Hamlet by Shakespeare summary in Hindi

Title: Hamlet play by Shakespeare Summary in Hindi

Hamlet by Shakespeare summary in Hindi
(Image: Hamlet by Shakespeare summary in Hindi)

Play by : William Shakespeare

Hamlet by Shakespeare – summary in Hindi

सर्दियों की एक ठंडी रात, Denmark में स्थित Elsinore किले में King Hamlet का भूत घूम रहा होता है। सबसे पहले भूत को दो guard देखते हैं जो डर जाते हैं।

इसके बाद Horatio नामका एक scholar भी राजा के भूत को देखता है। फिर वे राजा के बेटे को बुलाते हैं जिसका नाम भी Hamlet था। भूत राजकुमार Hamlet से बात करता है।

वह बताता है कि उसके छोटे भाई Claudius ने राजा बनने के लालच में उसकी हत्या की है। और उसकी पत्नी Gertrude (राजकुमार Hamlet की माँ) से शादी कर ली है।

फिर राजा का भूत, राजकुमार Hamlet को उसकी मौत का बदला लेने के लिए कहता है और गायब हो जाता है।

**

Hamlet अपने पिता की हत्या का बदला लेने का प्रण करता है। लेकिन इसके साथ ही वह गहरे दुःख में डूब जाता है। उसे यह भी पता नहीं था कि भूत की बात को वो सच माने या झूठ।

इस सब की वजह से वह पागलों जैसा हो जाता है।

**

Claudius और Gertrude राजकुमार Hamlet के इस बर्ताव से घबरा जाते हैं। उन्हें समझ नहीं आता कि राजकुमार को अचानक से क्या हो रहा है।

Polonius नाम के मंत्री ने कहा कि शायद Hamlet उसकी बेटी Ophelia के प्यार में पागल हो चुका है। यह सुनकर Claudius ने Hamlet के दो दोस्तों – Rosencrantz and Guildenstern को इस बात का पता लगाने के लिए कहता है।

उन दोनों ने Hamlet और Ophelia की बातें सुनीं, और अंदाजा लगाया कि Hamlet, Ophelia से प्यार नहीं करता था। क्युँकि Hamlet ने Ophelia से कहा कि वह कोई nun बन जाये और वो कभी शादी नहीं करेगा।

**

एक बार एक नाटक मण्डली Elsinore के किले में आयी।

Hamlet ने अपने दोस्त Horatio से मिलकर एक प्लान बनाया। उसने actors को कहा कि वे एक नाटक करें। जिसमे Claudius को अपने भाई King Hamlet की हत्या करते हुए दिखाया जायेगा।

Hamlet और Horatio ने सोचा कि जब यह scene आएगा तो Claudius की body -language देखेंगे। उसकी प्रतिक्रिया से confirm हो जायेगा कि उसने सच में अपने भाई की हत्या की है या नहीं।

निश्चित दिन पर इस नाटक का मंचन किया गया। जब हत्या का scene किया गया तो Claudius घबरा गया और वहाँ से उठकर चला गया।

यह देखकर Hamlet और Horatio ने conclusion निकाला कि निश्चित तौर पर Claudius ने Hamlet के
पिता (और अपने भाई) की हत्या की है।


इसके बाद Hamlet अपने चाचा Claudius की हत्या करने जाता है। लेकिन देखता है कि वह पूजा कर रहा था।

Hamlet ने सोचा कि अगर उसको पूजा करते हुए मारूँगा तो वह सीधा स्वर्ग जायेगा। इसलिए वह पूजा खत्म होने का इंतजार करने लगा।

लेकिन तभी सिपाहियों ने उसे देख लिया। Claudius और बाकी सब ने इसे Hamlet का एक और पागलपन समझा। लेकिन Hamlet के हाथ में तलवार देखकर अब Claudius को अपनी सुरक्षा की चिंता होने लगी।

उसे यह भी अंदेशा हो गया कि शायद Hamlet को उसके पिता की हत्या का शक उस पर हो गया है। और शायद वह नाटक भी उसने करवाया था। इसलिए वह Hamlet को England भिजवाने की तैयारी करने लगा।

**

इसके बाद Hamlet अपनी माँ Gertrude से सवाल -जवाब करने के लिए उसके कमरे में गया। लेकिन Gertrude ने कहा कि उसे नहीं लगता कि Claudius ने उसके पहले पति की हत्या की होगी। और उसे इससे ज्यादा कुछ पता भी नहीं है।

तभी Hamlet ने देखा कि कोई परदे के पीछे से छुपकर उनकी बातें सुन रहा था। उसे लगा वह Claudius ही है। लेकिन वह Ophelia का पिता Polonius था। लेकिन गलतफहमी में Hamlet ने उसे तलवार भोंक दी। जिस से वहीं पर उसकी मृत्यु हो गयी।

**

इस crime की सजा के तौर पर Hamlet को देश निकाला दे दिया गया। उसके दोनों दोस्तों Rosencrantz and Guildenstern को भी उसके साथ जाने के लिए कहा गया।

लेकिन Claudius ने दोस्तों के हाथ England के राजा को एक संदेशा भिजवाया। जिसमें लिखा था कि Hamlet की हत्या कर दी जाये।

