमें बच्चे खेलते हैं। कई बार खेलते-खेलते बच्चे पहाड़ी की चोटी से गिर भी जाते हैं।

Holden ऐसे ही बच्चों को गिरने से पहले पकड़ लेना चाहता है।

(दोस्तो, catcher in the rye,एक metaphor है। इसका मतलब ये है कि जिन बच्चों पर सोसाइटी जाने-अन्जाने अत्याचार करती है, जो अपनी मासूमियत खो देते हैं, Holden उन्हें बचा लेने की बात कर रहा है। वह खुद भी victim था। लेकिन सोसाइटी में कोई भी उसकी हेल्प नहीं कर पाया। एक तरह से वो कह रहा था – कि कोई उसे भी गिरने से पहले पकड़ ले!)

लेकिन Phoebe को उसकी बात समझ नहीं आई। खैर इस तरह की philosophical बात तो किसी बड़े को भी समझ नहीं आती । Phoebe तो केवल एक बच्ची थी।

(Novel: The Catcher in the Rye summary in Hindi)

जब Holden के माता-पिता घर आते हैं, तो वो चुपके से घर से निकल जाता है। फिर वो अपने favourite
English टीचर Antolini से मिलने उनके घर चला जाता है।

Antolini भी उसे समझाने की कोशिश करते हैं। वो Holden को अपने घर में सोने देते हैं।
लेकिन जब Holden की नींद खुलती है तो वो अपसेट हो जाता है।

Antolini उसके सिर पर हाथ फेर रहे थे। Holden को यह sexual gesture लगता है। वह रात में ही
उनके घर से चला जाता है और रात Grand Central स्टेशन पर बिताता है।

वहाँ वह और भी निराशा से भर जाता है। और Antolini के घर से इस तरह निकल आने के लिए पछताता भी है।

अगली सुबह वह 5th Avenue में घूमता रहता है।

अब Holden की सारी उम्मीदें टूट चुकी होती हैं। उसे लगता है कि इस दुनिया में कोई भी ऐसा नहीं है जो उसे समझ सके। न दोस्त, न घरवाले, न बड़े लोग।

वह तय करता है कि वो west में जाकर किसी cabin में अकेला रहकर ज़िंदगी गुजारेगा।

जाने से पहले वो Phoebe को goodbye बोलना चाहता था। इसलिए वो lunch टाइम पर उसके स्कूल
जाता है।

वहाँ दीवार पर एक गन्दी गाली लिखी हुई देखकर वो बहुत upset हो जाता है। वो सोचता है कि बच्चे गाली का
मीनिंग जानकर अपनी innocence खो देंगे। वो हाथ से रगड़कर उस गाली को मिटाने की नाकाम कोशिश
करता है।

वो Phoebe को Museum of Art पर आ कर मिलने के लिए कहता है। जब Phoebe आयी तो उसके साथ एक सूटकेस था। वो भी Holden के साथ चलने का आग्रह करने लगी। लेकिन Holden ने मना कर दिया। इस से Phoebe उदास हो गयी।

Phoebe को खुश करने के लिए Holden उसे Zoo ले जाता है। जब वे carousel पर पहुँचते हैं तो Holden उसके लिए एक टिकट खरीदता है। Phoebe बहुत खुश हो जाती है।

जब Holden, Phoebe को carousel पर झूलते हुए खुश होता देखता है तो आखिरकार खुद भी खुश हो जाता है।

अंत में वो अपने घर अपने parents के पास चला जाता है।

वो पाठकों को बताता है कि सितम्बर में उसे नया स्कूल join करना पड़ेगा।

Holden यह कहानी California के किसी अज्ञात इंस्टिट्यूट से सुना रहा था। जहाँ किसी psychologist के पास उसकी therapy चल रही थी।

अंत में Holden कहता है कि जब एक महीने बाद उसे छुट्टी मिलेगी तो वो अपने बड़े भाई D.B. के पास रहने जायेगा। जो वहीं Hollywood में रहता था।

Holden उस से भी नाराज था। क्युँकि वो literature का लेखक बनने की जगह Hollywood में screen – writer बन गया था।

समाप्त।
(The Catcher in the Rye summary in Hindi)

दोस्तो, ये नावेल Holden के जरिये teenagers की psychology के बारे में बहुत कुछ बताता है।
आइये इसके कुछ interesting और important points discuss करते हैं।

1) Holden को पेरेंट्स ने एक elite स्कूल में डाला था। उन्हें उस से बड़ी-बड़ी उम्मीदें थी।
उन्हें इस से कोई मतलब नहीं था कि Holden कहाँ पढ़ना चाहता था।

ऐसे ही पेरेंट्स अपने बच्चों पर अपने सपने लाद देते हैं। ताकि वे पड़ोसियों को impress कर सकें कि हमारा
बच्चा तो इतने बड़े स्कूल में पढता है। वो तो अंग्रेजी बोलता है। आदि। बच्चों का interest कोई नहीं पूछता है।

2) Holden इंग्लिश में बहुत अच्छा था। लेकिन दूसरे subjects में नहीं।
यहाँ एजुकेशन सिस्टम की खामी का भी पता चलता है।

जिन बच्चों को मान लीजिये Chef, cab driver, gym या saloon owner आदि ही बनना है उन्हें Maths का
algebra और trigonometry आदि tough चीजें पढ़ने के लिए क्यों मजबूर किया जाता है। ऐसे चीजों की introduction मात्र से भी तो काम चल जायेगा।