फिर उन तीनों को समुद्री जहाज से England भेज दिया गया।

Shakespeare के best plays

**

उधर अपने पिता की मृत्यु के कारन Ophelia दुःख से पागल हो जाती है। और एक दिन नदी में कूदकर अपनी जान दे देती है।

Polonius का बेटा और Ophelia का भाई Laertes, जो France में था Denmark आ जाता है। Claudius उसे भड़काता है कि उसके पिता और बहन की हत्या का जिम्मेवार Hamlet है। यह सुनकर Laertes गुस्से से पागल हो जाता है।

**

तभी Claudius को Hamlet का पत्र मिलता है। जिसमें लिखा था कि समुद्री डाकुओं ने उनके जहाज पर हमला कर दिया था। जिसकी वजह से वे वापस Denmark लौट आये हैं।

अब Claudius ने Hamlet की हत्या का नया प्लान बनाया। उसने Laertes से कहा कि वह Hamlet से तलवारवाजी करे और उसे मार दे। वह Laertes की तलवार में जहर लगाने वाला था ।

इसके साथ ही Claudius ने एक backup प्लान भी रखा। Laertes के हारने की स्तिथि में वह Hamlet को जहर मिली wine का प्याला देने वाला था। ताकि उसे पीकर वह मर जाये।

**

सब लोग Ophelia की funeral के लिए इकट्ठा हुए थे। तभी Hamlet वहाँ पहुँचा। Laertes ने उसे गालियाँ बकीं और वहाँ से चले जाने को कहा। उसने कहा कि वह Ophelia की मौत का जिम्मेवार है।

लेकिन Hamlet ने गुस्से में उस पर हमला कर दिया और सबके सामने कबूल किया कि वह सच में Ophelia से प्यार करता था।

सैनिकों ने दोनों को किसी तरह से छुड़ाया।

**

महल में Hamlet अपने दोस्त Horatio को बताता है कि इंसान को मौत के लिए हर समय तैयार रहना
चाहिए। वह कभी भी आ सकती है।

तभी Claudius का दूत आता है। और कहता है की Laertes ने उसे तलवारवाजी के लिए चुनौती दी है। Hamlet इसे स्वीकार कर लेता है।

**

अगले दिन उन दोनों का तलवारवाजी का युद्ध शुरू हो जाता है। इसमें Hamlet की जीत होती है।

Claudius जीत की खुशी के बहाने उसे wine का प्याला offer करता है। लेकिन Hamlet उस प्याले से wine पीने से इंकार कर देता है। तभी Gertrude उस प्याले से wine पी लेती है। और जहर की वजह से जल्दी ही उसकी मौत हो जाती है।

तभी Laertes पीछे से Hamlet को जहर -बुझी तलवार मार देता है। लेकिन Hamlet एकदम से नहीं मरता। वह Laertes से लड़ता है। कुछ देर लड़ने के बाद Laertes खुद अपनी ही तलवार से कट जाता है और उस पर जहर का असर होने लगता है।

लेकिन मरने से पहले वह Hamlet को बता देता है कि Claudius ने wine के प्याले में जहर मिलाया था। इस तरह उसकी माँ की मौत का जिम्मेवार Claudius ही है।

इसके बाद Laertes मर जाता है।

गुस्से से भरा Hamlet जहर -बुझी तलवार Claudius को भोंक देता है। इसके बाद वह उसे बची हुई जहरीली wine भी पिला देता है। जल्दी ही Claudius भी मर जाता है।

लेकिन अब तक Hamlet पर भी जहर का असर हो चुका था। अपना प्रतिशोध ले लेने के बाद उसकी भी मृत्यु हो जाती है।

तभी Norway का राजकुमार Fortinbras वहाँ आता है। वहाँ खून से सनी लाशें देखकर हैरान हो जाता है।Horatio उसे Hamlet की पूरी कहानी सुनाता है।

राजकुमार आदेश देता है कि सम्मान के साथ Hamlet का अंतिम संस्कार किया जाये। इसके बाद Fortinbras वहाँ का राजा बन जाता है

समाप्त।

दोस्तो, यह थी William Shakespeare के मशहूर play Hamlet की समरी। इस कहानी के आधार पर “हैदर” नाम की फिल्म भी बन चुकी है।

अगर आपने देखी है तो नीचे comment में बतायें। धन्यवाद।

दोस्तो, अगर आप अपनी Vocabulary को बढ़ाना चाहते हैं तो आज ही इस किताब को online मंगवा लें।

यह world famous किताब है। और हर competition में काम आती है।

इसमें आपको एक word – root बताया जाता है जिससे और 15 – 20 शब्द बन जाते हैं। इस तरह आपकी vocabulary बहुत बढ़ने लगती है। इस किताब की कीमत एक पिज़्ज़ा से भी कम है।

घर बैठे Amazon से आर्डर करने के लिए यहाँ Click करें :

Read more:

Shakespeare के best plays

James Bond के सभी 14 novels (Best Spy – Thrillers)

Think and Grow Rich summary in Hindi

Seven habits of highly effective people book summary in Hindi

The Psychology of Persuasion book summary in Hindi

Outliers book summary in Hindi

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

4 thoughts on “Hamlet by Shakespeare summary in Hindi”

Leave a Comment