मान लीजिये Holden की इंग्लिश की कोई कदर करता तो आगे चलकर वो अच्छा लेखक भी तो बन सकता था।
लेकिन वो दूसरे subjects में पास नहीं हो पाता था इसलिए school भी कम्पलीट नहीं कर पायेगा।

उस पर duffer का लेबल लगा दिया जायेगा। और इंलिश जिसमें वो अच्छा है उसमें भी आगे नहीं पढ़ पायेग। क्युँकि system के अनुसार सारे subjects पास करने होते हैं।

System और lawmakers को इस बारे में सोचना चाहिए।

3) Holden के पढ़ाई में marks जायदा अच्छे नहीं आते थे। इसका एक reason ये भी हो सकता है कि – उसे
रट्टा लगाना पसंद न हो।

उसे सोचना ज्यादा पसंद था ।

सोचने की वजह से वो आगे चलकर अच्छा कहानीकार या novelist भी बन सकता था। रट्टा लगाने से क्या कोई
novel लिख देता है ?

4) Holden पढाई में अच्छा स्टूडेंट नहीं था। मान लेते हैं। लेकिन वो बहुत ही sensitive था।
उसमें कई अच्छी qualities थीं।

अपने क्लासमेट के गलत behavior भी उसे पसंद नहीं थे ।
टीचर्स की भी बहुत respect करता थ। उनसे मिलने भी जाया करता था।

बच्चों को वो गालियों से भी बचाना चाहता था।
लेकिन लोगों से उसे हमेशा निराशा ही मिली। किसी ने उसे समझने की कोशिश नहीं की। उल्टा उसे समझाते
रहे।

5) Holden टीनएजर्स में पाए जाने वाले angst ( आक्रोश) को भी अच्छे से दर्शाता है।

टीनएजर्स के सपनों की कोई कदर नहीं करता। हर कोई उन पर अपनी सोच थोप देता है।
उन्हें लगता है कि वो बहुत कुछ कर सकते हैं लेकिन उन्हें करने नहीं दिया जाता।

उन्हें लगता है कि सिस्टम ग़ल्त है और उसमें सुधार होना चाहिए। लेकिन वे चाह कर भी उसे सुधार नहीं पाते।

इन्हीं बातों का गुस्सा उनके अंदर दबा रहता है। इस से वे चिड़चिड़े हो जाते हैं। उनमें खीझ उत्पन हो जाती है। वे depression फील करते हैं।

Holden ऐसे ही बच्चों को समाज द्वारा बनाई गयी खाई में गिरने से बचाना चाहता है ।
यही इस नावेल के टाइटल catcher in the rye का अर्थ है ।

6 ) यह नावेल टीनएज में होने वाले सेक्सुअल परिवर्तनों और उस से जुड़े confusion के बारे में भी बताता है।
Holden सैली नाम की prostitute को कमरे में ले जाता है। उस समय वो खुद को मर्द समझता है।

लेकिन कमरे पर पहुंचकर वो नर्वस हो जाता ह। क्युँकि अंदर से वो अभी था तो बच्चा ही। क्यूंकि वो अभी 16 -17
वर्ष का था।

Teenagers को इन सबके बारे में भी कोई ठीक से guide नहीं करता।
(Novel: The Catcher in the Rye summary in Hindi)

दोस्तो,

अगर आप भी नावेल के किसी पहलू के बारे में अपने views रखना चाहते हैं तो नीचे comment में जरूर बताएँ।
अगर कोई point समझ नहीं आया हो तो वो भी बताइये।

पढ़ने के लिए धन्यवाद।
(please like, subscribe and share the blog post)

P.S : यह नावेल world में काफी famous है। यह अमेरिका में हाई-स्कूल कि syllabus में भी था। लेकिन strong language की वजह से इसे criticize भी किया गया है। लेकिन अब ये नावेल cult-classic बन चुका है।

Best Novels summary in Hindi

To Kill a Mockingbird summary in Hindi

Gone with the Wind summary in Hindi

Romeo and Juliet summary in Hindi

Alchemist summary in Hindi

Atlas Shrugged summary in Hindi (Objectivism)

Horror books summary (Horror story in Hindi)

A horror story in Hindi : The Call of Cthulhu by H.P Lovecraft

The Shunned House by H.P Lovecraft (A horror story in Hindi )

Karn- Pisachini (कर्ण-पिशाचिनी) – A horror story in Hindi

Morella by Edgar Allan Poe – A horror story in Hindi

The Rats In The Walls – by H.P Lovecraft (A horror story in Hindi)

Carrie – by Stephen King (A horror story in Hindi)

Self -help books summary

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

I Will Teach You To Be Rich Summary in Hindi

Eat That Frog Summary in Hindi

Brain Rules summary in Hindi

13 things mentally strong people don’t do (Summary in Hindi )

Atomic habits – summary in Hindi

Alchemist summary in Hindi

4 thoughts on “The Catcher in the Rye summary in Hindi”

  1. Thanx bro, aapne aache se explained kiya or sab se badi baat ki aapne last me is ka mahetav bhi bataya bahut hi aacha laga bhai pad kar or samjh me bhi aaya

    Reply

Leave a Comment